480551
जुन्नारदेव में गो.ग.पा. की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न
Abappura, Madhya Pradesh:पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जुन्नारदेव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम, शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस को मनाने पर चर्चा की गई। पार्टी को मजबूत करने और कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में गो.ग.पा. के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा के जेसीबी गड्ढे में दो बच्चियाँ डूबकर मौत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, खेलने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, दोनों बच्चियाँ अगल-बगल की रहने वाली. सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवानी कुमारी (11 वर्ष), पिता राम कलेश पासवान तथा निशा कुमारी (10 वर्ष), पिता दीपू पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बच्चियाँ घर के पास खेल रही थीं, तभी पास में जेसीबी से बने पोखरनुमा गड्ढे के समीप उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अगल-बगल की रहने वाली थीं और खेल के दौरान यह हादसा हुआ। सिंघवाड़ा सरकारी अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
ओडिशा सरकार ने OPSC-OCS परीक्षा के लिए आयु सीमा 32–42 वर्ष रखी
Odisha sarkar ke dwara chakri ki aayu seem 32 se 42 varsh ke beech madhya; OPSC OCS exam ke liye prayas ki sankhya par koi seem nahi.0
0
Report
जयपुर आत्महत्या मामले में गौतम-अनु की चैटिंग ने खोले राज, अन्नू की मौत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अन्नू मीणा आत्महत्या मामला, गौतम और अनु की चैटिंग ने खोले राज, अन्नू ने msg में कहा मैंने बहुत कोशिश की लेकिन अब नहीं हो रहा मुझसे ,मैं जा रही हूँ खोज लेना अपने लिए जैसी चाहे वैसी आपको कभी मेरी क़दर नहीं हुई, एक मैसेज में सिलेंडर हादसे का ज़िक्र कर रही है अन्नू ,, आरोपी गौतम ने अन्नू और बच्चों को गैस सिलेंडर खोलकर रसोई में बंद कर दिया था- इस बात का जवाब दिया अन्नू ने — मारने वाले से बड़ा बचाने वाला है वरना कसर नहीं छोड़ी थी मारने में दुखी हो जाओ हम तीनों मरे नहीं..0
0
Report
Advertisement
बारामुला फेस 3 फ्लाईओवर 30 जून से शुरू, यमुना पर बना डेडिकेटेड साइकिल कॉरिडोर पहली बार
New Delhi, Delhi:बारामुला फेस 3 का जो फ्लावर है 30 जून से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी पिछले कई सालों से उसका काम अटका हुआ था आर्बिट्रेशन के कारण पेड़ के मुद्दे के कारण लेकिन अब जो है उसका काम ने रफ्तार पकड़ ली है और लगभग अगले 1 महीने में पूरा हो जाएगा दिल्ली पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा सुबह वहां पर जायजा लेने पहुंचे उन्होंने पूरे फ्लावर का निरीक्षण किया और बातचीत के दौरान यह बताया की 30 जून को इसकी शुरुआत कर दी जाएगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यहां पर आएंगे और उसी के साथ और जो सीनियर नेता है उनकी पार्टी के उनको भी बुलाया जाएगा 1600 करोड़ की लागत से इस फ्लाईओवर को तैयार किया गया है वैसे इसकी कुल लागत करीब 900 करोड़ होनी थी लेकिन इतने सालों से क्योंकि काम रुका हुआ था तो अब इसकी लागत कुल मिलाकर 1600 करोड़ हो गई है इस फ्लाईओवर में काफी नहीं सुविधाएं हैं इसमें साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है उसी के साथ-साथ यमुना के ऊपर इस पूरे फ्लायर को खड़ा किया गया है जो सराय काले खान से शुरू होकर मयूर विहार तक जाता है अब दिल्ली से नोएडा लोग से कुछ चंद मिनट में पहुंच पाएंगे मंत्री का निरीक्षण करते हुए वॉकथ्रू और साथ ही में पूरा फ्लावर दिखाते हुए वॉकथ्रू दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा: कल मैंने अपने विभाग के साथ में मीटिंग करी थी और अभी हम क्या-क्या कर सकते हैं उसके बारे में भी और आने वाले सालों में हम इसको और अच्छे से कैसे कर सकते हैं, पानी की उपलब्धता और कैसे बढ़ा सकते हैं इसके ऊपर में भी हमारी बात चली।0
0
Report
