Back
प्यार के प्रताड़ना से युवक ने आत्मदाह कर डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार
RKRupesh Kumar
Mar 18, 2026 13:19:17
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां प्यार एक युवक की मौत की वजह बन गया। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने डिप्रेशन में आकर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया। इलाज के दौरान भोपाल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाने क्षेत्र के सोहागपुर ढाना गांव निवासी देवेश वर्मा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात की भनक गांव के कुछ युवकों को लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने देवेश को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को बार-बार बुलाकर उसके साथ मारपीट करते थे और उसे धमकाते थे। 12 मार्च की रात भी देवेश एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां आरोपियों ने उसके साथ फिर मारपीट की।
लगातार मिल रही प्रताड़नाओं से टूट चुका देवेश घर लौटा और उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे देवेश को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके。
देवेश की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शाहपुर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 14:15:32Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में रिपोर्टर विशाल का लाइव राम मंदिर के बाहर से इंजेस्ट हुआ है।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 14:15:210
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 18, 2026 14:06:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 18, 2026 14:06:120
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 18, 2026 14:05:350
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 18, 2026 14:05:160
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 18, 2026 14:05:020
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 18, 2026 14:04:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 18, 2026 14:04:050
Report
MSManish Sharma
FollowMar 18, 2026 14:03:480
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 18, 2026 14:03:30Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा ओपन ओर क्लोज पीटीसी
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 14:03:170
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 18, 2026 14:03:040
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 18, 2026 14:02:490
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 18, 2026 14:02:380
Report