471001
छतरपुर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासनिक सर्जरी, क्या खत्म होगा अपराध का अड्डा?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में SDM और CMO की अतिक्रमण पर प्रशासनिक सर्जरी सामने आई है जहां इससे स्टैंड पर चल रहे अवैध अतिक्रमण से अवैध वसूली के अड्डे समाप्त होने लगे हैं। बता दें कि अवैध अतिक्रमण से असमाजिक तत्व दुकानदारों पर अपनी जगह/अड्डे की धौंस जमाकर रोजाना और मंथली वसूली करते थे जिससे इनका दारू-पानी-खर्चा चलाता था और यही अड्डे इनकी आपराधिक गतिविधियों की शरस्थली और ऐशगाह बने हुए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद में बदमाशों से मुठभेड़, डबल मर्डर के आरोपी घायल और गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25-25 हजार के ईनामी एवं दंपत्ति डबल मर्डर केस के आरोपी सुहैल और फ़र्जन्द मुठभेड़ के दौरान घायल, मुठभेड़ के दौरान फ़र्जन्द के लगी पैर मे 2 गोलियां जबकि सुहैल के पैर मे लगी एक गोली, पुलिस ने दोनों आरोपियों कों गिरफ्तार कर ईलाज के लिए जिला अस्पताल मे कराया भर्ती, मामले मे इससे पूर्व नहीं 2 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जा चुके जेल, घटना मे फरार 2 अन्य आरोपियों पर भी पुलिस ने किया 25-25 हजार का ईनाम घोषित, बीती 20 फरवरी कों आरोपियों ने साथियो के साथ मिलकर दंपत्ति की घर ने घुसकर की थी हत्या, आज शाम सिविल लाइंस पुलिस कों दोनों आरोपियों के कांठ रोड स्तिथ निर्माणधीन पुल के नजदीक मूवमेंट की मिली थी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घेराबंदी होता देख आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी फायरिंग मे गोली लगने से दोनों आरोपी हुए घायल, दंपत्ति पर वार करते समय इन दोनों आरोपियों कों भी आयी थी चोटे जिसके निशान आरोपियों पर शरीर पर मिले, पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस एवं आलाक़त्ल किए बरामद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
एटा के दो टॉपरों ने यूपी बोर्ड परिणाम से जिले का नाम रोशन
Etah, Uttar Pradesh:एटा में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आते ही दो छात्रों ने जिले का नाम किया रोशन, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुमारी शालिनी बनी जिला टॉपर, कुमारी शालिनी ने 94.66% अंक लाकर हासिल किए, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विशेष राजपूत बने जिला टॉपर, विशेष राजपूत ने 94% अंक लाकर जिला टॉप किया, दोनों मेधावियों छात्रों की सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ी0
0
Report
Muzaffarpur के ब्रह्मपुरा में निजी स्कूल गेट पर हंगामा; शिक्षिकाओं पर वेतन के मुद्दे
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल शिक्षा जगत को एक शर्मशार करने बाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावकों के सामने ही स्कूल प्रबंधन और स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं के बीच जमकर मारपीट और लात घुसे चले हैं. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मारपीट की घटना में पुलिस की भी एंट्री हो गई है, जहां पीड़ित शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधन पर सैलरी मांगने को लेकर मारपीट का आरोप लगाया तो वही स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिकाओं पर नियम के विरुद्ध स्कूल में घुसकर सैलरी को लेकर हंगामा करने का आरोप लगाया है. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से ब्रह्मपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्ण पुरी मोहल्ला स्थित एशियन पब्लिक स्कूल के गेट का है, जहां स्कूल प्रबंधन और स्कूल में पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है. जिसका वीडियो भी सामने आया है और उसे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल में पढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिवावक स्कूल गेट के पास खड़े हैं और वहीं पर कई महिलाओं के बीच जमकर लात घुसे चल रहे हैं. जिसका वहां पर खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बना लिया गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है अब पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने जहां दोनों शिक्षिकाओं पर स्कूल छोड़ने के बाद बकाया सैलरी मांगने के लिए स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि बिना बताए दोनों शिक्षिका स्कूल से गायब थी और अब अचानक सैलरी मांगने के लिए स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे. जबकि