icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow14 Sept 2024, 11:00 am

बुरहानपुर में रेणुका पुलिस लाइन पर बलवा मॉक ड्रिल, पुलिस ने आंसू गैस और लाठियों से किया नियंत्रण

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर के रेणुका पुलिस लाइन में आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एक बलवा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल में पुलिस ने दंगाइयों की भूमिका निभाते हुए पत्थरबाजी और उत्पात मचाया। पुलिस की कैन पार्टी, लाठी पार्टी और टियर गैस पार्टी ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वज्र वाहन का इस्तेमाल कर दंगाइयों को तितर-बितर किया। सख्ती और आंसू गैस के प्रभावी उपयोग के बाद, घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दूध दाम बढ़ाने की मांग पर सिरसा में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

Sirsa, Haryana:दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों और किसानों की तीन दिवसीय हड़ताल आज से शुरू हो गई है। पशुपालकों ने एक से तीन अक्टूबर तक दूध की सप्लाई बंद रखने का ऐलान किया है। सिरसा के वीटा मिल्क प्लांट के बाहर पशुपालक और किसान धरने पर बैठ गए। पशुपालकों ने दूध के खरीद रेट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पशुपालन पर लगातार खर्च बढ़ रहा है, लेकिन दूध का भाव उस अनुपात में नहीं बढ़ाया जा रहा। ऐसे में पशुपालकों के सामने अपने पशुओं के चारे, रखरखाव और अन्य खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दिनों सिरसा में किसानों और पशुपालकों की बैठक हुई थी। बैठक में एक से तीन अक्टूबर तक दूध की खरीद और बिक्री बंद रखने का फैसला लिया गया था। पशुपालकों का कहना है कि हाल में दूध के दाम में कुछ बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन उनकी बढ़ती लागत को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। किसानों का कहना है कि भैंस का दूध 100 रूपये किलो व गाय के दूध का भाव 80 रूपये किलो किसानों को दिया जाए। हड़ताल के दौरान स्थिति को देखते हुए वीटा मिल्क प्लांट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठे पशुपालकों से बातचीत भी की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की कोशिश रहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चले और किसी तरह का विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। किसानों ने वीटा मिल्क प्लांट के मुख्य द्वार के समक्ष धरना दिया और दौरान प्लांट में आने-जाने वाली गाड़ियों को रोका। प्लांट में दूध देने आए विक्रेताओं की गाड़ी न बाहर जाने दी और न ही बाहर से किसी गाड़ी को अंदर आने दिया। धरने पर बैठे पशुपालकों व प्लांट में गाड़ियां लेकर आने वाले दूध विक्रेता और क्रेताओं के बीच बहस भी हुई। हड़ताल शुरू होने पर सिरसा के वीटा मिल्क प्लांट के बाहर इसका असर भी देखने को मिला। पशुपालकों जसवीर सिंह भट्टी, सुरजीत सिंह और प्रकाश सिंह का कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से दूध के उचित दाम की मांग उठाई जा रही है। अगर दूध का रेट नहीं बढ़ाया गया तो पशुपालक आर्थिक रूप से परेशान होते रहेंगे। प्रदर्शनों में कहा गया है कि जब तक दूध के रेट में इजाफा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। किसान जसबीर सिंह भट्टी ने कहा कि फिलहाल तीन दिन की हड़ताल है। वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मिल्क प्लांट से गाड़ी बाहर नहीं जाने देंगे और न ही अंदर किसी गाड़ी को जाने देंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन किसानों के उत्पाद के दाम नहीं बढ़ रहे। अलग-अलग प्रदेशों के किसान एकजुट हैं और जब तक रेट में बढ़ौतरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं के कथन: जसबीर सिंह भट्टी, किसान; सुरजीत सिंह, किसान; प्रकाश सिंह, किसान। हड़ताल का एक बड़ा असर दूध की सप्लाई व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। सिरसा स्थित वीटा मिल्क प्लांट में रोजाना करीब 70 से 75 हजार लीटर दूध पहुंचता है। इसमें से बड़ी मात्रा में दूध दूसरे क्षेत्रों में भी भेजा जाता है। 30 से 35 हजार लीटर दूध डबवाली, फतेहाबाद और रतिया की ओर भेजा जाता है, जबकि सिरसा वीटा की सप्लाई पंजाब और राजस्थान तक भी जाती है। वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ दिनेश मेहता कहना है कि किसानों के धरने के कारण गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वीटा प्लांट में दूध की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अगर गाड़ियां सुचारू रूप से चलें तो शहर में दूध की किल्लत नहीं होगी। उनका कहना है कि अगर कच्चे दूध की सप्लाई प्रभावित होती है तो पाउडर से दूध तैयार करके बाजार में आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जा सकता है। बाइट-दिनेश मेहता, सीईओ वीटा मिल्क प्लांट, सिरसा।
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह के रोड शो पर रसगुल्ला दावत, स्नातक चुनाव में अनुज सिंह का जश्न

