icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीलवाड़ा: तालाब में मिले दो बच्चों के शव, परिजनों ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के तालाब में मिले शव, मचा हड़कंप परिजनों का हंगामा पुलिस पर लापरवाही का आरोप महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी पर उस समय बवाल मच गया जब अचानक पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगने लग गए परिजनों के साथ उपस्थित भीड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस सही दिशा ओर शक्ति से काम करती तो उनके बच्चे बच सकते थे लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती जिसके चलते उनके बच्चे आज इस दुनिया में नहीं रहे , सी सी कैमरे में दिख रहे तीसरे बच्चे के साथ शक्ति से पूछताछ करने की आवश्यकता थी , मामला था भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना के किलकीपुरा वार्ड नंबर 38 से पिछले तीन दिनों से लापता दो मासूम बच्चों के शव मंगलवार शाम सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के पास स्थित तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिव्यांशु सोनी 10 वर्षीय और रजत जाट 12 वर्षीय के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों बच्चों के तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया हुआ है।
0
0
Report

गोंडवाना एक्सप्रेस में 22 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Damoh, Madhya Pradesh:ट्रेन में युवक की मौत की खबर के अनुसार दो दिन पहले कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला की मौत के बाद बीती रात फिर ट्रेन में एक युवक की मौत हो गई। यह मौत गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई है। जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस की बोगी में बेहोश पड़े युवक की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली। दमोह रेलवे स्टेशन पर डाक्टर और स्टाफ के साथ बोगी चेक की गई, अपर बर्थ पर लेटे युवक को डॉक्टर ने चेक किया और उसकी मौत मानकर उसे ट्रेन से उतार दिया गया। बारीकी से जाँच के बाद शव जिला अस्पताल भेजा गया और मर्चरी में रखा गया है। युवक की पहचान पन्ना जिले के पवई निवासी 22 वर्षीय सुखबीर चौधरी के रूप में हुई है। यात्रियों के मुताबिक युवक कटनी से ट्रेन में आया और आकर बर्थ पर लेट गया, कुछ अजीब हरकत दिखी जिसे देखकर यात्रियों ने उसे बेहोश माना। रेलवे स्टाफ को सूचना दी गई और दमोह में उसका परीक्षण किया गया। पहली नजर में मौत हार्ट अटैक जैसी प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।
0
0
Report

