icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
480334
Kuldeep PahareKuldeep PahareFollow27 Sept 2024, 04:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर के चेलक गांव में एक रात में चोरी: दो घरों से नकदी-जेवरात गायब

Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा जैसलमेर खबर की लोकेशन जैसलमेर जैसलमेर : चेलक गांव में एक रात में हुई दो घरों में चोरी,20 लाख नकद और 30–40 तोला सोना चोरी, फुटप्रिंट और CCTV से चोरों की तलाश जारी. जैसलमेर जैसलमेर के खूहड़ी थाना क्षेत्र के चेलक गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए...वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर खूहड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला के अनुसार वारदात रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद हुई। जिस समय चोरी हुई, दोनों घरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस के अनुसार सुखपाल सिंह के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और 30 से 40 तोला सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर पास के खाली मकान से छत पर पहुंचे और वहां से आंगन में उतरकर घर में दाखिल हुए। वहीं नीम सिंह के घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, 5 से 7 तोला सोना और करीब 30 तोला चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 से 4 विशेष टीमें गठित की हैं। मौके पर MOB टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। गांव से बाहर जाने वाले तीन प्रमुख रास्तों पर मिले फुटप्रिंट को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।पुलिस की तकनीकी टीम गांव और आसपास के चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से गांव में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। फिलहाल किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
0
0
Report

नाना पाटेकर के निधन पर मालिनी अवस्थी ने कहा—अत्यंत व्यक्तिगत आघात जैसा महसूस हुआ

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): नाना पाटेकर के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "नाना पाटेकर का जाना ऐसा लग रहा है कि जैसे एक व्यक्तिगत आघात हो। मैं उनको भारतवर्ष के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में कहना चाहूंगी। एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी खुद की एक शैली बनाई। नाना पाटेकर से ना पहले कोई हुआ ना कभी बाद में कोई नाना पाटेकर होगा। उनका बोलने का अंदाज और सब उन्हें ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए जानते थे। जब कॉमेडी किया तो उन्होंने कॉमेडी में सबको पीछे छोड़ दिया....लोग उन्हें उनके अभिनय के कारण पर्दे पर देखना चाहते थे...वह sच्चे देश भक्त थे....मैं उन्हें प्रणाम करती हूं और शत शत नमन करके अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"
0
0
Report

बांसवाड़ा में कांग्रेस का पुतला दहन, निर्वाचन प्रक्रिया पर विरोध

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। रैली अम्बेडकर सर्किल होते हुए हॉस्पिटल चौराहा पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की.
0
0
Report
Advertisement

नदबई में एसीबी ने डॉक्टर शशिकांत शर्मा को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया

Bharatpur, Rajasthan:नदबई।नदबई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। डॉ. शशिकांत शर्मा 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। MLC बनवाने के लिए मांगे पहले 50 हजार रुपए。 बाद में 35000 रुपए में हुआ सौंदा तय。 दलाल त्रिलोक उर्फ चीनू के मार्फत ली रिश्वत की राशि। एमएलसी बनवाने की एवज ली रिश्वत की राशि。 पिपरऊ निवासी परिवादी शिवसिंह ने धौलपुर एसीबी में की शिकायत。 शिकायत का सत्यापन होने के बाद की कार्रवाई。 धौलपुर CO प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई。 नदबई थाने में डॉक्टर व दलाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई। एसीबी टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी मारा छापा।
0
0
Report

बाढ़ में सर्पदंश से मासूम की मौत, आक्रोश में गांव ने सड़क जाम किया

Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव स्थित पोथमा टोले में गुरुवार को सर्पदंश से मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ईशू रोज की तरह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। केंद्र परिसर में ही उसे विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र कर्मियों ने घटना के बाद गंभीर लापरवाही बरती। बच्ची को सीधे उसके घर भेज दिया गया। मासूम ने लगभग पचास मीटर दूर अपने घर आकर मां को सांप काटने की जानकारी दी। बच्ची की मां लोगों के समझाने पर मासूम को लेकर झाड़ फूंक करने बड़हिया लेकर गए, जहां पुजारी ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों ने मासूम को शेखपुरा स्थित अस्पताल और फिर अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर गए दोनो जगह डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर NH-30A को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों को निलंबित और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है। कृष्णा जोशी , एसडीओ, बाढ़ मृतक के परिजन
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के ससुराल से EOU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास से 51.5 लाख कैश बरामद

