icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow3 Oct 2024, 02:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के चार मामलों में 172 पाव जब्त, चेक पोस्ट निरीक्षण

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी आबकारी वृत्त में चार अलग-अलग मामलों में कुल 172 पाव गोवा और मैकडॉवेल्स शराब जब्त की गई है। इन मामलों में चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा, चांटी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। मनेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 9 निवासी राजकुमार सोनी के कब्जे से मैकडॉवेल्स शराब के 16 पाव जब्त किए गए, जिसकी कीमत 3,040 रुपये बताई गई है। चिरमिरी की टीम ने खड़गवां थाना क्षेत्र के कटकोना वार्ड नंबर 16 से शिवमंगल प्रताप सिंह के पास से गोवा शराब के 51 पाव जब्त किए। इसके अलावा, शिवपुर वार्ड नंबर 9 निवासी सुरेश सिंह के कब्जे से 63 पाव गोवा शराब बरामद की गई। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ की टीम ने भौता निवासी धर्मराज सिंह के पास से 42 पाव गोवा शराब जब्त की। चारों मामलों में कुल 172 पाव यानी लगभग 30.96 लीटर शराब जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

NCDRC-RBI अधिकारी बनकर धोखा: 69 लाख की साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:बंद एलआईसी पॉलिसी की रकम लौटाने का झांसा देकर 69.37 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार NCDRC और RBI का अधिकारी बनकर एक साल तक करता रहा धोखाधड़ी, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में करता है काम कवर्धा। बंद पड़ी एलआईसी पॉलिसी की रकम वापस दिलाने का झांसा देकर 69 लाख 37 हजार 518 रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लेता था。 पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 7 अक्टूबर 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच एनओसी, न्यायालयीन प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 69.37 लाख रुपये जमा करा लिए। एसपी जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर गठित साइबर पुलिस की टीम ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोहम्मद जैद खान (37), निवासी जामिया नगर, दिल्ली की पहचान की। दिल्ली में पांच दिनों तक तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और अपने सहयोगी के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों व मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी करता था। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस उसके अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है। बॉइट-जितेंद यादव sp कवर्धा
0
0
Report
Advertisement

जयपुर से चुराई गई मोटरसाइकिलें झालावाड़ के गाँवों में छिपाने वाले तीन गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर झालावाड़ जिले के आमेठा गांव से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयपुर शहर से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें झालावाड़ और मध्यप्रदेश बॉर्डर के गांवों में ले जाकर छिपाते थे। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। डीसीपी जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर शहर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस थाना शिवदासपुरा में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से तीन संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया। गहन पूछताछ में आरोपियों ने शिवदासपुरा थाना क्षेत्र सहित जयपुर दक्षिण इलाके में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील बैरागी उर्फ सोनू (23) निवासी गांव कालाटोल, तहसील छीपाबड़ौद, थाना सारथल, जिला बारां। कोमल मेघवाल (23) निवासी ग्राम आमेठा, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ तथा अक्षय गौत्तम (20) निवासी ग्राम आमेठा, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ के रहने वाले हैं। झालावाड़ के आमेठा गांव से मिलीं 9 बाइक.... पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झालावाड़ जिले के आमेठा गांव, थाना अकलेरा क्षेत्र से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स जैसे मॉडल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल, सीतापुरा सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। इनमें सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी का मामला भी शामिल है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर संबंधित प्रकरणों का मिलान कर रही है। संगठित तरीके से चोरी कर कमाते थे धन... पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपियों से गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम की विशेष भूमिका इस कार्रवाई में शिवदासपुरा थाने के एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, लालाराम, देशराज और जयपुर दक्षिण साइबर सेल के हैड कांस्टेबल लोकेश की भूमिका रही। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार और लालाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों और बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

12 घंटे में चोरी का पर्दाफाश: शाजापुर की नौकरानी गिरफ्तार

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया 30 अक्टूबर को नीमवाड़ी, शाजापुर निवासी हेमेन्द्र कुमार व्यास ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके घर के अंदर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण बैग सहित चुराकर ले गए। पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। घर पर काम करने वाली नौकरानी रानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रानी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी गए सोने के आभूषण, जिनमें एक हार, दो गले की चैन और एक अंगूठी शामिल हैं, कुल कीमत 5 लाख 50 हजार का सामान बरामद किया। नौकरानी छह माह से इनके घर में काम कर रही थी। उसने देखा अलमारी में आभूषण रखें हैं तो उसकी नीयत खराब हो गई और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
0
0
Report

पखांजूर जंगल में सुरक्षा बलों ने डम्प से हथियार-आईईडी बरामद किया

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर पखांजूर इलाके के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल डम्प बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम जुराहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की है। डम्प से 2 भरमार बंदूक, करीब 2 किलो का एक पैकेट आईईडी, 24 बीजीएल सेल, एक वायरलेस सेट, जीपीएस, फटाके, दवाइयां और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री मिली है। सुरक्षा बलों ने आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। फिलहाल सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान जारी है。
0
0
Report

रीवा के होटल में टॉयलेट पानी से फास्टफूड: लाइसेंस रद्द, कार्रवाई शुरू

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के पडरा मोहल्ले स्थित एक होटल में टॉयलेट के पानी से फास्ट फूड तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में सामने आई इस गंभीर लापरवाही ने लोगों की सेहत और होटल संचालकों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस होटल में तैयार होने वाले फास्ट फूड को लोग बड़े चाव से खाते थे, लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि भोजन तैयार करने में किस तरह के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधित होटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने और होटल का संचालन बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह है कि आखिर लोगों की सेहत से इस तरह खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर पहले निगरानी क्यों नहीं रखी गई. क्या खाद्य विभाग अब शहर के दूसरे होटल और फास्ट फूड सेंटरों की भी जांच करेगा, या फिर कार्रवाई इसी एक होटल तक सीमित रह जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

