icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow8 May 2025, 02:15 pm

Balaghat: कलेक्टर ने ऑनलाइन सेवाओं की समीक्षा में अधिकारियों को दी चेतावनी

Balaghat, Madhya Pradesh:

कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंर्तगत लंबित आवेदन की समीक्षा करते हुए कहा कि उच्च स्तर से ऑनलाइन सेवाओ की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें पदाभिहित अधिकारी अपना स्वयं का प्रदर्शन सुधारे और नागरिकों की सेवा में सक्रिय हो जाए। ध्यान रखें कि सर्विस प्रोवाइड करने में कोई कमी नहीं रहे। अन्यथा पेनाल्टी लगाई जाएगी, जो आगे के लिए अच्छा नही है। वहीं इस संबंध में गुरुवार को शाम करीब 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने राजस्व कार्यो में आरओआर इंट्री, स्वामित्व योजना तहत ग्राउंड ट्रूथिंग, RCMS पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, वन ग्राम से राजस्व ग्राम और भू-अर्जन के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर निकाय चुनाव: कृपाशंकर सिंह का डैमेज कंट्रोल और बीजेपी की बहुमत रणनीति

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कृपाशंकर सिंह ने संभाली बीकानेर निकाय चुनाव की कमान चुनाव में अपनी विशेष टीम के साथ बीकानेर में पहुंचे कृपाशंकर सिंह टिकट वितरण के बाद नाराजगी और विरोध के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटे कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से लगातार संवाद, जमीनी फीडबैक पर भी नजर वार्डवार चुनावी समीकरणों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे कृपाशंकर सिंह पूरे निकाय चुनाव पर नजर, संगठन और प्रत्याशियों के बीच तालमेल बनाने की कवायद ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर रणनीति को धार देने में जुटी कृपाशंकर सिंह की टीम जी मीडिया से खास बातचीत में बोले-बीजेपी के प्रति जनता में उत्साह, इस बार बहुमत का भरोसा डैमेज कंट्रोल को लेकर बोले-टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं से भी किया जा रहा संवाद बीजेपी में 852 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, इसे पार्टी के प्रति उत्साह बताया मेयर पद को लेकर बोले-पहले पार्षद जीतकर आएंगे, फिर निर्वाचित पार्षद तय करेंगे महापौर बड़े पदाधिकारियों को टिकट देने के सवाल पर बोले-पदाधिकारी भी पार्टी का कार्यकर्ता, सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार कांग्रेस के दावों पर भी साधा निशाना, बोले-बीकानेर में बीजेपी बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी, महापौर भी बीजेपी का होगा,कांग्रेस के दावों में कोई दम नहीं
0
0
Report

कोटपूतली में स्थानीय निकाय चुनाव: पर्चा दाखिला आज, प्रत्याशी सूची एकदम सस्पेंस

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली.....स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन आज प्रशासनिक परिसर में गहमागहमी का माहौल है। पर्चा भरने की समय सीमा और प्रत्याशियों की सूची को लेकर पल-पल की स्थिति इस प्रकार है। सुबह 10:30 से नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। जिसके बाद 3 बजे तक परिसर में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों को टोकन जारी किए जाएंगे, जिसके बाद केवल टोकन धारक ही अपना फॉर्म जमा करा सकेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक पुख्ता प्रबंध किए हैं। परिसर और आसपास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अब तक अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, जिससे सस्पेंस चरम बना हुआ है। टिकट के दावेदार लगातार शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं और फोन की घंटी बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि पार्टियां जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताती हैं या सिफारिशी चेहरों को प्राथमिकता देती हैं। टिकट की घोषणा में देरी के कारण दोनों ही दलों में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के बागी होने के आसार बढ़ गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भंडारा दूध संघ आर्थिक संकट में, 20 करोड़ बकाया से किसानों की आजीविका पर खतरा

Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिल्हा दूध संघ मोजतोय अखेरची घटका? 20 कोटींच्या थकीत रकमेने दूध संघ आर्थिक संकटात दूध संकलन घटलं... संघाची उतरती कळा सुरू तोट्यात गेलेल्या दूध संघाच्या अस्तित्वावरच प्रश्नचिन्ह भंडारा जिल्ह्यातील दूध उत्पादक शेतकऱ्यांसाठी महत्त्वाचा असलेला जिल्हा दूध संघ सध्या आर्थिक संकटाच्या गर्तेत सापडला आहे... तोट्यात गेलेल्या या दूध संघावर तब्बल 20 कोटी रुपयांची थकीत रक्कम आहे... त्यातच जिल्ह्यातील दूध संकलनात मोठी घट झाल्याने संघाची आर्थिक घडी विस्कटली आहे... एकीकडे दूध संकलन कमी होत आहे... तर दुसरीकडे संघाच्या आर्थिक अडचणी वाढत चालल्या आहेत... तब्बल 20 कोटी रुपयांची थकीत रक्कम असल्याने दूध संघासमोर आर्थिक संकट उभं ठाकलं आहे... तोटा वाढत गेल्याने संघाचा कारभार चालवणंही आव्हानात्मक बनलं आहे... दूध उत्पादक शेतकऱ्यांकडून दूध संकलित करून त्याची विक्री आणि प्रक्रिया करण्याची संपूर्ण साखळीच आता अडचणीत आली आहे... dूध संकलन घटल्यामुळे संघाचा व्यवसाय कमी झाला... व्यवसाय कमी झाल्याने उत्पन्न घटलं... आणि उत्पन्न घटल्याने आर्थिक थकबाकीचा डोंगर वाढत गेला... या दुष्टचक्रातून जिल्हा दूध संघ बाहेर कधी पडणार, हा प्रश्न आता उपस्थित होत आहे... विशेष म्हणजे ग्रामीण भागातील अनेक दूध उत्पादक शेतकरी दूध विक्रीवर अवलंबून आहेत... त्यानां दूध संघ ही केवळ संस्था नसून नियमित उत्पन्नाचं महत्त्वाचं साधन आहे... त्यामुळे दूध संघ आर्थिक संकटात सापडल्याचा थेट परिणाम दूध उत्पादक शेतकऱ्यांवर होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे...
0
0
Report

अकोला में बारिश नहीं, किसान परेशान, पीक बचाने के लिए रोटावेटर चलाया गया

Akola, Maharashtra:राज्यात अकोला जिल्ह्यात गेल्या महिनाभरापासून पावसाने दडी मारल्याने शेतकऱ्यांच्या चिंतेत भर पडली आहे. हातातोंडाशी आलेलं पीक वाचवण्यासाठी शेतकरी आभाळाकडे डोळे लावून बसला आहे... मात्र पावसाने नाही आल्याने अखेर काही शेतकऱ्यांवर उभ्या पिकावर रोटावेटर चालवण्याची वेळ आली आहे. गोपाल पोहरे, शेतकरी. यंदाचा हंगाम चांगला जाईल, या आशेवर शेतकऱ्यांनी मोठा खर्च करून पिकांची लागवड केली. बँकांकडून कर्ज घेतलं, शेतीसाठी पैसा उभा केला आणि पिकांची काळजी घेतली. मात्र आता पावसानेच पाठ फिरवल्याने शेतकऱ्यांच्या सर्व आशा मावळताना दिसत आहेत. दररोज शेतकऱ्याची नजर आभाळाकडे लागली आहे... काळे ढग दिसतील, पाऊस पडेल आणि आपलं पीक वाचेल, या आशेवर बळीराजा जगतोय. परंतु पावसाअभावी परिस्थिती दिवसेंदिवस गंभीर होत आहे. एकीकडे वाढता उत्पादन खर्च आणि दुसरीकडे पावसाची दडी... अशा दुहेरी संकटात शेतकरी सापडला आहे. अकोला जिल्ह्यात निर्माण झालेली ही परिस्थिती पाहता जिल्ह्यात दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना तातडीने मदत द्यावी, अशी मागणी शेतकरी संघटनांकडून केली जात आहे. Final: पेरणी करताना शेतकऱ्याच्या डोळ्यात स्वप्न होतं... कष्टाचं सोनं होईल आणि यंदाचा हंगाम सुखाचा जाईल, अशी आशा होती. मात्र पावसाने दडी मारली आणि बळीराजाची हीच स्वप्नं आता डोळ्यांसमोर कोमेजून जात आहेत. आभाळाकडे नजर... डोळ्यात अश्रू... आणि हातात कर्जाचं ओझं... पावसाच्या प्रतीक्षेत असलेल्या अकोल्याच्या बळीराजाला आता मदतीची आस लागली आहे.
0
0
Report
Advertisement