Patna, Bihar:बिहार में स्नातक चुनाव को लेकर जेडीयू में घमासान के बीच आज जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में अनत सिंह के रोड शो और समर्थको को खिलाये जाने वाले रस्गुला की चचा तेज है . अनंत सिंह भले ही जेडीयू के मोकामा से विधायक हैं पर स्नातक चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी को हारने के लिए अपने समर्थको साथ एक तरफ तो रोड शो में गमछा लहरा रहे हैं और दूसरी तरफ समर्थको को रसगुल्ला खिला रहे हैं . आपको बता दें की स्नातक चुनाव के नोमिनेशन के दिन पटना में बाहुबली नेता अनंत सिंह ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को जीत दिलाने के लिए 50 हजार रसगुल्ले के साथ भव्य महाभोज का आयोजन किया और समर्थको को रसगुल्ला खिलाया गया . हरेक समर्थक के हाथ में पुलाव दाल और सब्जी के साथ रसगुल्ला देखिये. रस्गुला जो जितना खाए लेकिन शर्त यही की स्नातक चुनाव अनुज सिंह जीत जाएँ . समर्थक भी रसगुल्ला खा रहे हैं . एक नहीं कई कई रसगुल्ला . कोई 6 खाया तो कोई बारह तो कोई ताबड़तोड़ रसगुल्ला खाने पर टूट पडा है . यह तस्वीर jan सुराज के स्नातक उम्मीदवार और अनंत सिंह समर्थित अनुज सिंह के नोमिनेशन की पार्टी का है . इंतजाम ऐसा की कोई छूट ना जाय . सबको रसगुल्ला खिलाना है . रसगुल्ला की पार्टी हो और अनंत सिंह के समर्थक ना मौजूद हो ऐसा हो नहीं सकता . समर्थक रसगुला खाते अनंत सिंह ने इसबार यह पार्टी अपने आवास की वजाय पटना के दरोगा राय पथ के कर्पूरी भवन और आसपास के तीन भवनों में राखी . इस खास महाभोज के लिए हलवाइयों की एक बड़ी टीम मिठाई बनाने के लिए दो दिन पहले ही आ गयी थी . रसगुल्ला बना तो बड़ा सा . जो जितना खाय . इस काउंटर पर लगातार लोग रसगुल्ला पर टूट पड़े है . समर्थक की प्लेट देखिये . एक नहीं दो नहीं 6 तो किसी में 8 रस्गुला . समर्थक कहते हैं ki हमारे बाहुबली विधायक की दावत है तो रसगुल्ला खाकर ही रहेंगे .
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM ने घर-घर जाकर जागरूकता बढ़ाई

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी से शुरू हुए अभियान का शुभारंभ डीएम चर्चित गौड़ ने किया। खास बात यह रही कि डीएम खुद ग्रामीणों के घरों तक पहुंचे और लोगों से संवाद कर संचारी रोगों से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ साफ-सफाई और बीमारी से बचाव को लेकर लगातार काम करेंगी। अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा करेंगे। अभियान के दौरान लोगों को डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग जैसी संचारी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत 12 से 31 अक्टूबर के बीच आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों से बचाव, उनके लक्षण और उपचार सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लक्षण वाले लोगों की पहचान कर जांच और उपचार के लिए सूची तैयार की जाएगी। अभियान का मुख्य संदेश है कि स्वस्थ व्यवहार अपनाकर संचारी रोगों को हराया जा सकता है। लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को विशेष रूप से मच्छरों से बचाने और कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया है। अभियान में व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और समुदाय की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि बुखार होने पर बच्चों को बिना देरी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं और किसी भी तरह के बुखार को हल्के में न लें। संचारी रोगों से जुड़ी जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है, जबकि गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली जा सकती है। सोनभद्र में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।
0
0
Report

