icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पल्लवी पटेल का दावा: यूपी 2027 के लिए 60 सीटों की तैयारी

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल द्वारा मेहनौन विधानसभा में आज कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सम्मेलन से पहले आज शनिवार दोपहर गोंडा सर्किट हाउस पहुंची, जहां कार्यक्रम को लेकर के पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश के 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें आपके गोंडा की मेहनौन विधानसभा भी है। यूपी के 13 मंडल में 60 विधानसभा सीट को हम चिन्हित करके अपना दल कमेरावादी तैयारी कर रहा है विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर के इसीलिए हम आज गोंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने आए हैं अपने संगठन को गोंडा हमें हम दुरुस्त करते हुए मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। वही इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे खींचतान पर कहा कि गठबंधन में जब दो परिपार्टियांयां जाती है तो निश्चित रूप से बातचीत के दौरान उठा पटक होती है यह बहुत आम बात है। लेकिन अंतत जो उद्देश्य की सब लोग मिलकर लड़ेंगे और इस प्रकार से मुद्दों को लेकर लड़ेंगे जो आम जनता के मुद्दों को दरकिनार करते हुए हिटलर शाही की सरकार चल रही है उनको विफल करके नई सत्ता को स्थापित करना है। वहीं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि इस वक्त जो चुनाव आयुक्त हैं पूरा चुनाव आयोग हालांकि कहने को तो एक स्वशासी गवर्ममेंट संस्था है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जो चुनाव की बिसात बिछाई है उसमें मोहरा मात्र बनकर रह गई है। शायद इसीलिए पिछले कई वर्षों से कई दशकों से लोकतांत्रिक हथियार का उपयोग करके सरकार गिराते और बनाते रहे है आज उनकी जिंदगी का नया संघर्ष है कि वह अपने वजूद को अपने आप को बताने का अपने आपके होने को सत्यापित होने का काम कर रहे हैं। वही जब पूछा गया कि आप मानती है इस देश में लोकतंत्र है इस पर कहा कि कागजों में तो लोकतंत्र है। लेकिन जो लड़ाई जो संघर्ष प्रोटेस्ट आज दिल्ली की सड़कों पर है यूपी के हर जनपदों में है देश की सीमाओं पर है तो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं इस बात का विरोध है कि वर्तमान सत्ता जो है लोकतांत्रिक ताकत लोकतंत्र को ध्वस्त करने का काम कर रही है। पूछा गया कि विपक्ष के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर राष्ट्रपति से मिलना पड़ा आखिर सरकार क्यों नहीं सुन रही है इस पर कहा कि देखिए यह सरकार निरंकुश सरकार है सरकार समझ रही है। इस देश की तमाम जो संस्थाएं हैं चाहे ईडी सीबीआई चाहे प्रशासन पुलिस हो चुनाव आयुक्त हो सबको उन्होंने अपने कब्जे में कर रखा है। यह मान कर बैठे हुए हैं वहीं सरकार है वही इस देश में लोकतंत्र से ऊपर हैं लेकिन वह यह भूल जाते हैं की इस देश की आम जनता के हाथ में वो ताकत है जिससे सरकार बनती है जिन लोगों ने सरकार बनाया है। वही जब पूछा गया कि आपका सपा से गठबंधन है या आप खुद अकेले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तो इस पर कहा कि इस देश में धुर्वी कारण की राजनीति है दो पलों में बांट करके लड़ाई हो रही है चाहे एनडीए की चाहे इंडिया गठबंधन की बात करें गठबंधन दोनों तरफ है। जिस सहज और सरल विचारधारा के साथ अपना दल कमेरावादी की पहचान है निश्चित रूप से वह तमाम साथी एक विचार वाले के साथ आएंगे पर्दा उठेगा तमाम पार्टियों के नेतृत्व का जो आखिरी निर्णय होगा वह आपके सामने आएगा। वही बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर के कहा कि लगातार जो आज विपक्ष है जिसको भी आप विपक्ष मान लीजिए वह तमाम विपक्षी की पार्टी जहां तक मेरी जानकारी रहती है वह सभी यह बात कह रही हैं और इस बात को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया है। चाहे हम ईवीएम से चुनाव जीते चाहे हम हार जाएं लेकिन हम चाहते हैं कि इस देश से ईवीएम हटाकर बैलेट से चुनाव किया जाए इस तरह की बात लगातार चलती रही है और प्रदर्शन होते रहे हैं। वही हिटलर और बीजेपी की तुलना करते हुए कहा कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक सिक्का बीजेपी है दूसरा सिक्का हिटलर है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद दीया के रूप में मनाए जा रहे जन्मदिन को लेकर कहा कि जो व्यक्ति अपने आप को स्वयंभू भगवान घोषित कर चुके हैं उनके जन्मदिन के नाम पर संपूर्ण देश की व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए आम आदमी के निकले हुए टैक्स के पैसे को दीया में तेल भरने के नाम पर यात्रा निकालने के नाम पर खर्च किया जा रहा है तो निश्चित रूप से सावलिया निशान सरकार पर जरूर उठता है। वहीं केंद्रीय State मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं को लेकर डॉ.पल्लवी पटेल ने कहा कि अगर वह सपोर्ट मांगेंगे आगे तो देखा जाएगा लेकिन मैं यह जरूर बोलता हूं किस देश में हर किसी को अधिकार है कोई भी कहीं भी जाकर के चुनाव लड़ सकता है। क्या ऐसा आगामी दिनों में हो सकता है कि आप दोनों बहने एक ही पार्टी में काम करके पार्टी को मजबूत करें इस पर कहा कि दो दल में नेता काम करते हैं। बहनें नहीं काम करती हैं पारिवारिक रूप से हम आज भी बहनें हैं जब तक सांस रहेगी तब तक बहन रहेंगे। राजनीतिक रूप से हमारे विचार अलग हैं निश्चित रूप से जहां हम अपने आप को संपन्न कर सकते हैं इस रास्ते को हम सही समझते हैं हमें लगता है कि वहां काम करना उचित होगा। वहीं जब पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल ओमप्रकाश राजभर, डॉक्टर संजय निषाद, आशीष पटेल हो लगातार समय-समय पर बोलते रहते हैं विपक्षी पार्टियों के लोगों से मुलाकात भी करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी से इन लोगों को दर्द है तो दवाइयां लोग वहीं पर जाकर के ले इसके जवाबदेही हमारी नहीं है। तो अपना डॉक्टर बदल लें उनको चुनाव है कि उनकी थेरेपी कौन डॉक्टर कर सकता है मैं थोड़ी ना बता पाऊंगी मैं तो अपने दर्द का इलाज कर सकती हूं। डॉ. पल्लवी पटेल से पूछा गया कि आपकी पार्टी गोरखपुर में कहां से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम गोरखपुर में भी चुनाव लड़ेंगे हम गोरखपुर को क्यों छोड़ देंगे। बाइट- डॉक्टर पल्लवी पटेल- सिराथू विधायक।
0
0
Report

