460440
जन अभियान परिषद ने मेल बाबा नदी पर बोरी बंधान कर जल संरक्षण का दिया संदेश
Shahpur, Madhya Pradesh:विश्वभर में जल संकट की बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्राम मगरडोह में जल संरक्षण के लिए सराहनीय कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं, परामर्शदाताओं और नवांकुर समितियों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मेल बाबा नदी पर बोरी बंधान का निर्माण किया। इस पहल से गर्मी के दौरान पशुओं के लिए पानी उपलब्ध रहेगा और पानी की बर्बादी रुकेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी रामपुर पहुंचे, स्वार-टांडा में जनसभा को संबोधित करेंगे
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, यूपी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रामपुर जनपद के स्वार-टांडा क्षेत्र पहुंचे हैं। यहाँ वह जनसभा को संबोधित करेंगे।0
0
Report
YT नोट: क्या संदेश नई जानकारी की राह दिखाता है?
Chhindwara, Madhya Pradesh:नोट - YT0
0
Report
गौरीबाजार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर,एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हुआ हादसा
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में रविवार को मकान पर एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया । जहा दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लवकनी गांव निवासी बोल बम शर्मा के मकान पर रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के एक कमरे में एल्युमिनियम का फाटक लगाया जाना था। इसके लिए मजदूर फाटक को उठाकर मकान के दूसरे तल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान फाटक अनियंत्रित होकर गिर गया और मकान के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही फाटक में करंट उतर गया, जिससे उसे पकड़कर ले जा रहे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में धनंजय (28) पुत्र प्रभुनाथ, निवासी बलियवा, थाना रामपुर कारखाना और मनीष कुमार (28) पुत्र प्रमोद, निवासी देवकुआं लंगड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार के दौरान भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में रंजिश के चलते बदमाशों ने 4 गाड़ियों को तोड़ा, 15-20 युवक शामिल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने 4 गाड़ियों में की तोड़फोड़ रात 3 से 4 बजे के बीच बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम कबाड़खाना इलाके में पहुंचे थे करीब 15 से 20 लड़के GPO चौराहे पर उमर और आलिन के बीच हुआ था विवाद आलिन के साथियों पर उमर के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप कबाड़खाना इलाके में रहता है उमर हनुमानगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला0
0
Report
कोटा मंडल में 2x25 केवी विद्युत प्रणाली से ट्रेनें तेज, बिजली स्थिर
Noida, Uttar Pradesh:कोटा मंडल में हाईस्पीड ट्रेनों के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत, 596 ट्रैक किलोमीटर पर 2×25 केवी सिस्टम सक्रिय - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज。 - कोटा मंडल में 596 ट्रैक किलोमीटर पर आधुनिक 2×25 केवी विद्युत प्रणाली सक्रिय。 - सालाबाद से मुरहेसी रामपुर तक 128 ट्रैक किलोमीटर रेलखंड पर नई विद्युत प्रणाली चार्ज。 - भरतपुर में कोटा मंडल का चौथा 2×25 केवी ट्रैक्शन सब-स्टेशन शुरू。 - सुवासरा, गंगापुर सिटी और रामगंजमंडी के बाद भरतपुर में भी ट्रैक्शन सब-स्टेशन सक्रिय。 - नई व्यवस्था से एक ही रेलखंड पर अधिक ट्रेनों के संचालन के दौरान बिजली की मांग पूरी करने में मिलेगी मदद。 - ओवरहेड विद्युत प्रणाली की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज में गिरावट कम करने और स्थिर बिजली आपूर्ति में मिलेगी सहायता。 - ऑटोमैटिक सिग्नलिंग वाले रेलखंडों पर कम अंतराल में ज्यादा ट्रेनें चलाने की क्षमता होगी मजबूत。 - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने की दिशा में कदम。 - कोटा मंडल में अब तक 12 सब-सेक्शनिंग पोस्ट, 7 सेक्शनिंग पोस्ट और 4 ट्रैक्शन सब-स्टेशन इस व्यवस्था में शामिल。0
0
Report
आजमगढ़ में 29 नवंबर की महारैली NDA की ताकत दिखाने का दावा
