471001
छतरपुर में पथराव कांड के 43 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की गिरफ्तारी की कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के कोतवाली क्षेत्र में पथराव कांड के संबंध में अब तक 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में तीन और आरोपी बीडीओ फुटेज के आधार पर पकड़े गए हैं। 21 अगस्त को विशेष समुदाय के लोगों द्वारा किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने 47 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 40 टीमें घर-घर पहुंचीं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: जिले में डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल तीनों बीमारियों की स्थिति नियंत्रण में है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 18 मामले, डेंगू के 15 मामले और मलेरिया के 3 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों की रोकथाम के लिए लगातार एंटी-लार्वल गतिविधियां चलाई जा रही हैं। विभाग की करीब 40 टीमें अप्रैल महीने से ही फील्ड में सक्रिय हैं, जो घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। टीमों द्वारा घरों और आसपास के इलाकों में जमा पानी की जांच की जाती है और जहां मच्छरों का लार्वा मिलता है, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मच्छरों का लार्वा मुख्य रूप से जमा हुए साफ पानी में पनपता है। घरों में रखे पानी के बर्तन, टब, डिब्बे, पुराने या इस्तेमाल में आ रहे कूलर समेत ऐसी जगहों पर लार्वा मिल सकता है, जहां कई दिनों तक पानी जमा रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खासतौर पर शनिवार और रविवार को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में ड्राई डे मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि घर के अंदर या बाहर किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने दें। यदि किसी बर्तन या अन्य कंटेनर में पानी रखना जरूरी है तो उसे अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि मच्छर उसमें प्रवेश न कर सकें और प्रजनन न कर पाएं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, लेकिन घरों में पानी जमा न होने देना और साफ-सफाई रखना संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य विभाग की अपील: - घर और आसपास पानी जमा न होने दें। - कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें और साफ करें। - पानी के बर्तनों को ढककर रखें। - पुराने टायर, डिब्बे, गमले या ऐसी अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। - शनिवार और रविवार को घर के आसपास विशेष रूप से पानी की जांच करें।0
0
Report
इटावा में 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को 50 लाख रुपए की 500 पेटी शराब को ट्रक से बरामद किया है पंजाब से बिहार तस्करी के लिए अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी। इटावा जनपद के थाना जसवन्तनगर इलाके में पुलिस को सफलता हाथ लगी है जहां पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब से हरियाणा जा रहे ट्रक को रोककर चेक किया तो ट्रक के अंदर 500 अंग्रेजी शराब की पेटियां जो कि हरियाणा ब्रांड की थी जिसमें नीचे शराब की पेटियां को रखा गया था ऊपर से पीओपी पुट्टी की बोरिया रखी गई थी जिससे किसी को शराब की भनक ना लग सके तभी पुलिस ने शराब को बरामद किया है अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 अंतर्जनपदीय शराब तस्कर हुकमाराम, परमान को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक ट्रक और 500 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब,2 मोबाइल,7 हजार रुपए नगद बरामद किए गए है वहीं इस मामले में इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है वहीं खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपए नगद बरामद किए गए है。0
0
Report
बुलंदशहर: CCTV फुटेज में कार से युवक कुचलने का मामला, बहन और बच्चों को ले जाने के विरोध पर टक्कर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: जानबूझकर कार से युवक को कुचलने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। साले के बच्चों को जबरन लेकर जाने से रोकने वाले युवक को टक्कर मारने का मामला। घटना का एक CCTV सामने आया, कार को रोकने का प्रयास करता दिखा पीड़ित। CCTV फुटेज में ब्रेजा कार के बोनट पर लटका दिख रहा पीड़ित अमित। युवक के रोकने के प्रयास के बावजूद कार दौड़ाते दिखे कार सवार। कल नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्लाबाबू चौराहे पर सामने आई थी दुर्घटना की दर्दनाक तस्वीर। जीजा से चल रहे विवाद के चलते बहन और बच्चे को अपने साथ ले जा रहे थे साले। विरोध करने आए जीजा के रिश्तेदार को कार से टक्कर मारने का आरोप, मामले में पुलिस कार्रवाई जारी।0
0
Report
Advertisement
Kotkapura के वार्ड 2 में सीवरेज जाम, नागरिकों ने तत्काल समाधान की मांग
