icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow26 Aug 2024, 05:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सक्सेना तिराहे पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद वितरण, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह हुए

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollowJust now
Siswa Babu, Uttar Pradesh:महराजगंज, 3 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता ने भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से मनुष्य को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हनुमान जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभु के प्रति अटूट समर्पण की सीख देता है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मानवेंद्र द्विवेदी, अजय पटेल, मानवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश अग्रहरी, राम नारायण निगम, संजीव शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report

राहुल गांधी के बयान के बाद संसद में ईवीएम-एसआईआर पर सेशन की मांग तेज

Patna, Bihar:लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल जाने की बात कहे इसके बाद सियासत शुरू हो गई इस बयान के आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया कहा EVM और SIR पर विशेष सत्र विपक्ष कॉल करें बुलाने के लिए  सदन में बहस हो, हम भी बहस के लिए तैयार हैं यह देश संविधान और कानून से चलेगा,आतंक से नहीं चुनौती है... एसआईआर पर, ईवीएम पर, चुनाव पर... तुम स्पेशल सेशन कॉल करो, हम भी तैयार हैं। बहस करो। और यह देश संविधान से चलेगा, आतंक से नहीं चलेगा। यह देश कानून से चलेगा बाबा साहेब अंबेडकर के। राहुल गांधी की जागीर नहीं है, जो कहेंगे मोदी को जेल भेजेंगे। जेल और बेल पर तो... राहुल गांधी बेल पर तो तुम हो, दूसरों को वही RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ईवीएम पर बहस करने के लिए पटना गांधी मैदान पहुंचें, गिरिराज सिंह जी खुली चुनौती है उनको। देश में वोट लूटा गया है। बिहार और बंगाल की सरकार अनैतिक बनी है। नाम तो काटे ही गए जिंदा लोगों के, फर्जी लोगों का नाम भी जोड़ा गया। प्रमाण भी सौंपा गया। उच्चतम न्यायालय में फिजिकल वहां पर प्रेजेंटेशन कराया गया। चोरी के आरोप से ज्ञानेश कुमार कहीं भाग नहीं सकते, ना उनके बचाने वाले。 देश चलेगा संविधान के रास्ते से। बंच ऑफ थॉट्स... गोलवलकर की विचारधारा से चलेगा? सावरकर और गोलवलकर की विचारधारा से तो नहीं चलेगा देश। देश चलेगा बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान से। संवैधानिक संस्थाएं कराती रहेगी? अधीनस्थ करेंगे? गुलाम बना के रखेंगे? दायित्वों का जो निर्वहन करना है निष्पक्षता के तौर पर, वो भाजपा के लिए काम करेगा, सवाल खड़े नहीं होंगे? अपराध करके कोई देश छोड़ के भाग जाए, ये संभव तो नहीं है। डर क्यों लग रहा है? ज्ञानेश कुमार को तो देना ही पड़ेगा इस्तीफा। राधे दें या विरोधे। चिल्लाने से बातें स्पष्ट नहीं होती हैं। जो बात है वो रहेगी। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस कॉन्ग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी 1 नवंबर की महारैली के बाद बौखलाई हुई है और डरी हुई है। डर के कारण भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और आदरणीय राहुल गांधी जी को चैलेंज कर रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी की सदस्य होने के नाते, एक साधारण वर्कर होने के नाते, मैं खुद चैलेंज करती हूं कि कांग्रेस पार्टी हर मुद्दों पर, जो जन सरोकार का मुद्दा है, उस पर मजबूती से सरकार के साथ डिबेट करने के लिए तैयार है, सदन से लेकर सड़क तक। विशेष सत्र बुलाइए और इस पर, एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। 13 करोड़ लोगों का, जो इस देश के नागरिक हैं, जिनको सरकारी योजनाओं से वंचित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एसआईर के माध्यम से, इलेक्शन कमीशन के सहयोग से उनका नाम कटवाया है। इस पर भी जवाब देना होगा। कांग्रेस पार्टी डरने वाली पार्टी नहीं है। सड़क से लेकर सदन तक जनता के लिए आंदोलन करने के लिए हमारे नेता तैयार हैं।
0
0
Report

परतावल में बंदरों का आतंक, छत से सीढ़ियों तक आवाजाही मुश्किल; बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

