icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow4 Oct 2024, 05:15 pm

संभागीय बैठक में कांग्रेसी विधायकों को नहीं किया आमंत्रित,उपेक्षा का लगाया आरोप

Nayegaon, Madhya Pradesh:

बैतूल जिले में आज संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी ले रहे। इस बैठक में संभाग के तीनों जिलों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को आमंत्रित किया। जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विभागों के प्रमुखों को आमंत्रित किया। लेकिन बैतूल में आयोजित हुई संभागीय बैठक में हरदा जिले में कांग्रेस के दो विधायकों को ना ही सूचना दी गई नहीं आमंत्रण भेजा गया। जिसका विरोध कांग्रेस के हरदा विधायक आर के दोगने ने शिकायत करने की बात कही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं ही पेड़ों की छंटाई

Munna SinghMunna SinghFollow2m ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। तहसील क्षेत्र के गांव अहीर गोटिया से ग्राम नवादिया कल्यानपुर जाने वाली विद्युत लाइन पर पेड़ों की टहनियों के कारण आए दिन होने वाले बिजली के फाल्ट के कारण कई कई दिन गांव की बिजली प्रभावित होने से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं ही अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली की लाइन के नीचे आने वाली टहनियों की छंटाई करने को मजबूर होना पड़ा। जबकि बिजली विभाग ने समय रहते इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया बिजली बाधित होने की शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान। तहसील क्षेत्र के ग्राम अहीर गोटिया के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है की समय रहते बिजली विभाग के अधिकारियों ने नदिया कल्यानपुर को जाने वाली बिजली की लाइन पर पेड़ों की टहनियों के छूने से आए दिन बिजली लाइन ट्रिप हो जाती है और कई कई दिन शिकायत करने के बावजूद भी बिजली सप्लाई ठीक नहीं की जाती है जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान थे। बिजली विभाग द्वारा शिकायत करने के बाद भी इस समस्या की तरफ ध्यान न दिए जाने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने संसाधनों से अहीर गोटिया से नदिया कल्यानपुर तक जाने वाली बिजली लाइन के ऊपर छूने वाली पेड़ों की टहनियों की छटाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है इस तरह के कार्यों के लिए सरकार की तरफ से कोई धनराशि नहीं दी जाती है बिजली विभाग स्वयं ही अपने निजी संसाधनों से कराता है।
0
0
Report

ललितपुर में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.24 किग्रा गांजा बरामद

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । आरोपियों के पास से दो सूटकेसों में भरा गया 8 किलो 24 ग्राम गांजा बरामद किया गया है । पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार सादर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अंकुर तिवारी निवासी ललितपुर और कैलाश साहू निवासी सोनपुर उड़ीसा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है । आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर ललितपुर जिले में बेचा जाता था ,जिसको लेकर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकम्मदा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
0
Report

धार के मागोद-अमझेरा-मनावर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: परिवार के 3 की मौत, बेटी घायल

Dhar, Madhya Pradesh:धार में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मागोद-अमझेरा-मनावर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा जीराबाद थाना क्षेत्र में मागोद-अमझेरा-मनावर हाईवे पर हुआ। केशवी निवासी 32 वर्षीय अंतर सिंह अपनी बहन के घर वीरपोष त्योहार का सामान देने गए थे। उनके साथ उनकी 12 वर्षीय बेटी रेशम, 4 वर्षीय बेटा अशोक और काका ससुर भूरा सिंह भी थे। सामान देने के बाद चारों बाइक से अपने गांव केशवी लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंतर सिंह, उनके चार वर्षीय बेटे अशोक और भूरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 12 वर्षीय रेशम गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे पहले गंधवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची बेहोशी की हालत में उपचाररत है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता में सावन उत्सव: तीन सहेलियों ने महिलाओं को एक मंच पर मिलाया

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता नगरी में सावन का महिना जहां एक ओर भक्ति रस में डूबा रहता है तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं नवाचार कर सखियों से मिलने के लिए अनूठे कार्यक्रमों का आयोजन करना जिंदगी का हिस्सा बन गया है। मेड़ता की पवन कंवर, डिम्पल वैष्णव और अनुष्का चौहान तीन सहेलियों ने सभी सखियों से मिलने का अवसर तलाशते हुए 2026 सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को एक आंगन में मिलने का अवसर प्रदान किया। तीनों सखियों ने इस अवसर पर सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ-साथ खेल कूद और सामूहिक भोज का आयोजन कर सभी सहेलियों को एक साथ मिलने का अवसर प्रदान किया। वैवाहिक जीवन की व्यस्तता से समय निकालकर लंबे समय के पश्चात एक दूसरे से मिल रही महिलाओं के चेहरे पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही थी। तीनों सहेलियों को मानना है कि सावन उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सावन की परंपराओं को बढ़ावा देना है。
0
0
Report

