Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatarpur471001

छतरपुर में सांप के काटने से बच्चे की गई जान

Aug 12, 2024 14:34:01
Chhatarpur, Madhya Pradesh

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के छोटी सिंगरोली गांव में सांप के काटने से एक बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक करवाने की कोशिश की, लेकिन राहत न मिलने पर बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में देरी के कारण बच्चे की जान चली गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SNShashi Nair
Mar 03, 2026 09:07:09
Hisar, Haryana:हरियाणा में इस बार मौसम के तेवर सीजन से थोड़ी पहले ही गर्म होते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में मार्च माह से ही गर्मी पड़ने लग गई है, जिसके कारण दिन के अलावा रात को भी तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने हैं, लेकिन उसका कोई खास असर हरियाणा में नहीं नजर आएगा। डॉ. डागर ने चिंता जताई कि जिस तरह से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है और तेज हवाएं चल रही हैं, किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने किसानों को खेतों में रात के समय सिंचाई की सलाह दी है。
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 03, 2026 09:04:46
Kota, Rajasthan:कोटा। शहर के कोठड़ी इलाके के विशाल मार्केट क्षेत्र में देर रात एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अब्दुला पुत्र अब्दुल सलीम उम्र करीब 30 वर्ष अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी तोसीफ के भाई सहित तीन लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक पर करीब 4 से 5 बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक फॉल्स सीलिंग का काम करता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन व आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 03, 2026 09:04:22
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने न केवल इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया, बल्कि घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी जिसमें एक नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है हैरानी की बात यह रही कि जिस पुरुष नाबालिग मित्र के साथ पीड़िता गई थी उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और इस वारदात का वीडियो बनाकर दो अन्य लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बीट - मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब एक नाबालिग युवक पीड़ित को 'डेम' घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने न सिर्फ इस कृत्य का वीडियो बनाया, बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया पीड़िता ने घर जाकर रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई शिकायत के बाद दरिंदे अब पुलिस की गिरफ्त में है। बाइट - मोनिका ठाकुर, ASP बालोद
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 03, 2026 09:03:55
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसदा ट्रांसपोर्ट नगर में बीती देर रात आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, वहां मौजूद कचरे के एक विशाल ढेर में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। शुष्क मौसम और हवा के प्रभाव के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि पास में ही खड़े पांच वाहन इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जब तक स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तब तक आग की लपटों ने वाहनों को पूरी तरह घेर लिया था। इस भीषण अग्निकांड में पांचों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं, जिससे मालिकों को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है; पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कचरे में आग लगाने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा सके और उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 03, 2026 09:01:42
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आज अपनी पैतृक आवास विश्नोहरपुर में थारू जनजाति होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां इस कार्यक्रम बलरामपुर,श्रावस्ती से आए थारू समाज के लोगों ने होली त्यौहार को लेकर के अपने अलग-अलग तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी है। थारू समाज के लोगों के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह होली के गीतों पर झूमते हुए भी नजर आए हैं। थारू समाज की महिलाओं और लड़कियों के साथ बृजभूषण शरण सिंह झूमते हुए नजर आए जिसका वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम के समापन के बाद बृजभूषण शरण में होली त्यौहार को लेकर के सभी लोगों को संबोधित करके एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ मिलकर के होली त्यौहार मनाने को लेकर के अपील की गई है। वही कार्यक्रम समापन के बाद थारू समाज के लोगों को बृजभूषण ने अंग वस्त्र और नगद राशि देकर के इस पूरे कार्यक्रम को लेकर सम्मानित किया गया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध को लेकर कहा कहा कि देखिए युद्ध किसी भी स्थिति में किसी के लिए अच्छा नहीं होता और ये पहली बार हम लोगों के होश में ये पहली बार ऐसा है। कि इतने देश इन्वॉल्व हो चुके हैं और बड़ी उथल-पुथल भरी स्थिति है। ऐसे-ऐसे समाचार मिल रहे हैं ऐसे-ऐसे अटैक हो रहे हैं ऐसी-ऐसी हत्याएं हो रही हैं कि इससे मन जो है। हम क्या हम पूरा भारतीय इस बात को लेकर के चिंतित है और सरकार भी इस पर नज़र बनाए हुई है। भारत तो यही चाहता है और हम लोग भी यही चाहते हैं कि ये बंद होना चाहिए और बातचीत का रास्ता खुलना चाहिए। जो कुछ भी हो रहा है बहुत अच्छा नहीं हो रहा है।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 03, 2026 09:01:20
Mandsaur, Madhya Pradesh:रंगों का त्योहार होली और उसकी मस्ती! मंदसौर की सड़कों पर आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ गुलाल की खुशबू और रंगों की bौछार ने फिजा बदल दी। भले ही चंद्र ग्रहण की वजह से कई लोग कल होली मनाने की तैयारी में हैं, लेकिन मंदसौर के होलियारों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज मंदसौर की सड़कों पर 'रंगों का युद्ध' नहीं, बल्कि 'रंगों का उत्सव' दिखा। और इस उत्सव में खास रही यहाँ की 'तोपें'। जी हाँ, मंदसौर में पारंपरिक तोपों से जब गुलाल उड़ाया गया, तो पूरा आसमान सतरंगी हो गया。 ​यही नहीं, गर्मी और मस्ती के बीच जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मैदान में उतरीं, तो वे किसी विशाल पिचकारी से कम नहीं लग रहीं थीं। पानी की बौछारों के बीच झूमते-नाचते लोग और एक-दूसरे को सराबोर करते युवा, यह तस्वीर बता रही है कि मंदसौर में होली का खुमार चढ़ चुका है。 मस्ती के इस आलम में खलल न पड़े, इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से यह उत्सव मनाया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती है ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top