460001
त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए बैतूल में फ्लैग मार्च
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में आगामी त्योहारों जैसे गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी, डोल ग्यारस और गणेश विसर्जन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने थाना प्रभारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर यह मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधियों को हतोत्साहित करना था। फ्लैग मार्च बैतूल थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अपराध संभावित क्षेत्रों में किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर में 504 लीटर अवैध शराब जप्त, कीमत दो लाख 77 हजार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 277000 की शराब जप्त. जबलपुर आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख 77 हजार कीमत की अवैध शराब जप्त की है. आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलखेड़ा के समदपूरा में भारी मात्रा में शराब का स्टॉक करके रखा है. नेक सोह नाम का व्यक्ति अपने घर में शराब का स्टॉक करके रखे हुए हैं. जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी तो भारी मात्रा में अवैध शराब मिली. लगभग 504 लीटर अवैध देसी शराब जप्त की गई है जिसकी कीमत 277000 बताई जा रही है. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. आबकारी की टीम का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई लगातार जारी है आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.0
0
Report
नालंदा जेल में कैदी हथकड़ी छोड़कर भागा, मोहल्लेवासियों ने जवानों के साथ पकड़ लिया
Pariaunna, Bihar:रविवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल ले जाया जा रहा एक कैदी हथकड़ी सरकाकर टोटो से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक गलियों में police और आरोपी के बीच भाग-दौड़ होती रही। आखिरकार पुलिस जवानों और मोहल्लेवासियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोनमा गांव निवासी अखिलेश कुमार को नालंदा मोड़ से शराब मामले में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में दीपनगर जेल भेजा जा रहा था। पुलिसकर्मी उसे टोटो से लेकर जा रहे थे। रांची रोड के पास मौका पाकर आरोपी ने हथकड़ी सरका ली और अचानक टोटो से कूदकर पास की गली में भाग गया। आरोपी को भागते देख साथ चल रहे पुलिस जवानों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक पीछे-पीछे पुलिस और आगे-आगे आरोपी गलियों में दौड़ते रहे। पुलिस जवान लगातार शोर मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास करते रहे। पुलिस के शोर की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासियों भी घरों से निकल आए और जवानों की मदद में जुट गए। भागते हुए आरोपी को गली के पास स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस जवान उसे दोबारा अभिरक्षा में लेकर जेल ले गई। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के फरार होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
श्रावणी मेला 2026 में ड्रोन शो ने आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाया
Naya Chak, Bihar:सुल्तानगंज के धांधी बेलारी में श्रावणी मेला 2026 के मौके पर भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ड्रोन शो का उद्घाटन किया। आसमान में भगवान शिव, बाबा अजगैबीनाथ समेत कई धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। खास बात ये रही कि ड्रोन शो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर भी आसमान में दिखाई दी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने काफी देर तक वर्चुअल माध्यम से ड्रोन शो का लुत्फ उठाया और आम जनमानस को भी संबोधित किया। सुल्तानगंज के धांधी बेलारी में श्रावणी मेला के मौके पर आयोजित इस ड्रोन शो में आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम होते ही आसमान में ड्रोन की रोशनियों से अलग-अलग आकृतियां बनने लगीं। भगवान शिव, बाबा अजगैबीनाथ और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों को ड्रोन के जरिए आसमान में उकेरा गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा आसमान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से इस भव्य ड्रोन शो का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री काफी देर तक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और ड्रोन शो का आनंद लेते नजर आए। ड्रोन के जरिए जब आसमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर दिखाई गई तो अपनी तस्वीर देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस को संबोधित भी किया। ड्रोन् शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग धांधी बेलारी पहुंचे थे। आसमान में एक के बाद एक बनती धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियों को देखकर लोग उत्साहित नजर आए। