icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौशांबी के CISF जवान के कब्जे वाले वायरल वीडियो की जांच भ्रामक पाई गई

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में सीआईएसएफ जवान का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जमीन कब्जे का वीडियो जांच में भ्रामक पाया गया है। प्रशासन का कहना है कि मौके पर किसी नए कब्जे या कब्जे के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है। मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के बनी खास गांव का है। यहां के रहने वाले सीआईएसएफ जवान शिवाकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बिजिया चौराहा स्थित जमीन पर शमसाद नाम के व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंझनपुर तहसील के नायब तहसीलदार मोबीन अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान विपक्षी शमसाद ने भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। उनका कहना है कि विवादित भूमि उनके नाम दर्ज है, जबकि सीआईएसएफ जवान की मां के नाम सीमित भूमि दर्ज है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भूमि विवाद पहले से न्यायालय में लंबित है और उन्हें न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त है। इन दावों का अंतिम निर्णय न्यायालय और सक्षम प्राधिकारी के स्तर पर होना है।
0
0
Report

बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर तीखा वार, वन इलेक्शन पर जोर

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहां हैं, इसका जवाब राष्ट्रीय जनता दल को देना चाहिए。 पंचायतों में टैक्स लगाए जाने के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि यह निर्णय पंचायतों के विकास के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासनकाल में विकास की जगह अलग तरह की राजनीति होती थी, जबकि वर्तमान सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर विकास कार्यों को गति देना चाहती है。 वन नेशन, वन इलेक्शन पर मंत्री ने कहा कि यदि चुनाव आयोग ने तैयारी के लिए six महीने का समय मांगा है तो यह उचित है। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए वन नेशन, वन इलेक्शन एक बेहतर व्यवस्था साबित होगी。 बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर पर अशोक चौधरी ने कहा कि जो अपराधी हैं, उनके साथ पुलिस कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती है और बिहार में हर कार्रवाई नियमों के तहत होती है。 वहीं, अपने करीबी माने जाने वाले छोटेू सिंह के पार्टी से निष्कासन पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो फैसला है वह सही है। यदि भविष्य में पुनर्विचार की आवश्यकता होगी तो उस पर भी पार्टी ही निर्णय लेगी।
0
0
Report
Advertisement

खंडार में नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी का वायरल वीडियो; पटवारी पर नकदी लेने के आरोप

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल खंडार में नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी का वायरल वीडियो, हल्का पटवारी पर नकदी लेने का आरोप, तहसीलदार बोले-नामांतरण पूरी तरह निःशुल्क, दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई。 एंकर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरावंडा कलां उपतहसील की ग्राम पंचायत कुरेड़ी के हल्का पटवारी पप्पू कोली का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 जून का है। शिकायतकर्ता का दावा है कि 12 बीघा कृषि भूमि के नामांतरण के लिए पहले 36 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और इसी कथित लेन-देन का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि नामांतरण जैसे सामान्य राजस्व कार्यों में भी किसानों से अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच अभी बाकी है。 उधर, खंडार तहसीलदार पुष्कर सिंह ने साफ कहा है कि भूमि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। सरकार ने इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने या लेने की शिकायत सही पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी。 अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नामांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, तो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह कथित लेन-देन आखिर किस बात का है? इसका जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा。 वायरल वीडियो/विजुअल अटैच।
0
0
Report

आहू नदी के गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर किशोर डूबकर मौत, शव देर रात मिला

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा आहू नदी के गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, देर रात मिला शव एंकर....रामगंजमंडी क्षेत्र के सुकेत थाना अंतर्गत सलावद और झिलारा गांव के बीच स्थित आहू नदी के गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया सुकेत के नयापुरा निवासी 16 वर्षीय अमीश पुत्र इशरद नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक चले तलाश अभियान के बाद देर रात करीब 3 बजे उसका शव नदी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुकेत के नयापुरा क्षेत्र से कुछ युवक गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए थे। इस दौरान सभी नदी में नहाने उतरे, तभी अमीश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सुकेत थानाधिकारी महावीर भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। नदी में अधिक गहराई और बड़ी चट्टानों के कारण काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। अंधेरा होने से अभियान प्रभावित हुआ, लेकिन देर रात करीब 3 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए लिखित सहमति दी, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
0
0
Report

140 करोड़ में बदला जैसलमेर रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे

Jaisalmer, Rajasthan:140 करोड़ की लागत से बदला जैसलमेर रेलवे स्टेशन का स्वरूप, कल पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम करेंगे लोकार्पण जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर, बाड़मेर और गोटन रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित होगा, जबकि प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपतराम हिंगड़ा, जिलामंत्री कँवराज सिंह चौहान, भाजपा शहर अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहेंगे. करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन को शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप पीले पत्थरों और पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य शैली में तैयार किया गया है। स्टेशन का नया स्वरूप सोनार किले की वास्तुकला की झलक प्रस्तुत करता है。 यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर वातानुकूलित एवं विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, डिजिटल सूचना प्रणाली, स्वच्छ शौचालय, आकर्षक प्रवेश द्वार, पार्किंग तथा बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं。 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि स्टेशन पर 16 बेड और सात कमरों की डॉर्मिटरी, तीनों प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड शेल्टर तथा पिट लाइन का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जिससे ट्रेनों के रखरखाव का कार्य शुरू हो गया है। पार्किंग और वेटिंग रूम की आउटसोर्सिंग व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का आधुनिकीकरण न केवल पर्यटन को नई गति देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा。 सैलनियों की संख्या में होगा इजाफा मयंक भाटिया (पर्यटन व्यवसायी, प्रिया ग्रुप) ने बताया- "जैसलमेर में हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। आधुनिक सुविधाओं और रेल कोच रेस्टोरेंट जैसी नई पहलों से न केवल पर्यटकों का सफर आसान होगा, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन उद्योग को भी भारी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे को इससे हर साल 50 लाख की अलग से कमाई होगी।" बाइट -मयंक भाटिया (पर्यटन व्यवसायी, प्रिया ग्रुप बाइट: हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जोधपुर
0
0
Report
Advertisement