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 2 ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੀ ਗਲੀ ਨੰਬਰ 5 ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਜਾਮ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਕਾਰਨ ਗਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ପਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਸਬੰਧੀ ਪੈਦਾ ਹੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਇਸ ਦਾ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਗਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਵਰੇਜ ਜਾਮ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਗਲੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕੰਮਕਾਜ ਵਿੱਚ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਪ੍ਰਬੰਧ ਸੁਚਾਰੂ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ, ਤਾੰ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਕਾਰਨ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਨਾ ਹੋਣਾ ਪਵੇ। ਗਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਧਿਆਨ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਵੱਲ ਖਿੱਚਦਿਆਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੀ ਗਲੀ ਨੰਬਰ 5 ਵਿੱਚ ਮੌਕੇ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਜਾਮ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਆਰਜ਼ੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਮੱਸਿਆ ਦੂਰ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦਾ ਸਥਾਈ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸੀਵਰੇਜ ਲਾਈਨਾਂ ਵਿੱਚ ਰੁਕਾਵਟ ਜਾਂ ਹੋਰ ਤਕਨੀਕੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਅਜਿਹੀ ਸਥਿਤੀ ਪੈਦਾ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਜਾਮ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਗਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਉਮੀਦ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨਗੇ।0
0
Report
शिवाजी कॉलेज के बाहर हरीश खुराना बनाम दिल्ली पुलिस: नकझोंक बढ़ी
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के शिवाजी कॉलेज के बाहर नारेबाजी के दौरान बीजेपी विधायक हरीश खुराना और दिल्ली पुलिस के बीच हुई नोक झोंक। पश्चिमी जिला के शिवाजी कॉलेज के बाहर ABVP के समर्थन में मोती नगर के भाजपा विधायक हरीश खुराना पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी कर रहे थे। इसके दौरान जानकारी मिली कि समर्थकों के सड़क पर होने की वजह से जाम के हालात बन गए तो पुलिस वालों ने उन्हें हटाने लगे। इस बीच उनकी पुलिस वालों से तीखी बहस हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पुलिस वाले के वर्दी पर हाथ रख रहे हैं और उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस वाला भी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि काफी देर तक नोक झोंक देखने को मिली।0
0
Report
UFBU के आह्वान पर 28–30 सितम्बर से अखिल भारतीय बैंक हड़ताल शुरू
Raipur, Chhattisgarh:बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स यानी UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यूनियनों की प्रमुख मांग 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की है। इसके अलावा पर्याप्त भर्ती, पुरानी पेंशन व्यवस्था, पेंशन अपडेट और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा बीमा समेत कई मांगें शामिल हैं। हड़ताल होने पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं。0
0
Report
Advertisement
रतलाम में आज की ताजा खबरें और अपडेट
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम0
0
Report
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीसरे चरण का अभियान
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर में दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने आज तीसरे चरण में अभियान चलाया. नगर पालिका विकासनगर की टीम के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टीम ने अभियान चलाते हुए आज तीसरी बार आगे बढ़ते हुए अवैध अतिक्रमण को हाईवे किनारे से साफ कर दिया. इससे पहले भी दो बार कार्यवाही करते हुए टीम ने 50 से अधिक अवैध अतिक्रमण को मौके से हटाते हुए नेशनल हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ इस अभियान में नगर पालिका विकासनगर के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही. कार्यवाही से पहले ही व्यापारी अपनी दुकानों के सामने रखे सामान को हटाते नजर आए. वही रेडी, फेरी और फड़ लगाने वाले लोग भी टीम को देखकर खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए. फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जायेगा जिसे लेकर कार्यवाही फिलहाल जारी रहेगी.0
0
Report
बलिया में आयुर्वेदिक कॉलेज के मॉक ड्रिल की जांच: सभी एजेंसियाँ एक साथ बचाव के लिए तैयार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हुआ मॉक ड्रिल, आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में आपात स्थितियों में बचाव और राहत अभियान को परखा गया। एनडीआरफ वाराणसी की टीम के साथ ही फायर, हेल्थ, पुलिस, होमगार्ड सहित कई विभाग एक साथ मिलकर मॉक एक्सरसाइज किया। दरसअल मॉक ड्रील का मकसद आपात स्थितियों में लोगों को मलवे से बाहर निकलना, चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने के साथ ही सभी राहत बचाव एजेंसियों एवं विभागों का समन्वय स्थापित करना है। शांति आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी मानते हैं कि मेडिकल कॉलेज में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कई तरीके के इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सहित एसी लगाई जाती है और ज्यादा गर्मी या फिर शॉर्ट सर्किट से आग भी लग जाती है। इस दौरान मेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीजों की जान का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मॉक एक्सरसाइज लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करते हैं और विषम परिस्थितियों में खुद के साथ ही दूसरे की जिंदगी बचाने का अभ्यास भी करते हैं। वही वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि हाल फिलहाल में मानवीय या फिर प्राकृतिक आपदा के दौरान जानकारी न होने की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लिहाजा आपदा के दौरान लोग एक दूसरे की मदद करते हुए राहत एजेंसियों के पहुंचने तक कैसे सरवाइव कर सकते हैं यही इस मॉक ड्रील का बड़ा मकसद था साथ ही राहत बचाव एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा गया।0
