471001
छतरपुर में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर ली गई जान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के गहरबरा गांव में एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते जान ले ली गई। मृतक अपने दो भाइयों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहा था, जब आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से तीनों पर हमला किया। दो भाई भागकर थाने पहुंचे, जबकि विजय को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि सात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बगरू कस्बे में यातायात जाम की समस्या से नागरिक परेशान
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) कस्बे में यातायात जाम बना आमजन के लिए बड़ी मुसीबत, डाकबेल पुलिया से मुख्य बाजारों तक वाहनों की लंबी कतारें, पुलिया के नीचे दिन में कई बार थम रहे वाहनों के पहिए, छह रास्तों का यातायात संभाल रहे महज दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रहे हालात, जाम में फंस रही एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं, आखिर कब मिलेगी बगरूवासियों को जाम से राहत? दरअसल, पुलिया के नीचे छह अलग-अलग रास्तों से आने वाले यातायात को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। हालात यह हैं कि महज दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के भरोसे यातायात व्यवस्था संचालित हो रही है। वहीं, सड़क किनारे अवैध थड़ी-ठेले और बेतरतीब पार्किंग यातायात जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं। यातायात व्यवस्था के लिय सबसे बड़ा सिरदर्द बेगस रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन बने हुए है। चिंताजनक बात यह है कि यहां जाम में एंबुलेंस, पुलिस और विद्युत विभाग की एफआरटी टीम के वाहन भी फंस जाते हैं। वहीं, यातायात बाधित होने से लिंक रोड के व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि, यातायात व्यवस्था के लिए यहां पुलिस सहायता केंद्र स्थापित है, लेकिन पर्याप्त पुलिस जाप्ते और प्रभावी यातायात प्रबंधन के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर बगरूवासियों को इस रोजाना की परेशानी से कब राहत मिलेगी? क्या police प्रशासन अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा? फिलहाल, जरूरत है ठोस यातायात प्रबंधन की, ताकि कस्बे की सड़कों पर आमजन का सफर सुगम हो सके。0
0
Report
कानपुर: चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कार बनी आग का गोला चलती कार में अचानक लगी आग आग लगने से कार सवार ने कूद कर बचाई जान धू-धू कर हाइवे पर जलती रही कार शिवराजपुर थाना क्षेत्र के नेवादा टोल प्लाजा के पास का मामला0
0
Report
झज्जर के अछेज पहाड़ीपुर में सड़क और पानी संकट, 23 महीने से नागरिक परेशान
Jhajjar, Haryana:2024 से बदहाल गांव का एकमात्र रास्ता, 23 महीने से पानी की किल्लत… ग्रामीणों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं! झज्जर जिले के अछेज पहाड़ीपुर गांव में सड़क और पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी उठानी पड़ रही परेशानी। ग्रामीणों का आरोप—बार-बार शिकायतों और समाधान शिविरों के चक्कर लगाने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, जिला उपायुक्त को भी दो बार फोन करने पर नहीं मिला जवाब。 झज्जर। जिले के गांव अछेज पहाड़ीपुर में बदहाल सड़क और पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से अधिकारियों और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। हालात ऐसे हैं कि गांव में आने-जाने का एकमात्र रास्ता वर्ष 2024 से टूटा पड़ा है। वहीं, गांव की महिलाओं के अनुसार पिछले 23 महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य रास्ता ही आवागमन का एकमात्र साधन है, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें और आवेदन दिए। यहां तक कि समाधान शिविर में भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वहां से भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ऐसे में ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब समाधान शिविरों में भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा तो आखिर आम आदमी अपनी फरियाद लेकर कहां जाए? महिलाओं ने बताई 23 महीने से पानी की समस्या गांव की महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर भी अपनी परेशानी जाहिर की। महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब 23 महीनों से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी यदि उन्हें लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ें तो उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा? टूटी सड़क से स्कूली बच्चों की पढ़ाई और आवागमन प्रभावित गांव के साथ लगते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी बदहाल रास्ते के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों ने भी अपनी समस्या बताते हुए सरकार से गुहार लगाई कि उनके गांव का रास्ता जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी होती है। जिला उपायुक्त को भी किया फोन, नहीं मिला जवाब ग्रामीणों ने अपनी समस्या प्रशासन के सामने उठाने के लिए झज्जर की जिला उपायुक्त वर्षा खनगवाल से भी संपर्क करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने जिला उपायुक्त को दो बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह तीन से चार बार जिला उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई समाधान की गुहार गांव के लोगों का कहना है कि वे किसी बड़ी सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सिर्फ सड़क और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं चाहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि गांव के एकमात्र रास्ते का जल्द निर्माण करवाया जाए और पिछले 23 महीनों से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए。 अब सवाल यह है कि क्या अछेज पहाड़ीपुर के ग्रामीणों की आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी? क्या संबंधित अधिकारी गांव में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेंगे और ग्रामीणों को राहत मिलेगी, या फिर सड़क और पानी की समस्या के बीच ग्रामीणों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? झज्जर जिले के गाँव अछेज से ग्राउंड रिपोर्ट सुमित कुमार झज्जर0