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल और भागलपुर विधायक रोहित पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी रही। जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भी इस अनूठे आयोजन का आनंद लिया। बाबा अजगैबीनाथ की पावन नगरी सुल्तानगंज में आयोजित इस ड्रोन शो ने श्रावणी मेला की भव्यता में एक नया रंग जोड़ दिया। धार्मिक आस्था, आध्यात्मिकता और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पेश किया गया यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहा। श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ड्रोन शो एक यादगार अनुभव बन गया। आसमान में जगमगाती आकृतियों और रोशनी ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि बाबा अजगैबीनाथ की नगरी में आस्था और आधुनिकता के अनूठे संगम की तस्वीर भी पेश की。0
0
Report
Advertisement
बिहार में परीक्षा सुधार समिति गठन: तकनीक से सुरक्षित, पारदर्शी परीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी परीक्षा में सुधार के लिए 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना 3 महीने के भीतर सरकार को अनुशंसा सौंपेगी समिति समीक्षा के दायरे में होंगी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक से लेकर भर्ती एवं प्रतियोगिता परीक्षाएं प्रश्न-पत्र लीक, नकल और परीक्षा में हेराफेरी रोकने के उपायों की होगी समीक्षा परीक्षा व्यवस्था में AI, डिजिटल तकनीक और साइबर सुरक्षा के इस्तेमाल पर जोर प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ट्रैकिंग की होगी समीक्षा बायोमेट्रिक सत्यापन और CCTV निगरानी को और प्रभावी बनाने पर जोर परीक्षा संचालन से मूल्यांकन और परिणाम तक की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की कवायद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के हितों का भी रखा जाएगा विशेष ध्यान प्रेस विज्ञप्ति बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठन निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली विकसित करने पर रहेगा जोर समिति के गठन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना मुख्य बिंदु • समिति की अध्यक्षता के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश/माननीय उच्च न्यायालय के सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से आवश्यक अनुरोध किया जाएगा। • समिति को अपनी गठन तिथि से तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी अनुशंसाएं सौंपनी होंगी। • माध्यामिक/उच्च माध्यमिक, विश्वविद्यालय, व्यावसायिक एवं तकनीकी, प्रवेश/पात्रता तथा भर्ती एवं प्रतियोगिता परीक्षाएं समिति के कार्यक्षेत्र में होंगी। • प्रश्न-पत्र लीक, नकल, परीक्षा केंद्रों में हेराफेरी, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ तथा परिणाम में अनाधिकृत हस्तक्षेप जैसी गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक की व्यवस्था की समीक्षा। • परीक्षा प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग पर जोर। • परीक्षा संचालन, प्रश्न-पत्र निर्माण, मूल्यांकन, परिणाम एवं शिकायत निवारण सहित पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने की अनुशंसा। • प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ट्रैकिंग के लिए चेन ऑफ कस्टडी प्रोटोकॉल विकसित करने पर विचार। • परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षित परिवहन एवं डिजिटल ट्रांसमिशन की समीक्षा। • ग्रामीण, आर्थिक रूप से कमजोर, सामाजिक रूप से वंचित एवं डिजिटल रूप से कम जुड़े विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान। पटना, 23 अगस्त 2026। राज्य सरकार के अधीन विभिन्न परीक्षा बोर्ड, आयोगों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में व्यापक परीक्षा सुधार की अनुशंसा के लिए ‘परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति’ के गठन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाने की पहल राज्य सरकार ने कहा है कि परीक्षाएं अभ्यर्थियों की क्षमता का आकलन करने, पात्रता निर्धारित करने तथा उच्च शिक्षा एवं सार्वजनिक रोजगार के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वर्तमान