icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow4 Sept 2024, 04:14 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी में तेज बारिश से कच्चा मकान गिरी दीवार, दंपति मलबे में, महिला मौत

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पिछले 2 दिनों से रूक रूककर हो रही बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान, मकान गिरने से दंपति आये चपेट में, बताया जा रहा है की घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गये थे दोनों लोग, जहाँ पर बारिश के चलते अचानक भरा-भरा गिरी दीवार, जिसके मलबे में दबे पति-पत्नी, शोरगुल सुन दौड़े लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए लाए सीएचसी, जहाँ पर इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल पति का चल रहा है इलाज, सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी, जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव का है मामला
0
0
Report

मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे के लिए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज प्रतापगढ़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हेलीपैड से दशहरा मैदान तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, दोपहर 12.30 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम, हेलीपैड से कार द्वारा दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए 15 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित, दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, दशहरा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 2 बजे राजकीय महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री, महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम, हेलीपैड, दशहरा मैदान और महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का कर रहे निरीक्षण, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की तैयारी, दौरे को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था पर भी फोकस, दोपहर 3.10 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने का प्रस्तावित समय, दोपहर 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट
0
0
Report

पनवाड़ के गणेश विसर्जन पुलिया हादसे में युवक गिरा, SDRF ने बचाव किया

Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पणवाड़ से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम जिले की सीमा रेखा स्थित कालीसिंध नदी की हाईलेवल पुलिया पर अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुलिया से नीचे कूद गया। वह नीचे स्थित छोटी पुलिया पर बह रहे पानी में जा गिरा और घायल हो गया। घटना के समय गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पनवाड़ से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराया जा रहा था और सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रतिमाओं के साथ सीमित संख्या में युवकों को ही प्रवेश दिया गया था। लगभग शाम छह बजे 30 वर्षीय टिंकू पुत्र चंद्रमोहन मेहता निवासी उम्मेदपुरा अचानक हाईलेवल पुलिया से नीचे कूद गया और छोटी पुलिया पर बह रहे पानी में गिरने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार हेमराज कपूर, डीएसपी गरिमा जिंदल और थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव मौके पर पहुंचे। SDRF रेस्क्यू टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए पनवाड़ सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के समय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। युवक के पुलिया से नीचे कूदने अथवा गिरने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है; पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भंवरगढ़ में गाय से टकराकर बाइक पलटी: पिता-पुत्र गंभीर घायल

Baran, Rajasthan:भंवरगढ़ में सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक; पिता-पुत्र गंभीर घायल बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में NH-27 लिंक रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कालू पुत्र खेमा बंजारा, उम्र 25 वर्ष, अपने 2 वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े。 हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भंवरगढ़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय बारां रेफर कर दिया गया。 फिलहाल दोनों का इलाज बारां जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया में ईट लदी ट्रैक्टर-टैंपू भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल

Khagaria, Bihar:खगङिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ईट लदी टैक्टर और टैंम्पू के बीच भीषण टक्कर हुआ है. जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी वही तीन से चार घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहे पुत्र परम आनंद सिंह की भी मौत हो गयी. पुत्र परम आनंद सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद और अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग टैम्पू से बेलदौर के मुरासी गांव जा रहे थे इसी दौरन मानसी के NH 31 पर विपरीत दिशा से आ रही टैक्टर ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गयी वही चार लोग घायल हो गये. सभी लोग बेलदौर प्रखंड के मुरासी गांव के रहने वाले हैं।
0
0
Report

भाजपा ने महिला-OBC कार्ड से सरोज कंवर को डिप्टी मेयर उम्मीदवार बनाया

Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा का महिला-OBC कार्ड। डिप्टी मेयर के लिए भाजपा ने सरोज कंवर को मैदान में उतारा। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। रणजीत सिंह सोडála रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नगर निगम चुनाव में पहली बार सरोज कंवर को भाजपा ने टिकट दिया था। भाजपा ने OBC आरक्षित महिला सीट से सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया था। सरोज कंवर ने वार्ड-90 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। अब डिप्टी मेयर के लिए सरोज कंवर पर भाजपा का दांव। महिला चेहरे के साथ OBC समीकरण साधने की कोशिश। सरोज कंवर जीतीं तो जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर बनने का दावा।
0
0
Report
Advertisement

ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल सचिन कुमार गिरफ्तार

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: केस रफा-दफा करने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार पुलिस विभाग में मचा हड़कंप केस रफा-दफा करने की कीमत तय करना पुलिस के हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सदर थाना में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर भैरवी स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है 17 सितंबर को एक कार एजेंसी का कर्मचारी ग्राहक की कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था। इसी दौरान लोहारू रोड पर रेडिसन होटल के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले को रफा-दफा करने के एवज में जांच अधिकारी ने उससे 40 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताते हुए बाइक की मरम्मत सहित अन्य खर्च के लिए 4-5 हजार रुपये देकर आपसी भाईचारे से मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि जांच अधिकारी अपनी मांग पर अड़ा रहा बाद में 20 हजार रुपये में मामला निपटाने पर सहमति बनी。 मामले की जानकारी मिलने के बाद वाहन एजेंसी के वर्कशॉप मैनेजर ने संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य जानकारी ACB टीम को सौंप दी। इसके बाद ACB ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू की。 ACB टीम ने फते सिंह की अगुवाई में सदर थाना में रिश्वतखोरी पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर जांच अधिकारी के कमरे में भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस महकमे में ACB की कार्रवाई से हड़कंप रिश्वत लेते पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद सदर थाना सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी हेड कांस्टेबल को ACB टीम अपने साथ भैरवी स्थित कार्यालय ले गई है। मामले में रिश्वत की मांग, लेन-देन और कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मीडिया को कोई भी बयान देने से बचते नजर आए
0
0
Report

बटाला फ्रेंड्स कॉलोनी में पिता ने बेटी और पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

Batala, Punjab:बटाला की फ्रेंड्स कॉलोनी में आज सुबह एक भयावह घटना घटित हुई जब पिता ने अपनी बेटी और अपनी धर्मपत्नी पर तेज धार हथियारों से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। लड़की के भाई ने अपनी भांजी को स्कूल छोड़ने के लिए फोन किया, पर फोन नहीं उठा। जब भाई घर पहुंचा तो उसकी भाभी और बहन खून से लथपथ पड़ी थीं। उसने घर का ताला तोड़कर मौके पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने देखा कि दोनों मौत के पूर्व ही हत्या कर दी गई थीं। छोटी लड़की लगभग 10–12 वर्ष की है और उसकी माँ भी हत्या हो चुकी है। भाई ने कहा कि उसका जीजा नशे का आदि था और घर में अक्सर झगड़े होते थे। मैंने आज भी फोन किया था, पर कोई उत्तर नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि दोनों मृत पाए गए हैं और आरोपी ने फरार हो गया है। मामले की छानबीन जारी है। बंद की गतिविधियाँ शुरू की जाएंगी
0
0
Report
Advertisement

नेपाल की भारी बारिश से गंडक-नारायणी का जलस्तर तेजी से बढ़ा

Bagaha, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्रों में हों रही भारी वर्षा के बाद नारायणी गंडक नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार वर्षा और भूस्खलन के बाद गंडक में उफान आ गया है। एहतियातन इंडो नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बाराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं जबकि नहरों में पानी का सप्लाई बन्द कर बांधों की सतत निगरानी की जा रही है। आलम यह है कि नदी का पानी दियारा के निचले हिस्से वाले गांवों में तेजी से प्रवेश कर रहा है लिहाजा नदी तट वाली निचले हिस्से में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहीं वजह है कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं गंडक दियारारेता में फसलें भी बाढ़ की पानी में डूब गईं हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर का असर वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर-रामपुरवा पंचायत अंतर्गत कई गांवों में देखने को मिल रहा है। झंडू टोला SSB कैंप, बीन टोला, कान्हा टोला और रोहुआ टोला, संतपुर सोहरी, भेड़ियारी बंगाली टोला आदि क्षेत्रों में गंडक नदी का पानी घुस कर तबाही मचा रहा है। जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से पौने तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है जबकि नेपाल के देवघाट से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है जिसके बाद गंडक में भारी उफान है। हालिया हालत में डरने या घबराने की बात नहीं है क्योंकि सरकार और प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त होकर आपदा से निपटने की तैयारी में जुटा है। उधर कैलाशनगर और मंगलपुर में भी नदी का पानी घुसने के कगार पर आ गया है लिहाजा लोग डरे और सहमे हुए हैं। बताये जा रहा है कि नारायणी नदी के पानी बढ़ने से ग्रामीणों के बीच चिंता है क्योंकि बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें हो रहीं हैं। ग्रामीण लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिंतित हैं लिहाजा प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए विस्थापन की कवायद के साथ राहत कैंप चलाने और सामुदायिक किचन की व्यवस्था में जुटा है। खुद सीओ वसीम अकरम के साथ आरओ रवि चौधरी और कार्यपालक अभियंता नेमी शरण के साथ SDO और JE 24 घंटे हालात पर नजर बनाये हुए नदी तट पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासन ने नदी तट पर जाने वाले लोगों समेत दियारा के खेती किसानी को लेकर निजी नाव चलाने की सख्त मनाही की है। आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के अलावा जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारियों का दावा किया जा रहा है। ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top