स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका प्रिया और अंकिता के अनुसार बताया गया है कि उसका मार्च महीने का भुगतान स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया है और जब मांगने गए तो स्कूल प्रबंधन की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की गई है जिसमें स्कूल की कई महिला शिक्षिका भी शामिल अब इस बात को लेकर दोनों शिक्षिकाओं ने ब्रह्मपुरा थाना में आवेदन देकर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब मामला चाहे जो भी हो लेकिन जिस तरह से उच्च शिक्षा देने वाली निजी स्कूल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसके बाद निजी स्कूल के प्रबंधन पर सवालों के घेरे में है कि आखिर अगर किसी तरह का कोई मामला था तो फिर लोगों के नजरों से दूर ऑफिस में बैठकर इस मामले को क्यों नहीं सुलझाया गया क्यों स्कूल का मामला बीच सड़क पर आया और इस तरह से जमकर मारपीट की घटना हुई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि पूरा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र मे स्थित एक निजी स्कूल के गेट का है, जहां स्कूल प्रबंधक और दो शिक्षिकाओं के बीच मारपीट की घटना घटी है. जिसके बाद अब दोनों पक्षों के द्वारा पुलिस को आवेदन सौंपा गया है. जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाओं का आरोप है की मार्च महीने का वेतन स्कूल प्रबंधन के द्वारा उनको नहीं दिया गया है जबकि स्कूल प्रबंधक के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि दोनों शिक्षिका हमेशा स्कूल से बिना बताए गायब रहती है. जिसका वेतन पर रोक लगाई गई थी. फिलहाल पुलिस जांच में मामला जो भी सामने आए लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद कहीं ना कहीं शिक्षा जगत शर्मसार होता हुआ दिख रहा है. बिट - अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक; बिट - प्रिया, पीड़ित शिक्षिका, (ब्लू शूट में); बिट - अंकिता, पीड़ित शिक्षिका(स्काई ब्लू); इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
Advertisement
दिल्ली बुराड़ी में नशे और रंजिश से 22 वर्षीय पंकज की चाकू से हत्या
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली एक बार फिर खून से लाल हुई है। बुराड़ी इलाके में 22 वर्षीय युवक पंकज की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार और आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना बुराड़ी और भलस्वा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित वेस्ट कमल विहार इलाके की है। कुछ दिन पहले नशे को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए हमलावरों ने पंकज को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। हमले में पंकज के सीने, गले और सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते आए दिन झगड़े और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के क्लैश पर गिरिराज सिंह का बयान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): GIRIRAJ SINGH (UNION MINISTER) ON CLASHES DURING WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026, PHASE 1/ WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & BJP CANDIDATE FROM NANDIGRAM & BHABANIPUR ASSEMBLY CONSTITUENCIES SUVENDU ADHIKARI’S STATEMENT/ BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & RJD NATIONAL WORKING PRESIDENT TEJASHWI YADAV’S STATEMENT0
0
Report
भोपाल: मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रीतम लोधी ने माफी मांगी, पार्टी निर्णय स्वागत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रीतम लोधी की मुलाकात खत्म विधायक प्रीतम लोधी का कहना पार्टी ने समझाइश अधिकारी भी जन सेवक है इस प्रकार की भाषा का उपयोग न करें अब जो भी पार्टी निर्णय लेगी उसका स्वागत है मैंने अपनी तरफ से माफी भी मांगी और खेद प्रकट किया है बाइट.. प्रीतम लोधी,भाजपा विधायक0
0
Report
Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति की भारत पर तल्ख टिप्पणी: मोदी सरकार पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज की किश्त में भारत को नरक की संज्ञा दी है। यह अस्वीकार्य है, निंदनीय है। कोई और प्रधानमंत्री होता तो भारत कड़े जवाब की उम्मीद करता, परन्तु नरेन्द्र मोदी जी की लगातार चुप्पी से ऐसी उम्मीद कम है। दुखद है कि भारत जैसे मज़बूत देश में इस समय इतनी कमज़ोर सरकार है।0
0
Report
SC ने ED से पूछा: बंगाल में संवैधानिक ढांचे की विफलता पर दलील है?
