icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460440
Ashish RathoreAshish RathoreFollow26 Sept 2024, 06:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खरगोन सनावद में NDPS केस: 2 लाख से अधिक ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में 2 लाख रूपये से अधिक की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी अरुण पिता संतोष योगी उम्र 37 सुनील पिता संतोष कौशल उम्र 35 साल को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपीयो के पास से 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर की जब्त। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। तस्करी में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी की जब्त। सनावद से गुजर रहे इंदौर-इच्छापुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी। थाना सनावद में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज। सप्लायर और तस्करी नेटवर्क को लेकर पुलिस आरोपीयो से कर रही पूछताछ। सनावद थाना क्षेत्र की घटना।
0
0
Report
Advertisement

रेलवे ने 22 अक्टूबर से देशभर के स्टेशनों पर शुरू किया रेल जन संवाद

Noida, Uttar Pradesh:रेलवे की बड़ी पहल: 22 अक्टूबर को देशभर के सभी स्टेशनों पर होगा ‘रेल जन संवाद’ - 22 अक्टूबर को देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी भागीदारी बढ़ाना है। - युवाओं की भागीदारी के लिए ‘रेल जन युवा संवाद’। अभियान के तहत युवाओं को भी रेलवे से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा। - रेलवे बोर्ड के सचिव ने स्पेशल कैंपेन 6.0 की प्रगति की समीक्षा की। 8 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरिए हुई बैठक में जोनल रेलवे, मंडलों, उत्पादन इकाइयों और रेलवे PSU के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। - एक लाख स्थलों की सफाई का लक्ष्य। रेलवे ने अभियान के तहत देशभर में 1,00,000 स्थानों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। - 7 लाख वर्गफुट जगह कराई जाएगी खाली। रेलवे परिसरों और कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री हटाकर 7,00,000 वर्गफुट जगह खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है। - कबाड़ के निस्तारण से ₹600 करोड़ जुटाने का लक्ष्य। रेलवे स्क्रैप और ई-वेस्ट के निस्तारण के जरिए राजस्व अर्जित करने पर जोर दे रहा है। - ई-वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष फोकस। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के संग्रह, पृथक्करण और निस्तारण के लिए ई-वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2022 के प्रावधानों का पालन किया जाएगा। - ‘वेस्ट टू वंडर’ पहल को बढ़ावा। अनुपयोगी सामग्री और कबाड़ से उपयोगी या आकर्षक संरचनाएं बनाने वाली अच्छी पहलों की पहचान कर उन्हें दूसरे रेलवे जोन में भी अपनाया जाएगा। - दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर स्वच्छता अभियान। अभियान के तहत स्टेशन परिसर में सफाई संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। - सरहिंद जंक्शन पर चार श्रेणियों में कचरा पृथक्करण। रेलवे कर्मचारियों को कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उसके उचित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। - रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान। मध्य रेलवे ने नागपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। - 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल कैंपेन 6.0। रेलवे मंत्रालय का जोर स्वच्छता, लंबित मामलों के निस्तारण, अनुपयोगी जगह खाली कराने और कबाड़ प्रबंधन में मापने योग्य परिणाम हासिल करने पर है।
0
0
Report

अजमेर में दुर्गा वाहिनी ने मातृ शक्ति के संदेश के साथ पथ संचालन किया

Ajmer, Rajasthan:देश में महिला शक्ति को सुदृढ़ करने और मातृ शक्ति को सम्मान के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर में परिषद की इकाई दुर्गा वाहिनी की ओर से पथ संचालन और सेवा सुरक्षा संस्कार समारोह का आयोजन किया गया... दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महला के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने हाथों में दंड,खड्ग और ध्वज के साथ कदम से कदम मिलाकर एक सूत्रता आत्म विश्वास और अनुशासन का संदेश दिया... महावीर सर्किल से शुरू हुआ पथ संचालन शहर के अनेक स्थानों से होता हुआ पुनः आरंभ स्थल पर सम्पन्न हुआ.. भारत माता बनी एक नन्ही बालिका ओर खुली जीप चलाती वाहिनी की सदस्य खासे आकर्षण का केंद्र रही... रिटायर्ड आईएएस स्नेहलता पंवार,रिटार्ड जज किशन गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अनेक महिलाएं और पुरुष भी इस दौरान मौजूद रहे.. वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महला ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी भी शामिल हैं.. बाइट - प्रज्ञा महला,राष्ट्रीय संयोजक
0
0
Report
Advertisement

खंडेला-उदयपुरवाटी मार्ग पर बस-पीकअप भिड़ंत, छह घायल

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला,सीकर स्लीपर बस व पीकअप की टक्कर खंडेला उदयपुरवाटी मार्ग स्थित रामपुरा प्याऊ पर हुई दुर्घटना कोहलापुर जा रही थी सवारियों से भरी बस दुर्घटना के बाद सवारियों में मची चीखपुकार घायलों को पहुंचा खंडेला उप जिला चिकित्सालय करीब आधा दर्जन सवारियों व पीकअप चालक को हल्की चोटें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से किया डिस्चार्ज एंकर सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के उदयपुरवाटी मार्ग स्थित रामपुर प्याऊ के पास आज एक स्लीपर बस व पिकअप के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन सवारियों व पिकअप चालक को हल्की चोटें आई जिन्हें खंडेला के राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बस कोल्हापुर के लिए तथा पिकअप खंडेला से उदयपुरवाटी की ओर जा रही थी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग दुरस्त करवाया गया।
0
0
Report

