icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow30 Oct 2024, 05:01 pm

बैतूल में केंद्रीय मंत्री और विधायक ने फुटकर दुकानदारों से की खरीदी, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

Betul, Madhya Pradesh:

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा 'वोकल फॉर लोकल' को प्रमोट करने के संदेश का असर बैतूल में भी देखने को मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई भास्कर ने गंज मार्केट में छोटे दुकानदारों से दिवाली के लिए सामान खरीदा। उन्होंने लक्ष्मी जी की मूर्ति, बताशे, मोर पंख, झाड़ू और अन्य पूजा सामग्री जैसे सामान सड़क किनारे बैठे फुटकर दुकानदारों से खरीदे। मंत्री और विधायक को अपनी दुकान पर देख छोटे दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरसिंहपुर के उमरपानी गौशाला में बदइंतजामी से गायों की मौत

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-गोवंश संरक्षण के बड़े-बड़े दावों की जमीनी हकीकत नरसिंहपुर में बेनकाब हो गई है। जिले के ऊमरपानी गांव में बनी गौशाला इन दिनों भारी बदइंतजामी और कुपोषण के चलते यहां बेजुबान लगातार दम तोड़ रहे हैं। मामला चावरपाठा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ऊमरपानी का है। प्रशासन यहाँ प्रति गाय के लिए रोजाना 40 रुपये का अनुदान दे रहा है, लेकिन बेहतर पोषण के नाम पर गायों के सामने सिर्फ मोटा और सूखा भूसा डाला जा रहा है। गौशाला के ठीक पास ही हरा-भरा जंगल है, जहां गाएं आसानी से चर सकती हैं, लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि इन्हें दिनभर एक ही जगह बांधकर रखा जाता है। इस घोर लापरवाही का नतीजा बेहद दर्दनाक है। गौशाला में करीब 100 गाएं रखी गई थीं, लेकिन भारी कुपोषण और बीमारियों की वजह से सिर्फ इस बारिश के मौसम में ही 20 के करीब गायें अपनी जान गंवा चुकी हैं। गोवंश की इस दुर्दशा ने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुदान का पैसा आखिर कहां जा रहा है? इन बेजुबानों की मौत का असल जिम्मेदार कौन है? और सबसे बड़ा सवाल- प्रशासन इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई आखिर कब करेगा? बाइट- सियाराम ठाकур (सरपंच पति ऊमरपानी) बाइट-महेश पटेल ( गौशाला संचालक) बाइट- सुश्री सानू चौधरी (SDM तेंदूखेड़ा) PTC मौके पर ग्राउंड रिपोर्ट
0
0
Report

रतलाम: CM मोहन यादव ने चेतन्य काश्यप माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने रतलाम पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्य मंत्री मोहन यादव ने कहा कि थोड़ी संपत्ति बनने के बाद लोग सोचते है अब किसी के हाथ क्यो जोड़े, लेकिन चेतन कश्यप के माताजी ने ऐसे संस्कार दिए कि उनके पुत्र चेतन कश्यप ने राजनीती जैसे कठिन मार्ग को चुनकर लोगो की सेवा का संकल्प लिया, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बाइट -डॉ मोहन यादव (मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को टैबलेट नहीं मिलने से योजना ठप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की टैबलेट वितरण योजना का लाभ नए विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। सत्र 2023-24 के बाद से अब तक किसी नए मेधावी विद्यार्थी को टैबलेट वितरित नहीं किया गया है। सत्र 2024-25 और 2025-26 के विद्यार्थियों को भी योजना का इंतजार है। स्थिति यह है कि पात्र विद्यार्थियों की चयन सूची तक तैयार नहीं हो पाई है। योजना के तहत इससे पहले लगातार तीन सत्रों में राज्य और जिला स्तरीय मेरिट में चयनित विद्यार्थियों को लाभ दिया गया था। जिला स्तरीय मेरिट में चयनित विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद भी योजना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से मेधावी विद्यार्थियों को लाभ के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024 में 55,800 टैबलेट खरीदने के आदेश दिए थे। प्रति टैबलेट 18,433 रुपए की दर तय की गई थी। टैबलेट पात्र मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाने थे। इसके लिए जिलों को पात्र विद्यार्थियों का सत्यापन करने, वितरण सुनिश्चित करने और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, आदेशों के बाद भी खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। टैबलेट वितरण योजना से संबंधित निर्णय शिक्षा निदेशालय स्तर पर होता है। राज्य और जिला स्तरीय मेरिट के पात्र विद्यार्थियों का चयन भी निदेशालय स्तर पर ही किया जाता है। ऐसे में नए विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलने के लिए अब चयन और वितरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
0
0
Report
0
0
Report

