Back
छोटी उम्र की अद्विका श्रीवास्तव ने ट्रू हैप्पीनेस से मिसाल कायम की
HGHarish Gupta
Feb 16, 2026 13:06:34
Chhatarpur, Madhya Pradesh
छतरपुर के बिजावर मे एक पाचंवी क्लास की बच्ची किताब लिख कर एक मिसाल कायम की है। कक्षा पांचवी की छात्रा ने किताब लिखी है बिजावर क्षेत्र में यह पहला अवसर है जब इतनी छोटी उम्र में किसी बच्चे ने किताब लेखन का कार्य किया हो। बिजावर न्यायालय में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीनल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री अद्विका श्रीवास्तव ने ट्रू हैप्पीनेस नामक किताब लिखी है। इसका प्रकाशन ब्रि बुक्स पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। यह प्रकाशन अभी तक भारत और विदेशों के करीब 13 लाख युवा लेखकों की पुस्तक प्रकाशित कर चुका है। जिन्हें विभिन्न प्लेटफार्म पर पूरे विश्व भर में पढ़ा जाता है। ट्रू हैप्पीनेस नामक किताब में अद्विका ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के साथ समाज के संवेदनशील होने का मैसेज दिया है। जिसका मुख्य मोरल है कि आप किसी को परेशान करके खुद खुश नहीं रह सकते। पुस्तक में एक चिड़िया की कहानी लिखी गई है जिसे शुभ माना जाता था। कुछ लोगों ने लालच के चलते उसे अपने कब्जे में ले लिया और विदेश ले जाकर बेचने का प्रयास किया। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इस कहानी को अंग्रेजी के शब्दों की माला में पिरोकर बेहतर तरीके से लिखा गया है। इतनी कम उम्र में इतनी संवेदनशीलता से किताब लिखने पर भोपाल की विवेकानंद लाइब्ररी में अद्विका की इस पुस्तक ट्रू हैप्पीनेस पुस्तक का फ्लेक्स भी लगाया गया है। साथ ही प्रशासन संस्थान द्वारा अद्विका को सिल्वर स्टार मेडल भी प्रदान किया गया है। अद्विका की मां मीनल श्रीवास्तव ने बताया कि अद्विका शुरू से ही रचनात्मकता के साथ कार्य करती है। उसने राजगढ़ और छतरपुर के स्कूलों में अध्यापन किया है। पहले वह कविताएं और कहानियां अपनी कॉपी में ही लिखती थी। फिर उसने ट्रू हैप्पीनेस नामक किताब लिखी और खास बात यह रही कि उसने स्वयं प्रकाशन संस्था के पोर्टल पर उसको अपलोड किया और पुस्तक में प्रकाशित होने वाले चित्रों का कंटेंट भी खुद तैयार किया। उसको लेखन और ड्राइंग में भी रुचि है। प्रकृति से खास लगाव रखने वाली अद्विका अभी अध्यापन के साथ ही और किताब भी लिख रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:47:540
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 16, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:The world reaction to Princess Diana’s passing (1997)
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 16, 2026 14:47:360
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 16, 2026 14:47:160
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:46:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 16, 2026 14:46:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 16, 2026 14:45:460
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 16, 2026 14:45:23Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 14:34:060
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 14:33:430
Report