0
Report
Advertisement
हौज खास में फूल बेचती महिला पर हमला, आरोपियों की तलाश शुरू
New Delhi, Delhi:साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके में सड़क के किनारे फूल और माला बेच रही एक महिला पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर महिला को घायल कर दिया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो 8 नवंबर सुबह 2:00 बजे के आस-पास की है, जहां एक महिला सड़क किनारे फूल माला बेचने का कार्य करती है, तभी एक युवक उसे महिला के बारे में जानकारी दे रहा है और उसके साथ आए दो युवक उस पर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं। वही इस घटना के बारे में आज पुलिस को जानकारी मिली है इसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत कुमार मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की जा रही है। इसके बारे में स्पष्ट किया जाता है कि हौज खास पुलिस स्टेशन में अब तक कोई PCR कॉल या लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी, सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने व उन्हें खोजने के लिए एक पुलिस टीम तैनात की गई है। इनमें शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे इस पूरे मामले पर अपडेट दिया जाएगा। वही हम आपको बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क के किनारे बैठकर फूल बेच रही है, तभी दो व्यक्ति उसके पास आते हैं। कुछ देर की बातचीत के बाद उनमें से एक कथित तौर पर उसे डंडे से पीटना शुरू कर देता है। जब कुछ लोग बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश करते हैं, तो एक अन्य व्यक्ति भी वहां आता है और उन पर डंडे से हमला कर देता है। हालांकि बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला नशीला पदार्थ बेचने से इनकार कर दिया था जिसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से हमला कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर देशी बम खाने से मौत, दो हिरासत में
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर - डिंडौरी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रसगुल्ला समझकर देशी बम मुंह में डालते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि मृतक को देशी बम रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दिया गया था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है। विओ - जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार 10 नवंबर की देर शाम पड़रिया गांव में राजेंद्र बरोतिया और रामभगत बरोतिया एक साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान आरोपी रामभगत ने कथित तौर पर राजेंद्र को देशी बम रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने जैसे ही उसे रसगुल्ला समझकर मुंह में डाला, अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में राजेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी रामभगत बरोतिया सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बाइट 01दुर्गा प्रसाद नगपुरे, कोतवाली थाना प्रभारी डिंडौरी। बाइट 02 सुशीला बाई, मृतक की पत्नी।0
0
Report
चकिया में ट्रैक्टर हादसे में दो भाइयों में एक की मौत, नो-एंट्री पर सवाल
Motihari, Bihar:मोतिहारी के चकिया में नया कपड़ा बदलने साथ गए दो भाई में से एक भाई ही घर पर लौट कर आ सका। दूसरे भाई की दर्दनाक मौत ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गई। चकिया शहर में आखिर और कितनी जानें जाने के बाद प्रशासन की नींद टूटेगी? पर्व का समय है, बाजारों में भारी भीड़ है, लेकिन शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था कहां है? नो एंट्री लागू कराने की जिम्मेदारी जिन संबंधित अधिकारियों की है, आखिर वे अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे? क्या प्रशासन किसी और हादसे और मौत का इंतजार कर रहा है? मामला चकिया थाना क्षेत्र का है, जहाँ देपुर निवासी निजामुद्दीन के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अकीब की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अकीब अपने बड़े भाई अली के साथ साइकिल से चकिया बाजार में नए कपड़े खरीदने आया था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और अकीब ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अकीब को निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस हादसे की जवाबदेही कौन लेगा? ट्रैक्टर चालक या यातायात व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार अधिकारी? चकिया अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद कब जवाब देंगे? आखिर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री कब लागू होगी, ताकि किसी दूसरे परिवार का चिराग न बुझे?0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने मधुबनी समाहरणालय की नीलामी रोकने की याचिका खारिज, नीलामी तय
