460440
शांति समिति की बैठक: त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील
Shahpur, Madhya Pradesh:गुरुवार को जनपद सभाकक्ष में एसडीओपी मयंक तिवारी और तहसीलदार डा. सुनयना ब्रह्मे की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव के पंडालों, झांकियों, चल समारोह और विसर्जन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि पंडालों में 24 घंटे एक समिति सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी आयोजकों को विद्युत वितरण कंपनी की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED ऑफिस में हाजिर हुए RJD MLC सुनील सिंह, दाल खरीद मामले मोड़
Patna, Bihar:पटना- RJD MLC सुनील सिंह की आज ED ऑफिस में पेश होने के लिए पहुंचे बिस्कोमान के अध्यक्ष रहते हुए दाल खरीद का है मामला0
0
Report
बजट सरकार के 3 साल के मौके पर कृषि विभाग बड़ा अभियान, एमओयू की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर मौजूदा भाजपा सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। 15 दिवसीय आयोजनों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा भी कई आयोजन किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट यानी ग्राम के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। वहीं इसके अलावा कृषि क्षेत्र में कई एमओयू किया जाना संभव है। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल इसे लेकर अंतिम रूपरेखा बना रहे हैं। विभिन्न आयोजनों को लेकर कृषि आयुक्त प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की सहभागिता अधिक से अधिक हो। 3 साल के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में बागवानी और जल संरक्षण से जुड़े आयोजन भी महत्वपूर्ण होंगे। आपको बता दें कि पूर्व में मई माह में प्रस्तावित ग्राम ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान ईंधन संकट के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसे लेकर अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे आदि कई शहरों में प्री इवेंट भी आयोजित किए गए थे। 3 साल के मौके पर होने वाले कृषि विभाग के आयोजनों के लिए कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ये आयोजन होंगे महत्वपूर्ण - कृषि निवेश, निर्यात उन्मुक्त उत्पादन को लेकर होंगे एमओयू - डिजिटल परिवर्तन, बागवानी, मिलेट्स, प्रिसिजन फार्मिंग और - जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए राजस्थान को वैश्विक कृषि का केन्द्र बनाना - किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर का कार्यक्रम होगा - किसानों को विभिन्न योजनाओं में अनुदान राशि भी डीबीटी की जाएगी - कृषि आदान की राशि का अनुदान भी दिया जाएगा - मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी0
0
Report
सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में एक साथ कई दुकानों से चोरी, व्यापारियों में हड़कंप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक साथ कई दुकानों में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप - भीषण चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक - विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित दुकानदारों से की मुलाकात - विधायक ने मौके पर आई पुलिस को जल्द चोरी का खुलासा करने के दिए निर्देश - फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच - हाटा के पैकोली चौराहे की घटना।0
0
Report
NHM भर्ती घोटाला: कवर्धा में 13 भर्ती रद्द, जवाबदेह अधिकारी कब?
Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा NHM भर्ती में बड़ा अनियमितता सामने आई है। जांच में उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों की ओवरराइटिंग, 20 की जगह 22 सवालों का मूल्यांकन, अपात्र अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने और कलेक्टर की अनुमति के बिना नियुक्ति आदेश जारी करने जैसी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। NHM के तहत 14 श्रेणियों के 18 संविदा पदों के लिए 500 से अधिक आवेदन आए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अभ्यर्थियों ने नौकरी ज्वाइन कर ली थी और लगभग डेढ़ महीना काम कर लिया था जिन्हें एक माह का सैलरी भी भुगतान किया जा चुका है। शिकायत मिलने पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने 13 नवंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर 16 नवंबर को सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र कुमार तुरे ने सभी 18 पदों की चयन सूची और नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए। इसके चलते नौकरी कर रहे 13 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गईं। नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार परीक्षा दी और चयनित होकर काम किया, फिर अधिकारियों की गलतियों की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है? अब सबसे बड़ा सवाल है कि भर्ती में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय कब मिलेगा?0