Noida, Uttar Pradesh:*SC ने ED से पूछा , 'क्या उसकी दलील बंगाल में संवैधानिक संकट को लेकर है!* सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा है कि क्या वो पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचे के पूरी तरह विफल होने की दलील तो नहीं दे रही है! अगर ऐसा है तो इसका दूरगामी परिणाम होंगे। ED का पक्ष रख रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इससे इंकार करते हुए कहा कि वो राज्य में सिर्फ क़ानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ाने को लेकर अपनी दलील रख रहे है।इस दलील को संवैधानिक ढांचे की विफलता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।कोर्ट का सवाल इसलिए अहम है क्योंकि आर्टिकल 356 के तहत संवैधानिक ढांचे की विफलता किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन का आधार होती है। ED ने क्या मांग की है सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल I-PAC रेड के दौरान ममता बनर्जी पर जांच में दखलंदाजी का आरोप लगाने वाली ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए किया।ED ने ममता बनर्जी , तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार और तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार के खिलाफ एफआईआर की मांग की है 'ममता पहली बार ऐसा नहीं कर रही' सुनवाई के दौरान आज ED की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य में पिछले काफी वक़्त से कानून का राज न के बराबर है। ममता बनर्जी , राज्य की पुलिस और उनकी शह पर टीएमसी कार्यकर्ता लंबे वक्त से क़ानून व्यवस्था को धता बता रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनर्जी पहली बार ऐसा नहीं कर रही है।इससे पहले भी 2019 में सीबीआई जब चिट फंड घोटाला मामले में कोलकाता के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करना चाहती थी तो ममता बनर्जी ने रुकावटें पैदा की। मुख्यमंत्री ने CBI दफ्तर के सामने धरना दिया था। कुछ दिन पहले मालदा जिले में भीड़ ने न्यायिक अधिकारियों को घेर लिया, जबकि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक SIR प्रकिया में अपना काम कर रहे थे。 'मेरे पास छुपाने लायल कुछ नहीं' इस पर जस्टिस एनवी अंजारिया ने एसजी तुषार मेहता से कहा कि आप बार बार कानून के उल्लंघन की बात कर रहे हैं हम उम्मीद करते है कि आप यह नहीं कह रहे हैं कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है, क्योंकि यह बहुत गंभीर बात है।हमें उम्मीद है कि आप उस दिशा में बात नहीं कर रहे हैं! इस पर तुषार मेहता ने साफ किया कि ED कभी भी ऐसा दावा नहीं कर सकती। इस वक्त वो सिर्फ ED और उसके अधिकारियों का पक्ष रख रहे है। इसमे कुछ छुपाने लायक नहीं है। मेरे मन मे भी ऐसा कुछ नहीं है। तुषार मेहता ने यहां तक कहा कि जो बात जजों के मन में है, वह पहले भी हो सकती थी लेकिन यहाँ याचिका का वो विषय ही नहीं है。 जस्टिस अंजारिया ने कहा कि हम अपनी ओर से कुछ नहीं कह रहे । हम बस पूछ रहे थे तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस मामले में कोर्ट जो भी फैसला आएगा, उसका इस्तेमाल सिर्फ उसी मकसद के लिए होगा जिसके लिए यह याचिका दायर की गई है, किसी और काम के लिए नहीं। इसमें कोई छुपी हुई बात नहीं है। मैं पूरी तरह ईमानदारी से कह रहा हूँ。 *क़ानून के शासन की दलील इसलिए दी* तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में कानून के शासन की दलील इसलिए दी गई है ताकि ED सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का औचित्य साबित कर सके। ED के जिन अधिकारियों के खिलाफ बंगाल पुलिस ने केस दर्ज किए हैं, वे सिर्फ अपना कानूनी दायित्व निभा रहे थे। उन्हें भी कानून के सामने बराबरी और समान सुरक्षा पाने का मौलिक अधिकार है।इसलिए ED और उसके अधिकारियों ने आर्टिकल 32 के तहत याचिका दायर की है।0
0
Report
जर्जर सड़के बनी किसानों की समस्या, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना। जर्जर सड़कों के नवनिर्माण के लिए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा उपजिलाकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम काव्या सी को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष विवेक सिंटू यादव के नेतृत्व में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र में बताया कि क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ी दूधी से इकदिल रेलवे स्टेशन तक का मार्ग और इसी मार्ग से कुंअरपुर, नगला ठकुरी, नगला पूट व बिरारी गांव होते हुए एएच वन को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। इन दोनों मार्गो से लगभग 25 गांव के तकरीबन 25 हजार की आबादी जुड़ी है। वर्तमान