icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow13 Sept 2024, 05:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरपाटन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया

Maihar, Madhya Pradesh:जिले के सिविल अस्पताल अमरपाटन में मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेस सिंह और गार्ड अरुण सिंह के साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधना कठेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं. फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है. अस्पताल में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
0
Report

एटा पुलिस ने अनाथ बच्चे के इलाज में मानवता की मिसाल कायम की

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, कोतवाली नगर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने अपने खर्चे पर कराया इलाज, थाना कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने भीख मांगने वाले अनाथ बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़ाये हाथ, बच्चे के हाथ में भारी घाव और गलाव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दिखाई मानवता, कराया निजी हॉस्पिटल में एडमिट, पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पीड़ित, बीमार अनाथ बच्चे का पुलिस ने कराया इलाज, जरूरत के वक्त बच्चे का सहारा बनी एटा पुलिस, पुलिस की इस मानवीय पहल की शहर के लोग प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार की जमकर कर रहे सराहना।
0
0
Report
Advertisement

पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस वापसी से मथुरा की राजनीति में बड़ा उलटफेर

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की सियासत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी! मथुरा। जिले की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पंडित श्याम सुंदर शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनकी कांग्रेस में वापसी को मथुरा और ब्रज की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

कैथल मार्ग के होटल में देहव्यापार के आरोप: तीन युवतियाँ, पांच हिरासत में

Kaithal, Haryana:कलायत में डीएसपी वीरभान की अगुवाई में देर रात हुई कार्रवाई के दौरान हाईवे के होटल में कथित रूप से देह व्यापार चलाने के आरोप सामने आए। पुलिस ने तीन युवतियाँ, होटल संचालक और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में युवतियों को होटल में बुलाकर देह व्यापार करवाने की बात सामने आई। डीएसपी वीरभान के अनुसार शिकायतें मिल रही थीं कि कैथल मार्ग स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसके बाद देर रात दबिश दी गई। जांच में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वे युवतियों को विभिन्न स्थानों से बुलाकर देह व्यापार करवाते थे और ग्राहकों से रुपये लेकर युवतियों को कमीशन के तौर पर दिए जाते थे। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की कार्रवाई जारी।
0
0
Report
Advertisement

सत्याग्रह: आपकी कहानी नक्शे पर, हर आवाज़ साथ खड़ी होगी

Noida, Uttar Pradesh:देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं
0
0
Report

बारां के 78 वर्षीय दिव्यांग की पेंशन के लिए जद्दोजहद, कलेक्ट्रेट बंद पर आंसू

Baran, Rajasthan:बारां में सिस्टम की बेरुखी, 78 साल का दिव्यांग बुजुर्ग 3 महीने से पेंशन के लिए भटक रहा, शनिवार को कलेक्ट्रेट बंद मिला तो छलके आंसू बारां में श्रमिक कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय लाइक मोहम्मद पिछले तीन महीने से अपनी वृद्धावस्था पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अंपगता से पीड़ित होने के कारण इनका शरीर पूरी तरह से लाचार है, और जिंदा रहने के लिए एकमात्र सहारा यही पेंशन है। पेंशन नहीं मिलने से कई-कई दिन भूखा रहना पड़ रहा है。 78 बुजुर्ग ने बताया कि आज सुबह 2 बजे वह ट्राई साइकिल से घर से कलेक्ट्रेट के लिए निकले। 7 घंटे का सफर तय कर वह कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन शनिवार होने के कारण कलेक्ट्रेट बंद मिला। सुनवाई नहीं होने पर बुजुर्ग की आंखों से आंसू निकल आए। घर से आने में रास्ते में आरओबी पुलिया चढ़ने के लिए मददगारों का इंतजार करते रहते हैं कोई मदद करता है और पुलिया पार कराते हैं तब जाकर कलेक्ट्रेट पहुंच पाते है तीन महीने से लाइक मोहम्मद बैंक और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। घर से कलेक्ट्रेट तक ट्राई साइकिल से आने-जाने में ही 7-7 घंटे लग जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 78 साल की उम्र में, बीमार शरीर के साथ रोजाना कार्यालयों के चक्कर काटना इस बुजुर्ग के लिए किसी सजा से कम नहीं है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब इस लाचार बुजुर्ग की सुध लेगा और कब तक उसे अपनी दो वक्त की रोटी के लिए यूं ही भटकना पड़ेगा。
0
0
Report
Advertisement