समय में अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के विस्तार, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, डिजिटल तकनीक के उपयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आगमन के कारण परीक्षा प्रक्रिया का स्वरूप अधिक जटिल हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य में वर्तमान परीक्षा प्रणाली की व्यापक समीक्षा कर ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जो निष्पक्ष, सुरक्षित, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम, समयबद्ध, योग्यता-उन्मुख, सुलभ और विश्वसनीय हो। इन परीक्षाओं की होगी समीक्षा समिति आवश्यकता के अनुसार बिहार में आयोजित होने वाली निम्न श्रेणी की परीक्षाओं की जांच कर अनुशंसाएं कर सकती है— 1. माध्यामिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएं। 2. विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं। 3. व्यावसायिक एवं तकनीकी परीक्षाएं। 4. प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाएं। 5. भर्ती एवं प्रतियोगिता परीक्षाएं। साथ ही, संवैधानिक एवं वैधानिक परीक्षा और भर्ती निकायों की वैधानिक स्वायत्तता का सम्मान करते हुए समन्वय एवं साझा सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए संस्थागत तंत्र की अनुशंसा भी समिति करेगी। परीक्षा प्रशासन और जवाबदेही पर विशेष जोर समिति बिहार में परीक्षाओं के संचालन से जुड़े मौजूदा संस्थागत ढांचे और आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा करेगी। परीक्षा बोर्डों, आयोगों, विश्वविद्यालयों, विभागों, जिला प्रशासन तथा परीक्षा केंद्रों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में विफलता के लिए जवाबदेही तय करने तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए भी समिति अनुशंसा करेगी। समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर तैयार करने की अनुशंसा समिति परीक्षाओं, मूल्यांकन और परिणामों की घोषणा में होने वाली देरी के कारणों की समीक्षा करेगी तथा एक राज्य परीक्षा कैलेंडर की अनुशंसा करेगी। इसमें विज्ञापन, आवेदन, प्रवेश-पत्र निर्गमन, परीक्षा आयोजन, प्रोविजनल उत्तर कुंजी का प्रकाशन, आपत्तियों का निपटारा, अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन, मूल्यांकन, परिणाम की घोषणा तथा जांच/पैनल मूल्यांकन और अनुशंसा भेजने के लिए अधिकतम समय-सीमा निर्धारित करने का प्रावधान किया जा सकता है। प्रश्न-पत्र निर्माण एवं परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार प्रश्न-पत्रों की तैयारी की पूरी प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इसके तहत बहु-स्तरीय प्रश्न-पत्र सेटिंग, मॉडरेशन, प्रशिक्षित एवं सूचीबद्ध पेपर सेटर तथा प्रश्न-पत्रों के कठिनाई स्तर के मानकीकरण जैसी व्यवस्थाओं पर अनुशंसा की जाएगी। परीक्षा सुरक्षा के तहत प्रश्न-पत्र सेटिंग, सुरक्षित भंडारण, परिवहन, वितरण, डिजिटल ट्रांसमिशन और अभिगम नियंत्रण की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की पहचान, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षकों, उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण, परिवहन, सुरक्षित भंडारण, स्कैनिंग/डिजिटाइजेशन, मूल्यांकन एवं परिणाम प्रसंस्करण आदि का भी ऑडिट किया जाएगा। समिति परीक्षा सामग्री की एंड-टू-एंड डिजिटल ट्रैकिंग, छेड़छाड़-रोधी पैकेजिंग, एन्क्रिप्टेड ट्रांसमिशन, मल्टी-फैक्टर प्रमाणीकरण, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, जियो-टैगिंग एवं जियो-फेंसिंग तथा साइबर सुरक्षा ऑडिट जैसे उपायों की व्यवहार्यता की भी जांच करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक का उपयोग परीक्षा प्रणाली को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा साइबर सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। साथ ही, परीक्षा सुधारों से ग्रामीण क्षेत्रों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं डिजिटल रूप से कम जुड़े विद्यार्थियों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी समिति आवश्यक सुझाव देगी। स्वतंत्र गुणवत्ता आश्वासन और ऑडिट व्यवस्था समिति स्वतंत्र गुणवत्ता आश्वासन तथा परीक्षाओं के ऑडिट की प्रणाली विकसित करने की अनुशंसा करेगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की नियमित समीक्षा हो सके और कमियों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। कानून एवं नियमों में आवश्यक संशोधन की भी होगी समीक्षा समिति परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान कानूनों, नियमों, परीक्षा उप-नियमों, संस्थागत नियमों, गोपनीय प्रावधानों, कदाचार से संबंधित प्रावधानों, डेटा सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं का अध्ययन करेगी तथा जहां आवश्यक होगा, वहां संशोधन की अनुशंसा करेगी। विशेषज्ञों और संस्थाओं से लिया जा सकेगा परामर्श समिति अपने कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यकता के अनुसार आयोगों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों, जिला प्रशासन, राज्य भर्ती एजेंसियों, विषय विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों, प्रौद्योगिकीविदों एवं अन्य संबंधित लोगों से परामर्श कर सकेगी। समिति द्वारा किए गए सभी परामर्श एवं पत्राचार को गोपनीय रखा जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऐसी परीक्षा व्यवस्था विकसित کرنا है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिले, परीक्षा प्रक्रिया में विश्वास और पारदर्शिता मजबूत हो तथा तकनीक एवं आधुनिक सुरक्षा उपायों के माध्यम से परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके。0
0
Report
उज्जैन में आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन और नियमितीकरण की मांग तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:आउटसोर्स कर्मचारियों ने उज्जैन में उठाई वेतन और नियमितीकरण की मांग प्रदेशभर से कर्मचारी पहुंचे, कलेक्टर दर का पूरा वेतन देने की मांग ईएसआई-ईपीएफ का लाभ और लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग उज्जैन। आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर रविवार को उज्जैन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मंगलनाथ रोड स्थित धन्वन्तरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। प्रदेश मंत्री गुलशन मंसूरी ने बताया कि कई जगह आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय कलेक्टर दर के अनुसार पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। कई कर्मचारियों को 5 से 7 हजार रुपए तक में काम करना पड़ रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पूरा कलेक्टर दर वेतन, ईएसआई और ईपीएफ का लाभ देने की मांग उठाई। साथ ही नए लेबर कोड के अनुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग भी की। मंसूरी ने कहा कि जो आउटसोर्स कर्मचारी करीब 12 साल से लगातार विभागों में काम कर रहे हैं, उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उन्हें संबंधित विभागों में मर्ज करने पर विचार किया जाना चाहिए। संघ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बैठकें कर आउटसोर्स कर्मचारियों को जोड़ने और संगठन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाएगा। बाइट - गुलशन मंसूरी प्रदेश मंत्री आउटसोर्स कर्मचारी संघ बाइट - आशीष सिंह सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष आउटसोर्स कर्मचारी संघ0
0
Report
उज्जैन में अल्पसंख्यक समाज ने यूसीसी विरोध ज्ञापन भेजा
Ujjain, Madhya Pradesh:यूसीसी के विरोध में उज्जैन में अल्पसंख्यक समाज की बैठक, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जामा मस्जिद परिसर में जुटे समाजजन, महिलाओं ने भी दर्ज कराया विरोध पर्सनल लॉ में दखल का विरोध, सरकार से यूसीसी वापस लेने की मांग उज्जैन। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उज्जैन में अल्पसंख्यक समाज ने विरोध दर्ज कराया। रविवार को बड़ी सब्जी मंडी स्थित जामा मस्जिद परिसर में समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही。 बैठक में वक्ताओं ने यूसीसी के प्रस्तावित प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों वाला देश है। ऐसे में सभी समुदायों की धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का ध्यान रखा जाना चाहिए। समाजजनों ने पर्सनल लॉ में किसी भी तरह के अनावश्यक हस्तक्षेप का विरोध किया。 बैठक के दौरान महिलाओं ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत और धार्मिक मामलों से जुड़े अधिकारों में दखल नहीं होना चाहिए। समाज की ओर से सरकार से यूसीसी विधेयक को वापस लेने की मांग की गई。 बैठक के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए यूसीसी को लेकर समाज की आपत्तियों और मांगों को सरकार तक पहुंचाया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ。 समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी अपनी आवाज उठाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
Bareilly में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: नाबालिग गायब, परिजन CM से मदद मांगते