पुणे से श्रीमाधोपुर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Sikar, Rajasthan:लोकेशन శ్రీమाधोपुर سیकर नई नौकरी سے पहले घर آنے کی राह میں थम गई जिंदगी,कंटेनर से भिड़ी बाइक تو बुझ गया घर का चिराग,घर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर کی दर्दनाक मौत,परिवार में मचा کوहरام,पुणे से श्रीमाधोपुर आ रहे गिरेंद्र सिंह शेखावत کی बाइक कंटेनر से ٹکرائی,संगमنےر बाइपास پر हुआ भीषण हादसा,नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले परिवार سے मिलने निकला था मृतक,मंगल कॉलोनी میں शव पहुंचते ही मचा हाहाकार, गمगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार हार: نعم घर लौटने کی राह میں महाराष्ट्र के संगमनेर बाइपास پر उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर سے जा भिड़ी। हादसे میں गिरेंद्र کی मौके پر ہی मौत हो गई। गिरेंद्र के घर पहुँचنے سے پہلے ही उनकी मौत کی खबर पहुंच गई। پرिजनों پر دکھوں کا پہाड़ टूट पड़ा। बड़े بھائی विवेक हादसे کی सूचना मिलते ہی पुणे पहुंचे। پوسٹमार्टم کی کارروائی کے بعد मंगलवार کو शव श्रीمाधोपुर लाया गया। अंतिम संस्कार کے دوران माहौल گمगीन रहा। गिरेंद्र पुणे میں जेपी मॉर्गन कंपनी میں سीनئر سॉफٹ ویئر انجینئر تھے۔ वर्ष 2022 میں कंपनी سے जुड़े गिरेंद्र نے हाल ہی میں نئی नौकरी کے لیے इस्तीफा दिया تھا۔ उन्हें नोएडा کی دوسری कंपनी میں ज्वॉइन کرنا تھا। नई नौकरी की शुरुआत से पहले वे घर आने के लिए रविवार کو बुलेट سے पुणे से रवाना हुए تھے, लेकिन रास्ते میں हुए हादसे نے उनकी जिंदगी खत्म कर दी। پرिजनों کے अनुसार गिरेंद्र کو बाइक چلانے کا شوق تھا اور वे اکثر लंबी दूरी کی رाइड پر جاتے थे। इस बार भी उनका सफर خانه پہنچنے के بجائے हादसे پر जाकर थم गया۔ गिरेंद्र अविवाहित थे۔ पिता जगदीश सिंह शेखावत اور बड़े भाई विवेक मंगल कॉलोनी میں پراز स्कूल संचालित کرتے ہیں۔ पिता کی طبیعت خراب ہونے کے कारण परिवार نے हादसे کی معلومات उनसे اور घर کی خواتین سے فوری طور پر شریک نہیں کی۔ बेटे کے سکُصل लौटنے کی امید لگائے परिवार کو جب शव ملا تو کوهرाम मچ गया。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के पीएमसीएच ने घंटों की सर्जरी में 2000 सिस्ट्स निकालकर रिकॉर्ड बना दिया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर 40 वर्षीय मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। 11 घण्टे चले ऑपरेशन के दौरान पीएमसीएच के चिकित्सकों ने मरीज के फेफड़ो से करीब 2000 सिस्ट्स को बाहर निकाला। दरअसल मरीज को परिजन गंभीर अवस्था में पीएचसीच लेकर आए। चिकित्सकिय जाँच में सामने आया कि फेफड़े के भीतर विशाल गुच्छे के रूप में सिस्ट्स का अंबार दिखाई दिया। जिसके कारण फेफड़ो कार्यक्षमता लगभग समाप्त होने की कगार पर थी। मरीज की जान बचाने के लिए तुरन्त ऑपरेशन की आवश्यक था। जो लम्बा चलने वाला था। डॉ.अनुज मेहता ने बताया कि किसी मरीज के लिए लगातार 11 घंटे तक सिंगल लंग वेंटिलेशन पर एनेस्थीसिया में रहना मेडिकल दृष्टि से बहुत बड़ी चुनौती होती है, जिसे डॉ. समीर गोयल और उनकी टीम ने पूरी कुशलता से नियंत्रित किया। डॉक्टर्स की टीम ने माइक्रो-सर्जिकल उपकरणों की मदद से करीब 2,000 सिस्ट्स को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सर्जरी के दूसरे दिन पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.सुनील कुमार एवं उनकी टीम ने ब्रोंकोस्कोपी की जिससे फेफड़े को पूरी तरह फैलने में मदद मिली। डॉ.मेहता ने बताया की उपलब्ध वैश्विक चिकित्सा साहित्य के अनुसार, इससे पहले किसी मरीज के फेफड़ों से अधिकतम लगभग 200 के आसपास सिस्ट्स निकालने के मामले ही दर्ज हुए हैं। पीएमसीएच में निकाली गई 2000 से अधिक सिस्ट्स पूर्व के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ती हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉक्यूमेंटेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जिसके अंतर्गत सभी साक्ष्य,पैथोलॉजिकल रिपोर्ट,वीडियोग्राफी और मेडिकल बोर्ड का प्रमाणीकरण ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ को भेजा जा रहा है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने डॉ.अनुज मेहता, डॉ.समीर गोयल, सीटीवीएस टीम और पूरे आईसीयू व नर्सिंग स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में उपलब्ध विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट और समर्पित विशेषज्ञ टीम के कारण ही ऐसे दुर्लभ और जीवन रक्षक उपचार संभव हो पा रहे हैं। परिजनों ने पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया है। बाइट- डॉ अनुज मेहता, कार्डियक थोरेसिक और वॉस्कुलर सर्जन,पीएमसीएच बाईट- अमन अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,पीएचसीएच
0
0
Report

वाराणसी में CM योगी के आगमन पर 15 जगहों पर यातायात रोक और डायवर्जन

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आगमन पर वाराणसी में यातायात में बदलाव: 15 जगहों पर रोक और डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी वाराणसी में आज CM योगी, असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की अपील है कि लोग प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बहुत जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें। यातायात एडवाइजरी - क्या-क्या बंद रहेगा 1. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक हरहुआ ओवरब्रिज के शुरुआती छोर, बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 2. सुबह 11 बजे से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आने दिया जाएगा। वहां से इन्हें परमपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी और चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा। 3. मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अखरी और रखौना की तरफ मोड़ा जाएगा। 4. चांदपुर चौराहे से जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लोहता, परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 5. सुबह 11 बजे से अमरा-अखरी अंडरपास की तरफ से आने वाली सभी बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ मोड़ा जाएगा। 6. जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 7. जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 8. शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 9. मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। 10. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 11. विश्वेश्वरगंज तिराहा से शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा। 12. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 13. सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 14. मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 15. आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं वराह अवतार की कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में अनोखी धर्मशाला के पास आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज ने कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं भगवान के वराह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।कथावाचक ने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। बड़ी संख्या में बाबा श्याम के श्रद्धालु भी कथा पंडाल में पहुंचे और भागवत कथा का रसपान किया। आयोजन मुख्य यजमान एवं गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम व्यास के सानिध्य में हो रहा है। इस दौरान राधेश्याम व्यास, विनय पाराशर जीण माताजी पुजारी, गोपाल व्यास, मुरारी व्यास, केशव व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

