icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SDM के रसोईया पर अवैध निर्माण का आरोप, क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई मांगी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नुमाइश कैंप निवासी प्रमोद कुमार क्षेत्र वासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां पर उसने एसडीएम सदर के रसोईया चंदन सिंह पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है。 जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले चंदन सिंह ने मंदिर की आड़ में सड़क पर पक्का निर्माण कर अपनी रसोई बना ली है। आरोप है कि मंदिर की छत को अपने मकान से जोड़कर लैंटर डाल दिया। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। पीड़ित का आरोप कि विरोध करने पर दबंग ने गंदी-गंदी गालिया दी और एसडीएम सदर का नाम लेकर क्षेत्रवासियों पर रौब ग़ालिब करता है। जान-माल के नुकसान की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रमोद कुमार नें यह भी कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने डीएम उमेश मिश्रा से अवैध निर्माण हटवाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

संत मिलनदास हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, विहिप ने DM ज्ञापन दिया, बोले- हिंदू समाज में भय क

Unnao, Uttar Pradesh:- खबर उन्नाव से है जहां बांगरमऊ में संत मिलनदास की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गुरुवार को विहिप ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। विहिप ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज में भय और रोष का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि 9 जून को बांगरमऊ क्षेत्र में संत मिलनदास की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बता दे कि संगठन का आरोप है कि इस घटना के पीछे एक बड़े गिरोह की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि साल 2023 में भी संत मिलनदास पर हमला हुआ था, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा। एक संत प्रतिनिधि ने कहा कि बांगरमऊ क्षेत्र में पिछले कई सालों से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों और संतों से जुड़े मामलों में पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनके अनुसार, यदि पूर्व की घटनाओं में समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती तो वर्तमान घटना को रोका जा सकता था। प्रतिनिधि ने दावा किया कि संत मिलनदास धार्मिक गतिविधियों, भजन-कीर्तन और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते थे, जिसके कारण उन्हें कथित तौर पर पहले भी धमकियां मिली थीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर वास्तविक साजिशकर्ताओं तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने कहा कि संत की हत्या जैसी घटना अत्यंत गंभीर है और इसे लेकर समाज में व्यापक आक्रोश है। बातचीत में संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आंदोलन की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि फिलहाल वे जांच पूरी होने और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। डीएम घनश्याम मीना को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी। प्रतिनिधियों के अनुसार प्रशासन ने कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुआ CU Scholars Summit 2026,

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में CU Scholars Summit 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें देश के 20 राज्यों से आए लगभग 2500 मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ कौशल एवं नवाचार पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। समिट में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सतनाम सिंह संधू ने बताया कि CU Scholars Summit 2026 में देश के 20 राज्यों से करीब 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। CU Scholars Summit 2026 शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता के सम्मान का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जिसने हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा प्रदान की।
0
0
Report
Advertisement

परतावल पुलिस की तत्परता से आधे घंटे में मिला गुमशुदा मासूम

Dipu RawatDipu RawatFollow12m ago
Anand Nagar, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। परतावल स्थित हाजी ज्वेलर्स के पास से गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को परतावल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार हम्मद राजा (3 वर्ष) पुत्र शाहिद अली निवासी जंगल पकड़ी पठान टोला, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर परतावल में अपने परिजनों के साथ आया था। इसी दौरान वह अचानक परिजनों से बिछड़ गया। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के प्रयास से मासूम को आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके पिता शाहिद अली पुत्र वाहिद अली के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने परतावल चौकी पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।
0
0
Report

