460440
घोड़ाडोंगरी में कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर वापसी, 18 कर्मचारी अटैचमेंट से मुक्त
Shahpur, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में सीएमएचओ कार्यालय बैतूल ने 18 कर्मचारियों को अटैचमेंट से मुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेज दिया है। इनमें फार्मासिस्ट सुभाष ओमकार, दीपक झारिया, एएनएम राधिका भादे, कमलती सरोदे और रोशनी साहू शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को उनकी पहले की जगहों पर पुनः तैनात किया गया है। सीएमएचओ ने यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में अनंत अंबानी ने अन्नपूर्णा मंदिर में प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): ANANT AMBANI, SON OF BUSINESSMAN MUKESH AMBANI, OFFERS PRAYERS AT ANNAPURNA TEMPLE.0
0
Report
हैदराबाद में रग्बी प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में मंत्री वाकिती श्रीहरी ने भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): TELANGANA MINISTER VAKITI SRIHARI, TELANGANA STATE SPORTS AUTHORITY CHAIRMAN SHIVASENA REDDY, RAHUL BOSE, PRESIDENT OF RUGBY INDIA, AND ACTRESS SHRUTHI HAASAN PARTICIPATED IN THE OPENING CEREMONY OF THE RUGBY PREMIUM LEAGUE AT GACHIBOWLI STADIUM.0
0
Report
इंडिया गठबंधन बैठक खत्म, जीत की रणनीति से NDA पर खुला निशाना
Ranchi, Jharkhand:इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म\n\nसीएम आवास में आयोजित डिनर में बनी जीत की रणनीति\n\nमॉक पोल में इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट ने जीता चुनाव\n\nमॉक पोल में जीते अब चुनाव में भी जीतेंगे...दीपिका पांडेय \n\nझारखंड मुक्ति मोर्चा ,कांग्रेस ,राजद और मालिक के सभी मंत्री और विधायक रहे मौजूद \n\nबीजेपी की होटल पॉलिटिक्स पर नेताओं का कटाक्ष\n\nउनके पास आंकड़े भी नहीं और हर का डर भी स्वाभाविक \n\n56 विधायकों के अलावा एनडीए के भी कई विधायकों का अंतरात्मा की आवाज के जरिए मिलेगा समर्थन... विक्सल कोंगाड़ी\n\nबैठक से निकल कर कॉन्फिडेंट दिखे उम्मीदवार प्रणव झा \n\nकहा गठबंधन के विधायकों के सहयोग से जीत हो रही सुनिश्चित \n\nस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर तीखा हमला \n\nचुनाव परिणाम के बाद तनाव मुक्त कराने के लिए बीजेपी को कराएंगे योग \n\nसभी विधायक एकजुट, 18 जून को हमारे प्रत्याशियों के सिर सजेगा जीत का सेहरा.... चंद्र देव महतो,सीपीआई\n\nहमेशा की तरह गठबंधन को मिलेगा राष्ट्रीय जनता दल का साथ.... संजय यादव \n\nहमारी जीत सुनिश्चित... भोला यादव,राजद0
0
Report
Advertisement
राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर से ISI एजेंट गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजस्थान इन्टेलीजेन्स पुलिस की कार्रवाई नाचना, जैसलमेर से आईएसआई एजेन्ट गिरफ्तार मुस्ताक अली हुआ गिरफ़्तार जैसलमेर जिले के नाचना में हिगोला की ढाणी, खारिया का रहने वाला है जासूस सोशल मीडिया के जरिये था पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी के हैण्डलर्स के संपर्क में मुस्ताक अली लगभग 2 साल से पाक एजेन्सी के हैण्डलर्स के सम्पर्क में बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सडक पर दुकान खोलकर बीएसएफ और सेना के मुवमेंट पर निगरानी रखने का मिला था टास्क वीडियो /फोटोग्राफ्स बनाकर पाक हैण्डलर्स को करता था शेयर, जिसके बदले में मिलता था पैसा0
0
Report
जैसलमेर के नाचना में ISI एजेंट गिरफ्तार; मुस्ताक अली हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh: Jaipur राजस्थान इन्टेलीजेन्स पुलिस की कार्रवाई नाचना, जैसलमेर से आईएसआई एजेन्ट गिरफ्तार मुस्ताक अली हुआ गिरफ़्तार जैसलमेर जिले के नाचना में हिगोला की ढाणी, खारिया का रहने वाला है जासूस सोशल मीडिया के जरिये था पाकistani खुफिया एजेन्सी के हैण्डलर्स के संपर्क में मुस्ताक अली लगभग 2 साल से पाक एजेन्सी के हैण्डलर्स के सम्पर्क में बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सडक पर दुकान खोलकर बीएसएफ और सेना के मुवमेंट पर निगरानी रखने का मिला था टास्क वीडियो /फोटोग्रोफ्स बनाकर पाक हैण्डलर्स को करता था शेयर, जिसके बदले में मिलता था पैसा0
0
Report
सीकर में बदला मौसम: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, राहत की लहर
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में आज मंगलवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। सीकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के चलते पूरे दिन की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को हल्की राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भी कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाि जताते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का यह बदलाव जारी रह सकता है।0
0
Report
Advertisement