Muzaffarpur, Bihar:मुंगेर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल पर EOU की रेड खत्म हो गई है और ससुराल के आवास से EOU ने 51 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है. EOU ने कई कागजात भी जब्त करने की बात कही है. मुजफ्फरपुर के नयाटोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर स्थित आवास पर सुबह से EOU की टीम पहुंची थी, जहाँ कई घंटों तक रेड चली, जिसमें 51 लाख 50 हजार कैश बरामद हुआ है. सास-ससुर भी मौजूद थे और उनकी निगरानी में पूरे घर की तलाशी ली गई. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से इतनी नकदी बरामद होने से उनके पास और कितनी अकूत संपत्ति हो सकती है. EOU की टीम सूटकेश में कैश और आभूषण लेकर निकली. EOU के सीनियर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद यह रेड की गई, जिसमें मुजफ्फरपुर स्थित उनके ससुराल से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ. मामला EOU द्वारा आगे जांचाधीन है. नारद कुमार दास भागलपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंगेर में पोस्टेड हैं. मौके से और जानकारी दे रहे हैं संवाददाता मणितोष कुमार...
0
0
Report
Advertisement

सीपीआर से रेलयात्री की जान बचाने वाली रेल पुलिसकर्मी की मेहनत ने नई जिंदगी दी

Katihar, Bihar:सीपीआर से बचा रेलयात्री, रेल पुलिस ने दी नई जिंदगी रेल पुलिसकर्मी सारिका कुमारी अपने सहयोगी के साथ पहुंची और तत्काल उसे लक्षण को देखते हुए सीपीआर देकर उसकी जान बचाई मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला तेजन मंडल अपनी पत्नी के साथ माकटिहार होते ہوئے जोगबनी जा रहा था कटिहार जंक्शन पर आज सुबह 8.05 बजे उस समय अफरा तफरी मच गया जब प्लेटफार्म नंबर दो पर कोलकाता से जोगबनी जाने वाली ट्रेन सं० 13159 पहुंची । इस समय मालदा से सफर कर रहे जोगबनी जाने वाले एक मरीज के बारे में सूचना मिली कि उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है जब तक मैं मेडिकल टीम आई तब तक में स्टेशन पर ही रेल पुलिसकर्मी सारिका कुमारी अपने सहयोगी के साथ पहुंची और तत्काल उसे लक्षण को देखते हुए सीपीआर देकर उसकी जान बचाई । कंट्रोल के द्वारा मेडिकल टीम भेजने के बाद उसे मरीज को स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां से तेजन मंडल इलाज कराकर वापस अपने घर जा चुका था । इस संबंध में कटिहार आरपीएफ पोस्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मालदा पश्चिम बंगाल का रहने वाला तेजन मंडल अपनी पत्नी के साथ माकटिहार होते हुए जोगबनी जा रहा था जहां से वह सीमा पर पार नेपाल आंख का इलाज के लिए जाता । साथ-साथ चलने परिजन को पूछने पर पता चला कि 6 महीना पहले तेज़न मंडल स्ट्रोक आया था ।
0
0
Report

शेखपुरा में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Sheikhpura, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन शेखपुरा में देखने को मिला। महागठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के लोगों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च दल्लू चौक,कटरा चौक चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय के मुख द्वार तक पहुंचा।इस दौरान महागठबंधन से जुड़े कांग्रेस,राजद,सीपीआई,माले के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करते हुए पद से हटाए जाने की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

पालकमंत्री शिरसाट की अध्यक्षता में छत्रपती संभाजीनगर में दुष्काळ समीक्षा बैठक; उपायों पर जोर

