icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow8 May 2025, 10:06 am

Balaghat: शादी समारोह में चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Balaghat, Madhya Pradesh:

सुषमा देवांगन निवासी वार्ड नं. 10 दुर्गा चौक भरवेली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई की शादी समारोह के दौरान वैष्णवी लान भटेरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इस पर कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वार्ड नं. 3 गौसनगर निवासी आरोपी सोहेल पिता मोहर्रम अली उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने शादी समारोह में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सामानों में से 1 जोड़ी सोने की झुमकी, 1 जोड़ी चांदी की बिछिया तथा नगदी 6,150 रुपये बरामद किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top