icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर डीएम ने जनगणना रील वायरल करने की छूट दी; कर्मचारियों को होंगे इनाम

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अब सरकारी कर्मचारी अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बाकायदा इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। उनका कहना है कि जनगणना से जुड़े मोटिवेशनल वीडियो बनाकर कर्मचारी अपनी रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता भी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मिलकर जनगणना से जुड़ी अपनी रेल बनाकर वायरल कर सकते हैं। इतना ही नहीं जिलाधिकारी में अच्छी रील बनाने वालों को सम्मानित और इनाम देने की भी घोषणा की है। वैसे तो सरकारी कर्मचारियों के सरकारी कामों की रील बनाने पर प्रतिबंध है। लेकिन जिलाधिकारी में जनगणना में तेजी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जनगणना से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की छूट दे दी है। लेकिन यह रील जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने और प्रोत्साहित करने को लेकर होनी चाहिए। फिलहाल कर्मचारियों ने रेल बनाना शुरू कर दी है और अब रील बनाकर कर्मचारी जिलाधिकारी से इनाम हासिल करने में जुटे हैं।
0
0
Report

Amroha में सात सूत्री ज्ञापन: अवैध खनन और सट्टे पर रोक की मांग वाला बड़ा कदम

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौंपा गया 7 सूत्रीय ज्ञापन, अवैध खनन और सट्टे के कारोबार पर कार्रवाई की उठी मांग अमरोहा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह तोमर ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद में तेजी से बढ़ रहे अवैध खनन, अवैध डग्गामार बसों के संचालन और अवैध सट्टे के कारोबार समेत कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। सतपाल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में कुछ माफिया तत्व आपसी साठगांठ के जरिए अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं और इससे सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के कारण सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, जबकि अवैध बस संचालन से आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में खुलेआम चल रहे सट्टे के कारोबार पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई कर ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की गई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से देखने का आश्वासन दिया। सतपाल सिंह तोमर ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। बाइट सत्यपाल सिंह तोमर जिला अध्यक्ष वाले भारतीय समाज पार्टी रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
0
Report

झीरम घाटी बरसी पर धनेंद्र साहू ने सचाई और न्याय की मांग दोहराई

Begun, Rajasthan:रायपुर झीरम घाटी बरसी आज, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान- 13 साल बाद भी सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई.. इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, जनता आज भी जवाब चाहती है.. यह सिस्टम पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है.. सरकार के पास आत्मसमर्पित नक्सलियों की बड़ी संख्या है.. क्या उनसे यह उजागर नहीं करवाया जा सकता कि झीरम में किसका हाथ था?. जांच आगे क्यों नहीं बढ़ी. क्या सरकार जानबूझकर मामले को दबा रही है.. प्रदेश की जनता को सच जानने का अधिकार है.. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर झीरम के शहीदों को न्याय मिलना चाहिए.. टीएस बाबा कंट्रोवर्सी पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा- अजय चंद्राकर पर जो आपबीती बीत रही है वह अपनी बात कर रहे है.. भाजपा ने उन्हें दूध में बैठी मक्खी की तरह बाहर फेंका है.. अजय चंद्राकर को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है.. कांग्रेस इस पूरे मामले में निर्णय करेगी पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़ोतरी पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा- चौथी बार पेट्रोल - डीजल के दाम बढ़े, महंगाई चरम पर है.. राहुल गांधी ने भी कहा कि देश आर्थिक संकट में फंसा है.. वहीं सरकार के नियंत्रण से स्थिति बाहर हो चुकी है.. पूरी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए..
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में बकरीद से पहले SP ने सुरक्षा के पूर्वाभ्यास कराईं तैयारी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बकरीद के पहले आज एसपी ने पदाधिकारियों व बलों का कराए सुरक्षा के पूर्वाभ्यास । एंकर - खूँटी में पिछले रामनवमी शोभायात्रा और त्योहार में हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच पनपी तनाव के बाद पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। इसलिए इस बार , बकरीद पर्व पर उपद्रव न हो और कोई ऐसा उपद्रव करने या अशांति फैलाने लोगों से निपटने के लिए आज पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसके लिए एसपी ऋषभ गर्ग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम पर कचहरी मैदान में स्वयं उपस्थित रहे। जिन्होंने त्यौहार के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पर लगनेवाले बलों व अधिकारियों का पूर्वाभ्यास कराया और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपद्रवियों और अशांति फैलानेवाले लोगों से निपटने के लिए उन सभी तरीके का अभ्यास किया गया जिससे भीड़ पर काबू पाया जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग के बल व पदाधिकारियों के द्वारा ही दो भागों में बंटी गये और उपद्रवी तत्व और पुलिस बलों ने अपना रोल आदि किया। मौके पर, पानी की बौछार छोड़े गये। रबर गन का उपयोग किया गया। फिर अश्रु गैस के गोले छोड़े गये। इसके बाद भी भीड़ तितर-बितर नहीं हुई तो बचे लोगों को हिरासत में लिया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया‌। इस प्रकार, दंगा रोधी पूर्वाभ्यास के दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने लोगों को अनेक प्रकार से जानकारी साझा किए। बाईट - ऋषभ गर्ग, एसपी, खूँटी।
0
0
Report