बैतूल के वार्ड में अधूरी सड़क, बारिश से पहले लोगों के लिए मुश्किल बढ़ी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के वार्डो में महीनों से सड़कों के टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने सड़क का अधूरा काम कर छोड़ दिया है,जिससे इन सड़कों पर नागरिक एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं,वही धूल मिट्टी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। खासकर कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में ऐसी स्थिति देखने को ज्यादा मिल रही है,ताजा मामला किदवई वार्ड में देखने को मिला,जहां पर नगर पालिका ने 1 वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत किया था और ठेकेदार ने सड़क सड़क खुदाई कर महीनों पहले वैसे ही छोड़ दी है। अब अधूरी सड़क पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं,वही धूल मिट्टी से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। इसकी शिकायत वार्डवासियों सहित पार्षद कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि से कर चुके हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। आने वाले दिनों में बारिश होने वाली है,ऐसे में बारिश के पहले अगर सड़क नहीं बनी तो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़े हो जाएगी। खासकर महिला और स्कूली बच्चों को इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। इस मामले में वार्ड के पार्षद सिराज पठान का कहना है कि सड़क निर्माण का टेंडर 1 वर्ष पहले हो चुका है और ठेकेदार ने वार्ड में काम शुरू कर सड़क खोद कर छोड़ दी है इस बात को लगभग 1 साल होने को है 1 साल से वार्ड वासी परेशान है और कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को बोल चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है। कांग्रेस पार्षद होने की वजह से उनकी सुनवाई नगर पालिका में नहीं हो रही है क्योंकि नगर पालिका में भाजपा की परिषद बैठी हुई है। वहीं वार्ड वासियों अमृतलाल रघुवंशी,उमesh कावले का कहना है कि सड़क में ठेकेदार ने महीनों पहले खुदाई कर छोड़कर चला गया,अब रोजाना इसी सड़क से आना जाना पड़ता है जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वाहनों से उचट कर गिट्टियां लोगों को लग रही हैं,दो लोगों को एक्सीडेंट में चोट भी आई है,हमने कई बार कलेक्टर,सांसद,विधायक और सीएमओ को सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के लिए निवेदन कर चुके हैं,लेकिन हमारी कोई सुन नहीं रहा है। अभी बारिश आने वाली है ऐसे में सड़क नहीं बनी तो हमारा जीना मुश्किल हो जाएगा। हमारे बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं और सड़क खराब होने से बच्चों के लिए भी बड़ी दिक्कत हो जाएगी। इस मामले में बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह ने जरूर आश्वासन दिया है कि बैतूल शहर में कई सड़कों के टेंडर किए गए हैं और निर्माण कार्य कुछ जगह शुरू हुआ है कहीं शुरू होने वाला है,जो शिकायत मिल रही है उसको लेकर सीएमओ से चर्चा की जाएगी और जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा,जिससे आम जनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
दिनेश शर्मा बोले: भाजपा के समय बिजली उत्पादन बड़ा, विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में पहुंचे राज्यसभा सांसद पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। कार्यकर्ताओं का जो प्रशिक्षण है नए को भाजपा की नीति से जोड़ने के लिए और पुराने को और अधिक मजबूत करने के लिए किया जा रहा है– दिनesh शर्मा विद्युत व्यवस्था को लेकर बोले, कोई आपदा नहीं है,सपा की आपदा है कांग्रेस की आपदा है जो चुनाव हार रहे हैं–दिनेश शर्मा आजादी के बाद सबसे ज्यादा बिजली भारतीय जनता पार्टी के समय में आ रही है, जितना उत्पादन उनके समय में था उससे साढ़े तीन गुना ज्यादा बिजली हम दे रहे हैं–दिनेश शर्मा पेट्रो उत्पादक के दाम अमेरिका में 90% बढ़ा,पाकिस्तान में 70% बढ़ा लेकिन भारत में सिर्फ 4% बढ़ा है उसके बावजूद विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है–दिनेश शर्मा0
0
Report
Advertisement
शराब ठेका औए अवैध कैन्टीनें
Kanpur, Uttar Pradesh:vo : सुबह के पांच बजते ही... जहां एक तरफ मंदिरों में घंटियां बजती हैं, वहीं कानपुर के श्याम नगर में शराबियों की महफिल सजने लगती है। तस्वीरें चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर सी-ब्लॉक केडीए मार्केट की हैं... जहां एक देसी शराब का ठेका और उसके बगल में धड़ल्ले से चल रही अवैध कैंटीन... आज स्थानीय जनता के लिए नरक का द्वार बन चुकी है। इस कैंटीन की आड़ में सरेआम जुए और सट्टे की बिसात बिछाई जाती है... और यहाँ जुटने वाले उचक्के राहगीरों के मोबाइल, हेलमेट और गाड़ियां उड़ाने का काम करते हैं। स्थानीय वकील आर.