उलुबेरिया अस्पताल के प्रवेश मार्ग की हालत खस्ता, मरीजों के लिए खतरे की घंटी

Howrah, West Bengal:উলুবেড়িয়া হাসপাতালের প্রবেশ मार्गের খুঁতখুঁতে অবস্থা বহু বছর ধরে বরাবরই অবহেলার শিকার। উলুবেড়িয়া হাসপাতালে ঢোকার এই প্রধান রাস্তা বিভিন্ন জায়গায় খোড়া ও ধ্বংসপ্রাপ্ত পিচ স্টোন দেখতে পায় যায়। পথচলতি মানুষ ও রোগীরা বিপাকে পড়ছেন, বিশেষ করে প্রসূতি মহিলা ও মুমূর্ষ রোগীর সময়ও এই রাস্তা দিয়েই যানবাহন ও জনগণ চলাচল করেন। উলুবেড়িয়া স্টেশন ও শরৎচন্দ্র মেডিকেল কলেজ এলাকার এই मार्गটির খারাপ অবস্থা বহুদিন ধরে চলেছে; এলাকাবাসীর ধারনা, এর সার্বিক হাল ফিরব কবে—এই প্রশ্নইqhub চলছে।
0
0
Report
Advertisement

101 वर्षीया बुजुर्ग महिला को सम्मान, झालावाड़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की महत्ता और मतदाता जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से झालावाड मे आज मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट सभागार में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 अथवा 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतायु मतदाता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले इन बुजुर्ग मतदाताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय, निजी एवं स्वायत्त महाविद्यालयों में संचालित मतदाता साक्षरता क्लबों के सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी संचालन को लेकर भी बैठक आयोजित हुई। वी ओ 1_ इस सम्मान समारोह में जिले के झालरापाटन निवासी 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता बानो को जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सोनू कुमारी ने माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की यह विशेषता है कि 101 वर्ष की आयु में भी शतायु मतदाता स्वस्थ, जागरूक एवं अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र की जीवंत प्रेरणा हैं और उनका मतदान के प्रति उत्साह सभी पात्र मतदाताओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं सहित सभी पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बुजुर्ग मतदाताओ के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में समस्त राजकीय, निजी एवं स्वायत्त महाविद्यालयों में संचालित मतदाता साक्षरता क्लबों के सुदृढ़ीकरण, प्रभावी संचालन एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर भी बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ एसडी मीणा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सोनू कुमारी सहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
0
0
Report

डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान तेज, 2800 बीपीएल परिवारों को मिली गीले-सूखे कचरे की बाल्टियाँ