पुरैना मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा के छात्र की पिटाई, शिक्षकों पर जांच

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के पुरैना मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद जब छात्र शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने की जानकारी परिवार को दिया तो छात्र की मां स्कूल पहुंची तो शिक्षक ने शोर शराबा नहीं करने धमकी दिया नहीं तो बच्चे का नाम स्कूल काटने की धमकी दी। बताया जाता कि तीसरे वर्ग का छात्र पवन कुमार जब मैदान में खेलने नहीं गया तो शिक्षक ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया।छात्र की मां ने कहा कि जब बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा तो शिक्षक गौरव कुमार द्वारा शोर नहीं करने की बात कही नहीं तो बच्चे का नाम काटने की धमकी दिया है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: मुख्यमंत्री के UCC बयान पर राजनीतिक हलचल, बीजेपी-कांग्रेस के तीखे आरोप

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के UCC पर दिए बयान पर गरमाई सियासत भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान ने कहा की मुख्यमंत्री ने अगर भगवान राम का उदाहरण देकर के यह बताया है कि भारत में जब हिंदू धर्म में एक पत्नी हो सकती हैं तो दूसरे धर्म को भी यह बात समझनी चाहिए... और यूसीसी में इसके कई सारे प्रावधान होंगे... कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति बंद करें... और भगवान राम के नाम पर तो बीजेपी बोल ही नहीं जब चंदा चोरी की बात हुई उसे पर बीजेपी नहीं बोलना चाहती लेकिन हिंदू मुसलमान की राजनीति करती है....
0
0
Report

जोधपुर पहुंचे मंत्री ओटाराम देवासी: पंचायत चुनाव और राजस्थान भाषा पर सरकार का पक्ष

Jodhpur, Rajasthan:सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी शनिवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं, पंचायत एवं निकाय चुनाव और राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार का पक्ष रखा। देवासी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से आमजन के कार्य तेजी से हो रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंच रहा है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्यायालय का पूरा सम्मान करती है और हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कराने की दिशा में तेजी से कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में सरकार पंचायत चुनाव जल्द कराने के पक्ष में है, क्योंकि समय पर चुनाव होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की अंत्योदय की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। ग्रामीण विकास को गति देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद लव-जिहाद केस: बयान दबाव, धर्म परिवर्तन और पुलिस-नेतृत्व पर आरोप

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक युवती ने लगाया लव जिहाद और दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर बयान बदलने का लगाया आरोप , हिंदू रक्षा दल ने आंदोलन की चेतावनी....... गाजियाबाद की न्यू पंचवटी कॉलोनी में 12 जुलाई को एक युवती पर हुए चाकू से हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । इस मामले में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंदू रक्षा दल का कहना है कि युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, उसे मुस्लिम बनने के लिए कहा गया, कुरान दी गई और घटना के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत के अनुरूप मुकदमा दर्ज नहीं किया । वहीं पीड़िता ने भी आरोप लगाया कि उसके बयान बदल दिए गए और उसे न्याय नहीं मिल रहा है । पीड़िता की ओर से थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने देने के लिए काफी दबाव बनाया गया। भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भी पीड़िता पर एफआईआर दर्ज न कराने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को हिंदुओं की सरकार बताती है, लेकिन स्थानीय नेताओं द्वारा पीड़िता पर लगातार दबाव बनाया गया और उसके बयान बदलवा दिए गए。 हिंदू रक्षा दल के नेता ने दावा किया कि युवती को एक धार्मिक किताब (कुरान) पढ़ने के लिए दी गई थी और मुस्लिम बनने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी की स्थानीय नेताओं से सांठगांठ है, जिसके चलते एफआईआर में बदलाव किया गया। उनका कहना है कि इस मामले में लव जिहाद, दुष्कर्म (धारा 376) सहित अन्य गंभीर धाराएं लगनी चाहिए थीं, लेकिन उन्हें हटाकर केवल हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो हिंदू रक्षा दल डीएम कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी की। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। उस समय युवक ने अपना नाम "शंभू" बताया था। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने और युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम समीर अल्वी है। जैसे ही युवक को इस बात का पता चला कि उसकी पहचान सामने आ गई है, उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर दूसरे लोगों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता था。 पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई तो परिवार ने जल्दबाजी में 7 जून 2025 को उसकी शादी कर दी। उसका आरोप है कि शादी से एक दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की । इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
0
0
Report

जोधपुर पहुंचे पाली सांसद पी.पी. चौधरी, नए एयरपोर्ट के विजन पर चर्चा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पाली सांसद पी पी चौधरी पहुंचे जोधपुर इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट से आए हैं पाली सांसद पी पी चौधरी जोधपुर, पाली प्रवास पर आए हैं सांसद पाली एयरपोर्ट पर मीडिया से की बातचीत नए टर्मिनल बिल्डिंग पर कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो नए एयरपोर्ट बनाने का विजन है उसमें से यह भी एक है इस एयरपोर्ट पर जोधपुर का जो कल्चर और संस्कृति है उसके अनुरूप बना है यह एयरपोर्ट 12 वर्षों में किसी भी प्रकार के कार्य न होने के विपक्ष के सवाल पर बोले पी पी चौधरी विपक्ष ने यह कार्य नहीं किया हैं इसलिए सवाल उठाते हैं जो कार्य नहीं कर पाते हैं वह लोग ही सवाल उठाते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top