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में आगामी 29 नवंबर की महारैली को लेकर मंत्री ओमप्रकाश ने बैठक कर किया बड़ा दावा, SIR पर विपक्ष को घेरा। जनपद आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हॉल में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी 29 नवंबर 2026 को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महारैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि 29 नवंबर को सामाजिक समरसता महारैली आजमगढ़ में NDA की राजनीतिक ताकत दिखाई देगी। जहां सुभासपा और NDA के नेता अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री राजभर ने विपक्षी दलों के बूथ प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी BLO से कोई गलती हुई है, तो राजनीतिक दलों के बूथ प्रतिनिधि क्या कर रहे थे? मतदाता सूची में नामों की स्थिति की पुष्टि आधिकारिक सूची से करने की बात भी कही। पंचायत चुनाव और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिलहाल तैयारियां चल रही हैं, दशहरा मेले के बाद बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीटों के बंटवारे पर फैसला होता है। समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने परिवारवाद, संपन्न वर्ग और अपराधियों को लेकर टिप्पणी की।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: मिठाई दुकानों पर बड़ा खाद्य नियंत्रण एक्शन, 150 किलोग्राम मिठाई नष्ट
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल खुद पहुंचे मैदान में तेलीबांधा की 3 मिठाई दुकानों समेत 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण गंदगी और स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित स्वच्छता में सुधार तक कम से कम 3 दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश खोवा, पनीर, लड्डू और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर होगी न्यायालयीन कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विभाग सख्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन का निरीक्षण अभियान रहेगा जारी0
0
Report
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों पर निशाना
Rajsamand, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद दौरातीन विधानसभा क्षेत्रों में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में साधा निशाना. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज पंचायती राज चुनावों के सिलसिले में राजसमंद जिले के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों—कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं- राजसमंद पहुँचकर उपमुख्यमंत्री ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दौरे के दौरान सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सरदारगढ़ पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी अनिल खटिक के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। सरदारगढ़ के बाद दीया कुमारी केलवा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे खमनोर क्षेत्र के कुंठवा गाँव पहुँचीं, जहाँ वार्ड 7 के प्रत्याशी मदन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। कुंठवा के बाद उनके कुरज गाँव में भी चुनाव प्रचार करने और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रहा। पंचायती राज चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
कानपुर के गोदाम से ढाई क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:दीपावली पर पटाखे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी थी...लेकिन पुलिस की छापेमारी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया...कानपुर के चकेरी में एक गोदाम से करीब ढाई क्विंटल अवैध पटाखे बरामद हुए हैं... पटाखों का अवैध भंडारण सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है...फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है...अब देखना होगा कि इस कारोबार से जुड़े बाकी लोगों तक पुलिस कब पहुंचती है...0
0
Report
Advertisement
इंदौर के बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में भीषण आग, फैक्ट्रियाँ चपेट में
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां ऑयल और पेंट्स की फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।0
0
Report
गिद्दी में नकाबपोश अपराधियों ने सीसीएल कर्मी की हत्या, लूट के संकेत
Hazaribagh, Jharkhand:गिद्दी में नकाबपोश अपराधियों ने सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल द्विवेदी उर्फ हैप्पी की उनके सीसीएल क्वार्टर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मंगलेश अपनी पत्नी सोनाली के साथ कमरे में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने अचानक धावा बोलकर दंपती को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद मंगलेश पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दो मोबाइल फोन और जेवरात लेकर फरार हो गए।0