खेकड़ा में पुलिस-चोर मुठभेड़: दो घायल गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:खेकड़ा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो आरोपी घायल गिरफ्तार बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहिद और इमरान के रूप में हुई है। दोनों खेकड़ा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी ट्यूबवेल और विद्युत तार चोरी की घटनाओं में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी से जनपद में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। सीओ बागपत शुकन्या शर्मा के मुताबिक, आरोपी शाहिद खेकड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report

ओबीसी आरक्षण पर सियासत तेज: सरकार कोर्ट में सही प्रमाण नहीं दे पाई

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ओबीसी आरक्षण पर सियासत हुई तेज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर ने कहा... बीजेपी ने ओबीसी की पीठ पर छुरा घोंपा सरकार ने कोर्ट के कंधे का सहारा लिया सरकार अध्यादेश क्यों नहीं लेकर आती कांग्रेस ने 2019 में 27 फीसदी आरक्षण की बात कही थी कभी सर्वदलीय बैठक करते हैं, कभी कोर्ट की बात कही ना सही पैरवी की, ना विश्वास पैदा किया सरकार ने कोर्ट के सामने सही पक्ष नहीं रखा सरकार ने कोर्ट में ठोस और सही आंकड़े नहीं जुटाए सरकार ने कोर्ट के सामने सही प्रमाण नहीं दिए सरकार ने मात्र 10 हजार लोगों का सर्वे किया, कोर्ट ने इस सर्वे को जनसंख्या के हिसाब से सही नहीं बताया सरकार नहीं चाहती ओबीसी को आरक्षण मिले केंद्र सरकार की रिपोर्ट और एमपी की रिपोर्ट में असमानता मिली पद खाली होने के बावजूद सरकार ने नियुक्तियां नहीं की।
0
0
Report
Advertisement