शिलिगुडी जिला अस्पताल में अगले 6 महीनों में बड़े सुधार: सरकारी सेवा पर जोर

Siliguri, West Bengal:রোগী কল্যান সমিতির প্রথম বৈঠকেই একাধিক সিদ্ধান্তের কথা জানাল শঙ্কর , বেসরকারি হাসপাতালে চলে যাওয়ার প্রবনতাকে পাল্টে সরকারি পরিষেবাতেই সাধারণ মানুষকে সন্তুষ্ট করা থেকে শুরু করে আগামী ছয় মাসের মধ্যে শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালের উন্নতিসাধনের কথা উঠে আসল বৈঠকে বিজেপি সরকার গঠনের পর প্রথম রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক। শিলিগুড়ির বিধায়ক শংকর ঘোষের উপস্থিতিতে প্রথম রোগী কল্যাণ সমিতির বৈঠক হলো শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালে। উল্লেখ্য , এতদিন পর্যন্ত রোগী কল্যাণ সমিতির গুরুতর দায়িত্ব সামলে এসেছিলেন শিলিগুড়ির মেয়র গৌতম দেব । সেই জায়গায় আজ বৈঠক সারলেন বিধায়ক শংকর ঘোষ। জেলার মুখ্যস্বাস্থ্য আধিকারিক থেকে উত্তরবঙ্গ মেডিকেল কলেজের সুপার , জেলা হাসপাতাল সুপার এবং এসডিও সহ বাকি আধিকারিকরা উপস্থিত ছিলেন বৈঠকে। পরিকাঠামো থেকে পরিষেবা একাধিক বিষয়ে বিস্তর আলোচনা হয়েছে আজকের বৈঠকে। স্বাস্থ্য পরিষেবা যেন অতিআচরণীয় স্থান না হয়ে ওঠে সেই চেষ্টাই করবে বর্তমান রাজ্য সরকার ঠিক এমনটাই আশ্বাস শঙ্করের। 다양한 বিষয়গুলোর মধ্যে গুরুত্বপূর্ণ কয়েকটি বিষয় উঠে এসেছে আজকের বৈঠকে , তার মধ্যে অন্যতম হাসপাতালের মেঝেতে রোগীদের রেখে চিকিৎসা কোনভাবেই আর কাম্য নয় , অন্যদিকে বেসরকারি হাসপাতালের থেকে সরকারি হাসপাতালের চিকিৎসা ব্যবস্থার ওপর সাধারণ মানুষের বিশ্বাস গড়ে তুলতে হবে। শঙ্করের দাবি আগামী ছয় মাসের মধ্যে শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালের পরিষেবা থেকে পরিকাঠামো সবটাই বদলে যাবে। তবে সাংবাদিক বৈঠকে বিগত ১৫ বছরে তৃণমূল সরকারকে কটাক্ষ করতে ছাড়েননি বিজেপি বিধায়ক। তার বক্তব্য , যারা এই দুর্নীতির সাথে যুক্ত ছিলেন তাদের প্রত্যেকের বিরুদ্ধে আইনানুক ব্যবস্থা গ্রহণ করা হবে কিন্তু আমার কাজ তাদের চিহ্নিত করা নয় তার জন্য