पटवारियों की हड़ताल और आदिमजाति विभाग के नाम बदले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Raipur, Chhattisgarh:पटवारियों की हड़ताल और आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदलने के मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. पटवारियों के हड़ताल और विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा के बयान को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मंत्री का कहना कि उन्हें हड़ताल की सूचना नहीं है दुर्भागयजनक है. शुक्ला ने कहा कि ये भी संदेह के घेरे में है कि जब भी धान खरीदी का वक्त आता है उसी वक्त कैसे हड़ताल शुरू होती है, दरअसल सरकार की मंशा ही धान खरीदी की नहीं है. वहीं आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदलने के मामले पर शुक्ला ने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, क्या उससे समाज की बेहतरी हो जाएगी, होना तो ये चाहिए था कि उस विभाग का बजट बढ़ता
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में प्रमंडल विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आगाज, 38 जिलों के मुक्केबाजों की भिडंत

Katihar, Bihar:बिहार के 38 जिलों में प्रमंडल विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज 300 से अधिक मुक्केबाज दिखा रहे दमखम और 9 प्रमंडलों के खिलाड़ियों की भागीदारी, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में होगा मुकाबला पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया उद्घाटन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मिलेगा अवसर 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता बिहार में स्कूली खेल प्रतिभाओं को मंच देने और मुक्केबाजी के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कटिहार में प्रमंडल विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य आगाज हुआ। मिरचाईबाड़ी स्थित खेल भवन व्यायामशाला में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 300 से अधिक युवा मुक्केबाज अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रिंग में उतर रहे खिलाड़ियों के बीच जीत हासिल करने के साथ-साथ अपनी पहचान बनाने का भी उत्साह दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन, कटिहार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों और 9 प्रमंडलों के खिलाड़ियों की भागीदारी है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार राज्य बॉक्सिंग खेल संघ के अध्यक्ष एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने किया। उनके उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना। इस आयोजन में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी कटिहार के लिए भी महत्वपूर्ण है। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी से जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी दूसरे जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के खेल कौशल को करीब से देखने और उनसे सीखने का अवसर मिल रहा है। तीन आयु वर्गों में दिखेगा मुक्केबाजों का दम प्रतियोगिता में बालक वर्ग के तीन आयु वर्गों को शामिल किया गया है। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबलों के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी उम्र और श्रेणी के अनुरूप खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। तार किशोर प्रसाद इस अवसर पर कहा कि मुक्केबाजी ऐसा खेल है, जिसमें केवल शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि फुर्ती, संतुलन, एकाग्रता, सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता और अनुशासन की भी अहम भूमिका होती है। रिंग में प्रतिद्वंद्वी के दांव को समझना, अपनी रणनीति के अनुसार खेलना और दबाव की स्थिति में संयम बनाए रखना खिलाड़ियों की वास्तविक परीक्षा होती है। ऐसे में यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए अपनी क्षमताओं को परखने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है। कटिहार के मिरचाईबाड़ी स्थित खेल भवन व्यायामशाला में तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 13 से 15 अक्टूबर तक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। राज्य के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया है। अब प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। मुक्केबाजी रिंग में उतरने वाले इन युवा खिलाड़ियों के लिए यह केवल पदक जीतने का मुकाबला नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के दम पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर भी है। इस अवसर पर डीडीसी डॉ नेहा कुमारी, एडीएम सह जिला खेल पदाधिकारी मेराज जमील सहित बिहार प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित हुए । बाइट -- तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक कटिहार सह अध्यक्ष, बिहार बॉक्सिंग खल संघ -- संबोधन करते हुए एडीएम सह जिला खेल पदाधिकारी, मेराज जमील -- विजुअल - रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

