471001
छतरपुर के चंदला के पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के खिलाफ खोला मोर्चा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के चंदला के पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार पर रेत के अवैध उत्खनन में संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केन नदी के पास रेत माफिया अवैध उत्खनन कर रहे हैं और मंत्री उनके संरक्षण में काम कर रहे हैं। प्रजापति ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध उत्खनन नहीं रुका, तो वह मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व विधायक चंदला से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं विधायक का WhatsApp अकाउंट हैक; साइबर ठगों से सावधानियां जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर साइबर ठगों के चपेट में आया विधायक का मोबाइल झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्स एप को ठगों ने किया हैक विधायक भांबू के नंबरों से व्हाट्स एप पर मैसेज कर मांगे पैसे विधायक भांबू के व्हाट्स एप अकाउंट से पहुंच रहे मैसेज भांबू ने जारी की एडवाइजरी, कहा— कोई जवाब ना दें, पैसे भी ना दें अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश की भी कही बात झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का WhatsApp अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ गया है। विधायक के WhatsApp अकाउंट से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और इन मैसेज के जरिए पैसों की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने खुद लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसों की मांग का जवाब नहीं दिया जाए। विधायक की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए कहा जाता है तो किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर नहीं करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या OTP साझा करने से भी बचने की अपील की गई है। विधायक राजांेद्र भांबू ने बताया कि वे अपना WhatsApp अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करने की अपील की गई है। उन्होंने अपने संपर्कों और आमजन से यह सूचना अपने परिचितों तक भी पहुंचाने की अपील की है, ताकि साइबर ठग विधायक के नाम और नंबर का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति से आर्थिक धोखाधड़ी नहीं कर सकें। विधायक भांबू ने जो अपील की है, उसमें लिखा है कि “मेरा WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। अगर मेरे नंबर से कोई मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसे की मांग आए, तो कृपया उसका जवाब न दें और कोई भी पैसे ट्रांसफर न करें। मैं अपना अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं। तब तक मेरे नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करें। कृपया यह मैसेज अपने जानने वालों तक भी पहुंचा दें।”0
0
Report
बदरपुर बॉर्डर दुर्घटना: एक की मृत्यु, तीन घायल—दिल्ली में रफ्तार का कहर
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में आज मंगलवार सुबह तीन से तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है और मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भिजवा दिया गया है. पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है और मृतक और घायल के परिजनों से संपर्क करने में लगी है. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार कार बदरपुर बॉर्डर के पास खड़ी हुई ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. दरअसल कार चालक फरीदाबाद से दिल्ली आ रहा था तभी यह हादसा हो जाता है. बदरपुर थाना को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जिन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वही इस हादसे के बारे में शुरुआती जांच के अनुसार बदरपुर बॉर्डर पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी... पुलिस की कार्रवाई जारी है. यह हादसा मंगलवार सुबह 3:00 के आसपास का है जहां तेज रफ्तार आ रही एक कार बदरपुर बॉर्डर के पास खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार देती है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य घायल है. बीते दो दिन पहले एक तेज रफ्तार कार सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो को टक्कर मार देती है जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई थी.0
0
Report
जिला अस्पताल कोटेश्वर में विजिलेंस की कार्रवाई: डॉक्टर से रिश्वत के कथित मामले