पीरनिगाह के पास मॉडिफाई बाइक हादसे में दादी समेत पौते की मौत, 5 घायल

Una, Himachal Pradesh:Slug : धार्मिक स्थल पीरनिगाह के निकट मोडिफाई बाइक के अनियंत्रित होने से दादी और पौते की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित 5 अन्य लोग घायल,सभी लोग कपूरथला के प्लथ के निवासी V/01:धार्मिक स्थल पीरनिगाह के निकट मोडिफाइ बाइक के अनियंत्रित होने से दादी और पौते की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग कपूरथला के प्लथ के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इस मोटर कार्ट पर चालक लाडी, उसके 5 बच्चे, धर्मपत्नी और माता सफर कर रहे थे。 लाडी पुत्र लामिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल पीरनिगाह माथा टेकने आया था। जब वह वापस आ रहे थे तो तीखी उतराई पर मोटरबाईक कार्ट की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में वह सभी घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए उन्हें एम्बूलैंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने लाडी के 3 वर्षीय बेटे अखिल और उसकी माता जीलो पत्नी लामिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाडी की धर्मपत्नी को पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया है जबकि बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचकर घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।
0
0
Report

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चोरी: दो भाइयों को गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों युवक सगे भाई हैं और जिला चंबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.75 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल में दो iPhone भी शामिल हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान 24 वर्षीय कपिल देव पुत्र ग्यासो देव और उसके भाई 29 वर्षीय कौशल देव के रूप में हुई है। दोनों चंबा जिला के कुंडी, डाकघर सुनारा, तहसील के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में पिछले कई दिनों से मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के कारण अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार परेशान थे। आरोप है कि चोर रात के समय अस्पताल में सो रहे तीमारदारों को निशाना बनाते थे और उनके मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर लेते थे। बीती रात अपनी दादी के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे शौर्य का मोबाइल फोन गायब हो गया। मोबाइल नहीं मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल परिसर में जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस को अस्पताल की दूसरी मंजिल के एक कोने में सो रहे दो युवाओं पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो शौर्य का गायब मोबाइल फोन उनके कब्जे से बरामद हुआ। तलाशी के दौरान तीन अन्य मोबाइल फोन भी मिले। इस तरह पुलिस ने कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों का पता लगाने और चोरी की अन्य घटनाओं से संभावित संबंधों की जांच में जुटी है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। बाइट : शौर्य, शिकायतकर्ता मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
0
0
Report