बेलागंज में शराब छापेमारी के दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला, 5 घायल

Gaya, Bihar:पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, एक एसआई सहित पाँच घायल, बेलागंज प्रखंड के मेन थाना की घटना। बिहार के गया जिले के बेलागंज से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें एक एसआई सहित पाँच पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायल सभी पुलिस कर्मियों को बेलागंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बेलागंज प्रखंड के मेन थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव में मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम छापेमारी करने पहुँची थी। जहाँ भोला माँझी के घर से शराब को बरामद किया गया और भोला माँझी को हिरासत में लिया गया और उनको थाना ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया गया। पुलिस वाहन में हिरासत में लिए गए शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए सैकड़ों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। जिसके बाद इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस पहुँची और घायल पुलिस कर्मियों को दूसरे वाहन से सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के संबंध में शम्भू कुमार चौधरी ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिली थी कि कोयरी बिगहा गाँव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन और छापेमारी के लिए मिली सूचना के स्थल पर पहुँचे और उक्त घर में छापेमारी की गई। घर से शराब को बरामद किया गया और एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद अचानक ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक एसआई सहित पाँच जवान घायल हो गए हैं।
0
0
Report

औरैया में ऑनर किलिंग: पिता समेत रिश्तेदार गिरफ्तार

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। थाना बेला क्षेत्र के दलपपुर गांव में वन विभाग की जमीन पर गड्ढे में दबी मिली लाश के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बता दे कि 20 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बेला थाना के गांव दलपपुर मोड़ के पास वन विभाग की जमीन पर बबूल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात महिला का शव जमीन के अंदर गड़ा हुआ है। सूचना पर थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से खुदवाकर निकाला। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया और पंचायतनामा के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया और शव की पहचान के लिए पुलिस ने CCTV और सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद रजत कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी कपुरापुर थाना कोतवाली कन्नौज ने शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आज मृतिका के पिता चंद्र प्रकाश और रिश्तेदार युवक दीपक को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जिसमें उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। और बताया कि मृतका कई बार अपने घर से बिना बताए चली जाती थी जिससे पिता चंद्रप्रकाश नाराज थे और उन्होंने रिश्तेदार के मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में गाड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर बाइक और फावड़ा बरामद किया है। पुलिस ने मृतका के पिता और रिश्तेदार को जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

हिसार में स्मार्ट, AI-ड्रिवन पुलिसिंग का नया दौर

Hisar, Haryana:हरियाणा का हिसार अब पारंपरिक पुलिसिंग को अलविदा कहकर 'स्मार्ट और टेक-ड्रивन पुलिसिंग' के एक नए दौर में कदम रख चुका है, जहाँ अपराधियों की हर चाल पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डिजिटल पहरा होगा। हिसार के SP सिद्धांत जैन ने मीडिया ब्रीफिंग में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर को अपराध-मुक्त बनाने के लिए पुलिस बल को AI-पावर्ड डेटा एनालिसिस से लैस किया जा रहा है। वैसे तो पूरा हिसार 10,000 से भी ज़्यादा CCTV कैमरों की ज़द में है, लेकिन वारदात के बाद फुटेज के समंदर में सुराग तलाशना पुलिस के लिए हमेशा से चुनौती रही है। ऐसे मैं अब AI एल्गोरिथ्म की मदद ली जा रही है—जो हज़ारों कैमरों के जाल में से महज़ कुछ ही सेकंड्स में संदिग्धों की लोकेशन, मूवमेंट और रिलेवेंट फुटेज को सटीक रूप से फ़िल्टर कर देगा। इस नेक्स्ट-जेन सर्विलांस के प्रभावी इस्तेमाल के लिए अधिकारीयों और जवानों को एडवांस्ड डेटा माइनिंग की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यही नहीं, ग्राउंड-लेवल सुरक्षा को री-इंजीनियर करते हुए खरड़ अलीपुर में एक नई पुलिस पोस्ट स्थापित की जा रही है, जबकि लंबे समय से बंद पड़ी मुल्तानी चौक पुलिस चौकी को भी दोबारा री-एक्टिवेट किया जा रहा है।
0
0
Report

