icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहराइच में आवारा कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर हमला कर घायल किया

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोंचा, हालत गंभीर, ख़बर बहराइच से है, जहाँ थाना हरदी क्षेत्र के महेश पुरवा में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला। कड़ी मशक्कत से परिजनों व ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ा। आनन फानन में एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसे एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, हरदी क्षेत्र के महेश पुरवा गांव निवासी शमीम अहमद की राइमा (3 वर्सीय बेटी राईसा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर कुत्ते ने बच्ची के शरीर पर तो नोंचा ही, साथ ही उसके सिर पर हमला कर बुरी तरह नोंच कर घायल। बेटी की चीख पुकार पर परिजनों व ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ा। आनन फानन में एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
0
0
Report

महाराष्ट्र में 7.5 HP तक के पंपों के 48,000 करोड़ बकाये माफ, किसानों को राहत

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र के किसानो को बड़ी राहत ,7.5 HP तक के कृषि पंपों का 48,000 करोड़ बकाया बिजली बिल होगा माफ. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में 7.5 हॉर्सपावर (HP) तक के कृषि पंपधारक किसानों का करीब 48,000 करोड़ का पुराना बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा.इसके साथ ही इन किसानों की बिजली बिल की पूरी देनदारी समाप्त कर दी जाएगी। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार ने हमेशा किसानों और कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी माहौल न होने के बावजूद अपना वादा निभाते हुए किसानों के हित में फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही 2 लाख तक की कृषि ऋण माफी और नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए 50,000 प्रोत्साहन अनुदान देने का फैसला कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर योजना में संशोधन करते हुए करीब 12 लाख अतिरिक्त किसानों को भी इसका लाभ देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, एल-नीनो की परिस्थितियों को देखते हुए चालू वर्ष का ऋण चुकाने की शर्त भी हटा दी गई है। फडणवीस ने कहा कि कर्जमाफी स्थायी समाधान नहीं, बल्कि किसानों को तत्काल राहत देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि बार-बार कर्जमाफी की जरूरत पड़ रही है तो कृषि क्षेत्र की मूल समस्याओं का समाधान करना होगा। इसके लिए सरकार आधुनिक खेती, सिंचाई और नई तकनीक पर निवेश कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वर्ष के अंत तक राज्य के सभी किसानों को दिन में 12 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कृषि क्षेत्र के लिए 95,000 करोड़ की व्यवस्था कर रहे हैं, जो कर्जमाफी से अलग है। साथ ही, राज्य के सूखा प्रभावित क्षेत्रों को स्थायी समाधान देने के लिए नदी जोड़ परियोजना जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में महाराष्ट्र का कोई भी जिला स्थायी सूखे की मार न झेले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राहत देना नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की खेती को अधिक समृद्ध, टिकाऊ और उत्पादक बनाना है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी: महिला गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीषा प्रजापति नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने पति श्याम कुमार प्रजापति और अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी संचालित कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों और माध्यमों से निकालकर ठिकाने लगाया जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस कंपनी के बैंक खाते के खिलाफ देशभर में 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं और चार राज्यों में मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी श्याम कुमार प्रजापति अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सहजनवा पुलिस का कहना है कि इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का यह मामला बताता है कि साइबर अपराधी अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है。
0
0
Report

IGNTU अमरकंटक के छात्र की पोड़की जलाशय में डूबकर मौत, हॉस्टल अलॉटमेंट आया था

Anuppur, Madhya Pradesh:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार (21 वर्ष), पिता सनोज कुमार, गया, बिहार के रहने वाले थे। वह बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल अलॉटमेंट प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था। आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने का प्रयास कर रही है.
0
0
Report

सSingorai: तीन निरीक्षकों को DSP पद पर प्रोन्नति, स्वागत समारोह में स्टार पहनाकर बधाई

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस के निरीक्षकों का बड़ा प्रमोशन तीन निरीक्षकों को मिला डीएसपी का स्टार राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार और अर्चना द्विवेदी बने उप पुलिस अधीक्षक एसपी षियाज़ के.एम. ने पहनाए स्टार, दी शुभकामनाएं पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सम्मान समारोह आयोजित एंकर सिंगरौली पुलिस महकमे से आज की बड़ी खबर सामने आई है। वर्षों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रतिफल तीन पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के रूप में मिला है। जिले में पदस्थ निरीक्षक अशोक सिंह परिहार और निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, निरीक्षक राकेश साहू अब उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी बन गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में तीनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे पुलिस परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। साथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तीनों अधिकारियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कहा कि पदोन्नति केवल उपलब्धि नहीं बल्कि जनता के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जितने ऊंचे पद पर पहुंचते हैं उतनी ही अधिक जवाबदेही भी बढ़ जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों अधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और ईमानदार कार्यशैली से विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा आमजन को संवेदनशील और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