सीकर के मदरसा तालीमुल इस्लाम में सालाना इनामी जलसा, विद्यार्थियों को सम्मान
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना मदरसा तालीमुल इस्लाम का सालाना इनामी जलसा आयोजित। मदीना कॉलोनी में हुआ कार्यक्रम आयोजित एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित मदरसा तालीमुल इस्लाम में सालाना इनामी जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चौहान परिवार की ओर से किया गया। जलसा ईशा की नमाज के बाद आयोजित हुआ, जिसमें मदरसे के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। मदरसा प्रबंधन के अनुसार शनिवार सुबह विद्यार्थियों का इम्तिहान आयोजित किया गया था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जलसे के दौरान पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से आए मौलाना मुस्तफा लुहार तथा सीकर से कारी नदीम फलाही ने शिरकत की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा हर समाज की तरक्की का आधार है और धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। आयोजन समिति के ईदु लोहार ने बताया कि मदरसा तालीमुल इस्लाम का यह सालाना इनामी जलसा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।हाजी मजीद,हाजी कुदुस,याकूब, इब्राहिम, सलामुद्दीन,रहीश शेख सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं मदरसे से जुड़े लोग मौजूद रहे।0
0
Report
हाईकोर्ट ने असम से लाए गए हाथी मोहन की कस्टडी पर रोक लगाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने फर्जी ट्रांजिट के जरिए असम से जयपुर लाए गए हाथी मोहन की कस्टडी महावत को देने के निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने महावत सलीम से जवाब तलब किया है। जस्टिस बिपिन गुप्ता की अवकाशकालीन एकलपीठ ने यह आदेश राज्य सरकार की याचिका पर दिए। याचिका में अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि मोहन नाम के हाथी को लोकनाथ बोहरा नाम का व्यक्ति असम ये यहां छोडकर गया है। मामला हाथी के फर्जी ट्रांजिट से जुड़ा हुआ है। ऐसे में वन विभाग की ओर से इस पूर्व में जब्त कर लिया गया था। इस पर सलीम ने निचली अदालत में प्रार्थना पत्र पेश किया और अदालत ने उसकी सुपुर्दगी सलीम को सौंपने को लेकर गत 29 अप्रैल को आदेश दे दिए। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि हाथी बिना चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति नहीं लाया जा सकता। फिलहाल हाथी एलीफेंट विलेज में रह रहा है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए महावत को नोटिस जारी कर हाथी की देखभाल राज्य सरकार को करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में हाथी के स्वामित्व और रखरखाव को लेकर नियम बेहद कड़े हैं, जो मुख्य रूप से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और केंद्र व राज्य सरकार की दिशा निर्देशों द्वारा संचालित होते हैं। हाथी को भारतीय कानून के तहत अनुसूची-1 के तहत संरक्षित वन्यजीव माना गया है और इसका निजी मालिकाना हक आम पशुओं की तरह नहीं हो सकता। वहीं हाथी का कोई बाजार मूल्य तय नहीं किया जा सकता। कानूनन हाथी की व्यावसायिक कीमत का आकलन करना या उसे संपत्ति की तरह बेचना प्रतिबंधित है।0
0
Report
नीमकाथाना में लक्ष्मी नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शोभा यात्रा
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना भगवान् लक्ष्मीनारायण की निकाली शोभा यात्रा। शिव मंदिर सुभाष मंडी कपिल मंडी शाहपुरा रोड से निकली शोभायात्रा। शोभायात्रा पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा। अनेक सामाजिक व व्यापारिक संगठनो ने की पुष्प वर्षा। कल होगा भगवान् लक्ष्मीनारायण का प्राकाट्य उत्सव। महाआरती के साथ होगी पंगत प्रसादी。 नीमकाथाना शहर के पुराना तालाब स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत 13 जून से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अर्चन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। आज भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कल प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे त्रिवेणी धाम संत सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल श्याम मंदिर के पास, पुराना तालाब शिव मंदिर, नीमकाथाना में रखा गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रबुद्ध जनों से संवाद, विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रबुद्ध जनों से संवाद, विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सम्मानित नागरिकों से की आत्मीय भेंट, जयपुर, इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश विष्णु दत्त मिश्रा, राजस्थान पेंशन समाज उपशाखा झोटवाड़ा के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, रिटायर्ड आर्मी डिप्टी कमांडेंट अनूप सिंह राठौड़, रिटायर्ड आर्मी कैप्टन शीशराम चौधरी और व्यवसायी समेत किसान सत्यनारायण शर्मा से संवाद किया, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई, उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इन प्रबुद्ध जनों के योगदान की सराहना करते हुए उनके अनुभवों और सुझावों को भी सुना, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है ओर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है0