Dipu RawatDipu RawatFollow2m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में बंदरों के बढ़ते आतंक से नगरवासी परेशान हैं। बंदरों का झुंड घरों की छतों से लेकर नीचे गलियों और सीढ़ियों तक पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को घरों की छत पर आने-जाने और सीढ़ियों का इस्तेमाल करने में भी डर लग रहा है। वहीं छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरों के कारण आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के आसपास बंदरों की मौजूदगी से लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं। खासकर छोटे बच्चों के लिए बंदरों का आतंक खतरा बना हुआ है। इस संबंध में दशरथ, अजय, राहुल और अशोक मौर्या ने बताया कि बंदरों का आतंक अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था बाधित

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबन्द गरियाबंद जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से किसानों के राजस्व संबंधी काम अटक गए हैं, वहीं आम जनता के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी संघ ने दो टूक कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी。 दरअसल, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से गुहार लगा रहा है। मांगों पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों में पहली मांग पीवी ऐप में कार्य का बहिष्कार, दूसरी दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई को बिना शर्त वापस लेने, तीसरी वेतन विसंगति दूर करने और चौथी राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति देने की है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को जमीन संबंधी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी हो रही है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक पटवारियों की हड़ताल जारी रहेगी और आम जनता को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी? बाइट 1...गुलशन यदु पटवारी संघ जिला अध्यक्ष ,पीछे फ्लेक्स लगा हुआ है बाइट 2..मनोज खरे पटवारी चश्मा लगाए हुए हैं
0
0
Report

मकराना व इटावा बामणिया पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Didwana, Rajasthan:मकराना में मकराना पंचायत समिति के सभी 109 मतदान केंद्रों पर 17 पंचायत समिति सदस्य व इटावा बामनिया पंचायत समिति के 100 मतदान केंद्रों पर 15 पंचायत समिति सदस्य तथा तीन-तीन जिला परिषद सदस्यों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से दोपहर तक मतदान प्रक्रिया जारी है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं और सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सुबह-सुबह तो काफी मतदाताओं में उत्साह नजर आया, लेकिन दोपहर होते-होते अधिकांश मतदान केंद्रों पर इक्के दुक्के ही मतदाता दिखाई दे रहे हैं। आपकों बता दें कि मकराना पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 37.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, नवसृजित इटावा बामणिया पंचायत समिति क्षेत्र में 32.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा के महासचिव सतीश पुनिया बोले राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका के लिए प्रशिक्षण लें

Dungarpur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पंजाब प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया का डूंगरपुर जिले का एक दिवसीय दौरा रहा । उन्होंने भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया और मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला कि विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है। संसद के भीतर हो या सड़क पर, केवल अराजकता फैलाने को कांग्रेस का चरित्र बताकर उन्होंने कहा कि SIR सत्यापन प्रक्रिया में 13 करोड़ लोगों में से 2.8 करोड़ मृत, 3 करोड़ अनुपस्थित, 6 करोड़ स्थानांतरित और 3 करोड़ अज्ञात हैं; पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में घुसपैठिये फर्जी वोटिंग कर सरकारें बनाने का आरोप किया गया। पंजाब में बदलाव की लय अभी है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ भारी एंटी-इनकंबेंसी है। केजरीवाल ने 90 दिनों में नशा खत्म करने का दावा किया था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी पंजाब में नशे की समस्या जस की तस है। पंजाब के सामने बड़े मसले—चिट्टा, क्राइम और भ्रष्टाचार। मुख्यमंत्री के बेडरूम तक जांच की आंच पहुंचने के आरोप भी सामने आए।
0
0
Report

परबतसर में शांतिपूर्ण तीसरे चरण के मतदान, सुरक्षा सख्त प्रबंध

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को परबतसर, नावां शहर, पीलवा, मकराना और इटावा बामणिया (गच्छीपुरा) पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने परबतसर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंगलाना, गांगवा, खोखर, पीपलाद, भडसिया, पीलवा, भकरी, कुराडा और हरनावा सहित कुल 9 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला कलेक्टर ने भी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने का सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जाए।
0
0
Report