जेपी नड्डा ने सुंदरनगर में 2027 हिमाचल विधानसभा के लिए जीत का मंत्र दिया

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:कुल्लू प्रवास के दौरान सुंदरनगर में रुक भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल के आग्रह पर चाय पीने के लिए रुके नड्डा ने यहां करीब एक घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और गर्मजोशी से हुए स्वागत को देखकर वह काफी उत्साहित नजर आए। चाय की चुस्कियों के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का संदेश दिया। ‘चाय पीने आया था, लेकिन आपने तो चुनावी माहौल बना दिया’ कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर जेपी नड्डा ने सहज अंदाज में कहा कि विधायक राकेश जंवाल ने उन्हें केवल चाय पीने के लिए रोका था। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनका इंतजार कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्यार और उत्साह संगठन की मजबूती को दर्शाता है। साथ ही, देर से पहुंचने के लिए उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षमा भी मांगी। 2027 के चुनावों के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच काम करें। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता जरूरी है। कार्यकर्ता जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर भी जनता के बीच अपनी बात रखने का आह्वान किया। पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई भारत की पहचान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जाम से आधुनिक बाईपास तक : सुंदरनगर के विकास की सराहना सुंदरनगर में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए जेपी नड्डा ने विधायक राकेश जम्वाल के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय सुंदरनगर के राजा का बाग क्षेत्र में वाहनों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता था। अब बाईपास के कारण यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और वाहन चालकों को राहत मिली है। उन्होंने आधुनिक बाईपास और मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) जैसी सुविधाओं को क्षेत्र में हो रहे विकास का उदाहरण बताया। नड्डा ने सुंदरनगर से अपने आत्मीय जुड़ाव का भी जिक्र किया और क्षेत्र में हुए बदलावों पर प्रसन्नता जताई। बाइट : जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद : इस अवसर पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज, बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, जे.आर. कटवाल और दिलीप ठाकुर सहित भाजपा के तीनों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी अध्यक्षों, नगर परिषद प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सुंदरनगर में चाय के बहाने हुए इस राजनीतिक जमावड़े में जेपी नड्डा ने संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया
0
0
Report
Advertisement

नाभा में पुलिस का नशा विरोधी अभियान: 6-7 आरोपी गिरफ्तार

Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ, 6 ਤੋਂ 7 ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਐਸਪੀ ਡੀ ਪਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜ਼ਨ ਹੇਠ ਚੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਰਹੀ ਤਾਇਨਾਤ ।ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਕਰਾਲਾ, ਸਾਧੋਹੇੜੀ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਇੱਕ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਐਸਪੀ ਡੀ ਪਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜ਼ਨ ਹੇਠ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 6 ਤੋਂ 7 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਐਸਪੀ ਡੀਟ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਭਾ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ़ਮ ਤਾਇਨਾਤ ਰਹੇ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਦਿਆਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਪੀ ਡੀਟ Pਟਿਆਲਾ ਰਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਛਿੱਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਜੀਪੀ ਅਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹਾਂਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼اں ਤਹਿਤ ਹੀ ਨਾਭਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
0
0
Report

मौसम बदलने से सेहत पर असर; डाक्टर से जानिए बचाव के कदम

Hoshiarpur, Punjab:बदलते मौसम के मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोग सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान किन सावधानियों को अपनाकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, इन तमाम सवालों को लेकर हमने डॉक्टर पुष्पिंदर सिंह मुल्तानी से खास बातचीत की। डॉक्टर पुष्पिंदर सिंह मुल्तानी ने बताया कि आजकल अस्पताल में खासकर वायरल फ्लू से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यदि बुखार या खांसी से राहत नहीं मिल रही है, तो लापरवाही न बरतें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से जांच करवाएं।
0
0
Report

आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज DM और SP ने किया नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण

RavindraRavindraFollow1m ago
Muskara, Uttar Pradesh:आगामी चुनावों के मद्देनजर हमीरपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ​नवीन गल्ला मंडी का संयुक्त औचक निरीक्षण ​जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने संयुक्त रूप से नवीन गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंडी परिसर का जायजा लिया। ​मंडी के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने स्थानीय थाना मुस्करा का भी दौरा किया। वहां आयोजित 'थाना दिवस' के अवसर पर पहुंचकर उन्होंने थाने में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण के कड़े निर्देश दिए, जिससे आम जनता को जल्द राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

फलसूंड में 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jaisalmer, Rajasthan:अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार। फलसूंड, जैसलमेर फलसूंड में जिला पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत फलसूंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी महादेव गोदारा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार निर्देशों की पालना में पुलिस टीम गठन कर मुल्जिम विक्रमसिंह निवासी सगतसिंह की ढाणी के कब्जा से अवैध मादक पदार्थ 08 किलो 412 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। मुल्जिम से विस्तृत पूछताछ व प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं।
0
0
Report

