Back
बैतूल की कोयला खदानों में ठेका मजदूर वेतन और CMPF घोटाला, जांच शुरू
RKRupesh Kumar
Mar 10, 2026 12:48:41
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में काम करने वाले करीब 300 ठेका मजदूर आर्थिक शोषण और बकाया वेतन को लेकर पिछले 10 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। परेशान मजदूरों ने आज जिला कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मजदूरों ने ठेकेदार पर वेतन में कटौती और फंड में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का आरोप है कि उनकी तय तनख्वाह में से ठेकेदार करीब 60 प्रतिशत राशि वापस ले लेता है। मजदूरों के बैंक खातों के एटीएम कार्ड भी ठेकेदार के पास ही रहते हैं। जैसे ही खाते में वेतन आता है, ठेकेदार एटीएम से पैसे निकलवाकर मजदूरों को केवल थोड़ी रकम ही देता है।बताया जा रहा है कि 34 हजार रुपए की तनख्वाह में मजदूरों को सिर्फ करीब 12 हजार रुपए ही दिए जाते हैं, जबकि बाकी राशि ठेकेदार अपने पास रख लेता है। जब मजदूरों ने इस व्यवस्था का विरोध किया और पैसे वापस देने से मना किया तो उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन ही नहीं दिया गया है।मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया है कि कोल माइंस प्रोविडेंट फंड यानी CMPF की राशि में भी गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं। करीब 20 से 25 मजदूर ऐसे हैं जिन्हें छह महीने से भी ज्यादा समय से भुगतान नहीं मिला है। कई मजदूरों के लाखों रुपए के फंड का स्पष्ट हिसाब भी नहीं दिया जा रहा, जिससे फंड के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।मजदूरों का कहना है कि अगर कोई इस शोषण का विरोध करता है तो उसे काम से निकालने की धमकी दी जाती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।मजदूरों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने, बकाया वेतन का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने और दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने श्रम अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांच कर मजदूरों को राहत दिलाने की बात कह रही है।बाइट -1-राजा प्रजापति,ठेका मजदूर डबल्यू सी एल पाथाखेड़ाबाइट -2- प्रदीप नागले,असंगठित कामगार यूनियन पाथाखेड़ाबाइट -3- संतोष देशमुख, असंगठित कामगार यूनियन पाथाखेड़ाबाइट -4- नरेंद्र सूर्यवंशी,कलेक्टर बैतूल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 10, 2026 14:18:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 14:18:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 10, 2026 14:18:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 14:17:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 14:17:26Unnao, Uttar Pradesh:आरोपी Vipin Singh ( सफेद सर्ट ) छोटू सनकी ( कैप में ) तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत में ( विडिओ, फोटो )
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 14:17:17Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दहेज हत्या मामले में वांछित दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास ससुर और उनका बेटा शामिल है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 10, 2026 14:17:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:16:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 10, 2026 14:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 14:15:450
Report