0
Report
Advertisement
अंबिकापुर जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मौत; परिजन खोज जारी
Kusu, Chhattisgarh:केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला बंदी को स्वास्थ्य खराब होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में जेल अधीक्षक का कहना है कि महिला दो जगहों रायगढ़ क्षेत्र और सूरजपुर जिले से बताई गई है। जिसके चलते उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया था। स्वास्थ्य खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच और उपचार के बाद उसे वापस जेल भेजा गया था। इसके बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने पर 17 सितंबर को महिला बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत का कहना है कि महिला के दो अलग-अलग पते सामने आए हैं। परिजनों से संपर्क करने के लिए संबंधित थानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है। महिला बंदी की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। यदि महिला के परिजन पहुंचते हैं, तो नियमानुसार वीडियोग्राफी के माध्यम से शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। यदि परिजन नहीं पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
इंदौर: IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये माँगकर नया विवाद शुरू किया
Indore, Madhya Pradesh:INDORE इंदौर में जंहा राहुल गांधी का छात्रो के साथ कार्यक्रम होना है उस जमीन के लिए IDA 4 लाख और मांगे - इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA ने कांग्रेस से 4 लाख रुपये मांगे... - पहले सभा के लिए मैदान देने को लेकर जमकर नौटंकी हुई.. - बयान बाजी का दौर तो चलता ही रहा.. - फिर 10 लाख लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक 3-4 एकड़ खाली पड़ी जमीन का टुकड़ा दिया.. - अब प्राधिकरण ने ₹4 लाख का डिमांड नोट और थमा दिया है. . - कारण सीधा सा है..IDA का कहना है की शर्त के अनुसार कांग्रेस को सभा के लिए जमीन का उपयोग 17 से 19 sept. के बीच करना था.. लेकिन तैयारी 14-15 से ही चालू कर दी.. - अब इसके लिए चार लाख रुपये और भरना पढ़ेंगे.0
0
Report
विश्वकर्मा जयंती: लघु उद्योग भारती ने हरित राजस्थान योजना के तहत कार्यक्रम मनाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गांव—झुंझुनूं जिला—झुंझुनूं — लघु उद्योग भारती ने हर्षोल्लास से विश्वकर्मा जयंती मनाई — डॉ. डीएन तुलस्यान सहित अतिथियों का सम्मान किया गया — भगवान विश्वकर्मा और भारत माता का विधिवत पूजन हुआ — उद्योगपतियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया — सम्मान समारोह के बाद फैक्ट्री परिसर में पौधारोपण हुआ — हरित राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के हॉस्पिटल में CPR ट्रेनिंग से स्टाफ और छात्रों की जान बची
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — ढूकिया हॉस्पिटल में विश्व इंजीनियरिंग दिवस पर सीपीआर प्रशिक्षण — डॉ. मोनिका ढूकिया की मौजूदगी में लाइफ सेविंग स्किल कार्यक्रम — डॉ. जोगेंद्र सिंह झाझड़िया ने सीपीआर का लाइव डेमो दिया — प्रतिभागियों ने डमी बॉडी पर सीपीआर प्रक्रिया स्वयं सीखी — मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती मिनटों को बेहद महत्वपूर्ण बताया — विद्यार्थियों और स्टाफ को आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकें सिखाई गईं0
0
Report
बड़ागांव कॉलेज में हिंदी दिवस प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—बड़ागांव, जिला—झुंझुनूं — बड़ागांव कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता आयोजित — सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया — संस्था निदेशक डॉ. सीएल शर्मा ने परीक्षा मार्गदर्शन दिया — प्राचार्या डॉ. निधि शेखावत ने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जानकारी दी — परीक्षा संयोजक मनोज कुमार और प्रवीण जांगिड़ ने नियम बताए — एनएसएस प्रभारी राकेश शर्मा और भावना के नेतृत्व में परीक्षा संपन्न0
0
Report
झुंझुनूं के कोलसिया में गौसेवा के लिए मुरारका परिवार का बड़ा आर्थिक योगदान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—कोलसिया, जिला—झुंझुनूं — गौसेवा में मुरारका परिवार ने महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान किया — राजकुमार मुरारका ने गौचिकित्सालय निर्माण के लिए दो लाख दिए — गायत्री देवी ने गौचिकित्सालय निर्माण के लिए ग्यारह हजार दिए — प्रवीण, पुनीत और प्रणय मुरारका ने दो लाख दिए — आकाश मुरारका ने पानी की खेल निर्माण हेतु सहयोग दिया — पूर्वजों की स्मृति में सहयोग को अनुकरणीय बताया गया0
0
Report
Advertisement