0
Report
निशांत कुमार पर धक्का मामला: JDU-बीजेपी के बीच राजनीतिक तकरार तेज
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राघोपुर पहुंचे थे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उन्होंने भ्रमण किया. 21 तारीख को पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. निशांत कुमार को धक्का देते हुए एक वीडियो सामने आया है वहीं JDU ने दुखद बताया है जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा सम्राट चौधरी जी, वैशाली के प्रभारी मंत्री माननीय निशांत कुमार जी के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दौरे की पूर्व तैयारी के संदर्भ में समीक्षा बैठक में गए। जो भी वीडियो आया है, वह बिल्कुल दुखद और पीड़ाजनक है और पुलिस मुख्यालय को इस पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए कि आखिर सब कुछ जानते हुए क्या गुनाह किसी ने किया है? दूसरा महत्वपूर्ण सवाल है कि स्वाभाविक है वे वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं, कैटेगरी-वाइज उनकी सुरक्षा उपलब्ध है। इसके साथ वे माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ गए हैं, तो यह सब लोगों के लिए चिंता का विषय है। और माननीय नीतीश कुमार जी के सुपुत्र एक अलग विषय हैं। लेकिन नीतीश कुमार जी के नाम पर नीती सेतु बन रहा है, निरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू निशांत को धक्का मारा गया police headquarters का दायित्व है। उनको इन चीजों का अवलोकन करना है कि कौन गुनाहगार है। मैंने पहले भी बोला कि जानबूझकर किया गया या किस कारण से किया गया—इन तमाम चीजों को चिन्हित करना पुलिस मुख्यालय का दायित्व है। निशांत कुमार का व्यक्तित्व ऐसा है—शालीनता, सरलता, सहजता और लोकप्रियता। इन चार पैमानों पर निशांत कुमार जी को कसिएगा। और सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी है। जिन लोगों ने यह किया है, जो सोशल मीडिया में या वीडियो में आया है, उसके गुनाहगार की जिम्मेदारी तय करने का काम पुलिस मुख्यालय का है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा जेडीयू माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का सिक्योरिटी जिस तरीके से बिहार के माननीय मंत्री निशांत कुमार जी को धक्का देकर के साइड किया, तो यह कोई नई बात नहीं है। बिहार की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नाम पर mandt दिया था। और राजनीतिक विदाई उनका जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने की, उसी समय जदयू को सचेत हो जाना चाहिए था। अभी भी समय है जदयू—ऐसा न हो कि नेताओं को साइड करते-करते, जदयू के नेताओं को साइड करते-करते भारतीय जनता पार्टी जदयू के अस्तित्व को ही खत्म कर दे। तो समय रहते जदयू को निर्णय लेना चाहिए अपने अस्तित्व को बचाने के लिए और जितना जल्दी हो सके भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ देना चाहिए。 प्रतिमा कुमारी, पूर्व विधायक कांग्रेस बीजेपी के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा सबसे पहले तो जब इस प्रकार की घटना होती है तो विपक्ष का जो हालात है, वह चाहता है कि एनडीए में भ्रम पैदा करें। पहले तो मैं विपक्ष को एक सीधा सलाह देता हूं कि एनडीए पूरी चट्टानी एकता के साथ एकजुट है। उनके नेता एकजुट हैं। सम्राट चौधरी जी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जो गठबंधन है और अब निशांत जी जदयू के एक बड़े नेता हैं, यह सब जगजाहिर हो गया है। और जो भी प्रशासन और उनके साथ सुरक्षाकर्मी थे, मुझे लगता है ध्यान नहीं दिए होंगे, लेकिन अगर उनसे इस मामले में लापरवाही हुई है... मैं भी मुख्यमंत्री जी के साथ कई प्रोटोकॉल में पीछे रहा हूं, कभी भी हमको कोई वैसा असहज स्थिति पैदा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जी खुद बुलाते हैं, मैं कई बार देखा हूं कि निशांत जी को हाथ पकड़ के वह साथ में लिए हैं। तो यह अगर लापरवाही हुई है तो नीरज जी ने भी कहा है और मैं भी कहता हूं कि जरूर उसकी समीक्षा होनी चाहिए और नहीं तो कभी-कभी गलती और भूल भी होती है, तो उसको भी आगे सुधारा जा सकता है। लेकिन मैंने देखा हूं माननीय मुख्यमंत्री जी हमेशा निशांत जी को साथ लेकर के, हाथ पकड़ करके कई मामलों में मैं खींचते देखा हूं और साथ लेकर के चल रहे हैं। एनडीए इन सब मामलों से कोई भ्रम में नहीं आने वाला है, पूरी तरीके से एकजुट है। हम्म, ठीक है。 