सारंगढ़ में जय स्तंभ चौक के पीछे युवक ने फाँसी लगाई, मौत का कारण अज्ञात

Saiki, Bihar:जय स्तंभ चौक के पीछे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात। सारंगढ़ में जय स्तंभ चौक के पीछे रात्रि में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्र मोहन रात्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी टेंगनापाली के रूप में बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने दिवाला में लगे सरिया में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र के 15 समर्थकों को इटारसी से उतारकर पुणे भेजा गया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे महाराष्ट्र के 15 समर्थकों को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया. बुधवार शाम करीब 6 बजे गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतारे गए इन सदस्यों में 12 युवक और 3 युवतियां शामिल थीं. पुलिस ने सभी को इटारसी के एक निजी रिसॉर्ट में रखा था. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस ने सभी सदस्यों को बस से सुरक्षित पुणे स्थित उनके घरों के लिए रवाना किया. सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का एक दल भी बस के साथ पुणे गया. इस दौरान बस में सवार कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
0
0
Report

फरीदाबाद में पिस्टल की नोक पर डकैती: 1.04 करोड़ रु की नकदी लूटी, 4 गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की डकैती के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ शिकायतकर्ता: अब्दुल कदीम वासी जोहड़ कॉलोनी, फतेहपुर तगा गिरफ्तार आरोपी: (8 अक्टूबर को गिरफ्तार) 1. साहुन खान (38) वासी गांव फतेहपुर तगा थाना धौज फरीदाबाद (9वीं पास) 2. हैदर अली (28) उर्फ इमामुद्दीन वासी गांव मठेपुर, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (6 कक्षा पास) 3. मोहम्मद आरिफ (32) वासी गांव डिडौली जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (अनपढ़) 4. मोसीब आलम (30) वासी गांव फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (5वीं पास) गिरफ्तारी स्थल- साहुन- फरीदाबाद हैदर अली, मोहम्मद आरिफ व मोसीब आलम- समथला, मुरादाबाद, उ.प्र. फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने थाना धौज क्षेत्र के गांव फतेहपुर तगा की जोहड़ कॉलोनी में पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी डकैती के मामले में सफलता हासिल करते हुए 4 आरोपित साहुन खान वासी गांव फतेहपूर तगा, हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन वासी गांव मढ़ेपुर, मोहम्मद आरिफ वासी गांव डिडौली व मोसीब आलम वासी गांव फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वरुण कुमार दहिया सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी साहुन निवासी गांव फतेहपुर तगा को जानकारी थी कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम ने अपनी जमीन बेची है और जमीन बेचने से प्राप्त नकदी उसके घर पर रखी हुई है। साहुन ने अपने जानकार लियाकत से संपर्क कर उसे शिकायतकर्ता के घर पर भारी मात्रा में नकदी होने की जानकारी दी तथा डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए कहा। लियाकत पहले भी डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिसके बाद लियाकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक टीम बनाई और वारदात करने का प्लान बनाया। लियाकत के कहने पर सात व्यक्ति निजाम, तयюб, रिहान, सलिम, हैदर अली, आरिफ, मोसीब अर्टिगा गाड़ी से फतेहपुर तगा पहुंचे। साहुन ने दो व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठा कर शिकायकर्ता के घर की रैकी करवाई और घर में आने जाने के सभी रास्तों की जानकारी दी। फिर 25/26 सितंबर 2026 की रात को करीब 2 बजे सभी आरोपित शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे जिनमें से पांच लोग घर के अंदर घुसे और दो गाड़ी को लेकर साइड में चले गये और उन पांच लोगों ने घर में घुस कर शिकायतकर्ता को बंधक बनाया और घर में रखे 1,04,80,000/-रू लूट ले गये। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम वासी जोहड़ कॉलोनी, फतेहपुर तगा की शिकायत पर थाना धौज में 26 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अनुसार 25 सितंबर 2026 को अपने पुराने मकान से नए मकान में सामान शिफ्ट किया था। रात करीब 2:10 बजे 4-5 युवक उसके मकान में घुस आए, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कमरे की चाबी मांगी। आरोपियों ने उसके हाथ पीछे की ओर बांध दिए। मुंह और पैर भी बांध दिए। इसके बाद लोहे की रॉड से कमरे और संदूक का ताला तोड़कर कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गये।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top