झालावाड़ दीपावली पर शुद्ध देशी घी से मिठाइयों का विशेष काउंटर शुरू

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ दीपावली पर्व के अवसर पर झालावाड़ जिलेवासियों को शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद का उपहार देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डар लिमिटेड के माध्यम से विशेष पहल की गई है। इसके तहत मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर शुद्ध सरस देशी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयों का विक्रय काउंटर शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विधिवत फीता काटकर इस काउंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयां उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का संकल्प पिछले तीन वर्षों से निरंतर जारी है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मिठाई काउंटर स्थापित किया गया है, ताकि दीपावली के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां सहजता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि मिठाइयों के निर्माण में झालावाड़ की सरस डेयरी के शुद्ध देशी घी को उपयोग में लिया गया है। मिठाइयों में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी स्थानीय स्तर से ही क्रय की गई है। इस प्रकार यह पहल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैकिंग के साथ खुली मिठाइयां खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मिठाई काउंटर पर बेसन चक्की, मोतीचूर के लड्डू, मक्खन वड़ा एवं मठरी जैसी पारंपरिक मिठाइयां विभिन्न वजन की पैकिंग में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आमजन अपनी आवश्यकता एवं सुविधानुसार 250 ग्राम, 500 ग्राम एवं 1 किलोग्राम की मात्रा में मिठाइयां खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त 400 रुपये की दर से गिफ्ट पैक भी उपलब्ध करवाया गया है। जिससे दीपावली पर अपने प्रियजनों को पारंपरिक मिठाइयों का उपहार दिया जा सकेगा। मिठाई की दरें.. 1. बेसन चक्की - 1 किलोग्राम - 400 रुपये 2. मोतीचूर के लड्डू - 1 किलोग्राम - 400 रुपये 3. मक्खन वड़ा - 1 किलोग्राम - 440 रुपये 4. मठरी - 1 किलोग्राम - 280 रुपये
0
0
Report
Advertisement

डिजिटल दौर में भी दीपावली पर खाता-बही की छोटी बही की परंपरा कायम

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिलाधिकारी संवादाता हितेष उपाध्याय (वार्ता)—जब पहले व्यापार की पूरी हिसाब-किताब कागजों में दर्ज होता था, तब खाता-बही इसका अहम हिस्सा होती थी. टेक्नोलॉजी के आगमन के साथ अब मोबाइल और कंप्यूटर आधुनिक हिसाब-किताब की जगह ले चुके हैं, लेकिन दीपावली के मौके पर बाज़ार में छोटी खाता-बही की मांग अब भी लौट आती है. व्यापारी आज डिजिटल माध्यमों पर अपना डे-टॉड्‌लिस्ट रखते हैं, फिर भी लक्ष्मी पूजन के लिए नई खाता-बही या कॉपी खरीदना नहीं भूलते. एक कारीगर के अनुसार generations से चली आ रही इस परंपरा में अब पहले जैसी मांग नहीं रही; लगभग 10% मांग शेष है. डिज़िटल दौर के बावजूद छोटी बही, लक्ष्मी की कॉपी या पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली छोटी लेखा-पुस्तिका खरीदना प्रतिवर्ष दीपावली पर जारी रहता है. तीन पीढ़ियों से चली आ रही इस विरासत में अब वे ही लोग इसे संभाल रहे हैं जिन्होंने दादा जी के समय से इसे आगे बढ़ाया, और अब वे तीसरी पीढ़ी के रूप में इसे बनाए हुए हैं. पहले व्यापारी बड़े आकार की खाता-बही खरीदते थे ताकि सालभर का हिसाब वहीं लिखा जा सके; अब डिजिटल जमाने में इसकी जगह छोटे-छोटे कार्यों के लिए छोटी बही की मांग अधिक है. कारोबारी बताते हैं कि पहले जितनी खाता-बही बनती थी, अब शायद 10 प्रतिशत के आस-पास ही मांग रह जाती है. पर दीपावली पर नई खाता-बही लाने और लक्ष्मी पूजन के दौरान उसकी पूजा करने की परंपरा आज भी ज़रा-सी मात्रा में बनी रहती है. खाता-बही बनाने वाले कारीगरों के सामने भी डिजिटल युग के अनुरूप बदलाव की चुनौती है, पर उनका जज्बा बनी हुई है; यह केवल रोजी-रोटी नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों की विरासत भी है. डिजिटल युग ने लेखा-जोखा ऑनलाइन सेवाओं और एप्स पर ला दिया है, फिर भी दीपावली के लिए छोटी बही की न्यूनतम मौजूदगी पुराने समय की याद दिलाती है.
0
0
Report

खैरथल तिजारा पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा इंतजाम

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। तिजारा और किशनगढ़बास पंचायत समिति की 40 सीटों के साथ जिला परिषद की 9 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस चुनाव में करीब 1 लाख 85 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। तिजारा क्षेत्र में 93 हजार 350 और किशनगढ़बास में 91 हजार 681 मतदाता चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से दोनों पंचायत समितियों में कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तिजारा में 110 और किशनगढ़बास में 127 मतदान केंद्र शामिल हैं। तिजारा के मेवात बेल्ट में पोलिंग बूथ होने पर पुलिस ने कई बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जप्ता लगाया हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