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:पालकमंत्री संजय शिरसाट यांच्या अध्यक्षतेखाली छत्रपती संभाजीनगर जिल्हाधिकारी कार्यालयात दुष्काळाच्या अनुषंगाने आढावा बैठक पार पडली. या बैठकीत जिल्ह्यातील तालुकानिहाय दुष्काळ परिस्थितीचा आढावा घेण्यात आला. संभाव्य दुष्काळ परिस्थितीवर काय उपाययोजना केल्या पाहिजे यावर सविस्तर सकारात्मक चर्चा करण्यात आली. संभाव्य पाणी टंचाई, चारा टंचाई बाबत नियोजन, शेतकरी, शेतमजूर, वन्य प्राणी यांच्यासाठीच्या उपाययोजना कशा असाव्यात याबाबत प्रशासनाला पालकमंत्र्यांनी निर्देश दिले.
0
0
Report

भोपाल में गरबा पार्टनर बुकिंग: 1000 से 6500 रुपये के पैकेज वायरल

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक पैकेज में यहगरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं बाइट-
0
0
Report

जंतर-मंतर 2.0 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 23 हजार CAPF जवान तैनात

Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर 2.0 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए 23 हजार CAPF जवानों की तैनाती की जा रही है 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली में 221 कंपनियां रहेंगी तैनात MHA ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां दी हैं इनमें 85 CRPF, 10 SSB, 7 RAF, 7 ITBP और 1 CISF कंपनी शामिल है इसके अलावा दिल्ली पुलिस के करीब 20 हजार पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन के दौरान तैनात रहेंगे दूसरे राज्यों से बुलाई गई कंपनियां जुलाई में दिल्ली में करीब 150 CAPF कंपनियां तैनात थीं, जबकि किसान आंदोलन के दौरान 93 कंपनियां लगाई गई थीं अब 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर दोबारा बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटेंगे इस दौरान आसपास के राज्यों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है इन राज्यों में यूपी और हरियाणा हैं 10 अक्टूबर को पूरा नई दिल्ली एरिया सील रहेगा दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी नई दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पुलिस बंद करवा सकती है नई दिल्ली के मार्केट भी जरूरत पड़ने पर बंद करवा सकती है मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग होगी सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी FRS कैमरे भी लगाए जायेंगे BNSS 163 लागू रहेगी किसी तरह के प्रोटेस्ट या लोगों के इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी निगरानी रहेगी खास तौर पर क्रिमिनल एलिमेंट प्रदर्शनकारी बनकर न घुस पाए इसे लेकर खास निगराणी
0
0
Report
Advertisement

बारापूला फेस-3 पर भारी जाम, यात्रियों को 2-3 घंटे देरी

New Delhi, Delhi:बारापूला फेस 3 जिसकी शुरुआत लोगों की सहूलियत के लिए की गई थी जिसने समय को कम करना था पर उल्टा उसने अब लोगों के ट्रैवल के समय को बढ़ा दिया है बारामुला फेस 3 फ्लाईओवर पर काफी ज्यादा जाम देखा जा सकता है लोगों को 2 से 3 घंटे लग रहे हैं अपने रास्ते को पूरा करने में जब यह फ्लावर की शुरुआत की गई थी तो बताया गया था कि दिल्ली से नोएडा के बीच 15 मिनट में सफर तय कर पाएंगे लेकिन अब जो है काफी ज्यादा समय लग रहा है क्योंकि जब पुराने वाले 12 पूरा फ्लावर और नए वाले का ट्रैफिक मर्ज होता है तो बॉटल नेक बन जाता है जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है मयूर विहार से जहां से फ्लावर की शुरुआत है वहां पर पुलिस खड़ी है जो अनाउंस करके स्पीकर में बोल रहे हैं लोगों को कह रही है कि सीधा ना जाए ट्रैफिक है राइट लेकर अक्षरधाम से निकले तो वही हर थोड़ी दूरी पर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पुलिस वाले कर्मी तैनात है जो ट्रैफिक की आवा जाहि में मदद कर रहे हैं इस परेशानी का संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग और डिलीट ट्रैफिक पुलिस मिलकर इस पर काम कर रहे हैं ऑफिसर और कंसलटेंट कर दिए गए हैं जो पूरे फ्लावर की स्टडी करेंगे रे डिजाइन पर काम करेंगे देखेंगे कि क्या बीच में जगह है जहां पर यू टर्न दिया जा सके ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गुरुद्वारे के पास जो सराय काले खान के आगे आता है वहां पर न्यूटन दिया जाएगा कुछ समस्या का समाधान ताकि हो सके और गूगल मैप पर भी जो यह रास्ता अभी तक अपडेट नहीं हुआ है क्योंकि वह लोगों को खाली दिखता है पर वहां पर असलियत में ट्रैफिक होता है तो उसे पर भी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो गूगल मैप से संबंध में बनाकर इस समस्या को सुलझाने में लगे हैं बारापूला से ट्रैफिक दिखाते हुए पुलिसकर्मी दिखाते हुए डिटेल में रिपोर्ट
0
0
Report

