460001
बैतूल में जयवंती हक्सर कॉलेज की लापरवाही, बारिश से भीगी लाखों की किताबें
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के जयवंती हक्सर महाविद्यालय, जिसे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा प्राप्त है, में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कॉलेज की लाइब्रेरी में छात्रों को वितरित की जाने वाली लाखों रुपये की किताबें बेसमेंट में फर्श पर रखी गई थीं। मूसलाधार बारिश से बेसमेंट में पानी भरने के कारण हजारों किताबें भीग गईं और कई के पन्ने गल गए। लाइब्रेरी इंचार्ज छुट्टी पर हैं और कॉलेज की प्रिंसिपल को किताबों के नुकसान की जानकारी नहीं थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में कल प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन बंद, आम लोग ऑटो महंगे पाए
Noida, Uttar Pradesh:Delhi में कल प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन बंद, आम लोग ऑटो महंगे पाए0
0
Report
फर्जी बीमा पॉलिसी व गूगल एडवरटाइजमेंट से साइबर ठगी: 7 गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी और गूगल एडवरटाइजमेंट के जरिए लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। मामले में दीपक खन्ना उर्फ डीजे की तलाश की जा रही है। پولیس जांच में सामने आया कि आरोपी बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण कराने और प्रीमियम पर छूट देने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके लिए वह गूगल एडवरटाइजमेंट का इस्तेमाल कर लोगों तक पहुंचते थे। विश्वास में लेने के बाद पीड़ितों से रकम ट्रांसफर करा लेते थे। इसके बाद उन्हें ई-मेल के जरिए फर्जी बीमा प्रमाणपत्र भेज दिए जाते थे, जिससे ठगी का पता देर से चलता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो एटीएम/डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, एक पासबुक और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके जरिए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील कि बीमा पॉलيسي का नवीनीकरण कराने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से जानकारी की पुष्टि जरूर करें।0
0
Report
दीक्षांत समारोह: 149 विद्यार्थियों को डिग्री, गंगवार ने गोल्ड मेडल प्रदान किये
Dhanbad, Jharkhand:बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह आज सम्पन्न हो गया. मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों टॉपरों को गोल्ड मेडल व डिग्री प्रदान की गई. दीक्षांत समारोह में सभी चयनित 149 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई. इनमें 99 छात्राएं व 50 छात्र शामिल थे. इसी दीक्षांत समारोह में डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो को भी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया. दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें देखने को मिलीं। आज का दिन बीबीमकेयू के छात्र छात्राओं के लिए यादगार दिन रहा. किसी के हाथ में डिग्री हासिल करने की खुशी थी, तो किसी के चेहरे पर गोल्ड मेडल पाने का गर्व साफ झलक रहा था। दीक्षांत समारोह में सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं ड्रेस कोड के साथ समारोह में पहुंचे थे. मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार समारोह में 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक रहे. उनके ही हाथों से सभी 149 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई. इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी डिग्री धारको को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी. उन्होंने डिग्री धारको को नई खोज, नवाचार और अनुसंधान के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में अभी कई पदों को भरना है और इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है. झारखण्ड प्रदेश देश के अच्छे प्रदेशो में गिनती हो यही प्रयास किये जा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
पांवटा साहिब में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार रहे मौजूद कांग्रेस वोट चोरी पर चुनाव आयोग के खिलाफ कर रही प्रदर्शन तो भाजपा क्यों दे रही जवाब - विनय वोट चोरी से भाजपा सत्ता हथियाने का कर रही कार्य राम मंदिर चोरी पर भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने घेरा भाजपा को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आह्वान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने की। पांवटा साहिब में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ज्ञानेश कुमार की स्थिति तक कांग्रेस रुकने वाली नहीं है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अगवाई में विशाल रैली निकाली गई साथ ही एसडीएम कार्यालय के बाहर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार का पुतला रोका गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय एसडीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और वोट चोरी के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी देश में बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी और मतदाताओं के नाम अवैध रूप से काटे जाने को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हमारा सवाल सीधे चुनाव आयोग से है, लेकिन समझ से परे है कि कांग्रेस के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के बजाय भाजपा के नेता क्यों सफाई और जवाब दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यह रवैया साफ दर्शाता है कि दोनों के बीच साठगांठ है।विनय कुमार ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतने में नाकाम साबित हो रही है, इसलिए अब 'वोट चोरी' के जरिए पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के प्रभाव वाले क्षेत्रों से जानबूझकर लाखों वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं ताकि चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा सके। विनय कुमार, अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश0
