Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

आमला थानेदार द्वारा राहुल गांधी का वीडियो वायरल, कांग्रेस का हंगामा

Oct 01, 2024 16:01:19
Nayegaon, Madhya Pradesh

बैतूल जिले के आमला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में हंगामा करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, थाना प्रभारी ने इस पोस्ट को गलती से होने वाला बताया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TTTUSHAR TAPASE
Nov 15, 2025 04:31:57
Satara, Maharashtra:सातारा - ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्पातील वाघीण T20-S-2 (चंदा) ला “ऑपरेशन तारा” अंतर्गत सह्याद्री व्याघ्र प्रकल्पात यशस्वीरीत्या स्थलांतरित करण्यात आले. WII च्या मार्गदर्शनाखाली NTCA च्या नियमांनुसार वाघीण पकडून १००० किमीचा २७ तासांचा प्रवास पार करत चांदोली येथे सुखरूप आणण्यात आली.वैद्यकीय तपासणीनंतर तिला सोनारली एनक्लोजरमध्ये सॉफ्ट रिलीज करण्यात आले असून पुढील निरीक्षण सुरू आहे.या मोहिमेत सह्याद्री आणि ताडोबा पथकांनी समन्वयाने काम केले. क्षेत्र संचालक तुषार चव्हाण, DFO स्न्हेलता पाटील, ACF, वनाधिकारी आणि संशोधकांनी महत्त्वाची भूमिका बजावली.वाघीणीचे नवीन नाव “तारा (STR T 04)” असे ठेवण्यात आले आहे. ऑपरेशन ‘तारा’- ऑपरेशन ‘तारा’ सारख्या शास्त्रीय मार्गदर्शनाखाली राबविलेल्या उपक्रमांमुळे संवर्धनाला नवी ऊर्जा मिळणार आहे. या ऑपरेशनमुळे सह्याद्री व्याघ्र प्रकल्पात जैवविविधतेला चालना मिळून वाघांच्या संख्येत शाश्वत वाढ होईल.पश्चिम महाराष्ट्रातील सह्याद्री व्याघ्र प्रकल्प हा शासनाचा एक महत्वकांकशी व्याघ्र प्रकल्प आहे, जो सातारा, कोल्हापूर आणि सांगली जिल्ह्यांमध्ये विस्तारलेला आहे.
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Nov 15, 2025 04:31:43
Una, Himachal Pradesh:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार रात को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का मेला ग्राउंड अम्ब में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने मेला मैदान में स्थापित पंडाल में माता श्री चिंतपूर्णी जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना के साथ और जिलेवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की व सभी को माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस मौके उपमुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। अग्निहोत्री ने कहा कि अल्प अवधि में यह महोत्सव जन मन का उत्सव बन गया है। यह उत्सव इसी तरह हर साल पूरी भव्यता से आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं कि महोत्सव के आयोजन में मंदिरों का पैसा खर्चा जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि इसके आयोजन में माता श्री चिंतपूर्णी के चढ़ावे का एक भी पैसा न उपयोग हो रहा है और आगे भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। महोत्सव का सारा खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल महोत्सव के पहले संस्करण में ही इसे राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी और हमने कैबिनेट में ले जाकर इसे राज्यस्तरीय दर्जा दे दिया है। उन्होंने महोत्सव में लोगों के भारी हुजूम जुटने पर प्रसन्नता जताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए विधायक सुदर्शन बबलू की पीठ थपथपाई और जनता की ओर से इसे साल दर साल आयोजित करने की हामी बताया। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का व अन्य गणमान्य व्यक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में मिले अपार जन الدعم के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसे अगले साल और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इस उत्सव में पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपने गीतों पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया; पंजाबी भांगड़ा भी कलाकारों द्वारा पेश किया गया।
0
comment0
Report
ABArup Basak
Nov 15, 2025 04:30:21
