477001
भिंड कलेक्टर ने पंचायत सचिव के घर पर छापा मार कर 15 पंचायतों के दस्तावेज किए जप्त
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लहार जनपद के जमुहां पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान, सचिव के घर से 15 पंचायतों के डोंगल और कैस मेमो जप्त किए गए। सचिव पर फर्जी बिल और मेमो तैयार कर शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। कलेक्टर ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और सचिव के घर पर लगे कंप्यूटर सेट को भी जब्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत औरंगाबाद पुलिस में शपथ समारोह, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संकल्प
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:2 से 8 जुलाई तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत औरंगाबाद पुलिस कार्यालय में आज शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के एसपी,डीएसपी समेत पुलिस कार्यालय के तमाम पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति सुचिता के निर्वहन के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।0
0
Report
दिल्ली मेयर ने मानसून के चलते जलभराव रोकथाम के निर्देश दिए
New Delhi, Delhi:दिल्ली मेयर प्रवेश वाही और स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दिल्ली में मानसून के आगमन को देखते हुए अधिकारियों को जलभराव की रोकथाम के लिए पूरी गंभीरता तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील अथवा संभावित क्षेत्र के रूप में कुछ जगह चिन्हित किया गया है, वहां अतिरिक्त पंप, डी-वॉटरिंग मशीनें तथा आवश्यक उपकरण पहले से ही उपलब्ध कराए जाएँगे। पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों भी तैनात रहेंगे। नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं जलभराव, पेड़ गिरने अथवा मानसून से संबंधित कोई अन्य समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल एमसीडी 311 ऐप अथवा निगम के कंट्रोल रूम के माध्यम से दें, ताकि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई कर सके।0
0
Report
झारखंड मंत्री की सुरक्षा वापस लेने से सियासी घमासान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस किए जाने का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों और तीन स्कॉर्ट वाहनों को वापस कर दिया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पहले डीजीपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त स्कॉर्ट वाहन की मांग की थी, लेकिन जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था ही लौटा दी। फिलहाल वे बिना स्कॉर्ट वाहन और अतिरिक्त सुरक्षा के ही आवागमन कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वित्त मंत्री को ऐसा कदम उठाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जा सकता था। पत्र लिखकर सीधे सुरक्षा वापस करना उचित नहीं था। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राधाकृष्ण किशोर एक वरिष्ठ और अनुभवी मंत्री हैं तथा वे नक्सल प्रभावित पलामू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वतः मुख्यमंत्री से वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का आग्रह करेंगे。0
0
Report
Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप का जुनून राजधानी रांची में भी चढ़कर बोल रहा है
Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी दीवानगी अब राजधानी रांची की गलियों और मैदानों में भी साफ दिखाई दे रही है। शहर के युवा देर रात तक मैच देख रहे हैं, तो दिन में फुटबॉल मैदानों पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तरह खेलते नजर आ रहे हैं। रांची में फीफा वर्ल्ड कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले जैसे-जैसे रोमांचक होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे रांची में फुटबॉल का जुनून भी बढ़ता जा रहा है। रांची के फुटबॉल प्रेमियों का कहना है कि वर्ल्ड कप उन्हें खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करता है। देर रात तक मैच देखने के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं होता। मैचों में दिखाई देने वाले कौशल और रणनीति को युवा अपने खेल में उतारने की कोशिश कर रहे हैं।0
0
Report
महारानी अस्पताल में कैंसर यूनिट, डायलिसिस समेत विस्तारीकरण का बड़ा फैसला
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग के सबसे पुराने महारानी अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के बीच जीवनदीप समिति की बैठक में अस्पताल के विस्तार और उन्नयन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में महारानी जिला चिकित्सालय में कैंसर यूनिट, पैलिएटिव केयर यूनिट और डायलिसिस यूनिट के नए सिरे से विकास का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक नए भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां मरीजों को आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल में गायनी विभाग के लिए 20 बिस्तरों वाला नया वार्ड, मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी विस्तार किया जाएगा। वहीं वर्षों पुराने वार्डों की मरम्मत और जर्जर भवन के आवश्यक सुधार कार्य भी किए जाएंगे, बता दें कि शहर में सुविधाओं की कमी के चलते शहरवासियों को 10 किलोमीटर दूर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है साथ ही, महारानी अस्पताल में हर रोज शहर एवं आसपास के हजारों मरीज उपचार के लिए पंहुचते है।0
0
Report
