Back
Betul460001blurImage

Betul: विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Rupesh Mansure
May 14, 2025 15:37:28
Betul, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस भड़क उठी है। विजय शाह ने कहा था कि "उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी," जिसे लेकर कांग्रेस ने इसे सेना और महिला अधिकारियों का अपमान बताया। इस बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैतूल के लल्ली चौक पर विजय शाह का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागदरें ने कहा कि विजय शाह का बयान न केवल सेना के लिए अपमानजनक है बल्कि यह महिला अधिकारियों के खिलाफ भी अपमानजनक है। उन्होंने मंत्री विजय शाह से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|