डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Pipariya, Bhimpur, Madhya Pradesh:दामजीपुरा में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. डॉ.अंबेडकर को भारत के संविधान निर्माता दलितों के मसीहा और समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है. द्वारकानाथ उइके ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन उनके विचारों और सामाजिक न्याय समानता एवं एकता के प्रति योगदान पर विस्तार से चर्चा की मुख्य अतिथि दिलीप उईके सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