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जब एक हिन्दू नाबालिग किशोरी को एक मुस्लिम युवक बहला फुसला बुलाया और फिर उसको गायब कर दिया, किशोरी के परिजनों ने पुलिस को मुरादाबाद के जीशान के बारे में बताया जिसकी चैट किशोरी के मोबाइल में बरामद हुई लेकिन पुलिस ने किशोरी के एफआईआर अज्ञात के खिलाफ लिखी, किशोरी के परिजन अब अपनी बेटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है बरेली के थाना बारादरी की रहने वाली किशोरी की स्नैपचैट पर जीशान से मुलाकात हुई, जीशान ने उसको अपने प्यार के झांसे में ले लिया, इतना ही नहीं किशोरी के मोबाइल में लंबी चैट जीशान की बरामद हुई जिसमें जीशान ने उसको बड़े बड़े वादे किए था, किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी बेटी 14 अगस्त को अचानक से घर से लापता हो गई, मोबाइल पर तलाशी ली गई तो जीशान के नाम का खुलासा हुआ, जिसमे किशोरी को मुरादाबाद बुलाने की बात कही थी, जब पुलिस को जीशान के बारे में बताया तो पुलिस किशोरी के परिजनों के साथ मुरादाबाद पहुची तो जीशान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जीशान ने किशोरी के मुरादाबाद आकर मिलने की बात को स्वीकार किया, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी जीशान ने किशोरी को गायब कर दिया, हैरान करने वाली बात ये हैं कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जब किशोरी के परिजन बारादरी थाना के थाना अध्यक्ष विजेंदर से मदद की गुहार लगाई तो उसने परिजनों को डांट डपट पर भगा दिया कि जहां चाहे जाकर मेरी शिकायत कर दे किशोरी के परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी को जीशान ने गायब कर दी है और इसके पीछे एक गिरोह है जो हिन्दू लड़कियों को गायब कर डेट है लेकिन बारादरी पुलिस ने जीशान को हिरासत में तो लिया लेकिन लड़की अभी तक बरामद नही करवा सके, जब परिजन थाना बारादरी जाते हैं तो उसको पुलिस जलील करके भगा देती है, अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी के डर से परिजन योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रहे हैं परिजनों के मुताबिक उनको पास जो सीसीटीवी हैं उसमें उनकी बेटी के साथ 5 लड़के और एक लड़की साथ जाती दिखाई दे रही है वो लड़की को कहां लेकर गए हैं वो सिर्फ जीशान जनता है लेकिन पुलिस उससे कुछ भी कबूल करवाने में असमर्थ है, बरेली में हिन्दू महासभा ने किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है अगर एक सप्ताह में किशोरी बरामद नही हो पाती है तो हिन्दू महासभा सड़को पर उतरेगी,0
0
Report
खाद्य विभाग ने नोएडा में 300 किग्रा पनीर नष्ट कर 8 नमूने लैब भेजे
Greater Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने जिले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए 300 किलोग्राम पनीर को नष्ट किया गया। इस दौरान पनीर, दही, खोया और बूंदी के लड्डू सहित कुल 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहयोग आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता ने डीएनडी फ्लाईओवर के पास किलोखरी, बुलंदशहर से दिल्ली जा रही एक गाड़ी से पनीर का एक नमूना लिया। यह पनीर गजेंद्र द्वारा दिल्ली को सप्लाई किया जा रहा था। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-88 नोएडा मंडी स्थित कासिम पनीर भंडार से पनीर का एक और नमूना संग्रहित किया। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने तुगलपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित आसिफ की डेयरी से पनीर और दही का एक-एक नमूना लिया। नॉलेज पार्क 2 स्थित इशिका डेयरी, जिसने आसिफ डेयरी को पनीर भेजा था, वहां से भी पनीर का एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के पास स्थित बीकानेर स्वीट से बूंदी के लड्डू और खोया का एक-एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने गढ़ी चौखंडी, नोएडा स्थित शौकीन डेयरी पर लगभग 300 किलोग्राम पनीर बरामद किया। यह पनीर मेवात, हरियाणा से सप्लाई किया गया था। इस पनीर का एक नमूना लेने के बाद, शेष पूरी मात्रा को नष्ट कर दिया गया। इस प्रकार, कुल 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने आगे बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के जांच अभियान चलाए जाएंगे और नमूने एकत्र किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद के निवासियों को निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें।0
0
Report
कटनी Bailtaghat knife attack: Injured man admitted to district hospital, search for the accused continues