पाली में पहले चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 28 नॉमिनेशन दर्ज

Pali, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव को लेकर पहले चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं जिसको लेकर पाली जिले के 33 जिला परिषद वार्डो से अब तक 28 नॉमिनेशन फॉर्म जमा हुए हैं तो वही 13 अक्टूबर को अंतिम तिथि के दिन भी प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाएंगे तो वही पहले चरण में सोजत, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, रानी और बगड़ी पंचायत समिति में भी पंचायत समिति सदस्य के लिए नॉमिनेशन फॉर्म जमा हो रहे हैं जिसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया की जा रही है, ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी द्वारा जिला परिषद सदस्यों के लिए नॉमिनेशन फॉर्म प्राप्त किये गए तो वही 13 अक्टूबर को कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी भी अपना सिंबल जारी करेगी उसके बाद राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की भी स्थिति स्पष्ट होगी एवं कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में इसको लेकर भी सूची जारी की जाएगी, पहले चरण के चुनाव में पाली जिले की 157 ग्राम पंचायत में चुनाव होने हैं जिसको लेकर निर्वाचन विभाग तैयारी में जुटा है ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष: स्टेशन महोत्सव और 717 करोड़ का पुनर्विकास शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे भव्य स्टेशन महोत्सव हुआ आयोजन विधायक गोपाल शर्मा और महापौर सुनील कोठारी रहे मौजूद 717 करोड़ रुपए लागत से हो रहा पुनर्विकास DRM रवि जैन सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को स्टेशन परिसर में भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ आयोजित किया गया। समारोह में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन सहित रेलवे मुख्यालय एवं जयपुर मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान स्टेशन के ऐतिहासिक सफर और रेलवे की उपलब्धियों पर आधारित विरासत छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक गोपाल शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने उद्घाटन किया। रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही स्टेशन के 150 वर्षों के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। वर्ष 1875 से रेल विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा जयपुर स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 717 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। परियोजना में मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ने के लिए 108×95 मीटर क्षेत्रफल में एयर कॉनकोर्स विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा तीन नए फुट ओवरब्रिज, 30 लिफ्ट और 18 एस्केलेटर का प्रावधान किया गया है。
0
0
Report

श्यामदेउरवां पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

Dipu RawatDipu RawatFollow11m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मोहन लाल (50) पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी लखिमा, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोहन लाल के खिलाफ मुकदमा संख्या 382/10 में धारा 323, 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(16) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे और हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
0
0
Report

13 अक्टूबर को खंडवा मेंNational किशोर कुमार सम्मान, रघुवीर यादव को दिया जाएगा

Khandwa, Madhya Pradesh:कल 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाएगा सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को, आज पहले दिन "यह शाम मस्तानी" संगीत निशा। वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान कल 13 अक्टूबर को सु विख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को दिया जाएगा। 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर खंडवा में एक रंगा रंग कार्यक्रम के साथ मध्य प्रदेश शासन की ओर से यह सम्मान दिया जाएगा। सम्मान में शाल, श्रीफल , प्रशस्ति पट्ट और 5 लाख रुपए की नकद राशि मध्य प्रदेश शासन की ओर से दी जाती है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आज इंदौर और उज्जैन के गायक कलाकारों के द्वारा संगीत निशा "यह शाम मस्तानी" का आयोजन किया जाएगा। खंडवा में प्रतिवर्ष किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय फ़िल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाता है। अभी तक भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़े 29 कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। रघुवीर यादव ने कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन वेब सीरीज पंचायत में प्रधान जी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। रघुवीर यादव की जन्म भूमि जबलपुर है। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन आज 12 अक्टूबर, को सायं 7 बजे से ‘ये शाम मस्‍तानी’ गीत – संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। कल 13 अक्टूबर, को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं प्रख्यात गायक सुदेश भोसले द्वारा गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। किशोर कुमार अलंकरण समारोह में पधारे इंदौर के गायक सुनील शर्मा और उज्जैन से आई संध्या ग्रेवाल आज किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इन गायक कलाकारों ने किशोर दा के गीत गुनगुनाए। इन कलाकारों ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है की किशोर दा की समाधि और जन्म भूमि पर उन्हें गाने का मौका मिला।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में भाजपा का जेएनयू विरोधी मार्च, कांग्रेस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Lakhisarai, Bihar:जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला और कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की. जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले में मणिपुर से कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े आरोपों पर कांग्रेस के प्रति विरोध जताया, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की. जिलाध्यक्ष ने कहा, महिला गरिमा पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई हो, कांग्रेस नेतृत्व जवाबदेही तय करे. कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड से राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन व्यापक होगा. मौके पर अजय कुशवाहा सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, गौतम मंडल, सोनू चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top