पिता-पुत्र विवाद में बेटे ने डंडे से हमला, छिंदवाड़ा में मौत

Chhindwara, Madhya Pradesh:बेटे ने डंडे से हमला कर ली पिता की जान मौके पर हुई मौत पुलिस ने किया गिरफ्तार छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के नवेगांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया. पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के दौरान बेटे ने आवेश में आकर पिता पर डंडे से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान झांम सिंह सरेआम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सोनम पाटिल और थाना प्रभारी तरुण मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी .विवाद बढ़ने पर बेटे ने डंडे से हमला कर दिया .जिससे झांम सिंह की मौत हो गई.थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बाइट - थाना प्रभारी तरुण मरकाम
0
0
Report

SC: धारा 22 हिंदू उत्तराधिकार खेती की जमीन पर लागू, वारिसों को खरीद का अधिकार

Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 (Hindu Succession Act) की धारा 22 खेती की जमीन पर भी लागू होगी।इसका मतलब यह है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी खेती की जमीन उसके Class-I के वारिसों (जैसे बेटा, बेटी, पत्नी, मां काफी) को मिलती है और उनमें से कोई एक वारिस अपना हिस्सा किसी बाहरी व्यक्ति को बेचना चाहता है, तो दूसरे Class-I वारिसों को पहले उस हिस्से को खरीदने का अधिकार होगा। वे यदि खरीदना चाहें, तो बाहरी व्यक्ति को सीधे जमीन नहीं बेची जा सकती। कोर्ट ने कहा कि धारा 22 का यह नियम परिवार की विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है। ताकि पारिवारिक संपत्ति छोटे छोटे हिस्सों में न बटें।परिवार की जमीन को बाहरी लोगों के हाथों में जाने से बचाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

धनला गांव में चोरी: जैन मंदिर सहित 8 मकानों के ताले टूटे, ₹11 छोड़ गए चोर

Pali, Rajasthan:चोरी की वारदात के बाद अज्ञात बदमाश घर के बाहर 11₹ रखकर गए, ये घटना दिनभर गांव में चर्चा का विषय बनी रही, सिरियारी थाना क्षेत्र की धनला गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर सहित 8 से अधिक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें अधिकतर मकान मालिक प्रवासी होने की वजह से बंद थे, ऐसे में पूरे घर को खंगाल कर जो मिला वह लेकर चले गए वहीं एक सोने चांदी का काम करने वाले युवक की यहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें चोरों ने चोरी कर निकलते वक्त घर पर ₹11 रख कर चले गए, सीओ सिटी रतनाराम देवासी एवं सिरियारी SHO हुकामगिरी ने घटना स्थल का मौका देखा वही सीसीटीवी के जरिये भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किये ।
0
0
Report

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: अधिकारियों की जवाबदेही और प्रोएक्टिव पुलिसिंग

Jaipur, Rajasthan:Anchor: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अब सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी। यदि किसी जिले में अपराधियों को पुलिस या प्रशासन का संरक्षण मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। यही सख्त संदेश गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने दिया। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी स्तर पर मिलीभगत या अनुचित संरक्षण की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे मामलों में भी जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हर महीने संयुक्त समीक्षा बैठक करने, अपराध की प्रवृत्ति का विश्लेषण करने और संगठित अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन में जिलेवार अपराध बढ़ने और घटने की रिपोर्ट भी मांगी गई है। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पुलिसिंग के तरीके में बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि अब पुलिस को रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव होना होगा। यानी अपराध होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले रोकथाम पर पूरा फोकस रहेगा। जिन जिलों में अपराध बढ़ रहे हैं, वहां एसपी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे और नियमित फील्ड विजिट करेंगे। बैठक में केवल पारंपरिक अपराध ही नहीं, बल्कि नए दौर की चुनौतियों पर भी फोकस रहा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, साइबर अपराधियों, मादक पदार्थों के नेटवर्क, औद्योगिक इकाइयों पर दबाव बनाने वाले स्थानीय माफिया और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जिला स्तर पर हर सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं जातीय तनाव की आशंका वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों की सूची तैयार करने और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने को भी कहा गया।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था तैनात

Amroha, Uttar Pradesh:18 जुलाई को अमरोहा आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां अमरोहा जनपद में 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री का नेशनल हाईवे-9 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशक दिए। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान अमरोहा जनपद की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। इसी को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी संभावित है। शासन से आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होते ही मीडिया को इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top