अग्निविर परीक्षा पास कर सेना में चयन होने पर युवा का किया सम्मान
Amla, Madhya Pradesh:आमला -सैनिको के नाम से जाना जाने वाला ग्राम अंधारिया से आज एक बार फिर प्रवीण पिता दिनेश गढ़ेकर द्वारा अग्निविर थल सेना में जी.डी. मे चयन होने पर ग्राम पंचायत अंधारिया में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढ़ेकर आदि द्वारा समस्त ग्रामवासियों की ओर से शाल श्रीफल से सम्मानित किया। चयनित युवा साथी ने बताया की बचपन से ही वह सेना में जाने के लिए तैयारी कर राह था, प्रतिदिन खेल परिसर में सुबह-शाम फिजिकल की तैयारी करता था। मेरी इस उपलब्धि पर माता-पिता और गुरुओं का विशेष योगदान रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
