icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजय राय बोले- महंगाई की जिम्मेदार सरकार, एकाधिकार खत्म कर दें जनता को राहत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "अब तो हर तरफ महंगाई है क्योंकि इनके (सरकार) पास कंट्रोल करने की कोई क्षमता ही नहीं है। सरकार नहीं चल रही है। ये एक कंपनी चला रहे हैं, कंपनी के लोग सरकार को चला रहे हैं। वो अपने हिसाब से दाम बढ़ा-घटा रहे हैं... यही तो हमारे नेता राहुल गांधी कहते थे कि एकाधिकार नहीं होना चाहिए। सभी के पास थोड़ा-थोड़ा काम हो। इससे आम जनता को उस मुकाबले का फायदा मिले पर आज एकाधिकार हो गया तो जो चाहते हैं, वो कर रहे हैं। इसी कारण हर चीज महंगाई की तरफ भाग रही है। कंपनी की सरकार चल रही है।"
0
0
Report

कीचड़ भरे रास्ते पर Gen-Alpha छात्रों ने सड़क सुधराने के लिए धरना चेतावनी दी

Shahdol, Madhya Pradesh:Gen-Alpha अंदाज में छात्रों का अल्टीमेटम! सड़क नहीं बनी तो रोड पर होगा धरना शहडोल के ब्यौहारी खड़ाहुली स्थित मॉडल स्कूल के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाली से परेशान हैं। मुख्य मार्ग से स्कूल तक करीब दो किलोमीटर का रास्ता बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गया है। अब छात्रों ने साफ कर दिया है,अगर जल्द सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर धरना देने को मजबूर होंगे। यानी नई पीढ़ी का विरोध भी अब Gen-Alpha अंदाज में होगा। वीओ01-ये तस्वीरें ब्यौहारी के खड़ाहुली मॉडल स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते की हैं। करीब दो किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा है। बारिश के बीच बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। वीओ02-मॉडल स्कूल में 400 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल तक पहुंचने का रास्ता खराब होने के कारण बच्चों के कपड़े गंदे हो रहे हैं, पैदल चलने में परेशानी है और दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्रों को भी हादसे का डर बना रहता है। वीओ03-छात्रों की परेशानी सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है। स्कूल आने वाली छात्राओं के लिए भी कीचड़ भरा रास्ता बड़ी मुश्किल बना हुआ है। अब छात्राएं भी सड़क की समस्या को लेकर खुलकर अपनी बात सामने रख रही हैं। वीओ04-छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल भी सामने आए हैं। उनका कहना है कि स्कूल तक पहुंचने वाले इस मार्ग की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यहां सैकड़ों बच्चे रोजाना आते-जाते हैं। वीओ05-यानी अब छात्रों की मांग बिल्कुल साफ है - स्कूल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क चाहिए। Gen-Alpha की यह पीढ़ी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हट रही। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बच्चों का यह विरोध स्कूल परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच सकता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार छात्रों की आवाज स्कूल से सड़क तक पहुंचने का इंतजार करते हैं या उससे पहले ही करीब दो किलोमीटर के इस रास्ते की तस्वीर बदलते हैं। बाइट01-छात्र: बाइट02-छात्र: बाइट03- छात्र: बाइट04- छात्राएं: बाइट05- छात्राएं: बाइट06-पुष्पेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य:
0
0
Report

गंगा का रौद्र रूप: बेगूसराय के मटिहानी में बाढ़ का खतरा बढ़ा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। वहीं गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के बाद मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर और छितरौर इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का पानी अब गांव की ओर बढ़ रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, गंगा के तेज कटाव की वजह से सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है, जबकि खेतों में लगी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गंगा घाट की हैं, जहां पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते पानी और तेज कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में पानी गांव की ओर प्रवेश कर चुका है, जिसके बाद लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। गंगा के कटाव की वजह से सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। वहीं, खेतों में लगी फसल भी पानी में डूबने से बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तेजी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है, उससे आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, अगर गंगा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में आ सकती है। सबसे ज्यादा चिंता उन परिवारों को है, जिनके घर और खेत नदी के आसपास हैं। फिलहाल ग्रामीण गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से राहत एवं बचाव की तैयारी करने की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