करनाल में दिनदहाड़े हत्या: 20 वर्षीय आर्यन पंडित की मौत से शहर में उबाल

Karnal, Haryana:करनाल के सेक्टर-14 में खूनी हमला, 20 वर्षीय आर्यन पंडित की हत्या से सनसनी, कार सेल्स ऑफिस के ऊपर कमरे में दोस्तों के साथ हुक्का पी रहा था आर्यन, चाकू और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे हमलावरों ने किया हमला, बचाने आए दोस्त भी घायल,आर्यन की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश। करनाल: शहर के सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में दिनदहाड़े खूनी वारदात ने सनसनी फैला दी। कार सेल्स ऑफिस के ऊपर बने कमरे में दोस्तों के साथ बैठे 20 वर्षीय आर्यन पंडित पर युवकों के एक समूह ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने आए उसके दोस्त साहिब सहित अन्य युवकों को भी चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उधर, पुलिस ने छह नामजद युवकों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है。 दोस्तों के साथ बैठा था आर्यन, अचानक कमरे में घुसे हमलावर घटना 12 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की है। शिकायत के अनुसार, आर्यन पंडित अपने दोस्तों क Karn, साहिब, चिराग और अन्य साथियों के साथ सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार सेल्स एंड परचेज ऑफिस के ऊपर बने कमरे में बैठा था। सभी दोस्त वहां हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा और प्रिंस गुज्जर समेत कई अन्य युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उनके हाथों में चाकू और लाठी-डंडे थे। कमरे में घुसते ही उन्होंने आर्यन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से कमरे में अफरा-तफरी मच गई और दोस्तों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। छाती पर चाकू से वार, सिर पर भी किए हमले शिकायतकर्ता साहिब के मुताबिक, हमलावरों ने आर्यन की छाती और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके सिर पर भी चोटें मारी गईं। आर्यन को बचाने के लिए जब उसके दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान साहिब सहित अन्य युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर चाकू और डंडे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। खून से लथपथ आर्यन को लेकर अस्पताल पहुंचे दोस्त हमले के बाद दोस्तों ने खून से लथपथ आर्यन को कमरे से नीचे उतारा। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से निजी गाड़ी का इंतजाम किया गया और उसे नागरिक अस्पताल करनाल पहुंचाया गया। आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद दोस्त उसे विर्क अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से भी उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्यन की जान नहीं बच सकी। देर शाम उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। दादी की आंखों के सामने धुंधली पड़ गई जिंदगी की आखिरी उम्मीद आर्यन की दादी ने रोते हुए बताया कि दोस्तों का फोन आया था कि आर्यन को चाकू मार दिए गए हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वह घबराई हुई अस्पताल पहुंचीं तो आर्यन ने उनसे सिर्फ इतना कहा—“दादी, मैं ठीक हूं।” दादी के मुताबिक, इसके बाद आर्यन की आंखें बंद हो गईं। अपने पोते को खोने के गम में बदहवास दादी ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हीं लोगों ने दोबारा आर्यन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि आर्यन परिवार का इकलौता बेटा था और महज 20 साल का था। वह दिल्ली में अपने पिता के पास काम करता था और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए करनाल आया हुआ था। परिवार के लिए आर्यन की मौत ऐसा सदमा बन गई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। छह नामजद आरोपी, अन्य युवकों की भूमिका भी जांच के दायरे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि 12 अक्टूबर को सेक्टर-14 मार्केट में युवकों के बीच झगड़े और चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल आर्यन पंडित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार, छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ युवक कथित तौर पर लाठी-डंडे और चाकू लिए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अन्य 10 से 15 युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुरानी रंजिश में गई युवक की जान, अब इंसाफ का इंतजार करनाल के कंबोपुरा गांव के रहने वाले आर्यन पंडित की हत्या ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस उम्र में आर्यन अपने भविष्य के सपने संजो रहा था, उसी उम्र में वह हिंसा का शिकार हो गया। अब परिवार अपने इकलौते बेटे को खोने के दर्द के बीच आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस के सामने चुनौती है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। बाइट: मृतक आर्यन की दादी, दोस्त कर्ण व अन्य दोस्त। बाइट: सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत。
0
0
Report

