Back
Betul460001blurImage

Betul - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का बैतूल में मना जश्न,तिरंगा यात्रा में दिखा जिलेवासियों का उत्साह

Rupesh Mansure
May 17, 2025 15:35:44
Betul, Madhya Pradesh
भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने आज बैतूल शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके और विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में आमजनों ने भारी संख्या में अपनी भागीदारी करते हुए देशभक्ति की भावना का इजहार किया। सैकड़ो लोगों के साथ यात्रा की शुरुआत न्यू बैतूल ग्राउंड से की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लल्ली चौक बस स्टैंड होते हुए गंज पहुंची। तिरंगा यात्रा पर लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देश भक्ति गीतों पर भारत माता के जयकारे लगाते हुए हर नागरिक जोश में दिखाई दे रहा था। तिरंगा यात्रा में लोगों के हाथों में चाइना और तुर्की के बायकॉट करने वाली तख्ती भी बड़ी संख्या में नज़र आई। गंज में सभी राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|