Katni, Madhya Pradesh:कटनी बैलटघाट में चाकूबाजी से हड़कंप! विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बैलटघाट इलाके में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चाकूबाजी में घायल रोहित सिंह राठौड़ नामक युवक का किसी बात को लेकर सचीन निषाद से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद अचानक बढ़ गया और इसी दौरान सचीन निषाद ने रोहित पर चाकू से वार कर दिया। चाकू युवक की जांघ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल रोहित को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक के मुताबिक, आरोपी सचीन निषाद पहले भी उससे विवाद करता रहा है और पैसे की मांग करता था。 फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में तेज बारिश से जलभराव, लोगों की परेशानी बढ़ी; बाइक सवार की बचाव story
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शक्तिनगर में बारिश का पानी पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ बहने लगा; इसी दौरान पुल पार कर रहा एक बाइक सवार पानी के तेज बहाव की चपेट आकर बहने लगा. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं ओबरा नगर में महज 15 मिनट की तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कई वार्डों में नालियों का पानी सड़कों के साथ लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई. सोनभद्र में बारिश अब आफत बनती नजर आ रही है. शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में बारिश के बाद पुल के ऊपर से पानी तेज बहाव के साथ गुजरने लगा. इसी दौरान पुल पार कर रहा एक बाइक सवार अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गया. पानी का दबाव बढ़ते ही बाइक का संतुलन बिगड़ा और सवार बहने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं ओबरा नगर से सामने आई, जहां महज 15 मिनट की तेज बारिश ने नगर पंचायत के जलनिकासी इंतजामों की पोल खोल दी. कई वार्डों में नालियों का पानी सड़कों पर भरने के साथ लोगों के घरों में घुस गया. घरों में पानी पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में उन्हें इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है. बारिश के साथ कोयला खदानों से निकलने वाले पानी ने भी शक्तिनगर इलाके में जलभराव का खतरा बढ़ा दिया है. ऐसे में एक तरफ तेज बहाव में बाइक सवार की जान बाल-बाल बची, तो दूसरी तरफ ओबरा में घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया. बारिश ने एक बार फिर सोनभद्र में जलनिकासी और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.0
0
Report
सूरत में 77वें वन महोत्सव की भव्य مراسم, स्वास्थ्य मंत्री ने वृक्षारोपण पर जोर दिया
Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લા કક્ષાના ૭૭મા વન મહોત્સવની ભव्य ઉજવણી કામરેજના ગલતેશ્વર ખાતે કરવામાં આવી હતી. કાર્યક્રમમાં રાજ્યના આરોગ્ય મંત્રી પ્રફુલ પાનસેરિયા મુખ્ય મહેમાન તરીકે ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. મંત્રી સહિત મહાનુભાવોના હસ્તે વૃક્ષારોપણ કરી વન મહોત્સવની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. સુરત જિલ્લા કક્ષાના ૭૭મા વન મહોત્સવની ઉજવણી કરવામાં આવી. કાર્યક્રમમાં આરોગ્ય મંત્રી પ્રફુલ પાનસેરિયા, ધારાસભ્ય ગણપતસિંહ વસાવા સહિત રાજકીય અને સામાજિક અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. વન મહોત્સવઅંતર્ગત મહાનુભાવોના હસ્તે વૃક્ષારોપણ કરવામાં આવ્યું હતું. આ પ્રસંગે આરોગ્ય મંત્રી પ્રફુલ પાનસેરિયાએ લોકોને પ્રકૃતિના જતન માટે આગળ આવવા અપીલ કરી હતી. આરોગ્ય મંત્રી પ્રફુલ પાનસેરિયાએ જણાવ્યું હતું કે, પ્રકೃತಿ બચશે તો આરોગ્ય બચશે. સ્વચ્છ અને સારું આરોગ્ય મેળવવું હોય તો પ્રકૃતિ, જળ, જમીન અને જંગલોને સ્વચ્છ રાખવાની જવાબદારી સૌની છે. સાથે જ માફિયાઓ પ્રકૃતિને નુકસાન પહોંચાડી રહ્યા હોવાનું તેમણે ચિંતા વ્યકત કરી હતી. ત્યારે પર્યાવરણનું જતન અને વૃક્ષોનું સંવર્ધન કરવું સમયની માંગ બની છે. વન મહોત્સવ માત્ર વૃક્ષારોપણનો કાર્યક્રમ નહીં, પરંતુ પર્યાવરણ સંરક્ષણનો સંદેશ આપતો અવસર છે. પ્રકૃતિનું જતન થશે તો જ આવનારી પેઢીને સ્વચ્છ હવા, પાણી અને સ્વસ્થ જીવન મળી શકશે.0
0
Report
डिंडोरी में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बरबसपुर में मकान गिरा, प्रशासन ने मोर्चा संभाला
