Back
पटना के जल्ला हनुमान मंदिर में रसोईया ने आत्महत्या कर ली
VKVIKRANT KUMAR
Feb 16, 2026 14:47:36
Patna, Bihar
पटना सिटी के प्रसिद्ध जल्ला हनुमान मंदिर परिसर से सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंदिर में रसोईया के तौर पर काम करने वाले राम मंगल राम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में अफरा–तफरी मच गई।
मंदिर प्रबंधन की सूचना पर बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रसोई के पास स्थित उस कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, मृतक राम मंगल राम मूल रूप से बक्सर जिले के निवासी थे और हाल ही में उन्हें पटना के एक अन्य हनुमान मंदिर से जल्ला हनुमान मंदिर में रसोई के कार्य के लिए भेजा गया था।
आज शाम भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई, तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटके मिले। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना बाईपास थाना को दी गई।
बाईपास थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।
फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि राम मंगल राम ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव के थे और नियमित रूप से रसोई का काम करते थे। घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसकी जानकारी परिवार और साथियों से ली जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 05, 2026 13:45:180
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 05, 2026 13:34:110
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 05, 2026 13:33:570
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 05, 2026 13:33:330
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 05, 2026 13:33:160
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 05, 2026 13:33:04Noida, Uttar Pradesh:इसमें निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल और निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान का 121 है
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 05, 2026 13:32:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 13:32:390
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 05, 2026 13:32:28Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से सनसनीखेज खबर! संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, परिवार में मचा कोहराम। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
0
Report
MMManoranjan Mishra
FollowMar 05, 2026 13:32:050
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 05, 2026 13:20:160
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 05, 2026 13:19:580
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 05, 2026 13:19:430
Report