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर स्वच्छता अभियान को नई गति, 2800 बीपीएल परिवारों को बांटी गईं गीले-सूखे कचरे की बाल्टियां, स्वच्छता को लेकर किया जागरूक डूंगरपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और हरा-भरा बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए डूंगरपुर नगरपरिषद की नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान के तहत नगरपरिषद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 2800 बीपीएल परिवारों को गीले व सूखे कचरे के अलग अलग संग्रहण करने के बारे में जागरूक किया गया वही गीला तथा सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए दो अलग-अलग बाल्टियां वितरित की गईं。 कार्यक्रम में सभापति सुशीला गुप्ता, आयुक्त ललित सिंह देथा सहित पार्षद मौजूद रहे। सभापति गुप्ता ने उपस्थित नागरिकों और बीपीएल परिवारों को कचरे के सही प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि घर स्तर पर ही कचरे का सेग्रीगेशन स्वच्छ शहर की सबसे प्राथमिक शर्त है। उन्होंने लोगों से रसोई का बचा खाना, सब्जी व फलों के छिलके और जैविक कचरा केवल गीले कचरे की बाल्टी में ही डालें। वही प्लास्टिक, कागज, गत्ता, काँच व अन्य सूखा कचरा सूखे कचरा बाल्टी में एकत्र करे। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ियों में भी अलग-अलग डिब्बे बने हुए हैं। घर से अलग-अलग इकट्ठा किया गया कचरा गाड़ियों में भी पृथक रूप से ही डाला जाना चाहिए। संग्रहित गीले कचरे को भंडारिया स्थित प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाता है, जहाँ अत्याधुनिक मशीनों और समर्पित टीम द्वारा गीले कचरे को छांटकर उससे उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जाती है। इस चक्र से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कचरे का वैज्ञानिक पुनर्चक्रण (Recycling) संभव हो पा रहा है。 जनभागीदारी से ही स्वच्छ व सुंदर बनेगा डूंगरपुर सभापति सुशीला गुप्ता ने आमजन और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डूंगरपुर को सुंदर, स्वस्थ और हरा-भरा बनाने का सपना केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब हर परिवार कचरा सेग्रीगेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा, तभी डूंगरपुर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रख पाएगा। कार्यक्रम के अंत में नगरपरिषद की ओर सभी बीपीएल परिवारों को निःशुल्क गीला व सूखा कचरे के लिए दो अलग अलग बाल्टीयों का वितरण किया गया।
0
0
Report
Advertisement

मකරाना ग्राम पंचायत में अनियमितताओं के आरोप, मृत नाम से भुगतान का मामला

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के मकराना पंचायत समिति के जूसरी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता की ओर से जिला कलेक्टर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए गए पत्र में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के साथ - साथ कुछ मामलों में मृत व्यक्तियों के नाम से कार्य करवाए जाने अथवा भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत पत्र के अनुसार मई 2024 से लगातार शिकायत और जांच की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में बताया गया है कि जिला परिषद नागौर की ओर से जांच कमेटी के गठन के संबंध में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद जांच कार्य पूरा नहीं होने का दावा किया गया है। शिकायत में कई निर्माण कार्यों और भुगतानों का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि कुछ कार्यों में स्वीकृत राशि का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर कार्य पूर्ण नहीं होने या निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य नहीं होने की बात कही गई है। एक मामले में मृत व्यक्ति के नाम से संबंधित भुगतान और दस्तावेजों का भी उल्लेख शिकायत पत्र में किया गया है। शिकायतकर्ता ने नाली निर्माण, सीसी सड़क, सीमेंट ब्लॉक, पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। पत्र में संबंधित रिकॉर्ड, स्वीकृति, भुगतान और मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने की मांग भी की गई है। शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
0
0
Report

डोटासरा-जूली के स्वागत के बीच विपक्ष ने राजस्थान में भाजपा पर तीखा हमला

Kishanganj, Bihar:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोनों नेता जयपुर से डेगाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जयपुर हाईवे पर किशनगढ़ में कुछ देर के लिए रुके। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने डोटासरा का स्वागत किया। इस दौरान डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गयीं। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।विधायक डॉ. विकास चौधरी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने डोटासरा एवं टीकाराम जूली से मुलाकात की। इस दौरान संगठन और आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियों के बीच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी चर्चा में रही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था दी, आज उसी लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि दिल्ली और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाकर तानाशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, जनप्रतिनिधियों को डराया जा रहा है और लोगों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। किसान परेशान है, नौजवान रोजगार को लेकर चिंतित है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हैं। डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धर्म है कि पार्टी नेतृत्व में मजबूती से मैदान में उतरें और भाजपा को पंचायत राज में जवाब दें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब जाग चुकी है और भाजपा की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली। डोटासरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समय आने पर जनता सत्ता का हिसाब करेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, पार्षद हमीदा बानो, तक्की मोहम्मद, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डोटासरा और जूली कुछ समय किशनगढ़ में रुकने के बाद डेगाना के लिए रवाना हो गये। सम्वोधन गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top