0
Report
नीमकाथाना में Hinglaj माता मंदिर से लापता भावेश के लिए मेगा सर्च आज
Sikar, Rajasthan:5 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला। 5 वे दिन भी नहीं मिली सफलता। SDRF की टीम ने भावेश की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। कल पुलिसकर्मी और SDRF वन विभाग की ओर से जंगल में मेगा सर्च ऑपरेशन आईजी राहुल प्रकाश के आदेश पर 5 किलोमीटर दायरे में घने जंगल की होगी तलाशी। भावेश की तलाश में पांच थानों की पुलिस टीम, वन विभाग, टेक्निकल टीम और ग्रामीण 5 दिन से कर रहे भावेश की तलाश। ड्रोन कैमरे की भी ली जा रही है मदद। सीकर जिले के निमोद गांव स्थित 3200 फीट ऊंची पहाड़ी पर बने हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब बच्चे की तलाश के लिए SDRF मैदान में उतर चुकी है। पुलिस और SDRF, वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। कल पुलिस, SDRF वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से बड़े स्तर पर मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। SDRF की टीम ने करीब आठ घंटे तक पहाड़ी की खाइयों, गुफाओं और आसपास के घने जंगलों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सदर थाना सीआई राजेश डूडी और थोई थाना सीआई नेकीराम की मौजूदगी में पुलिस, ग्रामीणों और SDRF की टीम ने दिनभर अभियान चलाया। शाम ढलने के बाद टीम पहाड़ी से नीचे लौट आई। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश हर संभव एंगल से की जा रही है। पांच दिन पहले भावेश अपने परिजनों के साथ हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए गया और अचानक लापता हो गया। घटना के बाद से पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरों की मदद ली गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। आईजी राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को बड़े स्तर पर मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस अभियान में करीब 150 पुलिसकर्मी, SDRF टीम और 100 ग्रामीण शामिल होंगे। लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में फैले घने जंगल की बारीकी से तलाशी ली जाएगी। उधर, पांच दिन बाद भी बेटे का कोई पता नहीं चलने से भावेश की मां पूजा कंवर का रो-रोकर बुरा हाल है। भावेश के नाना हरफूल सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जंगल में इतने दिनों तक लगातार सर्च अभियान चलने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला है, इसलिए पुलिस को अपहरण के एंगल से भी जांच करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन को उम्मीद है कि बुधवार को होने वाले मेगा सर्च ऑपरेशन से मासूम भावेश के बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है। अब SDRF की एंट्री और बुधवार को होने वाले मेगा सर्च ऑपरेशन पर सभी की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि क्या इस अभियान से पुलिस को कोई अहम सुराग मिल पाता है।0
0
Report
VIP मुकेश सहनी ने आरक्षण और कोचिंग संस्थानों मुद्दे पर सरकार से सवाल उठाए
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अम्बेडकरनगर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान आरक्षण और देश में कोचिंग संस्थानों से जुड़े विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद को निशाने पर लिया और कोचिंग संस्थानों के बहाने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद समाज को आरक्षण दिला दें, तो उनका समर्थन रहेगा; अगर नहीं, तो समाज यह मानेगा कि वह सिर्फ सत्ता के भूखे हैं. कोचिंग संस्थानों और पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को पूरी तरह फेल बताया और कहा कि आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विफल है और 1 लाख से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं; निजी स्कूल और कोचिंग ही विकल्प बचे हैं. कुछ कोचिंग संस्थान अच्छे से पढ़ा रहे हैं, पर कुछ जगह युवाओं का शोषण हो रहा है; सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और बदले में जागरूकता फैलानी चाहिए. उन्होंने सरकार से कोचिंग पर आरोप लगने के बजाय पहल करनी चाहिए और अपने कर्तव्य का सही निर्वाह करना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
संभल में मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द की अपील