अशोकधाम मंदिर में सावन तीसरी सोमवारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम सोमवारी को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और सुरक्षित किया गया है।इसी तैयारियों का जायजा लेने लखीसराय के स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अशोकधाम पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंदिर में पहली बार लगाए गए अर्घा सिस्टम को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इस पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अर्घा सिस्टम लगाने का निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसकी समीक्षा भी जिला प्रशासन द्वारा ही की जाएगी। मंत्री ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अफवाह नहीं फैलाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
0
0
Report

हाथरस में RAM ने 30 रुपये किलो चीनी वितरित कर महंगाई को चुनौती दी

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महंगाई का अनोखा विरोध राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने 30 रुपये किलो में दी चीनी गरीब, असहाय, मजदूर, आमजन को चीनी वितरण कर किया विरोध 30 रुपये किलो में 5 कुंतल चीनी बांटी हाथरस में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए गरीब, असहाय,मजदूर, आम जन को 30 रुपए किलो के हिसाब से चीनी का वितरण कर सरकार का विरोध किया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने मुरसान गेट बोहरे बाली देवी से चीनी वितरण का शुभारंभ किया। चीनी वितरण कार्यक्रम 5 क्विंटल चीनी का वितरण मात्र 30 रुपए में एक किलो दे कर किया गया। इस महगाई के विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, भाजपा पूर्व विस्तारक संजीव गोयल, रिज़. आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा समेत sैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे
0
0
Report
Advertisement

अजमेर शरीफ में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का धमाकेदार आगाज़

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का खूबसूरत आगाज़, 43 फनकारों ने क़ुरआन मजीद की आयतों से सजी तस्वीरों की लगाई नुमाईश, लाइव आर्ट्स वर्कशॉप से भी दिखा रहे अपना हुनर आलमी मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का खूबसूरत आगाज़ हुआ। दरगाह के समा खाना में लगी इस फेस्टिफल मे ज़ायरीन समेत मकामियो ने भी शिरकत की。 चिश्तिया फाउंडेशन चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती और डायरेक्टर डॉ. अज़ीम ने बताया कि उनकी एडवाइज़र एस. मेमन, डॉ. फाहीम, एफ. खान, और कोऑर्डिनेटर उस्ताद महमूद शेख की क़यादत में इस फ़ेस्टिवल का आगाज़ हुआ, जिसमें एशिया भर के 43 बेहतरीन आर्टिस्ट हिस्सा ले रहे है। इस फ़ेस्टिवल में आब-ए-ज़मज़म, गोंद और केसर की स्याही से लिखी हुई क़ुरआन शरीफ़ और हैंड-स्टिच्ड क़ुरआन शरीफ़ का खुसूसी दीदार भी कराया जाएगा। इसके अलावा लाइव कैलिग्राफी वर्कशॉप और रिवायती लाइव कालीन आर्ट पेंटिंग का मुज़ाहरा किया जाएगा। 3 रोज़ा इस फेस्टिवल का आगाज़ कुरान पाक की तिलावत से हुआ और सूफ़ियाना कव्वाली की महफ़िल भी मुनाकीदा की गई।
0
0
Report

खाजूवाला में पानी नहीं मिलने पर किसानों ने IGNP पर धरना तेज किया

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर किसान, पूगल ब्रांच के किसान कल से IGNP के 620 हैड पर देंगे धरना, बड़ी संख्या में किसानों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी, सिंचाई पानी के अभाव में 70% से ज्यादा फसलें चौपट होने का दावा, मूंग, मूंगफली और ग्वार की फसल पर मंडराया संकट, किसानों ने कहा—पानी नहीं मिला तो तेज होगा आंदोलन, सिंचाई विभाग से पूगल ब्रांच में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल से भी मिले किसान, IGNP अतिरिक्त सचिव अमरजीत मेहरड़ा के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला पानी
0
0
Report
Advertisement

जुलूस को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने जामा मस्जिद का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow6m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के साथ शाम लगभग 6:30 बजे जामा मस्जिद का निरीक्षण किया और ईमाम से मुलाकात कर बारा वफात को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली। बारा वफात को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक जामा मस्जिद पहुंचे। यहां पर उन्होंने मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन से मुलाकात की और उनसे बारा वफात के जुलूस के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से कहा कि कोई भी युवक जामा मस्जिद की छत पर न चढ़ें। अक्सर जामा मस्जिद की छत पर चढ़कर लोग वीडियो और फोटोग्राफी करने लगते हैं इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
0
0
Report