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अमरकंटक के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा नदी समेत सहायक नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, करंजिया विकासखंड के बरबसपुर गांव में बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया है, बारिश की वजह से एक मकान के गिरने की भी खबर है। बारिश में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिगड़े हालात की खबर के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीएम अक्षय दिगरसे के निर्देश पर राजस्व विभाग ने मोर्चा संभाला, फिलहाल गांव में अब हालात सामान्य हो गए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव के लिए बूथ मजबूत करने रणनीति पर चर्चा कर दी
Dholpur, Rajasthan:राजाखेड़ा। आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने राजाखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में नगरपालिका चुनाव की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्षद प्रत्याशियों के चयन और टिकट वितरण की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक बोहरा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बोहरा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर वार्ड में जीत हासिल कर नगरपालिका में बहुमत बनाना है। हमारा मंत्र बूथ जीतो, वार्ड जीतो है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस आलाकमान द्वारा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की रायशुमारी के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में जुट जाएं। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और वार्ड स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
अजमेर के सरस महाकुंभ में डोटासरा ने बकाया भुगतान जल्द देने का आह्वान
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में सरस डेयरी की ओर से आज सरस सहकार महाकुंभ का आयोजन किया गया.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.. प्रदेश के कई जिलों से बसों और ट्रैक्टरों पर बैठ किसान दुग्ध उत्पादक अजमेर पहुंचे.. समारोह के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर गुबार निकाला और किसानों को होने वाली परेशानी के लिए नाराजगी का इजहार किया... उपस्थित दुग्ध उत्पादक किसानों को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने सरकार से दुग्ध उत्पादकों के शेष बकाया को जल्द देने की मांग की... तो वहीं अन्य मामलों में भी प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया.. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले ढाई वर्ष में सरकार का कोई काम दिखाई नहीं दे रहा.. उन्होंने शिक्षा,चिकित्सा, स्वायत्त शासन सहित कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए... तो वही डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने भी अमूल डेयरी के खिलाफ रोष जताया.. उसे मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौर शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल देहात अध्यक्ष विधायक विकास चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे तभी डोटासरा ने आगामी चावन के लिए भी कांग्रेस के पक्ष में मत देने का आह्वान किया0
0
Report
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व विरोध: धरना 12वें दिन जारी, रोजगार के अवसर मांगें तेज
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व के विरोध में धरना 12 वें दिन भी जारी, बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे धरनास्थल पर बोले- जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरमथुरा इलाके में चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को लगातार 12 वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसायी एवं सर्व समाज के लोग शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। धरने में कच्छपुरा,काकरेट, दुर्गुसी, रहरई, बटीकरा,खेमरी सहित करीब 30 से अधिक गांव के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचे और सर्व समाज द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व के कारण रोजगार के अवसर प्रभावित होने, बेरोजगारी एवं पलायन की समस्या बढ़ने सहित स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रखीं। धरना स्थल पर जारी पोस्टर के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार को रोकने, रिजर्व के कारण बढ़ रही बेरोजगारी एवं पलायन पर रोक लगाने, क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने और स्थानीय जनता की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाने चाहिए। आंदोलनकारियों ने रोजगार के साधन विकसित करने, युवाओं के पलायन को रोकने और क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों एवं पत्थर व्यवसायियों की मौजूदगी रही।आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