यवतमाल में पानी की किल्लत: 500 मीटर के दायरे में निजी कुओं की खोदाई रोक

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात पाणीटंचाईची शक्यता लक्षात घेऊन जिल्हाधिकारी विकास मीना यांनी सार्वजनिक पिण्याच्या पाण्याचे स्रोत सुरक्षित ठेवण्यासाठी सार्वजनिक पाणी स्रोतापासून ५०० मीटर परिसरात खासगी किंवा व्यावसायिक वापरासाठी विहीर अथवा बोअरवेल खोदण्यास बंदी घातली आहे. परवानगीशिवाय खोदकाम केल्यास मशीन व साहित्य जप्त करून कारवाई करण्याचा इशारा देखील दिला आहे. जिल्ह्यातील शासकीय जलप्रकल्प, नदी, नाले, कोल्हापुरी बंधारे व के.टी. वेअरमधून उद्योग आणि व्यावसायिक कारणांसाठी पाणी उपसा करण्यासही बंदी असून उपलब्ध पाणी केवळ पिण्यासाठी राखीव ठेवण्यात आले आहे.
0
0
Report

तुर्की से गिरफ्तार नवप्रीत सिंह की भारत वापसी, ड्रग तस्करी के मामलों में जेल

Noida, Uttar Pradesh:इंटरनेशनल ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्की से किया गया गया गिरफ्तार नवप्रीत सिंह पहचान छिपाकर तुर्की में रह रहा था। नवाब विर्क के नाम से फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता ली थी और वही से बैठकर अफगानिस्तान के रास्ते से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता था गृहमंत्री ने दी जानकारी....भारतीय एजेंसियों ने उसका पता लगाया, उसकी असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया गया। आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है। गृहमंत्री ने इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई दी है
0
0
Report

सहरसा के काशनगर में सुरसर नदी में डूबकर 12 वर्षीय प्रीतम की मौत

Saharsa, Bihar:सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में सुरसर नदी में स्नान करते समय 12 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान काश नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के फतेहपुर गांव वार्ड नंबर 5 निवासी प्रकाश मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है. वह फतेहपुर मध्य विद्यालय का तीसरी कक्षा का छात्र था. घटना घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सुरसर नदी में हुई. सामने आया है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया. परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. SDRF टीम ने लगभग दस घंटे खोजबीन कर शव को ढूंढ निकाला. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report
Advertisement

गांव की गलियाँ अब रात में रोशन, सोलर लाइट योजना से सुरक्षित जीवन

Mumbai, Maharashtra:बिहार के गांवों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। ग्रामीण गलियाँ में सूरज ढलते ही अंधेरा नहीं रहता; भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत सड़कों पर रोशनी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल से अधिक समय से लगी लाइटें पूरी रात जलती रहती हैं और अब उन्हें रात में चलने में डर नहीं लगता। महिलाओं का कहना है कि रात के समय घर के बाहर निकलना आसान हो गया है; कीड़े-मकोड़ों का खतरा कम हुआ है और पूरा इलाका जगमग रहता है। पंचायत की मुखिया रितु कुमारी राम के अनुसार सभी 15 वार्डों में योजना लागू है और अगर तकनीकी शिकायत आती है तो टीमें तुरंत दुरुस्त कर देती हैं। यह दिखाता है कि सही योजना और तत्परता से ग्रामीण जीवन सुगम बनाया जा सकता है।
0
0
Report

दानापुर दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ से इलाके पानी में डूबे

Danapur, Bihar:पटना के दानापुर दियारा में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में एकबार फिर वृद्धि के बाद दियारा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंगा की गोद में बसे दानापुर दियारा की 6 पंचायतें प्रभावित हैं और कई इलाकों का शहर मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। पानापुर, मानस, पुरानी पानापुर, हेतनपुर और पतलापुर समेत कई जगहों पर पानी ग्रामीण सड़कों तक पहुंच गया है। गंगा के जलस्तर में फिर से एक बार वृद्धि के कारण दानापुर दियारा के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।निचले इलाकों में पानी घुसने के साथ ग्रामीण सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। खेतों में लगी फसल के साथ पशुओं का चारा भी पानी में डूब गया है। शहर आने-जाने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए प्रशासन की ओर से स्टीमर की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्टीमर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले आई बाढ़ से लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि गंगा के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खासकर पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट फिर खड़ा हो गया है।दियारा में पानी बढ़ रहा है और लोगों की चिंता भी अब ग्रामीणों को राहत और सुरक्षित आवागमन का इंतजार है।
0
0
Report

बांसवाड़ा: बोदला गांव के युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच जारी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बोदला गांव से युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार माधव मेहता पिता राजेंद्र मेहता लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक कार चालक ने कथित तौर पर युवक को कार से टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक के परिजनों ने कार मालिक से मामले को लेकर पूछताछ की. आरोप है कि इस दौरान कार मालिक और अन्य लोगों ने युवक के पिता के साथ भी मारपीट की. विवाद बढ़ने पर कार चालक ने माधव मेहता पर कथित तौर पर गेती से हमला कर दिया. हमले में माधव के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद परिजन घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top