चन्नी से बैठक के बाद नेताओं ने राजा वारिंग के स्थानापन्न की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:FOLLOWING A MEETING WITH CHARANJIT SINGH CHANNI, LEADERS STATED THAT RAJA WARRING SHOULD BE REPLACED / BALKAUR SINGH (FATHER OF SIDHU MOOSEWALA) / PARMINDER PINKI (FORMER MLA)/ BARINDER DHILLON (CONGRESS LEADER) / MOHD SADIQ (CONGRESS LEADER) / DARSHAN BRAR (CONGRESS LEADER) / NAJJAR SINGH MANSHAIYE (CONGRESS LEADER)0
0
Report
Advertisement
इंदौर में कथित लव जिहाद मामला: राहुल उर्फ मोहम्मद गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने कथित लव जिहाद के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल उर्फ मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता मूल रूप से बाली की रहने वाली है और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में काम करने के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए। बाद में असली नाम और पहचान का पता चलने पर विवाद हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। शिकायत के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के पास से मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य युवती के साथ भी धोखाधड़ी तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
मथुरा में भारी जलभराव: बारिश से यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): शहर की मुख्य सड़कों पर बारिश के कारण भारी जलभराव, यातायात और आवाजाही बाधित। Mathura (Uttar Pradesh): Maharaja Agrasen Inter College और Dwarkadhish Temple के आसपास भारी बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित—विजुअल्स0
0
Report
नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की शहादत दिवस पर जामिया मिलिया इस्लामिया में श्रद्धांजलि
New Delhi, Delhi:नौशेरा का शेर कहे जाने वाले ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की आज योमें वफात का दिन है 3 जुलाई 1948 को ब्रिगेडियर उस्मान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया देश की रक्षा करते हुए शहादत पाई। हर साल की तरह इस साल भी जामिया मिलिया इस्लामिया में मौजूद नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की कब्र पर पैरa ब्रिगेड बटालियन ने उन्हें खीराजे अकीदत पेश की। जामिया मिलिया इस्लामिया कब्रिस्तान में हर साल ब्रिगेडियर उस्मान की बटालियन उनकी कब्र पर 5 दिन पहले पहुंचती है और आज यानी 3 जुलाई को उन्हें खिराजे अकीदत पेश की जाती है। इस मौके पर पैरa ब्रिगेड बटालियन के कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी ब्रिगेडियर उस्मान के कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं, इस मौके के जामिया मिलिया इस्लामिया के वाइस चांसलर प्रोफेसर मज़हर आसिफ समेत जामिया के कई अधिकारी भी पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में बुलडोजर के विरोध पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जाँच कमेटी की घोषणा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा -जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर तोताराम की ढाणी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जांच कमेटी बनान का आश्वासन जैसलमेर सीमांत जिले जैसलमेर में नगर परिषद द्वारा तोताराम की ढाणी क्षेत्र में हाल ही में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रभावित परिवारों ने कांग्रेस नेताओं के साथ करीब 5 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। अंबेडकर पार्क से शुरू हुए इस मार्च में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत की मांग की। जिला कलक्टर ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर परिषद ने बिना पूर्व सूचना और मानवीय दृष्टिकोण अपनाए वर्षों से बसे गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पिछले 10 से 30 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं तथा उनके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बिजली-पानी के बिल सहित अन्य सरकारी दस्तावेज मौजूद हैं। ज्ञापन में वर्ष 1998 और 2004 के सर्वे के आधार पर पात्र लोगों को भूखंड आवंटित करने, दस्तावेजों की जाँच के लिए स्वतंत्र कमेटी गठित करने तथा नई विकसित हो रही ब्रजराज सिंह नगर कॉलोनी में विशेष कोटा निर्धारित कर पुनर्वास की मांग की गई। जिला कलक्टर से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने नगर परिषद की कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए आरोप लगाया कि नाथ समाज और हरिजन समाज के लोगों के घर बिना उचित कारण गिरा दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा मास्टर प्लान की गलत व्याख्या कर वर्षों से रह रहे लोगों को अवैध कब्जाधारी बताकर बेघर किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर प्रभावितों को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि पीड़ितों के पास वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने नगर परिषद के बजाय एसडीएम या एडीएम स्तर की निष्पक्ष जांच समिति गठित करने तथा आगे की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं, प्रभावित परिवार की 12वीं कक्षा की छात्रा सोनू ने बताया कि बुलडोजर action में उनकी किताबें और घर का सामान मलबे में दब गया। परिवार की पांच बेटियां खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि दोबारा घर बनाया जा सके। बाइट: अमरदीन फकीर, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी।0
0
Report
जयपुर के सिख समुदाय ने पाकिस्तान गुरुद्वारे के नुकसान के विरोध में प्रदर्शन किया