PHED प्रेस वार्ता: जल जीवन मिशन 2.0 लिए बिहार को 18,894 करोड़ मंजूरी की उम्मीद

Patna, Bihar:पटना में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री संजय कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा बिहार सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मिशन के तहत जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में सतही जल आधारित बहुग्रामीण योजनाओं का विस्तार किया जाएगा तथा छूटे हुए टोलों और बस्तियों तक पाइप जलापूर्ति पहुंचाई जाएगी। साथ ही जल स्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर बिहार के लिए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ₹18,894 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस राशि से उन वंचित क्षेत्रों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई जाएगी जहां अब तक जलापूर्ति नहीं हो सकी है। आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन प्रभावित इलाकों में भी सतही जल आधारित योजनाओं के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मोहर्रम जुलूस पर CCTV निगरानी और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:एसएसपी की चेतावनी: पीस कमेटी की मीटिंग में एसएसपी ने अपील के साथ चेतावनी दी, सीसीटीवी निगरानी में मोहर्रम का जुलूस निकलेगा, माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी, मोहर्रम के जुलूस में अवैध हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताजिये की हाइट नियम अनुसार नियंत्रित होगी. मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने जिला सभागार में मुअज्जिज लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शांति सम्पन्न त्यौहार मनाने की अपील की और अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश होगी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. जुलूस सीसीटीवी से निगरानी में निकाले जाएंगे और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी. नई परंपरा लागू नहीं की जाएगी; ताजिये की हाइट नियम के अनुसार होगी. जिले के अधिकारी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिये पहले से तैयारी में लगे हैं. आलाधिकारियों ने जनता को दिशा निर्देश दिए. सुरक्षा व्यवस्था के लिये सभी इकाइयों को निगरानी और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए. अराजकता रोकने के लिये सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. अलाम के हाइट नियंत्रित करने के लिये डीजे वालों को भी नियमों के अनुसार रोकथाम होगी. हालिया निर्देशों में एआई तकनीक के उपयोग से अवांछित फोटो पर भी कार्रवाई की बात कही गई है.
0
0
Report

भांजे की हत्या के दोषी मामा अमजद खान को फांसी, 50 हजार अर्थदंड

Ghazipur, Uttar Pradesh:भांजे की निर्मम हत्या के दोषी मामा को सुनाई फांसी की सजा, साथ ही 50 हजार का अर्थ दंड। साढ़े चार वर्षीय भांजे की चाकू से हत्या करने वाले मामा अमजद खान को जज ने सुनाया फांसी की सजा बड़ी बहन से विवाद के बाद नानिहाल आए साढ़े चार साल के मासूम दानियाल खान की सगे मामा ने कर दी थी चाकू से हत्या नौ गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने माना दोषी गवाहों में बहनें और सगे भाई ने किया खिलाफ गवाही सजा पर सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा था, छोड़ा गया तो फिर हत्या करूंगा, कोर्ट ने माना दुर्लभतम श्रेणी का अपराध गाजीपुर में गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में साढ़े चार वर्षीय मासूम भांजे की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने दोषी मामा अमजद खान को फांसी की सजा के साथ 50 हजार का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) शक्ति सिंह की अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 21 अक्टूबर 2021 को साढ़े चार वर्षीय दानियाल खान अपनी मां शबाना नाज़ के साथ ननिहाल आया हुआ था। इसी दौरन आरोपी अमजद खान का अपनी बड़ी बहन से मामूली विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर उसने अपने ही मासूम भांजे की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां मौके पर मौजूद थी। मामले में मृतक के चाचा अरबाज खान ने गहमर थाने में धारा 303 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। नौ गवाहों की गवाही के दौरान आरोपी की तीन सगी बहनें और एक भाई भी शामिल थे। इस कथन को भी अदालत ने गंभीरता से लिया। अदालत ने मामले को अत्यंत जघन्य और दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए दोषी अमजद खान को फांसी की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उसकी मृत्यु सुनिश्चित न हो जाए। फैसले के बाद न्यायालय परिसर में इस निर्णय की व्यापक चर्चा रही。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में संभावित बाढ़ के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल आयोजित किया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-संभावित बाढ़ की तैयारियों को जिला प्रशासन ने की मॉक ड्रिल, मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया, नदी में डूबते व्यक्ति के रेस्क्यू का किया गया अभ्यास, राहत एवं बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया अभ्यास, मॉक ड्रिल में बाढ़ के दौरान लोगों को समय से मदद पहुंचाने की तैयारियों का लिया गया जायजा, मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन पुलिस एसडीआरएफ और चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिला मुख्यालय के बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों और बेतवा नदी में मॉक ड्रिल का किया गया अभ्यास।
0
0
Report

पानीपत बैंक मैनेजर हत्या केस: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