আলাদা ব্যবস্থাপনা রয়েছে। মানুষ যাতে সঠিকভাবে পরিষেবা পায় সেটাই সুনিশ্চিত করা। সাংবাদিক বৈঠকে শঙ্কর ঘোষ বলেন , "শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালকে প্রথম স্থানে নিয়ে যাওয়া নিয়ে আলোচনা। মাটিতে যাতে রোগী না থাকে , রাজ্যের সেই নির্দেশিকা নিয়ে আলোচনা। পরিষেবার সাথে যারা যুক্ত তারা কিছু পরামর্শ দিয়েছেন। তাদের পরামর্শ আমরা গ্রহন করেছি। এই সভা থেকে যে নির্যাস বের হল তা মুখ্যমন্ত্রী ও স্বাস্থ্য দফতরের কাছে তুলে ধরব। যাতে পুর্ণাঙ্গ বাজেটে তার প্রতিচ্ছবি থাকবে। রোগী ও রোগীর পরিবারবে সাথে স্বাস্থ্যকর্মীদের সুসম্পর্ক বজায় থাকে তা নিশ্চিত করতে হবে। প্রত্যেকের পরিচয় পত্র বাধ্যতামূলক। উপস্থিতির হার সুনিশ্চিত করবার কথা বলেছি। যে আলোচনাগুলো হয়েছে তা মুখ্যমন্ত্রী ও স্বাস্থ্য দপ্তরের কাছে তুলে ধরবো এবং কথা দিচ্ছি শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতাল নতুন রূপে আগামী ৬ মাসের মধ্যে সাধারণ মানুষের কাছে আসবে। বেসরকারি হাসপাতলে চলে যাওয়ার যে প্রবণতা রয়েছে সেই প্রবণতাটা কে বন্ধ করে সরকারি পরিষেবাতেই তাদেরকে সন্তুষ্ট করবার জায়গা বা পরিসর তৈরি করার চেষ্টা করতে হবে।" হাসপাতালের পরিকাঠামো নিয়ে তার বক্তব্য , "ডাক্তার বার স্বাস্থ্যকর্মীর যে অভাব রয়েছে তা নিয়োগ প্রক্রিয়ার মাধ্যমে সমাধানের দ্রুত চেষ্টা করা হবে। দালাল চক্র দ্রুত বন্ধ করতে হবে। দালাল চক্র শুধু বন্ধ করা নয় এর সাথে যদি কেউ যুক্ত হন তাহলে তারও শাস্তি প্রাপ্য। ১৫ বছরের দুর্নীতির ১৫ দিনে সমাধান সম্ভব নয় , প্রাথমিক আলাপচারিতায় একাধিক বিষয় উঠে আসলো। দোষারোপের রাজনীতি করতে আমি পছন্দ করি না , বিগত ১৫ বছরের পরিকাঠামوতে যারা ছিলেন তাদের মধ্যে যারা দুর্নীতি করেছে তাদের বিরুদ্ধে আইনানুক ব্যবস্থা অবশ্যই গ্রহণ হবে । কিন্তু আমার কাজ তাদের চিহ্নিত করা নয় , কিভাবে পরিকাঠামো উন্নয়ন করা যায় সেটাই উদ্দেশ্য।
0
0
Report
Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर 15 ओवरलोडेड वाहन पकड़कर सीज किये

