450331
बुरहानपुर में 47 साल से जारी हरिनाम संकीर्तन सप्ताह
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में माली समाज ट्रस्ट द्वारा सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह हरिनाम संकीर्तन सप्ताह पिछले 47 वर्षों से निरंतर चल रहा है। इस कार्यक्रम में हरि भक्त पारायणश्री दिलीप जी महाराज भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा का समापन 3 अगस्त को होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चैनपुर में निराश्रित गोवंश के हमले से किसान की मौत
Karauli, Rajasthan:निराश्रित गोवंश के हमले में किसान की मौत, खेत पर जाते समय मारी टक्कर चैनपुर गाँव की जाटव बस्ती की घटना, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव निराश्रित गोवंश की टक्कर से 43 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर जा रहा था, तभी गोवंश ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे करौली जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक बबलू पुत्र रामधन जाटव, निवासी चैनपुर, रविवार को खेत पर जा रहा था। इसी दौरान जाटव बस्ती के पास निराश्रित गोवंश ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत करौली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मौत के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चैनपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में निराश्रित गोवंश से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां गौरतलब है कि जिले में निराश्रित पशुओं द्वारा स्थानीय निवासियों पर हमले की घटनाएं प्रतिदिन होती रहती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी भरी पड़ रही है。0
0
Report
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गा पंडाल का उद्घाटन, 'वंदे मातरम्' थीम
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL) CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI INAUGURATES SANTOSH MITRA SQUARE DURGA PUJA PANDAL BASED ON THE THEME “VANDE MATARAM”, MARKING 150 YEARS OF THE NATIONAL SONG / VISUALS0
0
Report
दानापुर में चिराग पासवान ने राहुल गांधी के मोदी विरोध टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:DANAPUR (BIHAR): CHIRAG PASWAN (LJP-RV) ON RAHUL GANDHI'S REMARKS AGAINST PM MODI/ OPPOSITION MARCH/ CJP PROTEST0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर का इतिहास: एक नजर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नवरात्र में कल्याण के दुर्गाड़ी किले पर भक्तों की भीड़; नौ दिनों में पाँच लाख दर्शन
Kalyan, Maharashtra:कल्याण के ऐतिहासिक दुर्गाड़ी किले पर नवरात्र के मौके पर भक्तों की भीड़ लगी है. नौ दिनों में पाँच लाख से अधिक भक्त दर्शन कर रहे हैं. नवरात्र उत्सव के दौरान दुर्गाड़ी किले पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने इसी किले के पास आरमार की स्थापना की थी, जिससे दुर्गाड़ी किले का नवरात्र में ऐतिहासिक महत्त्व बना रहता है. किले पर रोशनाई की आकर्षक विद्युत सजावट और दुर्गा माता के मंदिर के साथ फूलों से मंदिर सजावट भी की जाती है.0
0
Report
आदित्य ठाकरे बोले—वोट चोरी के खिलाफ है लड़ाई, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर दमन पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र | शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "ये जो लड़ाई है? वो वोट चोरी और चुनाव चोरी के खिलाफ है, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है? लेकिन इस लड़ाई को भाजपा इतना पर्सनल क्यों ले रही है? सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है... कल और आज मुंबई की बात करें या दिल्ली की बात करें, प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया है, पीटा गया है... जितना बल कारगिल का युद्ध और भारत-चीन युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया, उतना कल दिल्ली में हमारे भारतीय नागरिकों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया जो अपना अधिकार मांग रहे हैं... आपके मन में क्यो डर है?"0
0
Report
Advertisement
ब Bilaspur रेलवे रामलीला 76वें वर्ष में रामभक्ति से गूंजेगा; कानपुर नाट्य मंडली 11-20 अक्टूबर को मंचन
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में शारदीय नवरात्र के साथ ही रामभक्ति का रंग चढ़ने जा रहा है। रेलवे रामलीला मैदान में इस वर्ष 76वें साल भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 11 से 20 अक्टूबर तक कानपुर की नाट्य मंडली भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेगी। वहीं, 20 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित होगा।बिलासपुर का रेलवे रामलीला मैदान एक बार फिर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजने को तैयार है। हिंदुस्तानी सेवा समाज की ओर से आयोजित यह रामलीला 76वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।करीब 75 साल पहले पेट्रोमैक्स की रोशनी में शुरू हुई यह परंपरा आज शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।इस बार उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित नौबस्ता की जय महाकाली नाट्य कला मंच की मंडली रामलीला का मंचन करेगी। 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रामलीला का आयोजन होगा।इसके साथ ही 20 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।आयोजन समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक, रामलीला का उद्देश्य मनोरंजन के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, त्याग, धर्म और मर्यादा का संदेश समाज तक पहुंचाना है। समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने और इस धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की है।बाइट – एच.एस. भदौरिया, अध्यक्ष, हिंदुस्तानी सेवा समाजबाइट – संजय मलेवार, कार्यकारी अध्यक्ष0