Jaipur, Rajasthan:पाकिस्तान के फर्रुखाबाद में 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में जयपुर का सिख समाज सड़क पर उतर आया। राजापार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, क्षतिग्रस्त गुरुद्वारे के मूल स्वरूप में पुनर्निर्माण और पाकिस्तान में सभी गुरुद्वारों और अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने कहा कि गुरुद्वारे केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों सिखों की आस्था, इतिहास और विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे पवित्र स्थलों पर हमला धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही, जिससे सिख समुदाय में नाराजगी है। राजस्थान सिख समाज और समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में समाज के विभिन्न संगठनों और गुरुद्वारों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो विश्वभर का सिख समुदाय लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा। सिख समाज ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी मामले में हस्तक्षेप कर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की。0
0
Report
मानदेय नहीं मिलने से नाराज़ आंगनवाड़ी कर्मियों ने 7 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ मानदेय नहीं मिलने से नाराज़ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सौपा ज्ञापन, 7 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, तालाबंदी का ऐलान अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ लक्ष्मणगढ़ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने 7 जुलाई से पूरे राजस्थान में कार्य बहिष्कार और महाहड़ताल का ऐलान किया है। इसको लेकर महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विनोद भूरिया देवी ने नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया की संस्थापक छोटेलाल बुनकर और प्रदेश अध्यक्ष रचना शर्मा के आह्वान पर 7 जुलाई से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि काफी समय से मानदेय नहीं मिल रहा है जिससे महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा देने की मांग की गई है। भूरिया ने कहा कि संघ का आरोप है कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में सम्मानजनक मानदेय, रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये और सरकारी कर्मचारी घोषित करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। नए-नए ऑनलाइन काम थोपे जाने से कार्यकर्ता मानसिक रूप से परेशान हैं。 बाइट 1 विनोद देवी भूरिया अध्यक्ष, अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ लक्ष्मणगढ़ बाइट 2 सुमन देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मणगढ़0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ विश्वविद्यालय में ABVP का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुल्क वृद्धि सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया। नगर संयोजक सुदर्शन शर्मा ने बताया कि सेमेस्टर प्रणाली के तहत वर्ष में दो बार शुल्क वसूला जा रहा है और परीक्षा, नामांकन सहित अन्य शुल्कों में की गई बढ़ोतरी से जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। परिषद ने शुल्क वृद्धि वापस लेने, जिले के सभी आठ राजकीय महाविद्यालयों का नाम जनजातीय महापुरुषों के नाम पर रखने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने तथा नए विषय शुरू करने की मांग उठाई। विभाग संयोजक विशाल डांगी ने कहा कि पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल और चक्का जाम जैसे आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।0
0
Report
कोटपूतली की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीण एकजुट, त्वरित मरम्मत की मांग
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के सुंदरपुरा ढाढ़ा गांव की मुख्य सड़क की बदहाली से तंग आकर आज समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से राज्य की उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री दीया कुमारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क की तत्काल मरम्मत और नवीनीकरण (मजबूतीकरण) की मांग की गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थिति इतनी विकट है कि स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। कई बार बच्चे चोटिल होकर स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों के भारी आक्रोश और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। ज्ञापन स्वीकार करने के बाद जिला कलेक्टर महोदय ने ग्रामीणों की समस्या को बेहद गंभीर माना। उन्होंने पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों को सड़क की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश देने की बात कही। कलेक्टर ने समस्त ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए इसके मरम्मत और नवीनीकरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को इस समस्या से तुरंत राहत मिल सके। इस दौरान सदरपुरा ढाढ़ा गांव के कई युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
बसाड़ गांव में ट्रांसफार्मर के पास करंट से गाय की मौत, ग्रामीण आक्रोश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के निकटवर्ती बसाड़ गांव में ट्रांसफार्मर के पास फैले करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के लिए कोई घेराबंदी नहीं की गई है। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, घेराबंदी कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