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने रविवार की रात्रि 11बजे 15 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय से पत्रकारों को जानकारी उपलब्ध कराई गई और बताया गया अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में 13 ट्रक ओवरलोडेड लकड़ी से भरे हुए थे जबकि दो ट्रक ओवरलोडेड खोई से लदे हुए थे। सभी को पकड़कर पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक की इस बड़ी कार्रवाई के बाद ओवरलोडेड माल लाद कर चलने वाले वाहन स्वामियों में दहशत व्याप्त है।
0
0
Report

आधा दर्जन वार्डों में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफाई व्यवस्था का जायज लिया और वार्ड वासियों से मुलाकात की

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नसरीन वालों के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने सोमवार को सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक खेड़ा बीवी जयी सहित आधा दर्जन वार्डो का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों से मुलाकात की और उनकी कुशल क्षेम पूंछ कर समस्याएं सुनीं।। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया 8 से 10 दिन के अंदर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सुस्त दुरुस्त हो जाएगी। उन्होंने वादा किया कि क्लियर एंड क्लीन शाहाबाद की उनकी योजना पूरी तरह से अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सफाई नायकों और सफाई निरीक्षक को सभी वार्डों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

वंदे भारत: जोधपुर-दिल्ली ट्रेन के कोच बढ़े, सीटें बढ़ीं

Jaipur, Rajasthan:वंदे भारत ट्रेन फुल! जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में फुल ऑक्युपेंसी 22 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी पहले ही दिन 118 प्रतिशत तक यात्रीभार ट्रेन में 12 नए कोच बढ़ाए गए यात्रियों के लिए बढ़ी सीटें, ट्रेन फुल जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए जाने पर यात्रियों ने उत्साह दर्शाया है। रविवार को ट्रेन में पहले ही दिन यात्रियों की ऑक्युपेंसी 118 फीसदी तक जा पहुंची है। दरअसल जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित यह ट्रेन पहले 8 कोच के जरिए चल रही थी। 22 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इसमें कोच बढ़ाए जाने पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन में 24 मई से 8 कोच को बदलकर 20 कोच कर दिए गए हैं। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा था कि ट्रेन संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अब यात्रियों को अधिक सीटें मिल सकेंगी। ट्रेन में 2 एक्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकूलित चेयरकार और 2 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होंगी। 24 मई से कोच बढ़ाए जाने से ट्रेन में यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स रहा है। पहले दिन जोधपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रीभार 98 प्रतिशत रहा, जबकि दिल्ली से जोधपुर की ट्रेन में 118 प्रतिशत यात्रियों ने बुकिंग करवाई।
0
0
Report
Advertisement

देशभर में पेट्रोल-डीजल कीमतें चौथी बार बढ़ीं, रांची में पेट्रोल 105.24 रुपये

Ranchi, Jharkhand:देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 11 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। 25 मई की सुबह से पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। कीमतों में बढ़ोतरी का असर झारखंड में भी देखने को मिला है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आदित्य साहू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कई देशों में तेल की कीमतें भारत से कहीं ज्यादा बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोल और डीजल का उत्पादन सीमित है और कच्चा तेल विदेशों से आयात किया जाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ता है। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार कीमतों पर नियंत्रण रखने और जनता को राहत देने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

नवादा में जंगल रास्तों से शराब तस्करी: 19 कार्टून विदेशी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

Nawada, Bihar:जंगल के रास्ते गूगल मैप के जरिए बड़े पैमाने पर की जा रही शराब की तस्करी, 19 कार्टून शराब जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पांच बाइक जप्त, नवादा में शराब तस्करी का नया मामला सामने आया है जहाँ शराब माफिया के द्वारा गूगल मैप के जरिए झारखंड से शराब लेकर जंगल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है। जिसकी गुप्त सूचना उत्पाद विभाग को मिली, उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली थाना क्षेत्र के बसरौन गांव के पास फगुनी जंगली इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। पांच बाइकों पर लदी लगभग 19 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जंगली क्षेत्र से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। ______4 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-शराब जब्त_____ छापेमारी के दौरान पांच बाइकों पर लदे करीब 19 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से विक्की कुमार, आकाश कुमार, दिवाकर कुमार एवं राजा तुरिया को गिरफ्तार किया गया। एक तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। पांचों बाइकों को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाती है। साथ ही आसपास के जंगली क्षेत्रों में शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जब्त शराब, बाइक के साथ गिरफ्तार और फरार आरोपियों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर के लग्जरी कार चोर आसिफ उर्फ पटू मेरठ से गिरफ्तार

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी कार चोरी करने वाला मास्टर माइंड पश्चिमी जिला एटीएस टीम ने यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कुख्यात अंतर-राज्यीय वाहन चोर की पहचान आसिफ उर्फ पटू मेरठ यूपी के रूप में हुई है। इसको गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दो महिंद्रा थार गाड़ियां बरामद की गईं। पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल में बंद रहा है, जिसे वर्ष 2024 में zमानत पर रिहा किया गया था। पश्चिमी जिला के डीसीपी ने जानकारी दी कि धारा 305(B)/3(5) BNS के तहत PS राजौरी गार्डन में दर्ज वाहन चोरी के एक मामले की जांच चल रही थी। जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की गई गाड़ी आरोपी आसिफ उर्फ पटू को सौंप दी गई थी। मेरठ और आसपास के इलाकों में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, पर वह गिरफ्तारी से बचता रहा। न्यायालय से उसके खिलाफ NBW प्राप्त किए गए। आरोपी को पकड़ने के लिए AATS/पश्चिमी जिला की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी, स्थानीय खुफिया जानकारी और फील्ड सत्यापन के आधार पर लगातार काम किया। एक विशेष गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ उर्फ पटू को मेरठ के सब्जी मंडी रोड, घंटाघर, कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया और गहन पूछताछ तथा बरामदगी के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत (रिमांड) प्राप्त की गई। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली दो चोरी की काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ियां बरामद की गईं। यह गिरोह डिमांड के अनुसार यूपी और मध्य प्रदेश में लग्जरी कारें बेचते थे और इसके लिए पहले सुनसान जगहों पर गाड़ियां खड़ी कर देते थे ताकि किसी की नजर न पड़े और महंगे दामों पर बेच सकें।
0
0
Report