जमुई में मंत्री-विधायक की तकरार: अफसरशाही और अवैध खनन पर सवाल तेज

Jamui, Bihar:जमुई बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कार्यकाल में अब अफसरशाही को लेकर सवाल सिर्फ विपक्ष की ओर से नहीं, बल्कि एनडीए के ही जनप्रतिनिधियों की जुबान से भी सामने आने लगे हैं। लिहाजा, सत्ता पक्ष के नेताओं के इन बयानों ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। दरअसल, जमुई सदर अस्पताल में चार-पांच घंटे के अंतराल पर दो प्रसूताओं की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसके बाद जमुई की विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूरे मामले में लापरवाही की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। अब दूसरी तस्वीर सिकंदरा में देखने को मिली। एनडीए गठबंधन की हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने ईंट निर्माता संघ के कार्यक्रम में खनन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के सामने ही अवैध और अत्यधिक बालू खनन का मुद्दा उठाया। विधायक ने सिर्फ खनन से नदी के स्तर में आ रहे बदलाव और किसानों की सिंचाई की समस्या की बात नहीं कही, बल्कि अवैध खनन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। यानी एक तरफ एनडीए की मंत्री श्रेयसी सिंह अपने ही सरकार के स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ एनडीए के ही विधायक प्रफुल्ल मांझी खनन विभाग के मंत्री के सामने अवैध खनन और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सवाल अब विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के भीतर से बहरहाल, इन दोनों घटनाओं को एक साथ देखें तो सवाल सिर्फ स्वास्थ्य या खनन विभाग का नहीं रह जाता। सवाल यह भी है कि अगर सरकार के अपने ही मंत्री और विधायक को विभागीय व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक मंच पर सवाल उठाना पड़ रहा है, तो फिर जिले में अफसरशाही और अधिकारियों की जवाबदेही किस स्तर पर है? हालांकि,इतना जरूर है कि एनडीए के ही जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक आपत्तियों ने सरकार के सामने अधिकारियों की कार्यशैली और विभागीय निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों को सिर्फ मंच से उठी आवाज मानती है या संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए धरातल पर कार्रवाई भी करती है। खान विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मामले को ज्यादा तुल ना देते हुए कहा कि कोई लिखित अगर मुझे आवेदन प्राप्त होती है तो उसके अनुसार विभागीय कार्रवाई की होगी; अवसर शामिल होंगे उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। मेरे विभाग में लगभग 36 परसेंट अधिक कमाई किया है तो ऐसे में अगर विभाग लापरवाह होती है 10-15 परसेंट को पढ़ना आम बात है, लेकिन कितना पर्सेंट की बढ़ोतरी नहीं होती। इस मामले को लेकर विधायक ने सवाल खड़ा किया उसकी जांच करने की बात चंद्रवंशी के द्वारा कही गई। ईट भट्ठा निर्माता संघ के द्वारा कार्यक्रम जमुई जिले के सिकंदरा में किया गया था जिसे लेकर खनन विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी यहां पर पहुंचे थे।
0
0
Report
Advertisement

मसौढ़ी-पुनपुन में दशहरा: रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे पर रोक

Masaurhi, Bihar:दशहरा पर्व में रात दस बजे के बाद नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध। जिला प्रशासन के निर्देश। मसौढ़ी।दशहरा पर्व को लेकर मसौढ़ी और पुनपुन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक थाना परिसर में आयोजित थी। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन के निर्देश बताए गए। जिसमें पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। कहा गया कि हुड़दंग और हंगामा करने वालो के विरुद्ध पुलिस सख्ती से निपटेगी। सोसल मीडिया में या किसी अन्य तरीक़े से धार्मिक भावना भड़काने वाले कथन या पोस्ट पर एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही पूजा समिति को पूर्व से लाइसेंस लेना, विसर्जन रूट बताना, पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी पूर्व सूचना उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में सख्त निर्देश देते हुए यह भी बताया गया कि पर्व में डीजे बजाने को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही लाउडस्पीकर की समय सीमा रात दस बजे तक ही निर्धारित की गई है। यानि रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग भी वर्जित रहेगा। अनदेखी करने पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपायरी सामग्री नष्ट की