के. पांडेय खुद इसके भुक्तभोगी हैं... जिनकी बाइक इसी ठेके के सामने से चोरी हो चुकी है। लेकिन बात सिर्फ चोरी-चकारी तक सीमित नहीं है... इस नरक के चंद कदमों की दूरी पर 4 से 5 नामी स्कूल हैं... और सुबह-सुबह स्कूल जाने वाली हमारी मासूम बेटियां... इन शराबियों की बदतमीजी और छेड़छाड़ का शिकार होने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने जब-जब श्याम नगर रिपोर्टिंग चौकी में गुहार लगाई... तब-तब खाकी ने सिर्फ अपनी जेब और कागजों की खानापूर्ति की... और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। आखिर किसके संरक्षण में आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर सुबह 5 बजे ये ठेका खोला जा रहा है? और क्या किसी बड़ी वारदात के होने से पहले... चकेरी पुलिस इस अवैध कैंटीन को नेस्तनाबूद कर यहाँ की महिलाओं और बच्चियों को महफूज माहौल देगी?"0
0
Report
खोमन साहू ने AIIMS NORCET में ऑल इंडिया 616वीं रैंक पाकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद कहते हैं कि मुश्किलें केवल उनके रास्तों में आती हैं, जो उनसे टकराने का माद्दा रखते हैं। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव के युवक खोमन साहू ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र की देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक—एम्स नॉर्सेट (AIIMS NORCET) में सफलता का परचम लहराकर खोमन ने न केवल अपने दिवंगत पिता के सपनों को पूरा किया, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। जब मई महीने में परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, तो पूरे बालोद अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परीक्षा में खोमन साहू ने ऑल इंडिया 616वीं रैंक हासिल की। इसके साथ ही, अपनी कैटेगरी (OBC मेल) में उन्होंने देश भर में 73वां स्थान प्राप्त किया। इस परिणाम की सबसे ऐतिहासिक बात यह है कि छत्तीसगढ़ से इस परीक्षा को पास करने वाली कुल 11 प्रतिभाएं हैं, जिनमें से 10 युवतियां हैं और पुरुष समाज का मान रखने वाले खोमन राज्य के एकमात्र युवक हैं। बचपन में उठा पिता का साया, कंधों पर आई जिम्मेदारी खोमन की यह सफलता साधारण नहीं है, क्योंकि इसके पीछे संघर्षों का एक लंबा और दर्दनाक दौर रहा है। जब खोमन बहुत छोटे थे, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। मां ने विषम परिस्थितियों में खेती-किसानी कर खोमन को पाला-पोसा। जैसे ही खोमन ने होश संभाला, घर और खेतों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। परिवार में वही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। दिनभर खेतों में पसीना बहाना और रात को अपनी किताबों के साथ जागना—यही उनकी दिनचर्या बन चुकी थी। दीवार पर चिपकाए सपने, हर दिन 8 घंटे की कठिन तपस्या अपने सीमित संसाधनों के बावजूद खोमन ने कभी अपने हौसलों को टूटने नहीं दिया। उन्होंने अपने स्टडी टेबल के सामने वाली दीवार पर कागज़ों पर अपने लक्ष्य लिखकर चिपका रखे थे। वे जब भी थकते या निराश होते, दीवार पर लिखे उनके सपने उन्हें फिर से दोगुनी ऊर्जा से भर देते थे। उन्होंने खेती के काम के साथ तालमेल बिठाते हुए रोजाना 8 घंटे कड़ी पढ़ाई की। खोमन बताते हैं कि नॉर्सेट की परीक्षा में एमबीबीएस (MBBS) स्तर के अत्यंत कठोर और व्यावहारिक सवाल पूछे जाते हैं, जिसके लिए गहरी समझ और निरंतरता बेहद जरूरी है। "भले ही इस पद का नाम ''नर्सिंग ऑफिसर'' है, लेकिन इसका रुतबा, गरिमा और वेतनमान एक राजपत्रित अधिकारी (Class-1 Officer) और डॉक्टर के समकक्ष होता है। यह परीक्षा कठिन जरूर है, लेकिन अगर संकल्प दृढ़ हो तो खेती करते हुए भी इसे क्रैक किया जा सकता है।" — खोमन साहू (नॉर्सेट क्रैकर) युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत आज के इस दौर में जहां ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान के तहत बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में अव्वल आ रही हैं (जो कि बेहद गर्व की बात है), वहीं खोमन ने पुरुष वर्ग की उपस्थिति को शीर्ष पर दर्ज कराकर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र केवल सेवा का नहीं, बल्कि बेहतरीन करियर, शानदार सैलरी और सम्मानजनक जीवन का द्वार है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों (AIIMS) में देश की सेवा करने का यह एक शानदार अवसर है।0
0
Report
सरकार की डीजल डिब्बे रोक से किसान परेशान, किसानों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया
Jagdalpur, Chhattisgarh:सरकार के आदेश के बाद पेट्रोल पंपों पर डब्बों और केन में डीजल देने पर लगी रोक के कारण किसान परेशान हैं, बस्तर जिले में किसानों ने डीजल देने में लगी इस रोक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, किसानों का कहना है कि सरकार के इस आदेश के बार अब उन्हें खेती किसानी के काम में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इंद्रावती नदी बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पंहुचे यहां किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा एसडीएम स्तर पर कराए गए आदेश के आधार पर उन्हें पेट्रोल पंप में जरूर 20 लीटर डीजल डब्बों और केन में जरूर दिया जा रहा लेकिन धान की बुवाई और खरीफ सीजन को देखते हुए यह रियायत उनके लिए पर्याप्त नहीं। बाइट लखेश्वर कश्यप अध्यक्ष इंद्रावती नदी बचाओं समिति बाइट दयाराम कश्यप किसान0
0
Report
Advertisement
धुरी-बंधी खदान हादसे में युवक का शव बरामद, रेस्क्यू समाप्त
Katni, Madhya Pradesh:धुरी-बंधी खदान हादसा के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया युवक का शव एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने कठिन परिस्थितियों में निभाई अहम भूमिका कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान देर शाम को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया। मृत युवक की पहचान धुरी ग्राम निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। जो कि खदान में नहाने गया था ओर डूब गया ... रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीईआरएफ प्रभारी श्रीमती श्वेता गुप्ता ने किया, जबकि सह-प्रभारी श्रीमती ममता गोंड ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।0
0
Report
40 डिग्री तापमान में धरने के बाद कलेक्टर ने एडमिशन जल्द करवाने का आश्वासन दिया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के कलेक्टर कार्यालय के बाहर शिक्षा के अधिकार के तहत एडमिशन न मिलने से नाराज बच्चों के माता-पिता जिला पंचायत सदस्य के साथ 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में सड़क पर धरने पर बैठे जिन्हें मनाने के लिए अधिकारी पहुंचे और आखिरकार बंद कमरे में कलेक्टर द्वारा जल्दी एडमिशन करवाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद यह धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ, इतने तापमान में काफी देर तक धूप में बैठने के कारण कुछ बच्चों की तबीयत भी बिगड़ी. प्रदर्शन कार्य आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें rte के तहत जिस स्कूल में एडमिशन मिला था उसे स्कूल ने दायरे में ना आने की बात कहते हुए बच्चों को एडमिशन देने से मना कर दिया इसके बाद बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है इसलिए उन्हें जल्द से जल्द एडमिशन दिया जाए.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं — कोडेड इनपुट से सूचना नहीं निकली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
रेणुका सिंह के कथित ऑडियो ने कोरिया-भरतपुर में राजनीति गर्मा दी
कोरिया ब्रेक। भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का कथित वायरल ऑडियो मामला अब थाने पहुंच गया है। मामले को लेकर सोनहत थाने में शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि सोनहत मंडल कार्यकर्ता वैभव सिंह द्वारा सोनहत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि एआई (Artificial Intelligence) की सहायता से तैयार किए गए कथित ऑडियो के जरिए विधायक रेणुका सिंह की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। शिकायत में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है。 बाइट — देवेन्द्र तिवारी (भाजपा जिला अध्यक्ष, कोरिया) भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में रेणुका सिंह यह कहते हुए सुनाई दें रही हैं कि “भूपेश बघेल उनको जेल भेजेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस बदले की भावना से काम करती है। सत्ता में कोई भी बैठे, सत्ता का स्वभाव एक जैसा होता है। इस सरकार में अधिकारी काम कर रहे हैं, सरकार ऊपर से संचालित हो रही है। ऊपर के लोग इनसे ज्यादा खुश नहीं हैं.” मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच विधायक का यह कथित ऑडियो सामने آنے से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता。0
0
Report
खैरागढ़ जंगल में दुर्लभ पक्षियों की मौत, जलस्रोत में जहरीले पदार्थ की आशंका सामने