हरियाणा पीडब्ल्यूडी यूनियन 24 अक्टूबर से रणबीर गंगवा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का ऐलान

Hansi, Haryana:हाँसी हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन एवं संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सिंचाई विभाग शाखा हांसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए 24 अक्टूबर 2026 से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने का ऐलान किया। यूनियन ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने पर हजारों कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 18 जुलाई को मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 28 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में राज्य कमेटी की मंत्री के साथ वार्ता हुई थी। नेताओं के अनुसार, वार्ता में सहमति बनने के बावजूद बैठक का कार्यवृत्त सहमति के अनुरूप जारी नहीं किया गया। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी ने 25 अगस्त को इस संबंध में लिखित विरोध भी दर्ज करवाया था, लेकिन अब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि टर्म अप्वाइंटमेंट और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना प्रमुख मांग है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग में यांत्रिकी, बागवानी और प्रयोगशाला विंग को समाप्त करने के फैसले का विरोध तथा मेट और रोड मेट के पदों में कटौती का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट और रोड मेट के तृतीय श्रेणी के 14,237 पदों को घटाकर 6,257 करने तथा युक्तिकरण की प्रक्रिया से कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों को पंचायतों के हवाले नहीं करने सहित अन्य मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगों की अनदेखी के चलते अब आंदोलन तेज किया जाएगा। 24 अक्टूबर को मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित पक्ष को नोटिस भी दिया जा चुका है। कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement

बलिया में भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू कांड पर कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Ballia, Uttar Pradesh:जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलिया में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर चढ़कर किया प्रदर्शन। सैकड़ो की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि पूरे देश में महिलाएं आक्रोश में है और दुखी हैं। जेएनयू कांड को लेकर जांच में कांग्रेस सांसद दोषी पाए गए लेकिन कांग्रेस इस मामले पर चुप है। निष्पक्ष जांच में कांग्रेस सांसद सहित कांग्रेस को योगदान देना चाहिए क्योंकि यह किसी पार्टी का मसाला नहीं बल्कि देश की महिलाओं के सम्मान की बात है। वही कहा कि इस मामले में आरोपी कांग्रेसी सांसद के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
0
0
Report