0
Report
बहादुरगढ़ STF ने संगठित गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 हथियार-39 कारतूस बरामद
Jhajjar, Haryana:एसटीएफ बहादुरगढ़ को मिली बड़ी कामयाबी。 इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने संगठित गिरोह के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार。 3 अवैध हथियार और 39 कारतूस किये बरामद。 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात की फिराक में थे आरोपी。 पुलिस से घिरा देखकर एक आरोपी फ्लाईओवर से कूदकर हुआ घायल。 पी जी आई रोहतक में हो रहा घायल आरोपी का उपचार。 नाहरा नाहरी रोड फ्लाईओवर के पास आरोपियों को किया गिरफ्तार。 तीनो आरोपियों का नाम अंकित, एक ही गांव कुलासी के रहने वाले हैं सभी。 अंकित उर्फ पुनीत पर पहले से दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले。 अंकित उर्फ डेका पर हैं 9 मामले दर्ज。 अंकित उर्फ सूंडा पर भी दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले。 आरोपियों से बरामद हथियारों में हैं दो विदेशी पिस्तौल。 डीएसपी नरेश कुमार ने कहा- आरोपियों से की जा रही पूछताछ。 अपराध से जुड़े दूसरे आरोपियों की जानकारी भी हासिल कर सकती है पुलिस0
0
Report
यूपी विधानसभा प्रमाणपत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रियंका सिंह रावत का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को यूपी विधानसभा में चुनाव सर्टिफिकेट मिले। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा, "मुझ जैसी साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संसद के सदस्य तक बड़े पद पर मैं पहुंची हूं। ये सिर्फ भाजपा में देखने को मिलता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता कहीं तक भी पहुंच सकता है...कहीं कोई शक नहीं है कि 2027 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।"0
0
Report
Advertisement
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने कॉकरोच पार्टी को चेतावनी; जंतर मंतर पर आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कॉकरोच पार्टी को दी चेतावनी...भगवा का अपमान करने वालों को जंतर मंतर पर जाकर देखेंगे। अपने कार्यकर्ताओं से कल सुबह 10 बजे जंतर मंतर पहुंचने के लिए आह्वान किया है0
0
Report
महंगाई से दुर्गा प्रतिमाओं के कारोबार में लागत बढ़ी, बिक्री संतुलन चुनौती
Vidisha, Madhya Pradesh:दुर्गा प्रतिमाओं पर महंगाई की मार नवरात्रि का पर्व नजदीक है और बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने लगी है. लेकिन इस बार मूर्ति कारोबारियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. मूर्तियों की बिक्री पुराने दामों पर हो रही है, जबकि सजावट में इस्तेमाल होने वाला सामान महंगा हो गया है. ऐसे में मूर्तिकारों की लागत बढ़ गई है और मुनाफा कम होने की चिंता सता रही है. विदिशा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के कारोबार से जुड़े भंवरलाल बताते हैं कि ग्राहकों को मूर्तियां पुराने रेट पर ही देनी पड़ रही हैं, लेकिन बाजार से सजावट का सामान खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. इससे मूर्तियाँ तैयार करने की लागत बढ़ गई है. वहीं, मूर्तियाँ खरीदने आने वाले किसानों का कहना है कि फसलों के दाम में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि मूर्तियों और उनसे जुड़ी सामग्री की लागत बढ़ रही है. ऐसे में एक ओर जहां किसान बढ़ते खर्च से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मूर्ति कारोबारियों के सामने भी लागत और बिक्री के भाव के बीच संतुलन बनाना चुनौती बन गया है.0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये मुआवजे की घोषणा, मरम्मत पर जोर
Chapra, Bihar:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेंगे सात-सात हजार रुपये, फसल और मवेशियों के नुकसान का भी मिलेगा मुआवजा : रूडी स सांसद ने विधायकों और अधिकारियों के साथ की बाढ़ से हुए नुकसान व राहत कार्यों की समीक्षा, पुनर्वास और क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व बांधों की मरम्मत पर दिया जोर सारण में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी तेज हो गई है। छपरा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को अमनौर और छपरा के विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात-सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा फसल और मवेशियों को हुए नुकसान के लिए भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि बाढ़ ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। इस कठिन समय में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपसी समन्वय के साथ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने बाढ़ की त्रासदी के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राहत कार्यों में आईं कमियां, सरकार कर रही कार्रवाई राजीव प्रताप रूडी ने स्वीकार किया कि बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में कुछ कमियां भी सामने आईं। उन्होंने कहा कि इन कमियों को लेकर बिहार सरकार कार्रवाई कर रही है। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बीच दो से तीन दिनों के भीतर हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात करने, सामुदायिक रसोई शुरू करने और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने जैसे कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में प्रशासनिक तंत्र के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। सारण में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने समन्वय बनाकर काम किया। पानी उतरने के बाद नुकसान की भरपाई पर जोर सांसद ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। बाढ़ से सड़कों, पुल-पुलियों और बांधों को काफी नुकसान पहुंचा है। इनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन और अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री ने भी बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। रूडी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें दोबारा सामान्य जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
बानसूर के शिवनगर में आग से 10+ कड़बियाँ जलकर राख, किसान भारी नुकसान
Jaipur, Rajasthan:खबर:-TV+HYPER_KHABAR... जिला:-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:-बानसूर जिला रिपोर्टर:-Amit_Yadav इन्फॉर्मर:-Amit_yadav लोकेशन:-बानसूर Mob:-9694131304 Twitter:-@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामनवास के शिवनगर गांव में कड़बियों में आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से 10 से अधिक कड़बियों के ढेर जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर हरसौरा पुलिस को सूचना दी गयी। घटना आज दोपहर करीब एक बजे की है। जहाँ शिवनगर निवासी दिनेश सैनी की करीब 8 से 10 कड़बी के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के कारण किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शिवनगर गांव में रास्तों की समस्या के चलते आग बुझाने के लिए उचित व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर हरसोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
चालती ट्रेन में शराबी यात्री का बवाल: चार घंटे अफरा-तफरी, आरपीएफ ने नियंत्रण किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।आरामदायक सफर की उम्मीद लेकर एसी कोच में बैठे यात्रियों के लिए वेनगंगा एक्सप्रेस का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। शराब के नशे में धुत एक यात्री ने ऐसा उत्पात मचाया कि महिला, बच्चे और बुजुर्ग तक सहम गए। कभी ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर पैर बाहर निकालना, तो कभी साथी यात्रियों से गाली-गलौज और बदसलूकी। आरोप है कि युवक ने यात्राओं बैग छीनकर उसे बाहर फेंकने की कोशिश भी की। करीब चार घंटे तक चले इस हंगामे से कोच में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीटीई, हाउसकीपिंग स्टाफ और यात्रियों ने मिलकर किसी तरह स्थिति संभाली। आखिरकार गोंदिया स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ के हवाले किया गया। अब सवाल यही है कि चलती ट्रेन में यात्रियों को घंटों इस परेशानी का सामना क्यों करना पड़ा? ट्रेन नंबर 12251 यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-3 में चांदाफोर्ट से मूलमरोड़ा के बीच शाम करीब 5 बजकर 51 मिनट पर एक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत युवक कभी कोच के दरवाजे की सीढ़ियों पर बैठकर पैर बाहर निकालता, तो कभी यात्रियों को गालियां देकर परेशान करता रहा। बर्थ नंबर 17 और 18 पर सफर कर रहे सिद्धार्थ और प्रशांत ने टीटीई से शिकायत की कि युवक उनका बैग ले गया था और उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा था। हाउसकीपिंग स्टाफ की मदद से बैग तो वापस मिल गया, लेकिन युवक की हरकतों पर लगाम नहीं लगी। वडसा स्टेशन पर उसे उतारने की कोशिश भी नाकाम रही और वह दोबारा ट्रेन में चढ़ गया। इसके बाद डिप्टी सीटीआई एएस खलको और मुख्य टिकट निरीक्षक एएस मिंज ने आरपीएफ से लगातार संपर्क किया। हाउसकीपिंग और पेंट्रीकार स्टाफ के साथ करीब 15 यात्रियों ने मिलकर युवक को काबू में करने की कोशिश की। यहां तक कि उसके सिर पर पानी डालकर नशा उतारने का प्रयास भी किया गया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती रही। महिलाएं बाथरूम जाने से बचती रहीं, बच्चे सहमे रहे और बुजुर्ग यात्री असहज माहौल में सफर करने को मजबूर रहे। आखिरकार रात करीब पौने दस बजे गोंदिया स्टेशन पर युवक को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ के हवाले किया गया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण के लिए रेलवे की व्यवस्था कितनी मुस्तैद है?0
0
Report
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर: लंबित मामलों का राजीनामा से समाधान संभव