गोंडा में नौतपा के बीच कूलिंग सेंटर से भीषण गर्मी से राहत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज सोमवार सुबह से ही लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है दोपहर 1:00 बाद 43 सेल्सियस गोंडा का तापमान पहुंच चुका है और आज से गोंडा में नौतपा की भी शुरुआत हो गई है। भीषण गर्मी और आज से शुरू हुए नौतपा से बचाव को लेकर की गोंडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा गोंडा जिले में पहले कूलिंग सेंटर की स्थापना गोंडा रोडवेज बस स्टॉप के ठीक सामने किया गया है जो कि गोंडा नगर पालिका क्षेत्र के छेदी पुरवा में स्थित है। जहां पर बाकायदा वार्ड सभासद प्रकाश आर्य हीरू द्वारा एक टेंट लगवा करके चारों तरफ से कूलिंग सेंटर को कवर गया है। कूलिंग सेंटर के अंदर दो बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं जिसमें पानी डाला जा रहा है और लोगों के बैठने के लिए एक टेबल और 24 कुर्सियां भी लगाई गई हैं। जहां भीषण गर्मी और नौतपा से परेशान होकर के लोग और यात्री इस कूलिंग सेंटर के अंदर पहुंच करके अपने आप को भीषण गर्मी और नौतपा से बचा रहे हैं। यह कूलिंग सेंटर जब तक भीषण गर्मी नहीं खत्म हो जाती है तब इसी किसी तरीके से बना रहेगा आवश्यकता पड़ने के अनुसार यहां पर और कुर्सियां भी बढ़ाई जाएगी। गोंडा जिले की अगर कल रविवार तापमान की बात करें तो गोंडा में कल 42 सेल्सियस, शनिवार को 43 सेल्सियस, शुक्रवार को 42 सेल्सियस, बृहस्पतिवार को 41 सेल्सियस, बुधवार को 40 सेल्सियस और बीते मंगलवार को 41 सेल्सियस तापमान गोंडा का था। आज 43 सेल्सियस तापमान होने के बावजूद भी 44 सेल्सियस तापमान का एहसास हो रहा है नौतपा शुरू होने से गोंडा में आज सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कूलिंग सेंटर में आए लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी को लेकर कितने व्यवस्था के लिए बहुत ही ठीक है यहां पर आकर के हम लोग अपने आप को बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं यहां पर हमें भीषण गर्मी से दिक्कत नहीं हो रही है।
0
0
Report

हापुड़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार, शराब बरामद

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पिलखुवा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के दो.active सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 250 पेटी अंग्रेजी शराब और एक आयशर कैंटर बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पिलखुवा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छिजारसी टोल प्लाजा के आगे कार्रवाई करते हुए एक आयशर कैंटर को रोका. पुलिस ने कैंटर में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और नकदी बरामद हुई. पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर से 250 पेटी अवैध शराब, जिसमें 1800 बोतलें और 2400 पौवे शामिल थे. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तस्करों के पास से 10 हजार रूपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और तस्करी की घटना में इस्तेमाल किया जा रहा कैंटर बरामद किया है. पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह अवैध शराब को हरियाणा राज्य से लाकर बिहार राज्य में सप्लाई करते थे. चूंकि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसलिए वे वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे. पकड़े गये तस्करों की पहचान ​खोटन साहनी पुत्र फकीरा साहनी निवासी ग्राम तरौरा गोपालपुर, थाना मुसहरी, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार, ​नीरज कुमार पुत्र नन्द किशोर साहनी निवास ग्राम बसन्ता, थाना लालगंज, जनपद वैशाली, बिहार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ​दोनों ही आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें आबकारी अधिनियम के तहत बिहार और हापुड़ में पहले से मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top