में इस दोनों मार्गो पर कई बड़े व छोटे गड्ढे हो गए। इसके कारण फसल लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जाने वाले कई किसानों के वाहन आए दिन फंस जाते हैं। स्कूल आदि वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की आशंका रहती है। किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम दोनों जर्जर मार्गो के नवनिर्माण की मांग की है। एसडीएम ने किसान पदाधिकारियों ने ज्ञापन पत्र को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई की आश्वासन दिया। ज्ञापन पत्र देने के दौरान उमाकांत तिवारी, रामसेवक तिवारी, गंगासागर शाक्य, अजय सिंह, मोहित सिंह, शिवकुमार तिवारी, मो0 आशिक आदि किसान पदाधिकारीगण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
दमोह में पुलिसकर्मी पर हमला, एसपी ने जांच के आदेश दिए
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में फिर पुलिस आरक्षक पर हमला एसपी ने दिए जांच के आदेश.. एंकर/ एमपी में पुलिस की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे है तो सूबे के दमोह जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच पुलिस वालों को भी अपराधी बक्श नहीं रहे है। बीती रात फिर एक पुलिसकर्मी कर जानलेवा हमला हुआ है और आज दिन भर पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने का काम करती रही और आज देर शाम एसपी ने इस मामले का खुलासा किया है। दरअसल बीती रात एक पुलिसकर्मी रवींद्र अपने रिश्तेदारों को लेकर दमोह रेलवे स्टेशन गया था जहां आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपस में भिड़ रहे थे, झगड़ा होते देख पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गया और उसने लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन इन में से कुछ लोगों ने पुलिस वाले को ही निशाना बना लिया और उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसपी के मुताबिक इस मामले के कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए है वहीं सीएसपी को जांच के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही एसपी ने माना है कि रेलवे स्टेशन इलाके में अवैध गतिविधियां चल रही है और इसकी शिकायतों की पुष्टि हुई है जिसे लेकर भी पुलिस को कार्यवाहीं के निर्देश दिए गए है।0
0
Report
दिल्ली के वसंत कुंज में भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश सम्मेलन
Delhi, Delhi:दिल्ली महरौली जिला वसंत कुंज मे बीजेपी महिला मोर्चा ने विपक्ष पार्टी के खिलाफ जन आक्रोश सम्मेलन किया महिला मोर्चा बीजेपी प्रदेश दिल्ली महामंत्री पियल भारद्वाज ने विपक्ष पार्टी के खिलाफ निशाना साधा वसंत कुंज A कार्यक्रम में संसद मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल 33% महिला बिल गिरने के बाद बीजेपी विपक्ष पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ आम महिलाओं घर घर जागरूक किया जा रहा है डेमोथन दक्षिण पश्चिम जिल महरौली वसंत कुंज मे जिला बीजेपी महिला मोर्चा ने जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया इस आयोजन में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री पियल भारद्वाज जिलाध्यक्ष अरुणा रावत ने भाजपा महिला कार्यकर्ता और आम महिलाओं को जागरूक किया गया है कि विपक्ष पार्टी ने किस तरीके से संसद मे मिला बिल गिरा कर महिलाओं का 33% विधानसभा और लोकसभा मे जाने हक छीना है रास्ता रोका है ये बिल महिलाओं के लिए 40 पास होने इंतजार करती आ रही है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री पूरे ने कांग्रेस पर पार्टी पर निशाना साधकर कहा कि कांग्रेस पार्टी और अन्य पार्टी ने महिलाओं का बिल पर साथ नहीं दिया है और महिलाएं में ज्यादा आक्रोश गुस्सा चेहरे नजर आ रहा है आम महिला का राजनीती मे जाने रोका है विपक्ष पार्टियों ने धोखा दिया है बाइट पियल भारद्वाज महामंत्री बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश दिल्ली पहचान.....बेगनी साड़ी बाइट... अरुणा रावत बीजेपी जिलाध्यक्ष महिला महरौली पहचान.... काली साड़ी0
0
Report
हांसी में ट्रैफिक SHO प्रेम कुमार के शराब पीने के आरोप, सस्पेन्डेशन जारी