त्योहारों के बीच जबलपुर के ट्रेनों में भीड़, रिजर्वेशन मुश्किल

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में त्योहारों के समीप आते ही ट्रेन इन दिनों हाउसफुल चल रही है जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नवरात्रि दीपावली और छठ पूजा के चलते अब ट्रेनों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है जिसके कारण महाराष्ट्र से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है वहीं दुर्गा पूजा के चलते मैहर के रास्ते जाने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है हालत है कि जनरल कोच में यात्री जैसे तैसे सफर कर रहे हैं वहीं रिजर्वेशन मिलना भी मुश्किल हो रहा है यात्रियों का कहना है कि दो-तीन माह पहले रिजर्वेशन करवाओ तब जाकर कन्फर्म टिकट मिल पाती है नहीं तो यात्रा करना मुश्किल हो जाता है दीपावली और छठ पूजा के लिए अभी से रिजर्वेशन कराए जा रहे हैं यात्रियों का कहना है कि इसके बाद भी रिजर्वेशन में काफी परेशानी आ रही है दो-तीन माह पहले ही रिजर्वेशन हो जाए तो अच्छा है नहीं तो काफी परेशानी होती है हालांक‌ा रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है त्योहारों को देखते हुए 50 अप और 50 डाउन ट्रेन दीपावली छठ पूजा और नवरात्रि के लिए चलाई जा रही है जिससे कि यात्रियों को परेशानी ना हो जहां पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है उस स्थान के लिए विशेष ट्रेनों के इंतजाम किए जा रहे हैं साथ ही आरपीएफ और जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैनात की जाती है त्योहारों में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है रिजर्वेशन में भी परेशानी ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं जिससे की दूसरी ट्रेनों पर बोझ कम हो छठ पूजा हो या फिर दीपावली या नवरात्रि रेल यात्रा करना इस दौरान मुश्किल हो जाता है यदि आपका रिजर्वेशन ना हो हालांकि रेल प्रशासन के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं लेकिन रिजर्वेशन अभी से मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है हालांकि रेल प्रशासन कह रहा है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका वह इंतजाम कर रहे हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि जितनी ट्रेन रेलवे के द्वारा त्योहार स्पेशल चलाई जा रही है क्या वह यात्रियों के लिए काफी होती हैं
0
0
Report

पितकी स्कूल में चोरी: चावल-गैस सिलेंडर गायब, 125 बच्चों का मिड-डे मील आज चालू

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़ गए चोर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में ताला तोड़कर चोरी, आज 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । नीमडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पितकी में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मिड-डे मील किचन से चावल की 4 बोरी, 2 गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए, जबकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को छोड़ दिया। घटना के कारण आज स्कूल के 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । प्रतिदिन की तरह आज सुबह सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार स्कूल पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट, कार्यालय और किचन रूम के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मुख्य गेट के पास एक सिलेंडर बोरे में बंधा पड़ा था और कार्यालय की तीन अलमारियां खुली थीं। प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुई है। उन्होंने घटना की सूचना अध्यक्ष गौरी शंकर एवं बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पितकी गांव में कोई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी हुई है। चोरों ने शिक्षा की मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top