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मुहर्रम और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट .. जिला धिकारी अंकित खड़ेलवाल और एस पी कृष्ण विश्नोई ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया . डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण विश्नोई ने मुस्लिम इलाकों में फ्लैग मार्च के दौरान मुस्लिमों से संवाद कर मुहर्रम के त्यौहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की . डीएम अंकित खंडेलवाल ने मुहर्रम के जुलूस में निकाले जाने वाले ताजियों के मामले में शासन की गाईड लाइन का सख्ती से पालन कराए जाने की बात कही . डीएम एसपी ने पैदल मार्च के दौरान पौराणिक भगीरथ तीर्थ स्थल का निरीक्षण किया ..डीएम अंकित खंडेलवाल ने पालिका प्रशासन को भागीरथ तीर्थ स्थल से अवैध कब्जे हटाए जाने के आदेश दिए . संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला0
0
Report
प्रयागराज में दिलीप मिश्रा के अवैध साम्राज्य पर पुलिस कुर्की, 8 बीघे जमीन
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया दिलीप मिश्रा के अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 11 लाख 24 हजार कीमत की 8 बीघे जमीन को पुलिस ने किया कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज के नैनी थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। यूपी के कुख्यात माफिया दिलीप मिश्रा के अवैध साम्राज्य पर प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खीरी इलाके में 8 बीघा जमीन पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कुर्क कर लिया है। कुर्क जमीन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख 24 हजार रूपए है। पुलिस ने कुर्की कार्रवाई के दौरान बाकायदा डुगडुगी बजवाया और कुर्क जमीन पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिया है। नोटिस साफ किया गया है कि उक्त भूमि अब सरकार के अधीन है। इस पर किसी भी तरह का अनधिकृत कार्य कानूनी रूप से दंडनीय होगा। डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि माफिया दिलीप मिश्रा ने उक्त भूमि को अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदा था। जिसको चिन्हित करने के बाद बाकायदा विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत आज कुर्क किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुर्क जमीन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख 24 हजार रूपए है। पुलिस के अनुसार इस प्रॉपर्टी को माफिया दिलीप मिश्रा ने अपने करीबी के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया था। राजस्व रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद खुलासा हुआ कि उक्त भूमि माफिया दिलीप मिश्रा की है। जिसे अवैध रूप से अर्जित मानते हुए पुलिस ने कुर्क किया है। दिलीप मिश्रा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, शासन स्तर से दिलीप मिश्रा को माफिया भी घोषित किया गया है। दिलीप मिश्रा के खिलाफ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर साल 2010 में रिमोट बम से किए गए जानलेवा हमला समेत कुल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौजूदा समय में दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ केन्द्रीय कारागार में बंद है। इसके पहले भी माफिया दिलीप मिश्रा की करोड़ो की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी दिलीप मिश्रा के अवैध साम्राज्य पर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
खोड़ा में युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर गोली चलाई, हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वाल्मीकि चौक में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं आरोपी ने अपना एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो लड़कियों के माता पिता द्वारा धोखे से पैसे ऐंठने और फिर शादी तोड़ने को वजह बता रहा है। खोड़ा कॉलोनी के आदर्श नगर में रहने वाली 20 साल की खुशी और उसकी छोटी बहन निधि (18 वर्ष) घर पर मौजूद थीं। आरोपी जॉनी शाम करीब 4:30 बजे उनके घर पहुंचा। पड़ोसियों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पहले खुशी का रिश्ता जॉनी से तय हुआ था, लेकिन युवक की कथित गलत गतिविधियों के कारण परिवार ने लगभग चार माह पहले यह रिश्ता तोड़ दिया था। तभी से आरोपी रंजिश रखे हुए था। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी करीब आधे घंटे तक गली में घूमकर रेकी करता रहा। इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। जॉनी के हाथ में हथियार देखकर दोनों बहनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और रास्ते में रखा फ्रिज हटाकर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसके बाद उसने दोनों बहनों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में खुशी को चार गोलियां लगीं, जिनमें तीन पैर में और एक पेट में बताई जा रही है। वहीं निधि के मुंह पर एक गोली लगी है। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत को देखते हुए एक बहन को अन्य अस्पताल रेफर भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