अमरावती के महर्षी पब्लिक स्कूल पर जांच, 545 विद्यार्थियों का समायोजन शुरू

Amravati, Maharashtra:आदिवासी विद्यार्थी राजेश बेठेकर मृत्यू प्रकरणी महर्षी पब्लिक शाळेला मोठा दणका; शाळेने हलगर्जीपणा केल्याचा अपर आदिवासी आयुक्तांचा ठपका महर्षी शाळेचे मान्यता होणार रद्द; 545 विद्यार्थ्यांचे इतर शाळेत समायोजनांची प्रक्रिया सुरूं आदिवासी विभागातील नामांकित शाळा म्हणून अमरावती शहरातील महर्षी पब्लिक आश्रम शाळेत 545 विद्यार्थी यावर्षी पाठवण्यात आले आहेत मात्र 15 ऑगस्टच्या जेवणातून विद्यार्थ्यांना विषबाधा झाल्याने व महर्षी शाळेच्या हलगर्जीपणामुळे राजेश बेठेकर या आदिवासी विद्यार्थ्याचा मृत्यू झाला तर पाच विद्यार्थ्यांना रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.
0
0
Report

नालंदा के नए एसपी हृदयकांत ने अपराध पर नियंत्रण और शराब माफियाओं को चेतावनी दी

Pariaunna, Bihar:एंकर: नालंदा के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी आपराधिक घटना का त्वरित उद्भेदन और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकताएं हैं। हाल के दिनों में जिले में साइबर क्राइम और सूखे नशे से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं; इन मामलों पर पुलिस नजर रखेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि नालंदा ज्ञान की धरती है और पर्यटन क्षेत्र का महत्व है। शराब माफियाओं और बाइकर गैंग को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने थाना प्रभारियों को भी चेतावनी दी कि शराब के अवैध कारोबार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी; दोषी पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर के जर्जर प्राथमिक स्कूल में पानी टपक रहा, 20 बच्चे खतरे में

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-एक तरफ सरकार के बेहतर शिक्षा और चमचमाते स्कूलों के बड़े-बड़े दावे, तो दूसरी तरफ उन दावों की हवा निकालती यह डराने वाली जमीनी हकीकत। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से आई यह तस्वीर सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है, जहां प्राथमिक स्कूल की जर्जर छत से पानी टपक रहा है, किताबें भीग रही हैं और 20 मासूम बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर हैं। दरकती दीवारें, टपकता लेंटर और आंखों में खौफ... यह खौफनाक मंजर जनपद पंचायत चांवरपाठा के दतली टोला, ककरा घाट प्राथमिक शाला का है। आसमान में बादल घिरते ही यहां बच्चों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। पूरी इमारत जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते सभी 20 बच्चों को एक ही छोटे से हॉल में ठूंसकर पढ़ाया जा रहा है। छत से गिरता पानी किताबों को बर्बाद कर रहा है और बच्चों के मन में हर पल छत गिरने का डर बना रहता है। बदहाली से सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी बेबस हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इस स्कूल की सुध नहीं ली। मजबूरी में शिक्षक हर दिन मौत के साए में कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। कागजों में शिक्षा व्यवस्था को अव्वल बताने वाला प्रशासन आखिर इस स्कूल की बदहाली पर आंखें मूंदे क्यों बैठा है? सवाल बड़ा है—क्या जिम्मेदारों की नींद किसी बड़े हादसे के बाद ही खुलेगी? बाइट- स्कूली बच्चे बाइट- गोकल प्रसाद जाटव स्कूली शिक्षक वन टू वन राजकुमार दुबे स्कूल प्राचार्य
0
0
Report
Advertisement

मंत्री के आरोपों के बाद मोनू आत्महत्या मामला हाई-प्रोफाइल, सहायक दारोगा निलंबित

Darbhanga, Bihar:मंत्री मदन साहनी के पुलिस पर गंभीर आरोप के बाद हाई-प्रोफाइल हुआ मोनू आत्महत्या मामला, सहायक दारोगा निलंबित, एसआईटी टीम गठित। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में मोनू कुमार आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद सहायक दारोगा इंद्रदेव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले ने उस समय हाई-प्रोफाइल रूप ले लिया था, जब सरकार में मंत्री मदन सहनी ने पुलिस की कार्यशैली और पुलिस पर पैसे मांगने का गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। जांच में सामने आया कि मोनू का मोबाइल दो दिन तक पुलिसकर्मी के पास रहा, लेकिन इसकी जानकारी थानाधिकारी को नहीं दी गई। इसी आधार पर सहायक दारोगा इंद्रदेव कुमार को निलंबित किया गया है। मोनू के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने और चार लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मामले में फायरिंग के आरोप की भी जांच चल रही है। एसएसपी ने कहा कि अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ था और इसी मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।
0
0
Report