Routhiya, Uttarakhand:जिला अस्पताल कोटेश्वर में विजিলेंस की टीम ने कार्रवाई की है। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर एस. ठाकुर से पांच हजार रुपये लेने के मामले में विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है। निरीक्षक पंकज पोखरियाल के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। टीम ने अस्पताल पहुँचकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। फिलहाल टीम की ओर से डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है और कार्रवाई जारी है। मामले में पांच हजार रुपये की बरामदगी, शिकायत की पूरी पृष्ठभूमि और आगे की कार्रवाई को लेकर विजिलेंस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल परिसर में हलचल का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के बाद विजिलेंस की ओर से इस मामले में क्या आधिकारिक जानकारी सामने आती है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में बच्चों के लिए कानून जागरूकता शिविर: गुड टच–बैड टच और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में जनजातीय बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और सुरक्षित व्यवहार सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदर लाल खारोल ने की। सशक्त युवा, सशक्त भारत अभियान के तहत आयोजित शिविर में बच्चों को ऑनलाइन ठगी से बचने, निजी डेटा सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के बारे में बताया गया। कानूनी सहायता के लिए नालसा की हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए बताया गया कि जिस स्पर्श से सुरक्षा, अपनापन और सहजता महसूस हो, वह सामान्य रूप से गुड टच हो सकता है, जबकि जिस स्पर्श से डर या असहजता महसूस हो, वह बैड टच हो सकता है। ऐसी स्थिति में चुप नहीं रहने और किसी भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी देने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। शिविर में बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा और भेदभाव से बचाव के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पॉक्सो अधिनियम 2012 और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों के साथ बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। युवाओं को डिजिटल स्टार्टअप इंडिया पहल, डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी भी दी गई। युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ई-कॉमर्स, डिजिटल भुगतान और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी भी साझा की गई।0
0
Report
ACB ने करनाल नगर निगम के क्लर्क को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Karnal, Haryana:करनाल। प्रॉपर्टी आईडी में करेक्शन के नाम पर रिश्वत का खेल! करनाल नगर निगम का क्लर्क ₹5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बस स्टैंड पर पहले से जाल बिछाए बैठी थी ACB की टीम—शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते ही दबोचा गया आरोपी, अब पुराने रिकॉर्ड और रिश्वत के नेटवर्क की भी होगी जांच。 करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में क्लर्क के पद पर तैनात गौरव राणा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता कुलदीप की कमर्शियल और डोमेस्टिक प्रॉपर्टी आईडी एक साथ बनी हुई थी, जिसे वह ठीक करवाना चाहता था। इसी काम के लिए आरोपी क्लर्क कथित तौर पर शिकायतकर्ता को काफी समय से चक्कर कटवा रहा था और बाद में रिश्वत की मांग की。 शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल डीएसपी एसीबी सतीश वत्स के अनुसार, शिकायतकर्ता कुलदीप ने विभाग को शिकायत दी थी कि नगर निगम में तैनात क्लर्क गौरव राणा प्रॉपर्टी आईडी में करेक्शन करवाने के नाम पर उसे परेशान कर रहा है और रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए तैयार किया गया। नगर निगम छोड़ बस स्टेंड पर बुलाया ACB के मुताबिक आरोपी गौरव राणा कैथल जिले का रहने वाला है और बस के जरिए कैथल से करनाल आता-जाता है। आरोप है कि नगर निगम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और कार्रवाई का डर होने के चलते उसने शिकायतकर्ता को नगर निगम की बजाय करनाल बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया。 सुबह 9 बजे पहुंचा शिकायतकर्ता, पहले से तैयार थी टीम शिकायतकर्ता कुलदीप तय योजना के अनुसार सुबह करीब 9 बजे करनाल बस स्टैंड पहुंचा। ACB की टीम भी पहले से ही मौके पर तैनात थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी गौरव राणा को ₹5 हजार की रिश्वत दी, उसी समय ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुराना रिकॉर्ड भी खंगालेगी ACB डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी क्लर्क का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इससे पहले उसने किन-किन लोगों से रिश्वत ली है और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा हुआ है या नहीं। फाइल से जुड़े पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 लंबे समय बाद नगर निगम में ACB की कार्रवाई डीएसपी के अनुसार करनाल नगर निगम में लंबे समय के बाद ACB की यह कार्रवाई हुई है, जिसमें एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है और इंटेलिजेंस स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। भ्रष्टाचार के नेटवर्क तक पहुंचेगी जांच? अब ACB की जांच सिर्फ ₹5 हजार की रिश्वत तक सीमित नहीं रहेगी। आरोपी के पुराने रिकॉर्ड, उसके संपर्कों और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट — सतीश वत्स, डीएसपी एसीबी करनाल0
0
Report
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत: संवैधानिक संस्थानों पर चर्चा, चुनाव आयोग में सुधार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने CWC की बैठक संपन्न होने पर कहा, "मोदी-ज्ञानेश की यारी, जनता से गद्दारी और वोटों की चोरी, जैसे विषयों पर यहां पर चर्चा हुई। न केवल किसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बात है बल्कि संवैधानिक संस्थान चुनाव आयोग के कृत्य के बारे में, जिसमें घून लग चुका है, उसमें सुधार लाने की बातें सामने आई हैं..."0