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली और लछना जंगल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। जंगल के भीतर एक जलस्रोत के पास मोर, एशियन पाम सिवेट और कई दुर्लभ पक्षियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना ने जंगल के पानी में ज़हर मिलाए जाने की आशंका को जन्म दे दिया है。 जानकारी के मुताबिक वन्यजीव प्रेमी मुकेश वर्मा बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सबसे पहले एक मृत ग्रेटर रैकेट-टेल्ड ड्रोंगो दिखाई दिया। जब उन्होंने आसपास तलाश की तो जलस्रोत के किनारे कई वन्यजीव मृत अवस्था में पड़े मिले। वायरल वीडियो में एक नर मोर, दो मादा मोर, तीन एशियन पाम सिवेट समेत कई पक्षियों के शव दिखाई दे रहे हैं। इनमें रुफस ट्रीपाई, ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन और जंगल आउलेट जैसे दुर्लभ पक्षियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। एक ही जगह इतने वन्यजीवों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि जलस्रोत में किसी जहरीले पदार्थ के मिलने से यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि वन विभाग ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पानी और मिट्टी के सैंपल जुटा रही है, वहीं मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। वन विभाग गर्मी, पानी की कमी, जहरीले पदार्थ और बीमारी समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रहा है। इधर ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों में भारी नाराज़गी है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जंगल के बीच हुई इस रहस्यमयी मौत ने अब पूरे इलाके को दहशत और सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।0
0
Report
आदिवासी परिवारों ने भावुक होकर विधायक भावना बोहरा के निवास पर आभार जताया
Kawardha, Chhattisgarh:आखिर अचानक बड़ी संख्या में विधायक निवास क्यों पहुंचे आदिवासी परिवार? दिनभर बनी रही चर्चा, अंदर का नज़ारा देख लोग रह गए हैरान कवर्धा में उस वक्त लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया जब एक साथ बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे कवर्धा स्थित पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निवास की ओर जाते दिखाई दिए। कोई इसे राजनीतिक बैठक समझ रहा था तो कोई किसी बड़ी घोषणा की अटकलें लगा रहा था। लेकिन जब लोग अंदर पहुंचे और वहां का दृश्य देखा तो माहौल पूरी तरह भावनात्मक नजर आया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आदिवासी परिवार विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और वीरनमाला भेंट की, वहीं कई आदिवासी परिवारों ने अपने हाथों से विधायक को पारंपरिक पोशाक पहनाकर सम्मान किया। सबसे भावुक तस्वीर तब देखने मिली जब कई महिलाएं अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर पहुंचीं और विधायक भावना बोहरा को “पालनहार मां” तक कह डाला। आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि पिछले कई महीनों से वनांचल क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के खिलाफ चलाए गए अभियान और “धर्म वापसी” पहल के कारण वे दोबारा अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ पाए हैं। समूह में पहुंचे लोगों ने दावा किया कि अब तक करीब 700 लोग धर्म वापसी कर चुके हैं। उनका कहना था कि लंबे समय से वे अपनी मूल परंपराओं से दूर हो गए थे, लेकिन विधायक भावना बोहरा के लगातार संवाद, गांव-गांव पहुंचकर किए गए संपर्क और सामाजिक अभियान के चलते वे फिर अपने समाज में लौट पाए हैं। आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि आज वे किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि “हम फिर से अपने समाज में सम्मान और खुशी के साथ जीवन जी पा रहे हैं, इसलिए अपनी जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त करने आए हैं।” वहीं विधायक भावना बोहरा ने भी इस आत्मीय स्वागत को भावुक क्षण बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी और लंबी दूरी तय कर आदिवासी परिवारों का उनके निवास पहुंचना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के लोगों की समस्या और सामाजिक भावनाओं के साथ खड़ा रहना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को बचाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह आगे भी करती रहेंगी पंडरिया क्षेत्र में पिछले कुछ समय से विधायक भावना बोहरा का आदिवासी इलाकों में लगातार सक्रिय रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव-गांव पहुंचकर संवाद करना, पारंपरिक आयोजनों में शामिल होना और सामाजिक मुद्दों पर सीधे लोगों से जुड़ना उनकी राजनीतिक शैली की खास पहचान बनती जा रही है।0
0
Report
Advertisement