फुलवारी के ग्रामीण 8 किमी पैदल मार्च से सुविधाओं की मांग, DM कार्यालय पहुंचे

Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट विधानसभा के दूरस्थ फुलवारी गांव में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। एक माह से क्रमिक अनशन कर रहे ग्रामीण शुक्रवार को सड़क तक करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर ढोल-नगाड़ों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। दानपुर घाटी के सैकड़ों ग्रामीणों ने भी फुलवारी के समर्थन में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव आज भी सड़क और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

उत्तरकाशी में संजय डोभाल की जनाक्रोश रैली से सरकार पर दबाव

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जिला कलेक्ट्रेट में आज यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल के समर्थकों ने जनाक्रोश रैली निकाली और सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल संजय डोभाल और उनके समर्थकों ने सरकार पर यमुनोत्री विधानसभा में विकास कार्य की उपेक्षा का आरोप लगाया है और संजय डोभाल का कहना है कि मैं निर्दलीय विधायक हूं और मेरे साथ सरकार ने विकास कार्यों में सौतेला व्यवहार किया है। यमुनोत्री विधानसभा में नवोदय विद्यालय, अप चिकित्सालय सहित विभिन्न मांग आज भी अधर में लटकीं और वर्तमान में जिला योजना वितरण में भारी अनियमितता हुई है। संजय डोभाल के समर्थक भारी संख्या में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली निकाली।
0
0
Report
Advertisement

नौगांव सादात में बिहारी कहकर डेयरी कर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम नाजरपुर कलां में बिहारी’ कहकर पीटने से आहत सहकर्मी ने कर दी डेयरी कर्मी की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने दी जानकारी अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम नाजरपुर कलां में डेयरी कर्मी प्रदीप कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के सहकर्मी निकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, मृतक द्वारा आरोपी को डांटने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने से वह क्षुब्ध था। 17/18 अगस्त की रात आरोपी ने सोते समय प्रदीप के सिर पर डेयरी में रखी भूसा निकालने वाली पंजी/जाली से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और शव को भूसे वाले कमरे में छिपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पंजी/जाली और पेट्रोल की सीसी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
0
0
Report

कटनी कुठला हत्या मामले में CSP समेत तीन पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र के आरोप

Jabalpur, Madhya Pradesh:कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में हत्या की एक मामले में सीसी नेहा पचीसिया पर लगे आरोपियों की जांच आईजी जबलपुर स्तर से कराई जा रही है जांच के बाद वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर सीएसपी सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी आपराधिक षड्यंत्र अपराधी को बचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोप है कि सीएसपी ने हत्या के आरोपित की एक करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री करीबी के नाम पर कराई और सिर्फ 18 लख रुपए ही दिलवाए। मामला कुठला थाना क्षेत्र के कनवारा में युवक गप्पू कॉल की हत्या हुई थी इस मामले में रमेश लोधी आरोपी था पुलिस ने जांच के द्वारा निर्धारित समय सीमा में विवेचना पूरी करने वाले में चार्ज शीट दाखिल नहीं की है मामला सामने आने के बाद आईजी जबलपुर प्रमोद कुमार वर्मा ने एसपी अनु बेनीवाल को मामले की जांच सौंपी थी उसी के आधार पर कुठला थाना में सीएसपी सहित मारूफ अहमद हंफी और क्षितिज राज बारापत्रे को आरोपित बनाया है वही मामले में दो सब इंस्पेक्टर्स सहित पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है
0
0
Report

भारत-नेपाल जल‑बांध परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण बैठक, बिहार के हितों पर चर्चा तेज

Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती nsitha raman जी एवं माननीय विदेश मंत्री श्री Dr S Jaishankar जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास तथा बिहार के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री VijayKChy जी एवं राज्य सभा सांसद, श्री Sanjay Jha Bihar जी भी उपस्थित रहे। बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top