योगी बोले: राम मंदिर के अद्भुत साकार, सनातन पर विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के समापन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ पहुचे। सीएम योगी के गुरु भाई महाराज ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने न केवल संतों को नमन किया, बल्कि मंच से अयोध्या राम मंदिर, सनातन संस्कृति और विपक्ष के दोहरे चरित्र को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो कहते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वहां भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हैं" कथा व्यासपीठ को प्रणाम करने के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर उन ताकतों को निशाने पर लिया जिन्होंने दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाए। योगी आदित्यनाथ ने तीखे लहजे में कहा, "एक दौर वह भी था जब रामभक्तों पर गोलियां चलवाई जाती थीं, अयोध्या में कर्फ्यू लगाया जाता था और सत्ता के घमंड में चूर लोग दंभ भरते थे कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आज वही अयोध्या 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा और लाखों बलिदानों के बाद दिव्य और भव्य रूप में दुनिया के सामने जगमगा रही है। आज भक्तों पर पुष्प वर्षा होती है। प्रभु श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं, लेकिन सनातन विरोधियों और तुष्टिकरण के सौदागरों की छाती पर आज भी सांप लोट रहा है।"
0
0
Report

आशा कर्मियों की मांगों को लेकर ऐक्टू का धरना, मजदूर नेताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow13m ago
Siswa Babu, Uttar Pradesh:महराजगंज। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) ने आशा कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने और मजदूर नेताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0156 को निरस्त करने और आशा कर्मियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई है। यूनियन के मुताबिक, 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में आशा कर्मियों की 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। इन सहमतियों को लागू कराने की मांग को लेकर 23 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संगठन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद यूनियन का आरोप है कि 24 अक्टूबर की रात 2:17 बजे ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, देवानंद, राजेश सिंह, कमला गौतम और आइसा प्रदेश अध्यक्ष अनीष बुजार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। संगठन ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इको गार्डन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आशा कर्मियों के बकाया प्रोत्साहन भुगतान, लंबित पीएलआई और अन्य मदों की धनराशि दीपावली से पहले जारी करने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही राज्य वित्त से मिलने वाले अंशदान में 4,500 रुपये की बढ़ोतरी, प्रोत्साहन राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक और त्योहारी छुट्टियां देने की मांग की गई। यूनियन ने सभी ब्लॉकों में आशा संगिनी और एएनएम के लिए अलग कक्ष या पंचायत भवन में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। इस मौके पर अध्यक्ष संगीता, कुसमाती, पूनम सिंह, मीरा देवी, मनोरमा देवी, कुमारी उषा देवी, शकुंतला, लक्ष्मी मद्धेशिया, माधुरी देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

पुलिस वाहन को लेकर भागा पगला,,सुरक्षा अब किसके भरोसे,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow13m ago
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सक्ती के पुलिस जनसंवाद केंद्र के सामने साइबर थाने की खड़ी सरकारी गाड़ी को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति स्टार्ट कर लेकर भाग गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है। सूत्रों के मुताबिक, साइबर थाना की सरकारी गाड़ी के चालक की लापरवाही ऐसी की गाड़ी के अंदर चाबी छोड़ दिया था, बस इसी का फायदा उठाकर विक्षिप्त व्यक्ति गाड़ी लेकर फर्राटा भरने लगा। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही घण्टों में कोरबा जिला पहुंच गई। सवाल यह है कि आखिर इतनी लापरवाही क्यों कि गई, इसे लोगों की जान जा सकती थी। क्या साइबर थाने के जवान इतने लापरवाह हो गए हैं कि सरकारी हथियार और गाड़ी तक सुरक्षित नहीं? अगर गाड़ी में कोई गोपनीय फाइल या हथियार होता तो कौन जिम्मेदार होता,,, पुलिस अधिकारी ने कहा कि अखराभाठा का एक विक्षिप्त व्यक्ति पहले गाड़ी चलाने का काम करता था, कुछ समय बाद उसकी दिमाकी संतुलन बिगड़ है और अब आस पास घूमता रहता है। आज उसी ने सरकारी गाड़ी को स्टार्ट कर लिया और लेकर भाग निकला था, हालांकि गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है और बड़ी घटना रोक लिया गया है। नियम क्या कहता है? शासकीय वाहन अधिनियम और पुलिस मैन्युअल के तहत – 1. सरकारी गाड़ी को कभी भी चाबी लगाकर लावारिस नहीं छोड़ा जा सकता। 2. वाहन में हमेशा ड्राइवर या संतरी का होना अनिवार्य है। 3. लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी पर पुलिस रेगुलेशन 771 के तहत विभागीय कार्रवाई का प्रावधान है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top