MP में कोल नदी में बहे बैंककर्मी का ढाई किमी दूर मिला शव
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:बाकुड़ गांव के पास कोल नदी में बहे बैंककर्मी ऋषभ बाघमारे का शव घटना स्थल से ढाई किमी दूर नदी में मिला। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि रविवार देर शाम बाकुड़ गांव के जंगल में पिकनिक मनाने गए तीन बैंककर्मी कोल नदी में बह गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया था, लेकिन ऋषभ का शव देर रात मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