गढ़ाकोटा सागर में कुत्ते के हमले के बाद कर्मी ने डंडे से मार डाला

Sagar, Madhya Pradesh:लोकेशन- सागर/गढ़ाकोटा एक दर्जन लोगों को काटने वाले कुत्ते को बेरहमी से पीट कर मार दिया गया, वीडियो आया सामने, नपा कर्मी बताया जा रहा है कुत्ते को मारने वाला, पशु क्रूरता अधिनियम 2001 के उल्लंघन का बन सकता है मामला सागर/ कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीट कर जान से मारने का एक वीडियो सामने आया है जो सागर जिले के गढ़ाकोटा का बताया जा रहा, जानकारी के अनुसार इस कुत्ते ने एक ही दिन में लगभग एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया था, वीडियो में कुत्ते को मारते दिखाई दे रहा शख्स नगर पालिका का कर्मचारी बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नही हो सकी, गढ़ाकोटा स्वास्थ केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर मयंक कोरी ने बताया कि कुत्ते का शिकार बने लगभग 10 से 11 लोग आज स्वास्थ केंद्र पहुंचे थे जिन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगा कर सुरक्षित किया गया है, दूसरी तरफ इस विचलित कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पशु क्रूरता अधिनियम 2001 के उल्लंघन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है,इस अधिनियम के तहत प्रावधान है कि यदि कुत्ता इस तरह से मनुष्य के लिए खतरा बन जाये तो उसे पशु चिकित्सक की उपस्थिति में इंजेक्शन द्वारा उस पर नियंत्रण या उसको मारा जा सकता है,इसी तरह पशु जन्म नियंत्रण अधिनियम 2026 के तहत इस तरह के जानवर जो मनुष्य के लिए खतरा बन जाते है उनके लिए निकायों द्वारा शेल्टर होम बना कर उसमें रखने का प्रावधान है लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुत्ते को डंडे से पीट कर मार दिया गया जो कि इन क़ानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है, बाइट- डॉ मयंक कोरी -ड्यूटी डॉक्टर,गढ़ाकोटा स्वास्थ केंद्र -वीडियो
0
0
Report

गुमला में दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय और जागरूकता शिविर शुरू

Gumla, Jharkhand:*गुमला में दिव्यांगजनों के लिए लगा चलंत न्यायालय, एक ही छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं।* *राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री ने किया उद्घाटन, दिव्यांगजनों की समस्याओं की हुई सीधी सुनवाई।* *12,374 दिव्यांगजन चिन्हित, 11,586 को मिल रही पेंशन; प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र और सहायक उपकरणों का वितरण।* गुमला - गुमला में दिव्यांगजनों को उनका अधिकार दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर भवन में चलंत न्यायालय-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री, उपायुक्त दिलेश्वर महतो और उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों की समस्याएं सीधे सुनी गईं। मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। गुमला नगर भवन में आयोजित एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री, उपायुक्त दिलेश्वर महतो, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन और सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को न्याय और अधिकारों के लिए राजधानी का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर चलंत न्यायालय आयोजित किया जा रहा है। दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा, समस्याओं का त्वरित निष्पादन और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और सहयोग की आवश्यकता है। उनमें अद्भुत प्रतिभा और इच्छाशक्ति है। जिला प्रशासन का संकल्प है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि गुमला सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को चिकित्सा मंडल के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था है। पात्र लोग इसका लाभ अवश्य उठाएं। पेंशन और सरकारी योजनाओं का आंकड़ा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के अनुसार गुमला जिले में कुल 12,374 दिव्यांगजन चिन्हित हैं। इनमें 11,586 लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। शिविर में पात्र लाभुकों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति पत्र और सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं, जनसुनवाई के दौरान दिव्यांगजनों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं आयुक्त एवं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए。 बाइट - 1. कीर्तिश्री, राज्य निःशक्तता आयुक्त बाइट - दिलेश्वर महतो, उपायुक्त, गुमला बाइट - 3. अनिमेष रंजन, उप विकास आयुक्त, गुमला
0
0
Report

नालंदा की डीएम उदिता सिंह ने विकास योजनाओं पर मीडिया से फीडबैक मांगा

Pariaunna, Bihar:नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शनिवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और उनके क्रियान्वयन को लेकर मीडिया से फीडबैक एवं सुझाव मांगे। साथ ही शहर की जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जनजागरूकता के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सफलता मिली है। अब प्रशासन का लक्ष्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच, बेहतर इलाज और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करना जरूरी है। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि रास्ते में छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार होने पर छात्राएं बिना डर अपनी शिकायत सामने रखें। डीएम ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय से जनहित के मुद्दों का समाधान और विकास योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में पटेल जयंती समारोह: नेताओं ने एकता और सेवा पर बल दिया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के न्यू टाउन हॉल में शनिवार को लव कुश सेवा संघ, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के काराकाट सांसद राजाराम सिंह शामिल हुए, जबकि धनबाद विधायक चंद्रदेव महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद राजाराम सिंह ने सरदार पटेल के राजनीतिक और ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के कद्दावर नेता और संविधान सभा के सदस्य थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। सांसद ने गांधी जी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज जल, जंगल और जमीन का कॉर्पोरेटाइजेशन हो रहा है और किसान तथा आदिवासी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सरदार पटेल के विचारों और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की जरूरत है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top