0
Report
रायगड के म्हसळा में मैगी पैकेट से जिंदा कीड़े; बच्चों के सुरक्षा पर सवाल
Chendhare, Maharashtra:अन्नेकर- लहान मुलांच्या आवडत्या मॅगीमध्ये चक्क जिवंत किडे आढळल्याचा धक्कादायक प्रकार रायगडच्या म्हसळा शहरात समोर आला आहे. मॅगी उकडताना पाण्यात किडे दिसल्यानंतर सीलबंद पॅकेट तपासले असता त्यातही किडा रेंगाळताना आढळला. या प्रकारामुळे पालकांमध्ये चिंता व्यक्त होत आहे. मॅगीसारख्या नामांकित कंपनीच्या उत्पादनात असा प्रकार घडत असल्यास अन्न व औषध प्रशासन नेमके काय करत आहे, असा सवाल उपस्थित होत आहे. संबंधित पॅकेट आणि बॅचची तपासणी करून दोषींवर कारवाई करण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
Advertisement
रामगंजमंडी के शिव मंदिर में वाटर कूलर से करंट लगने से दो बच्चियां घायल
Noida, Uttar Pradesh:वाटर कूलर से करंट लगने पर दो बच्चियां घायल रामगंजमंडी। कुंभकोट की ढोल बस्ती में रविवार को शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर से करंट लगने पर 8 वर्षीय यशोदा भील पुत्री जोधराम भील और 11 वर्षीय किरण ऐरवाल पुत्री बिरम ऐरवाल घायल हो गईं। दोनों मंदिर की सफाई के बाद पानी पीने गई थीं। यशोदा को करंट लगता देख किरण बचाने पहुंची, तो वह भी चपेट में आ गई। परिजन दोनों को रामगंजमंडी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अब दोनों की हालत ठीक है।0
0
Report
SC-ST केस में जयराम मंडल को जेल, बिरबल पासवान के आरोपों पर विवाद
Munger, Bihar:एससी-एसटी केस में जयराम मंडल को भेजा जेल।मनरेगा योजनाओं में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर हुआ था विवाद- बिरबल पासवान ने मारपीट व रंगदारी के आरोप में दर्ज कराया था केस टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित जयराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि आरोपित को हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि गांव में मनरेगा की करीब 74 योजनाओं में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर विवाद हुआ था। जयराम मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और डीडीसी के यहां परिवाद दाखिल किया था। मामले की जांच के लिए निदेशक डीआरडीए के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने कई योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया था। ग्रामीणों ने बिरबल पासवान पर दिव्यांग होने के बावजूद मनरेगा में मजदूरी का लाभ लेने, उनकी पत्नी के विद्यालय में रसोइया रहते हुए मनरेगा मजदूरी लेने तथा नाबालिग पुत्री के नाम पर जाब कार्ड बनाए जाने सहित कई आरोप लगाए थे। गांव में नाबालिगों के जाब कार्ड और कथित फर्जी भुगतान का मामला भी उठाया गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच, 21 सितंबर को एक योजना स्थल पर काम रोकने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बिरबल पासवान ने जयराम मंडल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए जयराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया。0
0
Report
मदन दिलावर ने कांग्रेस को चूहों की दल कहा, भ्रष्टाचार के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला, बोले- “कांग्रेस चूहों का दल है, जो कुतर-कुतर कर सत्ता का रास्ता तैयार करना चाहती है।” मदन दिलावर बोले- “अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार अलीबाबा चालीस चोरों की गैंग थी।” कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया, बोले- कांग्रेस अब कभी देश की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत सरकार पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बोले- गरीब जनता के पीने के पानी को भी डकार गई कांग्रेस की सरकार। अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए बोले- “हो सकता है, उन्होंने भी पानी के खेल में कमीशन खाया हो, तैयार रहो, आपकी भी बारी आ सकती है।” पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी का जिक्र कर दिलावर बोले- “अब सरगनाओं की बारी आ सकती है, तैयार रहें。” दिलावर ने कहा- भाजपा सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगी。 पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव दौररे पर हैं। चेचट पंचायत समिति के भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन। भाजपा प्रत्याशियों को 17 में से 17 वार्ड जिताकर पंचायत समिति में पहला बोर्ड बनाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