0
Report
टीकमगढ़ दुर्गा पंडाल विवाद: उपनिरीक्षक की धमकी का वीडियो वायरल, लाइन अटैच
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दुर्गा पंडाल लगाने को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस गाली गलौज तक पहुंची, दुर्गा पंडाल हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है, उपनिरीक्षक राजवीर यादव का कथित धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और दुर्गा पंडाल समितियों के कार्यकर्ताओं ने आज शाम एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए उपनिरीक्षक को हटाने की मांग, मामला बढ़ता देख एसपी ने उपनिरीक्षक राजवीर यादव को किया लाइन अटैच। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के कटरा बाजार चौराहे का है, जहां विगत 3 वर्षों से चौराहे पर समिति द्वारा दुर्गा पंडाल सजा कर प्रतिमा स्थापित की जाती है और किन देर रात जब समिति के लोग अपना पंडाल सजा रहे थे, तभी कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राजवीर यादव मौके पर पहुंचे और समिति के लोगों को सीधे धमकाने लगे कि आप यहां पंडाल नहीं लगाएंगे, आम आदमी को आने जाने में दिक़त होगी, तब समिति के लोगों ने उन्हें समझाया कि हम लोग इसी स्थान पर पिछले 3 सालों से यहां मूर्ति रखते आये है और किसी को कभी कोई परेशानी नहीं हुई, यह सुनते ही उपनिरीक्षक आगबबूला हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं को औकात में रहने की और घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे, हालांकि थोड़ी देर बाद लोगों की समझाइश पर पुलिस वहां से वापिस हो गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद अब पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है, वही इस मामले में आज शाम हिन्दू संगठन के लोगों द्वारा एडिशनल एसपी को एक ज्ञापन दिए जाने के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक राजवीर यादव को लाइन अटैच करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खरगोन दौरे में भाजपा नेता ने संगठन मजबूती और ओबीसी आरक्षण पर केंद्रित मुद्दे उठाए
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल पहुंचे। संगठन की मजबूती की दिशा में दौरा कार्यक्रम बताते हुए उन्होंने बताया भाजपा संगठन की सतत् अपनी कमियों को पूरा करने एवं संगठन की मजबूती के लिए बैठकें होती है। यह भी इसी दिशा में है। कार्यक्रम में सबसे पहले वंदे मातरम् गाया गया फिर संगठन की मजबूती से सत्ता की कुंजी का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल ने एसआईआर पर कांग्रेस एवं उसके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। डॉ मोहन यादव की सरकार ओबीसी आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है। लेकिन 2019 में कमलनाथ सरकार ने बगैर तैयारी के ओबीसी आरक्षण लागू करने की कोशिश की ओर कोर्ट में सरकार के खिलाफ निर्णय आया। अब मोहन यादव सरकार पूरी तैयारी से आगे बढ़ रही है। जो भी हितकर होगा वह सभी प्रयास किए जाएंगे। राहुल गांधी द्वारा एसआईआर एवं ईवीएम मशीन के खिलाफ लड़ाई पर बोले चुनाव में अगर लगातार हार मिल रही है तो नेता ने अपने नेतृत्व एवं नीतियों पर विचार करना चाहिए। पहले इन्होंने वैलेट पेपर पर वोटिंग का विरोध किया अब ईवीएम सभी मुद्दे पर मुंह की खाई तो एसआईआर पकड़ लिया। इंदिरा गांधी जी के समय भी SIR पर काम हुआ। 15-20 साल बाद हर सरकार इस दिशा में काम करती है। अगर दूसरे देश का नागरिक हमारे यहां वोट डाल रहा है तो क्यो नहीं उसे रोका जाना चाहिए कोई मृत हो गया तो क्यों नहीं नाम हटना चाहिए। एक ही व्यक्ति का दो स्थानों पर नाम हो तो क्यों नहीं हटना चाहिए इस तरह लोकतंत्र की खूबसूरती के कार्य कांग्रेस को क्यों बुरे लग रहे है जबकि केरल में कांग्रेस को ही इसका फायदा मिला और सरकाए कांग्रेस की बनी फिर भी पहला ऐसा दल एवं उनका राष्ट्रीय नेता देखा जो अपनी कमजोरियों को दूसरे के सिर मढ़ते हुए हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने में लगे रहते है। इसी के साथ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र का ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं स्थानीय सांसद गजेंद्र पटेल पूर्व कृषिमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक सचिन बिरला महेश्वर विधायक राजकुमार मेव शामिल रहे。0
0
Report
Advertisement
चिरमिरी में 1.74 करोड़ की सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