संजय कुमार गुप्ता, बीजेपी विधायक RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा की यह धक्का निशांत कुमार को नहीं दिया गया है, वह धक्का नीतीश कुमार जी को दिया गया है। हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव जी लगातार कहते आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी जदयू को खत्म कर देगी, खत्म कर देगी। यह शुरुआत कई महीनों से या सालों से पहले से शुरू हो चुकी है। यह तो इसकी बानगी है एक थोड़ी सी। आपने देखा होगा कि किस तरह से धक्का मारा गया। वह जदयू के कार्यकर्ताओं को, जदयू के और बाकी नेताओं को औकात बताई गई है कि तुम्हारी हैसियत यही है। कारी सुहेब, एमएलसी आरजेडी0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में भाजयुमो ने विधायक के विवादित बयान पर पुतला दहन, जांच की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor:बागेश्वर में बीजेपी युवा मोर्चा ने लगाए हरीश धामी मुर्दा बाद के नारे।पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी की कथित टिप्पणी और नरबलि से जुड़े बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बागेश्वर में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कत्यायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई。0
0
Report
स्याना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धुआं 2 किमी तक दिखाई दिया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:स्याना में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया. हापुड़ मार्ग पर आबादी से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गोदाम में अचानक भड़की आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार. स्याना क्षेत्र में हापुड़ मार्ग पर गुरुवार को कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोदाम से उठती आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने आसमान को ढक लिया. धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि हापुड़ मार्ग पर आबादी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी. गोदाम में कबाड़ का सामान भरा होने के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया. दूर से ही धुआं दिखाई देने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी. आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई. गोदाम में रखे कबाड़ के सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई. आग की भयावहता देखकर लोग सहम गए. वहीं, आसपास के क्षेत्र में धुएं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के बाद आग लगने के कारणों और गोदाम में हुए नुकसान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है. गोदाम में आग लगने की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
बर्फीली वादियों में स्केटिंग का आनंद: शानदार नजारे के बीच यादगार सफर
Noida, Uttar Pradesh:खूबसूरत वादियां, चारों तरफ बर्फ और ठंडी-ठंडी हवाएं... ऐसे नजारे के बीच स्केटिंग करने का मजा ही कुछ अलग होता है! जहां एक तरफ कुदरत की खूबसूरती मन मोह लेती है, वहीं बर्फ पर फिसलते हुए आगे बढ़ना इस सफर को और भी यादगार बना देता है। सच में, ऐसी जगह पर स्केटिंग करने का मौका मिले तो शायद कोई वापस आने का नाम ही न ले! वादियों में स्केटिंग का अलग ही मजा है! खूबसूरत नजारा और बर्फ पर शानदार सफर!0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से बिहार में विकास की उम्मीद, वैशाली में पुल उद्घाटन
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर कहा माननीय प्रधानमंत्री जी 21 तारीख को जो सबसे पुराना गणतंत्र वैशाली की धरती पर आ रहे हैं। सिक्स लेन पुल, जो पटना-बिदुपुर पुल है, जो नॉर्थ बिहार को, साउथ बिहार को जोड़ता है, उस पुल का उद्घाटन करेंगे। और बहुत सारी योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे जो जनहित की योजनाएं हैं。 बिहार को सौगात देंगे। और कुछ इन्वेस्टमेंट का भी मंत्र देकर जाएंगे, इन्वेस्टर्स भी आएंगे। उसके आने से निश्चित तौर पर बिहार में एक उत्साह है, बिहार में विकास होगा, बहुत सारे क्षेत्रों में काम होंगे。 वही मंत्री ने कहा 2 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे। बिहार सरकार के चीफ सेक्रेटरी के पत्र निकाले जाने को लेकर कहा यह अच्छी पहल है। लोकतंत्र में तो होना चाहिए, जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि—हम जनता के सेवक हैं। और हमारी प्राथमिकता, अहमियत, हमारा कार्यशैली सब जनता के लिए होता है, तो निश्चित तौर पर ग्राउंड स्तर पर ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि जो डेमोक्रेसी का जो मतलब है—ट्रू डेमोक्रेसी जिसको कहते हैं, ग्रासरूट ऑफ डेमोक्रेसी—उसका मतलब निकले और सही मायने में ग्राम स्वराज जो गांधी जी का सपना था, तो इससे निश्चित तौर पर होगा। और हम समझते हैं कि एक स्वागत योग्य कदम है। बाइट — संतोष सुमन, मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