Mal Bazar, West Bengal:જૂમીની પાકની રક્ષા કરતી વખતે જંગલી હાથીના હુમલાથી મૃત્યુ. રાત્રિના અંધકારમાં કૃષિ ભૂમિના પાકની રાખવાળી કરતી વખતે જંગલી હાથીના હુમલામાં એક વ્યક્તિનું મોત થયું. આ ઘટના માલબઝાર બ્લોકના રાંગામાટી ગ્રામ પંચાયત વિસ્તારમાં બની હતી. મૃતકનું નામ અંજુલુધ ઓરાવ (47) છે. તેમની વતન રાંનીખોળા લાઇન, રાંગામાટી ગ્રામ પંચાયત વિસ્તારમાં છે. સ્થિતિમાં આ વિસ્તારના અનેક લોકો કૃષિ કાર્ય સાથે જોડાયેલા છે. શિયાળો પડતાં ખેતરની ધાન પકવા લાગ્યું છે. કૃષિ ભૂમિની આસપાસ ટુંગઘર બનાવી રાત્રે તમામ કૃષિ મજૂરો પાકની રાખવાળી કરતા હોય છે. તે રાત્રે પણ આ વ્યક્તિ ખેતરની દેખરેખ કરી રહ્યા હતા. અચાનક જંગલી હાથી સામે આવી જતાં હાથીએ અચાનક હુમલો કર્યો અને તેમની ઘટના સ્થળે જ મોત થયું.ेमालબઝાર વન્યજીવ વિભાગના સૂત્રોના જણાવ્યા મુજબ, સરકારના નિયમ મુજબ બધી પ્રક્રિયાઓ પૂરી કરવામાં આવશે. બીજી તરફ, અપાલચાંદ જંગલમાંથી ખોરાકની શોધમાં બહાર આવેલા હાથીઓએ રાત્રે લોકાલ વિસ્તારમાં ઘૂસી ધાનના ખેતરમાં હાહાકાર મચાવ્યો. પરંતુ સવારે પ્રકાશ પડતાં જંગલમાં પાછા જઈ ન શકાયા કારણે माल બ્લોકના નિપૂછાચાપુર ચા બાગ વિસ્તારમાં એક શાવક સાથે હાથીઓનો ઝુંડ ફસાઈ ગયું, જે કારણે વિસ્તારમાં હલચલ મચી ગઈ છે. હાથીઓને જોવા ઉત્સુક લોકોનો ટોળો ઉમટી પડ્યો છે. apriya स्थिति ટાળવા માટે વનકર્મીઓ હાથીઓની હિલચાલ પર કડક નજર રાખી રહ્યા છે.
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Nov 15, 2025 04:23:19
Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी सीजन आज से शुरू हो गया है। जिले के 129 खरीदी केंद्रों में इस बार 1 लाख 23 हजार किसान धान बेचेंगे। खरीदी केंद्र में ऑपरेटर और धान खरीदी प्रभारी हड़ताल पर चले जाने से खरीदी केंद्र में आधी अधूरी तैयारी के बीच धान खरीदी होगी। सरकार धान खरीदी करेगी; अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन ने अधिकारी कर्मचारियों को धान खरीदी के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि धान खरीदी कैसे की जाएगी बिना जानकारी के यह एक बड़ी चुनौती है। अब देखना यह है कि आज जांजगीर-चांपा जिले के 129 धान खरीदी केंद्र में कितने केंद्रों पर धान खरीदी शुरू होगी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि 129 केंद्रों पर पूर्ण तैयारी कर ली गई है—साफ-सफाई, पानी और किसानों की बैठने की व्यवस्था से लेकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू की व्यवस्था कर दी गई है और आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।
99
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 15, 2025 04:22:47
Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर-सोहागपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 लाख रुपए से अधिक की चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 10 नवंबर को हुए उस चोरी कांड के बाद की गई, जिसमें राम जानकी मंदिर के पास स्थित एक मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने मात्र 3 दिन में इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पूरा माल बरामद किया, जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की है。 वीओ 01-घटना 10 नवंबर 2025 की है। फरियादी सिद्धगणेश शुक्ला, निवासी वार्ड 3/4, राम जानकी मंदिर के पास, रोज की तरह घर में सो रहे थे। रात के वक्त अज्ञात चोर पीछे के कमरे की खिड़की और अलमारी तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के कीमती आभूषणों के साथ नकदी ले उड़े। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई। वारदात के समय घर में महिला अकेली थी, जबकि फरियादी दूध वितरण के लिए बाहर गए हुए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सोहागपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में यह सभी आरोपी चोरी की वारदात में शामिल पाए गए। गिरफ्तार आरोपी 1. हर्षित दिवेदी पिता राकेश दिवेदी, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामानंद मंदिर के पास, सोहागपुर 2. हर्षकृष्णा दिवेदी पिता राकेश दिवेदी, उम्र 29 वर्ष, निवासी रामानंद मंदिर के पास 3. वीरेंद्र वर्मा उर्फ मेंटू पिता उमन प्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी श्रीराम मंदिर के पास, सोहागपुर तीनों आरोपियों से पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम की भूमिका इस पूरे खुलासे में थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे, उपनिरीक्षक आनंद झारिया, सजी. राजेश नागर, सजी. संतोष कोल, प्र.आर. मुकेश पटेल, शैलेन्द्र कोल, राजकुमार जायसवाल सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। वीओ 02-सोहागपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा करने और पूरा माल बरामद करने पर पुलिस टीम की सराहना भी की जा रही है। बाइट 01 - थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे
65
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 15, 2025 04:22:28
Durg, Chhattisgarh:एंकर–दरूग के धमधा में नीव खोदते समय कच्चे मकान की दीवार टूट गई। इस हादसे में दीवार के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना धमधा के ग्राम हीरेतरा गुरुदेव चंदेल नामक व्यक्ति ने कुछ मजदूरों को अपने घर न्यू खोजने के लिए बुलाया था। इसी बीच ईश्वरी गायकवाड और कमल नारायण ठाकुर भी न्यू खोदने की मजदूरी कर रहे थे। अचानक न्यू खोदने वाले स्थान के बगल में बने कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें कमल और ईश्वरी दोनों दीवार के नीचे दब गए। कमल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ईश्वरी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धमधा पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी विवेचना की जा रही है।
45
comment0
Report
NKNished Kumar
Nov 15, 2025 04:22:18
Patna, Bihar:बिहार में NDA की प्रचण्ड जीत को लेकर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा प्रदेश अध्यक्ष का रोल ही अभिभावक का रोल होता है, मैं धन्यवाद देना चाहूंगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिन्होंने क़रीब डेढ़ साल पहले से नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार को सौग़ात दिया, मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में देश में नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ये लोग विश्वास करेंगे। वहीं राहुल गांधी के द्वारा चुनाव निष्पक्ष न होने का पोस्ट किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जयसवाल ने कहा राहुल गांधी अभी मेचुर नहीं हुए है, जब तक कोई इंसान मेचुर नहीं होता है तब तक उसके बातो का कोई मतलब नहीं रह जाता है, राहुल गांधी के किसी स्टेटमेंट को देश गंभीरता से नहीं लेता है, राहुल गांधी अकेला काफ़ी है कांग्रेस को डुबाने के लिए। दिलीप जायसवाल, अध्यक्ष, बिहार बीजेपी
67
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 15, 2025 04:21:49
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पुलिस ने पोक्सो मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बीते डेढ़ माह से फरार इस बदमाश पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गुजरात के सूरत से गिरफ्तार इस बदमाश से अब पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले 20 सितंबर को प्रार्थीया ने प्रकरण दर्ज करवाया कि तलाई मोहल्ले का रहने वाला गोपाल सालवी उसकी पुत्री को डरा धमका कर अश्लील हरकतें करता है और उसे गलत काम के लिए भी मजबूर करता है। उसने उसकी बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसे अपने साथ लेकर चला गया है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की लेकिन शातिर प्रवृत्ति का गोपाल पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था और गुजरात की ओर भाग गया था। इस पर पुलिस द्वारा उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर आज उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात करना कबूल किया है। पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेगी.
71
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 15, 2025 04:21:31
Dholpur, Rajasthan:अवैध खनन के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉक से भरे एक ट्रक को किया जब्त , सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे एक ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में मोठीयापुरा पुल के पास अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरकर एक ट्रक आ रहा है। सूचना के आधार पर थाने पर पुलिस टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे एक ट्रक को जब्त कर थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया। एवं पुलिस ने मामले में फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
31
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 15, 2025 04:21:20
98
comment0
Report
Advertisement
Back to top