Hansi, Haryana:पुलिस वाले के साथ ट्रैफिक SHO सफेद शर्ट Hansi Hansi पुलिस में मचा हड़कंप, SP कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल तेज खाकी वर्दी पर उठे सवाल, हांसी पुलिस के कारनामे चर्चा में ट्रैफिक SHO प्रेम कुमार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप हांसी में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालिया मामले ने खाकी वर्दी की छवि को लेकर नई बहस छेड़ दी है, जहां ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। हांसी में ट्रैफिक SHO प्रेम कुमार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस विभाग द्वारा उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।आज हुए घटनाक्रम के दौरान पुलिस महकमे के कई अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल में एकत्रित हो गए। मामले को लेकर विभाग के भीतर हलचल बनी रही। एसपी हांसी विनोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है। हांसी में ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी को सूचना मिली थी कि ट्रैफिक SHO ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में था। सूचना के आधार पर जांच करवाई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने तुरंत निलंबन के आदेश जारी कर दिए।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर के प्लायवुड विवाद में युवक की मौत; ठेकेदार समेत आरोपी गिरफ्तार की मांग
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के शादीपुर गांव में रविवार को हुए झगड़े ने अब एक युवक की जान ले ली है। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आज युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले में ठेकेदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल, मृतक युवक शादीपुर स्थित एक प्लायवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को फैक्ट्री के ठेकेदार ने उसे फोन कर हिसाब-किताब करने और बकाया भुगतान लेने के लिए बुलाया था। परिजनों के मुताबिक, जब युवक वहां पहुंचा तो ठेकेदार और उसके कुछ साथी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान सभी ने शराब पी, और शराब के दौरान युवक के हाथ से बोतल गिरकर टूट गई। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चार दिन तक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है। वहीं, आरोपी ठेकेदार और उसके साथी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मृतक की मां: “मेरे बेटे को जानबूझकर मारा गया है। उसे बुलाकर पीटा गया, हम गरीब लोग हैं, हमें इंसाफ चाहिए। जिन्होंने मेरे बेटे को मारा है, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।” परिजन: “हिसाब देने के बहाने बुलाया और मार दिया। अगर समय पर इलाज मिलता और आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाता तो शायद आज हमारा बेटा जिंदा होता। हम पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।” फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन सवाल ये है कि आखिर आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होगी और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा।0
0
Report
दमाड़िया नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से झुग्गियाँ उजड़ गईं, परिवार बेघर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के सिवनी मालवा में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर विभाग और पुलिस की टीम ने दमाड़िया उप नहर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। देखते ही देखते नहर किनारे वर्षों से बसी झुग्गियां बुलडोज़र की जद में आ गईं और कई परिवार बेघर हो गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। इस दौरान लोग माहौल कुछ समय के लिए भावुक और तनावपूर्ण जरूर रहा। अपनी झुग्गियां टूटते देख लोग रोते-बिलखते नजर आए। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्हें अपना सामान समेटने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। पुष्पा बाई, रेशमा, शबनम और पप्पू सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे थे और अचानक हुई कार्रवाई से उनका सामान भी नुकसान हुआ है। वहीं नहर विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार खातरकर का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, आखिरी नोटिस 20 फरवरी 2026 को दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बेमेतरा में 16 चक्का ट्रक चोरी: तीन गिरफ्तार, रेत भी बरामद
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के थाना खम्हरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी हुए 16 चक्का ट्रक और रेत सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने जब्त कर खड़ी 16 चक्का ट्रक को अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गए थे। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ट्रक कवर्धा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दो अन्य साथियों के साथ ट्रक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 9 लाख 50 हजार रुपये कीमती ट्रक और चोरी की गई रेत बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
