बोरहड़ा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पारंपरिक तरीके से की बैल पूजा
Ghagharla, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के ग्राम बोरहड़ा में बैल पोला पर्व पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने धर्मपत्नि जयश्री पाटिल और परिवार के साथ विधि-विधान से बैल पूजा की। सांसद पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। श्रीमती जयश्री पाटिल ने बैल को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और गुड़ की रोटी व चावल का भोग अर्पित किया। पूजन से पहले बैलों का श्रृंगार किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