Panipat, Haryana:SBI मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार हत्याकांड का खुलासा\nबैंक मैनेजर की मौत\nमास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी काबू हथियार और लूटा गया सामान बरामद\n Mouthing के बाद दो आरोपी गिरफ्तार\n8-9 राउंड फायरिंग के बाद दबोचे गए आरोपी\nलूट के विरोध पर किया था हमला, चोट के कारण हुई मौत\nपानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपी सचिन निवासी डाबर कॉलोनी और नवीन निवासी सुभाष नगर को बुधवार रात जालपाड़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।\nपुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 2 जून को दर्ज मामले में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार, जो उस समय हिसार में कार्यरत थे और पहले पानीपत में तैनात रह चुके थे, हिसार से अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पीछे सड़क पर तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु, संभवतः पेचकश, से उनके सिर के पीछे वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्षद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 जून को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।\nघटना के बाद मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर तीन आरोपियों—हर्षित, सचिन और नवीन—की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो पानीपत और एक दिल्ली से संबंधित है, जो अक्सर अपने रिश्तेदारों के पास आता-जाता था।\nएसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सचिन इस वारदात का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक ब्रेसलेट तथा आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया है कि हर्षित और नवीन के खिलाफ पहले से चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि सचिन पहली बार अपराध में शामिल पाया गया है।\nपुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे जालपाड़ गांव के पास एक आरोपी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अन्य आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 8 से 9 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में काबू कर लिया गया।\nपुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि मामले में अन्य बरामदगी और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।\nबाइट भूपेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

फीस कम का नोटिस जारी न होने पर भूख हड़ताल जारी: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विरोध

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र संघ के पदाधिकारी 오늘 भूख हड़ताल पर बैठ गए। कुलपति कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्र संघ के पदाधिकारी से मिलने के लिए भी पहुंचा और उनको भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की। लेकिन छात्र संघ के पदाधिकारी एक ही बात पर अड़े रहे कि जब तक फीस कम का नोटिस नहीं आता तब तक वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। छात्र संघ के पदाधिकारी ने कहा कि चाहे जितने भी दिन लग जाए लेकिन जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन एडमिशन फीस कम नहीं करेगा तब तक वह अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी में कल वे बैठे थे लेकिन वहां पर भी उनकी कोई बात नहीं मानी गई। और आज इसलिए मजबूर होकर उनको यह भूख हड़ताल का निर्णय लेना।
0
0
Report

यमुनानगर नगर निगम ने अवैध निर्माण कर गिरा दिया, नोटिसों के बाद कार्रवाई

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के नगर निगम इलाके में नगर निगम अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिरा दिया गया। आरोप है कि इस बिल्डिंग को नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था। लगातार निगम ने नोटिस दिए, संतोषजनक जवाब न मिलने पर आज यह कार्रवाई की गई। यमुनानगर में नगर निगम के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जरनैल सिंह की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स के साथ यह कार्रवाई की गई, जिसमें पीला पंजा चला और बिल्डिंग के एक बड़े हिस्से को गिरा दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जरनैल सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद इस बिल्डिंग को नियमों को पूरा न करने के आरोप में गिराया गया है। जनरल सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट जरनैल सिंह ने कहा कि किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बिल्डिंग के मामले में भी लगातार नोटिस दिए गए, लेकिन बिल्डिंग मालिक कोई ठोस दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया, जिसके चलते आज इस बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
0
0
Report

बड़ौदा बारात हादसे में दो युवकों की मौत, टायर फटने से कार दुर्घटना

Jhanj Kalan, Haryana:बड़ौदा बारात हादसा शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात की गाड़ी हादसे का शिकार, दो युवकों की मौत बारात लेकर जा रही कार का टायर फटा, पाइपों से टकराई गाड़ी, दो की दर्दनाक मौत बैंड-बाजे से पहले बिछ गईं लाशें, बारात की कार हादसे में दो दोस्तों ने गंवाई जान शादी वाले घर में पसरा मातम, बड़ौदा जाते वक्त हादसा, दो युवकों की मौत, कई घायल दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर बड़ौदा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। छात्तर गांव से बड़ौदा जा रही बारात की आर्टिका कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पाइपों से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर बड़ौदा गांव के पास बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात में जा रही एक आर्टिका कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 9 युवक सवार थे जो छात्तर गांव से बड़ौदा बारात में शामिल होने जा रहे थे। अचानक कार का टायर फट गया और चालक का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क किनारे रखे पाइपों से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उचाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवकों को बाद में हिसार रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अंकुश निवासी छात्तर और दीपक निवासी करसिंधु ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। - बाइट: चंद्रपाल, थाना प्रभारी उचाना रात को सूचना मिली थी कि उचाना और बड़ौदा के बीच एक आर्टिका गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गाड़ी में छह-सात लोग घायल मिले, जिनमें दो की हालत गंभीर थी। अस्पताल में अंकुश निवासी छात्तर और दीपक निवासी करसिंधु की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी का टायर फटने से संतुलन बिगड़ा और हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top