0
Report
Advertisement
हरिश चौधरी बोले: देश में असंवैधानिक तरीक़े से चुनाव, निष्पक्षता खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस नेता हरिश चौधरी ने CWC की बैठक संपन्न होने पर कहा, "...इस देश में गैर-संवैधानिक ढंग से काम हो रहा है। हर क्षेत्र में चुनाव आयोग के चयन से लेकर, मताधिकार, मतदाता सूची के ऊपर डाका डालने से लेकर, निष्पक्ष चुनाव नहीं करवाने का सफर, जिसकी बदौलत आज देश मतदाताओं द्वारा चुनी हुई सरकार से नहीं बल्कि किन्हीं और ताकतों से चाल रहा है। संविधान और नियमों के खिलाफ जो चुनाव हो रहे हैं, वो चुनाव संवैधानिक और नियमानुसार कैसे हों, ये संघर्ष आज देश के हर व्यक्ति की है...संसद से लेकर सड़क तक ये लड़ाई हम लड़ेंगे।"0
0
Report
जालौन में दिव्यांग युवक शराब के नशे में सड़क पर हंगामा, DM-SP-CM गालियां वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर किया जमकर हंगामा, शराब के नशे में धुत दिव्यांग युवक का बीच सड़क पर हंगामा, नशे में युवक ने डीएम-एसपी और सीएम को खुलेआम दी गालियां, युवक के सड़क पर बैठने से कुछ देर तक यातायात भी रहा प्रभावित, मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने के बाद युवक को कराया शांत, युवक ने DM-SP और सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ का मामला।0
0
Report
उदयपुरा में फूड पॉइजनिंग, एक परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के ग्राम उदयपुरा में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों समेत एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खजुराहो थाने के उदयपुरा गांव के एक ही परिवार के लोगों ने दाल-चावल का भोजन किया था। भोजन के कुछ घंटे बाद देर रात से सभी की तबीयत खराब होने लगी। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद आज सुबह सभी को खजुराहो से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी पांचों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। सभी मरीजों को मेडिसिन वार्ड में स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
SAIL-Chhattisgarh tax dispute to be resolved through mediation center
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच करीब 5 अरब 4 करोड़ 70 लाख रुपये के टैक्स विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की पहल की है।जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने मामले को हाई कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र भेजने पर सहमति जताई। कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करते हुए सीनियर एडवोकेट विवेक रंजन तिवारी को मध्यस्थ नियुक्त किया है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सभी संबंधित मामले 8 अक्टूबर 2026 को मध्यस्थता केंद्र में रखे जाएंगे। मध्यस्थ दोनों पक्षों को समाधान के लिए कम से कम 3 से 4 अवसर देंगे। इसके बाद मध्यस्थता की प्रगति रिपोर्ट के साथ मामला 19 नवंबर 2026 को हाई कोर्ट में पेश होगा।दरअसल, साल 2019 में नगर निगम भिलाई ने बीएसपी को नोटिस जारी कर संपत्तियों की जानकारी छिपाने और कम टैक्स जमा करने का आरोप लगाया था। निगम के सर्वे के बाद 5 गुना पेनाल्टी लगाकर कुल 5 अरब 4 करोड़ 70 लाख 74 हजार 445 रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया गया।टैक्स जमा नहीं होने पर निगम ने कुर्की की कार्रवाई के लिए वारंट जारी किया। इसी वारंट को बीएसपी प्रबंधन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। फिलहाल कोर्ट ने पूर्व अंतरिम आदेश को मामले के अंतिम निपटारे तक प्रभावी रखने का निर्देश दिया है。0
0
Report
NSUI की 22 सूत्री मांगें, सीधी के कॉलेजों की बदहाल स्थिति पर दबाव बढ़ेगा
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर NSUI ने कलेक्टर को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के साथ कॉलेजों की जर्जर बिल्डिंग, कक्षाओं की बदहाल स्थिति, फैकल्टी की कमी, परीक्षा केंद्र और सीट बढ़ाने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। छात्रों ने कॉलेज भवनों की स्थिति को लेकर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं。 सीधी में छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI ने जिला प्रशासन के सामने 22 सूत्रीय मांगपत्र रखा। मांगपत्र में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और GDC कॉलेज समेत जिले के अन्य कॉलेजों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई है。 छात्रों का आरोप है कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी आने और भवन की स्थिति खराब होने से छात्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। छात्रों ने नई बिल्डिंग का निर्माण जल्द कराने की मांग की है。 छात्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस "हमारी बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। कब बिल्डिंग गिर जाए और कब कोई हादसा हो जाए, इसका पता नहीं। क्लासरूम की स्थिति भी बद से बदतर हो चुकी है।" GDC कॉलेज की छात्राओं ने भी कॉलेज भवन और कक्षाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। छात्रों के मुताबिक बारिश के समय कक्षाओं में पानी टपकता है और कई कक्षाएं छोटी होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है。 