Back
हमीदिया अस्पताल में डरावनी रील बनाकर वायरल, सुरक्षा पर सवाल
DDDeepak Dwivedi
Feb 21, 2026 08:15:52
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
सोशल मीडिया पर इन दिनों रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि अब अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों को भी डरावने 'हॉरर' कंटेंट का जरिया बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक अस्पताल के गलियारों जैसे दिखने वाले हिस्से में डरावनी रील शूट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरह का हॉरर बैकग्राउंड म्यूजिक और एडिटिंग का इस्तेमाल किया गया है, वह अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के मन में खौफ पैदा करने वाला है। हालांकि यह वीडियो वास्तव में हमीदिया अस्पताल के अंदर का ही है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे साझा किया गया है, उस पर अस्पताल का नाम डालकर ऐसी ही कई और 'हॉरर' रील बनाई गई हैं। हैरानी की बात यह है कि जहाँ अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर भारी-भरकम स्टाफ और गार्ड तैनात रहते हैं, जो अक्सर आम मरीजों और उनके परिजनों पर सख्ती बरतते नजर आते हैं, वे इन रीलबाजों की घुसपैठ के वक्त आखिर कहाँ गायब थे? अस्पताल एक ऐसी जगह है जहाँ लोग पहले से ही मानसिक और शारीरिक परेशानी में आते हैं, ऐसे में वहाँ इस तरह की डरावनी रील बनाना न केवल अस्पताल की गरिमा के खिलाफ है बल्कि एक तरह की मानसिक प्रताड़ना भी है। रील के जरिए सरकारी अस्पताल की ऐसी छवि पेश करना समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। सवाल यह उठता है कि क्या हमीदिया अस्पताल अब रीलबाजों के लिए एक 'पिकनिक स्पॉट' या शूटिंग सेट बन चुका है जहाँ सुरक्षा के नाम पर सिर्फ़ कागजी खानापूर्ति हो रही है? अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और ऐसे रीलबाजों पर लगाम कसने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 21, 2026 09:55:40Noida, Uttar Pradesh:MEERUT (UP): UP CM YOGI ADITYANATH INSPECTS MEERUT SOUTH NAMO BHARAT METRO STATION
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 21, 2026 09:55:330
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 21, 2026 09:55:190
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 21, 2026 09:54:550
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 21, 2026 09:54:450
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 21, 2026 09:54:270
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 09:53:240
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 21, 2026 09:53:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 21, 2026 09:53:030
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 21, 2026 09:52:540
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 21, 2026 09:52:400
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 21, 2026 09:52:220
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 21, 2026 09:52:070
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 21, 2026 09:51:560
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 09:51:430
Report