Pali, Rajasthan:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 10 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेशन के सन्दर्भ में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित प्रकरण (अशमनीय के अलावा), वैवाहिक विवाद (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण, सिविल मामला और अन्य राजीनामा योग्य मामले के संबंध में आयोजित की जावेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में राजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली ने पाली न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के विजेता को राजस्थान का राज्य प्रतिनिधित्व मिलेगा
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के जिला स्तरीय TLM प्रतियोगिता में विजेता को राजस्थान का राज्य प्रतिनिधित्व मिलेगा। डिप्लोमा कर रहे भावी शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए रचनात्मक शिक्षण सामग्री बनाई। राजस्थान राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन ने डाइट परिसर में इसका आयोजन किया। प्रतिभागियों ने हिंदी और गणित विषयों पर संख्या ज्ञान, आकृतियों की पहचान जैसे टॉपिक पर सामग्री तैयार की। डाइट प्रिंसिपल मधुबला पूनिया ने बताया कि इसका मकसद भावी शिक्षकों को खेल-खेल में सिखाने और गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए प्रेरित करना है। नई शिक्षा नीति भी रटने के बजाय करके सीखने पर जोर देती है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सामग्री का चुनाव होगा। जिला स्तर पर पहला स्थान पाने वाला प्रतिभागी 27 अक्टूबर को उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।0
0
Report
बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजन में मातम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसा नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास हुआ। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी सुखदेव प्रसाद के रूप में की गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुखदेव प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुखदेव प्रसाद किसी काम से अपने घर से निकले थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास एक चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल सुखदेव प्रसाद को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में मातम छा गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
सीकर हत्याकांड: तीसरे दिन धरने पर परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम पर अड़ंगा
Sikar, Rajasthan:सीकर: संदीप पिलानिया हत्याकांड में दूसरे दिन भी धरना, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन और ग्रामीण, एसपी ऑफिस के घेराव की चेतावनी, पुलिस ने कुछ युवकों को डिटेन किया सीकर के सदर थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते युवक संदीप पिलानिया की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीण का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण दूसरे दिन भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को डिटेन किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि उनकी मांग केवल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी है। उन्हें न मुआवजा चाहिए और न ही नौकरी, बल्कि घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। धरने पर बैठे Ashok ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिला कलेक्टर के आवास का भी घेराव करेंगे。 तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने किया था हमला पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल के अनुसार घटना रसीदपुरा और बढ़ाढर गांव के बीच एक नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई थी। अजीतपुरा निवासी संदीप पिलानिया किसी काम से निकला हुआ था। इसी दौरान तीन गाड़ियों में सवार होकर आए कई लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी आनंद शर्मा को भी गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हमले में संदीप पिलानिया की मौत हो गई, जबकि आनंद शर्मा का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद संदीप के शव को सीकर की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद से ही परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने बताया कि परिजनों की मांग आरोपियों की गिरफ्तारी की है। उनके अनुसार, पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे हैं। वार्ता में पुलिस की कार्रवाई को लेकर संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा。 धरने पर बैठे अशोक का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी तक वे संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी रंजिश की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल बताए जा रहे दोनों गुटों के लोगों का संबंध मादक पदार्थों की तस्करी से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले में डिटेन किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, मोर्चरी के बाहर धरना जारी है। परिजनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा 1.बाइट - ताराचंद धायल (चेक की शर्ट) पूर्व उप जिला प्रमुख, सीकर। 2.बाइट - अशोक कुमार स्थानीय ग्रामीण。0
0
Report
Advertisement