निधि सिंह चौहान, छात्रा, GDC कॉलेज "यहां पर्याप्त बिल्डिंग नहीं है और जो भवन है, उसकी स्थिति जर्जर है। बारिश के समय क्लास में पानी टपकने लगता है। क्लासरूम भी काफी छोटे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।" एक छात्रा ने कॉलेज में पंखा गिरने की घटना का भी दावा किया है। छात्रा के मुताबिक घटना के बाद सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है और ایسی घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। छात्रा, GDC कॉलेज "मैं BSc सेकंड ईयर की छात्रा हूं। एक लड़की के ऊपर पंखा गिरने की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर हमें काफी डर लगता है। कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।" NSUI के 22 सूत्रीय मांगपत्र में यूजी में 20 प्रतिशत और पीजी में 25 प्रतिशत सीट बढ़ाने, मझौली में परीक्षा केंद्र वापस स्थापित करने, रामपुर कॉलेज के लिए नई बिल्डिंग और ऑडिटोरियम बनाने की मांग की गई है। साथ ही सीधी में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज शुरू करने की मांग भी रखी गई है। कॉलेज बस शुल्क, महिला शौचालय, कक्षाओं की मरम्मत, परिसर से अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कॉलेज परिसर के आसपास नशीले पदार्थों की दुकानों पर कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। NSUI ने निजी स्कूलों की कथित मनमानी और जनभागीदारी मद से हुए निर्माण कार्यों की जांच की मांग भी की है। छात्रों ने जिला प्रशासन से इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि छात्रों की 22 सूत्रीय मांगों और कॉलेजों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
झुंझुनूं के प्रतिभा सम्मान समारोह में बुगाला-जाखल के विद्यार्थी सम्मानित
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—बुगाला, जिला—झुंझुनूं — बुगाला-जाखल के होनहारों का सम्मान। झुंझुनूं में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान। बुगाला के उत्तम और लोकेश सोनी सम्मानित हुए। जाखल के चार होनहारों को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में भगतसिंह जयंती पर पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:खबर झुंझुनूं जिले के अनुसार गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं भगतसिंह जयंती पर पांच दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ योग साधकों ने 121 बार सूर्य नमस्कार कर श्रद्धांजलि दी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पवन कुमार ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जगाना0
0
Report
दलोट सीएचसी में युवक की मौत, फरार दो युवकों की गिरफ्तारी मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात एक युवक को मृत अवस्था में छोड़कर उसके साथ आए दो युवक फरार हो गए। डॉक्टर की जांच में युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद दोनों युवक शव को अस्पताल में छोड़कर वहां से चले गए। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। आज बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और युवक की मौत को लेकर दो युवकों पर आशंका जताते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सालमगढ़ थाना क्षेत्र के सुथार घाटी निवासी समरथ (22) पुत्र बालूराम देर रात दलोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। परिजनों के अनुसार उसे दो युवक अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने जांच के बाद समरथ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके साथ आए दोनों युवक शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। समरथ के पिता बालूराम मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ झरमरी स्थित ससुराल में रह रहा था। आज सुबह गांव के बबलू ने उनके भतीजे राहुल को फोन कर जानकारी दी कि समरथ को उसके दोस्त अस्पताल लेकर आए हैं और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो जांच कक्ष में समरथ का शव पड़ा था, जबकि उसके साथ आए दोनों युवक वहां मौजूद नहीं थे। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुनिया खेड़ी निवासी दो युवकों पर समरथ की मौत को लेकर आशंका जताई और दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दिनभर परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस की ओर से दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。0
0
Report
जळगाव मंदिर दानपेटी चोरी: आरोपी गिरफ्तार, 12,550 रुपये जप्त
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरातील योगेश्वर नगर परिसरातील महादेव मंदिरात दानपेटी चोरी करणाऱ्या चोरट्याला शनिपेठ पोलिसांनी अटक केली आहे. चंद्रकांत भागवत पाटील असे अटक करण्यात आलेल्या संशयिताचे नाव आहे. या चोरीप्रकरणी पोलिसांनी एका विधी संघर्ष बालकालाही ताब्यात घेतले आहे. मंदिरातील दानपेटीतून चोरी करण्यात आलेली 12 हजार 550 रुपयांची रोख रक्कम पोलिसांनी जप्त केली आहे. या प्रकरणी शनिपेठ पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