संजय शिरसाठ के दुष्काळ-शिक्षा-आंदोलन पर सरकार की तीखी पॉलिसी

Yeola, Maharashtra:*मंत्री संजय शिरसाठ ऑन 13 ऑक्टोंबर धर्मांतर घोषणाचा 91 वर्धापन दिन* - डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर यांनी 91 वर्ष पूर्वी या ठिकाणी धर्मांतराची घोषणा केली... - येवल्याचं एक महत्त्व महाराष्ट्राला नव्हे तर जगाला दाखवून दिले... - तुम्ही आज पाहतायत बाबासाहेबांनी केलेल्या घोषणेचा प्रतिसाद आपण नागपूरला दीक्षाभूमीला अनुभवला... - लाखो बांधवांनी बौद्ध धर्म स्वीकारला... - आणि आजही खेड्यापाड्यातील जनता पायात बघितले काही लोकांच्या चप्पलने पण बाबासाहेबांचे वंदन करायला जायचं... - आम्हाला ज्या मानवाने गुलामातून काढून माणूस बनवले... - येवला नगरीमध्ये महाराष्ट्रातील तमाम समाज बांधव येथे येतात आणि बाबासाहेबांना अभिवादन करतात... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन दुष्काळी परिस्थितीत काही शिक्षण संस्था फी घेतात - आमदार कैलास पाटील* - काही ठिकाणी मूर्खपणा करत असतील संस्थाचालक तर त्यांच्यावर कारवाई निश्चित केली जाईल... - दुष्काळाला सरकारने अत्यंत गांभीर्याने घेतलेले... - कोणतेही सार्वजनिक उत्सव याला सुद्धा कोणी साजरे करू नये अशी सुद्धा सूचना दिली... - *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन दुष्काळी परिस्थिती शेतकऱ्यांना मदत* - दुष्काळाचा स्तर वाढतोय दुष्काळामध्ये आणखीन थोडासा त्रास हा होणार... - सरकार सर्व बाजूला संकटाला समोर जातोय.. - एक गोष्ट निश्चित आहे... - शेतकऱ्याचा कोणताही माणूस या मदतीपासून वंचित राहणार नाही याची सरकार काळजी घेईल... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन दुष्काळी भागात शेतकऱ्यांकडून फायनान्स कंपनीकडून सत्तेची वसुली* - सर्व जिल्हाधिकाऱ्यांना सूचना देण्यात आलेला आहे की पुढेही असा प्रकार घडत असेल तर त्यांच्या अध्यक्षतेखाली ताबडतोब बोलून घ्यावे... - ऐकले नाही तर त्यांच्यावर कारवाई सुद्धा करण्याचे आदेश सरकारने दिले... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन मुंबई महापालिकेच्या ठेवीत 4 हजार कोटींची घट* - घट का झाली कशामुळे झाली... - त्याचे ऑडिट करावे लागेल... - परंतु त्या संदर्भात जास्त माहिती माझ्याकडे नाही.. *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन सीजेपी जंतर मंतर आंदोलन* - दिल्लीमध्ये आंदोलन करण्यास कुठेही मनाई नाही... - ज्यामुळे सर्वसामान्य माणूस... - आता तुम्ही पाहिले असेल परवाच्या दिवशी जंतर-मंतरच्या आंदोलनामुळे पाठवलं मेट्रो बंद केल्या रेल्वे बंद केल्या... - म्हणजे येणाऱ्या माणसामुळे जो त्रास होतो... - तो त्रास थांबावा हा त्या पाठीमागील उद्देश आहे... - सरकार येथील सरकार जातील परंतु सर्वसामान्य माणूस त्रास होतो... - सर्व सामान्य माणूस जो हा त्रास भोगतोय त्यामुळे जंतर-मंतरचे आंदोलन बंद केले... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन* - सर्वोच्च न्यायालयाने सुद्धा टिपणी केली होती... - त्यांनी सुद्धा सांगितले होते की अशा ट्रेन बंद करणे योग्य नाही... - कितीतरी ट्रेन बंद झाल्या मेट्रो बंद झाल्या... - ट्राफिक जाम झाली... - दिल्ली सारख्या शहरात नेहमीच सतवणारा हा प्रश्न... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन आंदोलनात सहभागी झालेला इमरान खान हा अमेरिकन नागरी असल्याचा आरोप - किरीट सोमय्या* - अच्छा किरीट सोमय्यांनी काय बोलले ते मला माहिती नाही... - पाठिंबा देणाऱ्या वाला डायरेक्ट असे काही आरोप करणे उचित नाही... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन शिवसेना सुनवाणी* - शिवसेनेच्या सुनवणीवर संपूर्ण देशाचे लक्ष आहे... - उबाटा गट वर्सेस शिवसेना असा तो संघर्ष आहे... - परंतु एक गोष्ट निश्चित आहे की आम्ही ज्या पद्धतीने सर्व अॅफिट्यूट दिलेले आहे... - घटना दिलेली आहे... - मला आत्मविश्वास एवढाच आहे... - सर्व पाहता आमच्या बाजूने निकाल लागेल अशी अपेक्षा आहे... - आणि उबाटा गटाने घटनाच मांडलेली नाही... - निवडणूक आयोगाचे जे नियम असतात मेमोरी असते त्याचं त्यांनी केलेले उल्लंघन त्याचा पराभव हा निश्चित... *मंत्री संजय शिरसाठ ऑन धनुष्यबाणचिन्ह उठवण्याची मागणी* - शिवसेना प्रमुखाचे चिन्ह गोठवण्याची मागणी करणार हा मूर्खपण... - ज्या शिवसेनाप्रमुखांनी स्वतःच्या देव्हाऱ्यामध्ये शिवसेनेचा धनुष्यबाण ठेवलेला आहे... - ते उबाटावाले जर उभातावाले निघाले असतील दुर्दैव...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top