Back
भोपाल की यूनिवर्सिटी को बम धमकी: पुलिस ने जांच शुरू की
DDDeepak Dwivedi
Feb 19, 2026 11:19:50
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
निजी यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकीः ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी
राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में उस वक्त हड़प्पा मच गया जब यूनिवर्सिटी के अंदर बम होने की खबर मिली यह खबर आग की तरह पूरे परिसर में फैल गई बताया जा रहा है कि तमिलनाडु से यूनिवर्सिटी के डीन को एक अज्ञात मेल मिला है जिसमें यूनिवर्सिटी को बम से उडाने की धमकी दी गई मेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई और साथ ही पूरी यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया गया मेल भेजने वाले ने 12:15 बम से उड़ाने की धमकी दी थी हालांकि पुलिस ने कहा कि चप्पे चप्पे की तलाशी ले ली गई है कहीं कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है फिर भी इसको गंभीरता से लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की अब जांच की जा रही है
गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा तफरी मच गयी. यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को परिसर से बाहर निकालने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही एहतियातन यूनिवर्सिटी खाली कराई और पुलिस व बम स्क्वायड दस्ता मौके पर पहुंच गया।
यूनिवर्सिटी डीन को आया धमकी भरा ईमेल
जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के डीन को आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में साइनाइड वाले बम लगाए गए हैं, जो तय समय पर विस्फोट करेंगे। मेल में धार्मिक नारे का भी उल्लेख किया गया था। संदेश में स्पष्ट रूप से सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और विद्यार्थियों को बाहर निकालने को कहा गया था। ईमेल मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को फ़ौरन खाली कराया गया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की। संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।ACP अक्षय चौधरी ने बताया की ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका सर्वर लोकेशन क्या है, इसकी पड़ताल साइबर सेल द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शरारत या फर्जी धमकी का भी हो सकता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।
धमकी की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों और अभिभावकों में चिंता देखी गई। हालांकि निर्धारित समय तक किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - अक्षय चौधरी एसीपी
यूनिवर्सिटी के कर्मचारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि हमको कहां गया कि यूनिवर्सिटी के अंदर बम है इसे तुरंत खाली कर दे हम लोग तुरंत बाहर आ गए बम कैसे किसने रखा मेल कहां से आया इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है
टीएनएलए एस. मारन विंग से रमीज़ा हुसैन ने लिखा है कि तमिलनाडु के कांस्टेबलों को निवेथा पेथुराज उदयनिधि और अन्य डीएमके रखैलों के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कारण कई लोगों ने अपमान का अनुभव किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowFeb 19, 2026 12:51:140
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 19, 2026 12:51:050
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 12:49:560
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 19, 2026 12:49:460
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 12:48:560
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 12:48:430
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 19, 2026 12:48:250
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 19, 2026 12:47:520
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 19, 2026 12:47:190
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 19, 2026 12:47:020
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 12:46:470
Report
0
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 19, 2026 12:46:290
Report