Sikar, Rajasthan:जिला-सीकर लोकेशन-खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी कस्बे में खाटूधाम में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न दुकानों, होटलों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया और सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों के आसपास खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान टीम को कई स्थानों पर एक्सपायरी एवं अमानक खाद्य सामग्री मिली जिसे मौके पर ही जब्त कर सुरक्षित तरीके से नष्ट करवाया गया। अभियान 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बाइट- फूल सिंह बाजिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
0
0
Report

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दो भैंसें प्लेटफॉर्म 1 पर घूमती वायरल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालभोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का वीडियो देश में वायरल प्लेटफॉर्म पर दो भैंसों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में भैंसें यात्रियों के बीच से गुजरते हुए ट्रेन के पास तक पहुंचती दिख रही हैं 450 करोड़ रुपए से विकसित भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो भैंसें घूमती नजर आईं इसमें दोनों भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती दिख रही हैं, जबकि आसपास यात्री और रेलवे स्टाफ मौजूद हैं वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर आराम से टहल रही हैं और यात्रियों के बीच से होते हुए ट्रेन के पास तक पहुंच गईं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भैंसें प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंचीं घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और आवारा पशुओं की एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

काशी में Abe Memorial Corridor लोकार्पण, यूपी-जापान मिलकर ₹90,000 करोड़ के MoU

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath · 8m भारत-जापान मैत्री विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे जी ने नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। इसी आत्मीय मैत्री और शिंजो आबे जी की स्मृतियों को समर्पित 'Abe Memorial Corridor' के लोकार्पण अवसर पर आज काशी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा। आज यही आत्मीयता आर्थिक साझेदारी की नई शक्ति भी बन रही है। उत्तर प्रदेश जापानी कंपनियों के साथ लगभग ₹90,000 करोड़ के MoU कर चुका है। काशी से क्योटो तक, आस्था से अर्थव्यवस्था तक, यह मैत्री अब साझी समृद्धि की नई राह बना रही है।
0
0
Report

दिल्ली IG स्टेडियम कार्यक्रम के कारण 07.10.2026 को प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक सेवा में 25 साल पूरे होने पर बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भाजपा का 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कारण बुधवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावत रहेगा। इन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी या डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को समय से पहले यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। 07.10.2026 को सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स स्थित KD जाधव इंडोर स्टेडियम में होने वाले एक तय कार्यक्रम के सिलसिले में, इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों और गाड़ियों के आने की उम्मीद है। ट्रैफ़िक डायवर्ज़न/रेगुलेशन: ट्रैफ़िक की स्थिति और ऑपरेशनल ज़रूरतों के आधार पर, BSZ मार्ग, JLN मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), IP मार्ग और विकास मार्ग पर सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ट्रैफ़िक को रेगुलेट/डायवर्ट किया जाएगा। ऑपरेशनल ज़रूरतों के अनुसार, सुबह 06:00 बजे के बाद से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर किसी भी ट्रैफ़िक की अनुमति नहीं होगी। महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) के दोनों कैरिजवे पर शांति वन क्रॉसिंग, राजघाट और भैरों मार्ग। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर - आईपी फ्लाइओवर - सलीमगढ़ बाईपास के नीचे, दोनों कैरिजवे पर। W-पॉइंट - दिल्ली गेट, दोनों कैरिजवे पर। बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग (BSZ मार्ग)। JLN मार्ग पर दिल्ली गेट - राजघाट, दोनों कैरिजवे। राजघाट - किसान घाट/पावर हाउस रोड। IP मार्ग और विकास मार्ग से होते हुए ITO - यमुना ब्रिज, दोनों कैरिजवे। इन रास्तों से बचें: यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 07.10.2026 को सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच, जहाँ तक संभव हो, इन रास्तों पर जाने से बचें: बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग IP मार्ग विकास मार्ग JLN मार्ग महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) सलीमगढ़ बाईपास
0
0
Report

दमोह में कांग्रेस का आक्रोश: पुतला जलाकर विरोध वाटर कैनन के बीच गिरफ्तारी पर हंगामा

Damoh, Madhya Pradesh:दिल्ली की घटना पर दमोह में आक्रोश, कांग्रेसियों ने देर रात तक दिया धरना, पुतला जलाया, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन.. राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर दमोह में भी कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया और रात के समय अम्बेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने धरना दिया। बडी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इस دوران कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी झड़प हुई और जैसे ही पुतला जलाया गया पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को अलग किया। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top