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी समाहरणालय की होगी नीलामी! सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, नीलामी प्रक्रिया रोकने की याचिका खारिज। एंकर: बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले का समाहरणालय यानी कलेक्ट्रेट भवन अब नीलामी की जद में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को बड़ा झटका देते हुए समाहरणालय की नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाने की अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है。 यह पूरा मामला पंडौल स्थित सूता मिल से जुड़ा हुआ है। कोलकाता की कंपनी राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का सूता मिल पर 4 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान बकाया होने का मामला है। इसी बकाया राशि की वसूली को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है。 दरअसल, पंडौल सूता मिल से जुड़े बकाया भुगतान के मामले में कोलकाता की कंपनी राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कानूनी लड़ाई लड़ी है। कंपनी का करीब 4.17 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। 28.90 लाख बकाया रुपया 4.17 करोड़ रुपया हो चुका हैं। हालाँकि एडवोकेट बरुण कुमार झा ने बताया अब ये रुपया बढ़कर 6 करोड़ के आसपास हो जाएगा। बकाया राशि की वसूली के लिए मधुबनी समाहरणालय की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। बिहार सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के आदेशानुसार समाहरणालय का दक्षिणी हिस्सा का 10 कट्ठा जमीन और उस पर बने भवन की नीलामी की जाएगी। और नीलामी के लिए समाहरणालय पर मधुबनी कोर्ट द्वारा नोटिस चिपकाया गया था। हालाँकि मामले में जिला प्रशासन के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए है और बताया जा रहा है सारा मामला उद्योग विभाग से जुड़ा हुआ है。 इस मामले में नीलामी के लिए फिलहाल 26 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है। हालांकि, कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण नीलामी की निर्धारित तारीख में बदलाव भी हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सामने आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है。 अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मधुबनी का समाहरणालय वास्तव में नीलाम होगा? क्या बिहार सरकार इस मामले में आगे कोई कानूनी विकल्प अपनाएगी? फिलहाल सबकी निगाहें 26 नवंबर की निर्धारित तारीख और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं。 बाईट बरुण कुमार झा एडवोकेट निजी कंपनी बाईट कोर्ट नाजिर (फाइल बाईट) पीटीसी/वाक थ्रू बिंदु भूषण ठाकुर मधुबनी।0
0
Report
बागपत पुलिस ने 25 हजार के इनामी शातिर अक्षय उर्फ अकास को गिरफ्तार किया
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बिनौली थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ अकास निवासी पिछोकरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए केबल तार के टुकड़े, स्टार्टर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बिनौली थाना क्षेत्र के जंगलों में स्थित ट्यूबवेलों पर लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच और बदमाशों की तलाश शुरू की थी। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अक्षय उर्फ अकास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के जंगलों में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। बागपत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।0
0
Report
एनसीएल खदानों से डीजल चोरी: शक्तिनगर पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार, 70 लीटर बरामद
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में एनसीएल की खदानों और परियोजनाओं से डीजल चोरी करने वालों के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी बरामद हुई है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई में एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुलिस का सहयोग किया। गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। VO-1: दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से डीजल चोरी के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। इसके साथ ही डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पाइप भी बरामद किए गए। VO-2: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, रामगोबिन्द यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। VO-3: एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एनसीएल सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
2027 में PDA सरकार बनेगी: गोप का दावा, इंडिया गठबंधन मजबूत वापसी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर सपा का तंज, गोप बोले- हम जिन्हें विदा करने जा रहे हैं, उनकी बढ़ गई चिंता, 2027 में बनेगी PDA सरकार --अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, सपा को दूसरे दलों के चुनाव लड़ने की कोई चिंता नहीं उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टियों के गठबंधन की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के ऐलान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम लोग विदा करने जा रहे हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है। अब वे किस-किस को लाकर चुनाव मैदान में खड़ा कर रहे हैं, यह उनकी चिंता है। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और समाजवादी पार्टी को इससे कोई चिंता नहीं है。 