एंकर — मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी बीटी सड़क का निर्माण कार्य जारी है। हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार जाने वाली इस मुख्य सड़क पर लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि नई रिटर्निंग वॉल पुराने बेस पर ही बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, सड़क पर बिछाए जा रहे 40 एमएम बेस मटेरियल में मिट्टी मिलाकर इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है। वहीं, निर्माण स्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने निर्माण कार्य की जांच और गुणवत्ता में सुधार की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. VO — 1 ये तस्वीरें चिरमिरी के हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क की हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुरानी रिटर्निंग वॉल को तोड़ने के बाद नई दीवार का निर्माण पुराने बेस पर ही किया जा रहा है। वहीं, सड़क पर बिछाए जा रहे 40 एमएम बेस मटेरियल में मिट्टी मिलाकर उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। निर्माण स्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों की नियमित निगरानी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। VO — 2 यह सड़क अहिंसा चौक से अग्रसेन चौक तक बनाई जा रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पहले भी आंदोलन कर चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। साथ ही, आंदोलन भी किया जाएगा। बाइट — शिवांश जैन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाइट — स्थानीय युवक VO — 3 वहीं, इस मामले में चिरमिरी निगम कमिश्नर विजेंद्र सिंह सारथी ने बताया कि सड़क का निर्माण करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। रिटर्निंग वॉल की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बाइट — विजेंद्र सिंह सारथी, निगम कमिश्नर, चिरमिरी PTC — सरवर अली ..... चिरमिरी में करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण को लेकर अब गुणवत्ता संबंधी सवाल उठ रहे हैं। पुरानी रिटर्निंग वॉल के बेस और 40 एमएम बेस मटेरियल में मिट्टी मिलाने के आरोपों की जांच होना जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग की जांच में क्या सामने आता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.0
0
Report
दिल्ली विरोध के बाद CPI(M) के पिनारयि विजयन समेत नेताओं का एयरपोर्ट पर स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALAM): CPI(M) DISTRICT COMMITTEE RECEIVE FORMER CM AND LOP PINARAYI VIJAYAN AND OTHER LEADERS AT DOMESTIC AIRPORT UPON THEIR RETURN FROM DELHI PROTEST / VISUALS0
0
Report
AAP के आरोपों पर BJP प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह वलियाबाल का कड़ा जवाब
Chandigarh, Chandigarh:ग gurudwara बंगला साहिब को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से लगाएं जा रहे आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के स्पोकस पर्सन प्रीतपाल सिंह वलियाबाल का वयान ।0
0
Report
Advertisement
ANTF ने राजस्थान में पांच जगह बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राजस्थान में ANTF की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई राजस्थान में ANTF की एक साथ 5 जगह कार्रवाई करीब 8.15 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त और नष्ट जयपुर में 5200 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाए बाड़मेर में 5.096 किलो अफीम का दूध बरामद जालोर में 45.062 किलो डोडा पोस्त जब्त सीकर में 5.120 किलो गांजा बरामद श्रीगंगानगर में 283 ग्राम अफीम पकड़ी ANTF ने पांचों कार्रवाई में 5 आरोपी किए गिरफ्तार डोडा पोस्त और गांजे की तस्करी में इस्तेमाल 2 कार जब्त बाड़मेर में खेत में बाजरे की फसल की आड़ में छिपा रखा था अफीम का दूध जालोर में नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश, खेत में जाकर रुकी कार सीकर में ग्राहक को गांजा बेचने की फिराक में था आरोपी ANTF आईजी विकास कुमार के निर्देशन में कार्रवाई ANTF का दावा- प्रतिदिन 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थ पकड़े जा रहे0
0
Report
हैदराबाद: यमुना पाठक तेलंगाना सरकार की कुणाल कामरा शो की अनुमति पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): YAMUNA PATHAK (VISHVA HINDU RAKSHA PARISHAD MAHILA PRESIDENT) ON TELANGANA GOVERNMENT'S PERMISSION FOR COMEDIAN KUNAL KAMRA'S SHOW0
0
Report
सिकंदराराऊ में कलश यात्रा के साथ नवचंडी यज्ञ और देवी पुराण कथा का शुभारंभ
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नवचंडी यज्ञ एवं श्री देवी पुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा रामलीला मैदान स्थित मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा नयागंज, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, पुरानी तहसील रोड, पंत चौराहा और कासगंज रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पथवारी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के शुभारंभ पर मुख्य आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित एवं अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नवरात्रि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। धार्मिक आयोजन में धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट, वीरो लाला, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, भानु प्रताप सक्सेना, वीरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद भारद्वाज, शिरोमणि वार्ष्णेय, विनय चतुर्वेदी, संजीव पंडित, बबलू सिसोदिया, बृज बिहारी कौशिक, लकी शर्मा, विमल उपाध्याय, उमेश वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा, हर्षित चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी और विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवचंडी यज्ञ एवं श्री देवी पुराण कथा के शुभारंभ से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ था l0
0
Report
Advertisement