सीकर के मूल ओबीसी समाज ने 27% आरक्षण व टिकट आधार मांग तेज

Sikar, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 से पहले सीकर में मूल ओबीसी समाज ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है। सीकर के लोहिया रिसॉर्ट में रविवार को मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान राजस्थान की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न मूल ओबीसी समाजों के लोग शामिल हुए। इस दौरान निकाय चुनाव सहित आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और टिकट देने की मांग उठाई गई। संस्थान के राधेश्याम काम्या ने कहा कि कार्यक्रम में खाती, कुम्हार, माली, यादव, छीपा, मणियार, गुर्जर, नाई, लोहार सहित करीब 30-40 मूल ओबीसी समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज की प्रमुख मांग ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण करने, आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और संख्या के आधार पर राजनीतिक दलों से टिकट देने की है। काम्या ने कहा कि निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और भविष्य में विधानसभा चुनावों में मूल ओबीसी समाज को उसकी संख्या के आधार पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो समाज विरोध और आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी समाज की मांग सुनेगी और न्याय करेगी, समाज उसी के पक्ष में मतदान करेगा।
0
0
Report

फलोदी में अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापेमारी, 690 किलोग्राम वनस्पति फैट सीज

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ए अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापा मारकर 690 किलो वनस्पति फैट को सीज कर फैक्ट्री को किया सील एंकर - आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए फलोदी जिलेभर में मिलावटखोरी एवं अवैध खाद्य निर्माण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खींचन गांव में संचालित एक अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापा मारकर मौके पर विभिन्न प्रकार के वेजिटेबल फैट की पैकिंग, बड़ी मात्रा में कच्चा मेटेरियल तथा डिब्बों की पैकिंग के लिए पैकिंग मशीन उपलब्ध मिली। टीम द्वारा मौके प विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं कच्चे माल के 3 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। मौके से 690 किलो वनस्पति फैट सीज कर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सीज किया गया है
0
0
Report
Advertisement

दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow8m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने रविवार को शाम 6:30 बजे नगर का भ्रमण करते हुए बारा वफात के जुलूस वाले मार्गों का निरीक्षण किया और मौके पर दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। 26 अगस्त को बारा वफात का एक विशाल जुलूस बस स्टैंड से निकाला जाता है । इस जुलूस को गुजरने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पाया गया जिसे हटाने के अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से स्पष्ट रूप से कहा अगर जुलूस निकालने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो फिर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

फरीदाबाद कांग्रेस बैठक के बाद भीतरघात: दो नेता भिड़े, गुटबाजी उभरकर सामने

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कांग्रेसी फरीदाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर आयोजित बैठक के बाद पार्टी के ही दो नेताओं के बीच विवाद होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बैठक समाप्त होने के बाद भारत अरोड़ा और ईशान कथूरिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा करना था। हाल ही में फरीदाबाद में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। बैठक के बाद नेताओं के बीच हुए इस विवाद ने कांग्रेस के अंदर चल रही आपसी खींचतान को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बैठक संगठन मजबूत करने के लिए थी, लेकिन बैठक के बाद आपसी विवाद ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

त्योहारी सीजन से पहले चीनी-प्याज की महंगाई ने आम आदमी को चिंता में डाला

Ambala, Haryana:त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के दामों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। चीनी का भाव 51 रुपये किलो से बढ़कर अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। यानी महज एक सप्ताह में करीब 14 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्याज के दाम भी 50 रुपये किलो के पार पहुंचने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई के बीच लोगों ने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है। खबर सीधे आपकी रसोई से जुड़ी है... त्योहारों से पहले चीनी और प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह तक 51 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों का असर चाय से लेकर मिठाइयों तक साफ दिखाई दे रहा है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का बजट पहले ही दबाव में है और अब चीनी की कीमत में हुई बढ़ोतरी ने मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं प्याज का भाव भी 50 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। ऐसे में गृहणियों को घर का बजट संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजिंदर कुमार, स्थानीय निवासी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। त्योहारों पर मिठाई और घर में पकवान बनाना भी अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। लोगों की मांग है कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाए और चीनी समेत जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। लोगों का यह भी कहना है कि चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ गन्ने से एथेनॉल उत्पादन और चीनी के उत्पादन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि बाजार में चीनी की कमी न हो। विनोद जोहर, दुकानदार। चीनी के बढ़ते दामों का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। मिठाई कारोबार से जुड़े दुकानदारों के लिए महंगी चीनी लागत बढ़ा रही है, जबकि दूसरी तरफ कीमत बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित होने की चिंता भी बनी हुई है। वहीं होलसेल कारोबारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में चीनी के भाव में लगातार तेजी आई है। एक सप्ताह पहले करीब 5100 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली चीनी अब 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि अचानक बढ़े दामों से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। संयम तहल, चीनी होलसेलर। त्योहारों के सीजन में चीनी और प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों की नजर सरकार के कदम पर है। जनता चाहती है कि जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर जल्द नियंत्रण हो, ताकि महंगाई के बीच त्योहारों की मिठास बरकरार रह सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top