अरविंद सिंह गोप ने कहा कि पूरा देश जान रहा है कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगा। प्रदेश में समाजवादियों और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में कई दल आएंगे और चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इससे समाजवादी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को केवल इंडिया गठबंधन ही सत्ता से बाहर कर सकता है। गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र और महिलाएं सभी ने संकल्प ले लिया है कि वर्ष 2027 में भाजपा को सत्ता से विदा करेंगे। अखिलेश यादव नौजवानों, विद्यार्थियों, गरीबों, महिलाओं और किसानों की आवाज सुनते हैं। जनता उन्हें 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। सपा नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत बड़ा और मजबूत गठबंधन है। इससे मुकाबला करना किसी के बस की बात नहीं है। प्रदेश में सीधी लड़ाई है और जनता जानती है कि भाजपा को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कई दलों ने चुनाव लड़ा, लेकिन इंडिया गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा और उत्तर प्रदेश में नंबर एक गठबंधन रहा। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी लोकसभा चुनाव की तैयारी से दस गुना ज्यादा बड़े स्तर पर की जा रही है। अखिलेश यादव खुद एक-एक विधानसभा सीट पर मंथन और चिंतन कर रहे हैं। हर सीट पर संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी होगी, उस दिन भाजपा को अपनी विदाई रोकना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पीडीए की सरकार सत्ता में आएगी। यह गरीबों की सरकार होगी। चुनाव में कई दल आएंगे और जाएंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। बाइट- अरविंद सिंह गोप, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास आवासीय विद्यालय ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहा है
Balrampur, Uttar Pradesh:प्रयास आवासीय विद्यालय छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयास आवासीय विद्यालय का संचालन कर रही है ,जिसमे JE NEET के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क में दी जा रही है ,,जिससे जिले के साथ अन्य जिले के बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है । आपको बता दे कि ऐसे छात्र जो आठवी क्लास में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते है और जो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इच्छुक होते है उसको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवसीय विद्यालय में दाखिले के लिए पहले परीक्षा पास करनी पड़ती है ,जिसके बाद मैरिड सूची के आधार पर बच्चों का चयन प्रयास आवसीय विद्यालय के लिए होता है ,,,,जिसमे बच्चों के पढ़ाई लिखाई और रहने खाने के साथ साथ पुस्तकें और गणवेश शाशन की तरफ से निःशुल्क मुहैया कराया जाता है । प्रयास आवसीय विद्यालय बलरामपुर के भेलवाडीह गांव में संचालित है और यहाँ इस वर्ष बालक और बालिका मिलाकर कुल 175 छात्र छात्रा अध्ययन रत है ,,बच्चों का कहना है उनको यहाँ पर पढ़ाई का अच्छा माहौल मिल रहा है और सभी बच्चों का लक्ष्य भी अलग अलग कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनयर जिसकी तैयारी प्रयास आवसीय विद्यालय में निःशुल्क कराई जाती है ,,जबकि इन्ही विषयो की कोचिंग के लिए प्राइवेट संस्थानों में मोटी फीस देकर लेनी पड़ती है ,,,बच्चों ने आवसीय विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा है कि उनको यहाँ पर अच्छी पढ़ाई के साथ साथ रहने खाने की भी अच्छी ब्यवस्था मिल रही है ,,,,वही आवसीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया है कि शाशन की मंशानुरूप विद्यालय का संचालन किया जा रहा है और जिले के साथ साथ प्रदेश के अन्य जगहों से आये बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ।0
0
Report
महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर, छत्तीसगढ़: महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की विशेष अदालत ने 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आठ दिन की सीबीआई रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया, जिसके पश्चात उसे रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार और केंद्र की अधिसूचना के बाद सीबीआई ने 18 दिसंबर, 2024 को छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से इस मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी। Mahadev Betting App Case: Alleged Kingpin Saurabh Chandrakar Sent to Judicial Custody Till November 190
0
Report
Advertisement
खटीमा पहुंचे MP मुख्यमंत्री मोहन यादव, धामी के नेतृत्व की प्रशंसा
Bahara Boj, Uttarakhand:उत्तराखंड के खटीमा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ग्राम मेलाघाट के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन चंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।0
0
Report
उन्नाव की बैटरी-सोलर फैक्ट्री में आग, शॉर्ट सर्किट अनुमान
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: आबादी के बीच लगाए गए बैटरी व सोलर सिस्टम कारखाना में लगी आग। कारखाना में धुवा व लपटें देखकर मची अफरा तफरी । मोहल्ले के लोग समर्सिबल पम्प से आग पर काबू पाने में जुट गए । सूचना पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। शार्ट सर्किट से आग लगने का जताया जा रहा है अंदेशा । CFO व FSO ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की पड़ताल की। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाकिम टोला की घटना।0
0
Report
संभल में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर, मस्जिद के अवैध निर्माण गिरा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा था.. 17 लेखपालों की टीम और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मस्जिद के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया प्रशासन का संदेश साफ है,धार्मिक स्थल हो या कोई दूसरी संपत्ति...निर्माण के लिए नियम और अनुमति जरूरी है....कानून के दायरे से बाहर किया गया निर्माण कार्रवाई के दायरे में आएगा0
0
Report
Advertisement