90 से पार दादी, घर में जिम बनाकर 100 साल तक जीने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh: उम्र भले ही 90 साल पार कर चुकी हो, लेकिन दादी के हौसले अभी भी जवान हैं....जहां इस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं दादी ने घर को ही जिम बना रखा है और बड़े मजे से कसरत कर रही हैं.... लगता है दादी ने 100 साल तक जीने की पूरी तैयारी कर ली है....इनका जोश देखकर तो यमराज भी सोचते होंगे कि अभी इन्हें बुलाना खतरे से खाली नहीं, कहीं मुझे ही एक्सरसाइज न करवाने लग जाएं दादी की फिटनेस के आगे जवानी भी फेल! 100 साल तक जीने की पूरी तैयारी0
0
Report
जयपुर विद्युत हादसा: गलत शटडाउन से श्रमिक की मौत पर विभाग पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्युत विभाग के अभियंताओं की लापरवाही ने एक बार फिर एक श्रमिक की जान ले ली। लगातार हो रहे विद्युत हादसों के बावजूद उच्च स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला बासखों क्षेत्र के मदरामपुरा जीएसएस के भटेरी फीडर का है, जहाँ बिजली लाइन पर काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गलत शटडाउन दिए जाने के कारण यह हादसा हुआ। श्रमिक सियाराम शर्मा नया ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को तत्काल बस्सी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर कई घंटों तक हंगामा कर जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले में बासखों के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सहायक अभियंता दीपक मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी लापरवाही को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। हादसे ने एक बार फिर विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था, शटडाउन प्रक्रिया और फील्ड में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का हंगामा देख अधिशाषि अभियंता श्रीकृष्ण अग्रवाल अभियंता मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाइइस के बाद अस्पताल से मृतक सियाराम शर्माका पोस्टमार्टम करवा कर शव रवाना करवाया,, अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
पांचों की टीम ने गर्दन पर रस्सी से गोल घूमकर किया चौंकाने वाला करतब—वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:डांस की ऐसी शानदार परफॉर्मेंस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे....पांच लोगों की इस टीम ने ऐसा अनोखा करतब दिखाया है, जिसे देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। एक लड़की अपनी गर्दन में बंधी रस्सी के सहारे गोल-गोल घूमती है, वहीं चार लड़के उसके ऊपर से एक साथ गोल घेरा बनाते हुए घूमते हैं। पांचों के बीच इतना बेहतरीन तालमेल और संतुलन देखने को मिलता है...यह परफॉर्मेन्स काफी शानदार है टीम ने दिखाया गजब का करतब! अनोखे डांस का वीडियो वायरल0
0
Report
भरतपुर के पंचायत समिति-वार जिला परिषद मतगणना कल वार्डवार टेबलों पर शुरू
Bharatpur, Rajasthan:एंकर-पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनावों की मतगणना कल मास्टर अदितेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना वार्डवार की जाएगी। हर वार्ड की मतगणना सम्बंधित रूम में एक ही टेबल पर की जाएगी। मतगणना के दौरान 1 काउंटिंग एजेंट रूम में मौजूद रहेगा। जिला परिषद सदस्य की भी मतगणना वार्डवार की जाएगी। जिला परिषद सदस्य के लिए रूम में सभी टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए प्रत्याशी हर टेबल पर काउंटिंग एजेंट मौजूद रख सकता है। जो वार्ड दो पंचायत समिति में आते हैं। उनकी मतगणना दोनों पंचायत समितियों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की जाएगी。 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिले की सात पंचायत समितियों के कुल 887 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 107 टेबल निर्धारित की गई हैं। वैर में 99, भुसावर में 100, बयाना में 188, नदबई में 156, सेवर में 115, उच्चैन में 79 और रूपवास में 150 मतदान केंद्र शामिल हैं। रूम नंबर 8 में 10 टेबलों पर, रूम नंबर 5 में भुसावर की मतगणना 10 टेबल पर की जाएगी। बयाना की मतगणना रूम नंबर 22 और 23 में 12-12 टेबल पर की जाएगी। नदबई की मतगणना रूम नंबर 25 और 26 में 12 और 9 टेबल पर की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत समिति सेवर की मतगणना रूम नंबर 4 में 14 टेबलों पर की जाएगी। उच्चैन की मतगणना रूम नंबर 13 में 9 टेबलों पर होगी। रूपवास की मतगणना रूम नंबर 01 और 12 में 10 और 9 टेबलों पर की जाएगी।0
0
Report
डॉल्फिन ने पूल में बास्केटबॉल से सबका ध्यान खींच लिया
Noida, Uttar Pradesh:इस वीडियो में दो डॉल्फिन का कमाल देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे... स्विमिंग पूल के अंदर दोनों डॉल्फिन इंसानों की तरह बड़े मजे से बास्केटबॉल खेल रही हैं... पहले एक-दूसरे के साथ गेंद उछालती हैं....और कमाल की बात तो ये है कि गेंद को सीधा टोकरी में डालकर बास्केट भी कर देती हैं...रेफरी एक महिला हैं, जो दोनों का खेल मॉनिटर कर रही होती है... डॉल्फिन के परफेक्ट शॉट ने सबको चौंका दिया! जब डॉल्फिन बनीं बास्केटबॉल की खिलाड़ी!0
0
Report
Advertisement