जमुई सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस पॉजिटिव गर्भवती के सिजेरियन से संसाधन कमी पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। हेपेटाइटिस पॉजिटिव गर्भवती को सिजेरियन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर पटना रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचने के बाद गर्भवती का सामान्य प्रसव कराया गया। बताया जाता है कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी नीरज कुमार की पत्नी सोनम कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल लाया गया था। जांच में उसके हेपेटाइटिस पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद चिकित्सक ने सिजेरियन की तैयारी की, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिजेरियन रोक दिया गया और महिला को पटना रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीओ सौरव कुमार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शालिनी के अनुसार, गर्भवती हेपेटाइटिस पॉजिटिव थी। सिजेरियन की तैयारी की गई थी और स्पाइनल भी दिया गया था, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिजेरियन रोक दिया गया। अस्पताल में आवश्यक संसाधन और सर्जन उपलब्ध नहीं होने की बात भी सामने आई। वहीं सदर अस्पताल के डीएस डॉ. थनिश कुमार ने कहा कि हेपेटाइटिस पॉजिटिव मरीज के प्रसव के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सक ने उसे पटना रेफर किया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में सर्जन उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सदर अस्पताल में संसाधन और सर्जन के अभाव में सिजेरियन के लिए रेफर की गई गर्भवती का पीएमसीएच में सामान्य प्रसव कैसे हो गया? इस मामले ने सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

दुमका पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो समेत आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय द्वारा डुमरी विधायक जयराम महतो और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग का महासंघ की दुमका जिला शाखा ने भी समर्थन किया है। एसोसिएशन की दुमका शाखा और एसआईआरबी वन दुमका शाखा दोनों ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ हुई घटना की निंदा की और कहा कि इस मामले में संघ पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ एसोसिएशन की मांगो का समर्थन करती है। एसोसिएशन ने पांच दिनों के अंदर डुमरी विधायक जयराम महतो और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और एसोसिएशन का अल्टीमेटम भी खत्म होने वाला है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के दुमका जिला सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा कि डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ अभ्रद, अमर्यादित व्यवहार किया गया है और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दिया गया। विधायक का थाना प्रभारी के साथ यह व्यवहार काफी पीड़ादायक है और एसोसिएशन इसकी कड़ी निंदा करता है। वही झारखंड पुलिस एसोसिएशन एसआईआरबी वन दुमका शाखा के सचिव राकेश चौबे ने कहा कि पूरा एसोसिएशन इस मामले में महासंघ की मांगो के समर्थन में पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और आगे जो भी निर्णय होगा दुमका शाखा उसका समर्थन करेगी। विधायक एवं अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
0
0
Report

अलवर नगर निगम चुनाव: BJP में टिकट बंटवारे पर बगावत, दो मंडल अध्यक्ष इस्तीफा

Alwar, Rajasthan:अलवर में टिकट बंटवारे पर BJP में बगावत, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा अलवर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की ओर से 65 वार्डों के संभावित टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर विरोध और असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। जमीनी कार्यकर्ताओं और लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दो मंडल अध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस सामूहिक असंतोष ने भाजपा संगठन की चिंता बढ़ा दी है। विवेकानंद मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ने टिकट वितरण से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दिया है। राठौड़ का आरोप है कि मंडल के अंतर्गत आने वाले 11 वार्डों में वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की जगह कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, केशव मंडल अध्यक्ष महेश निहलवानी ने भी टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक घर-घर जाकर संगठन के लिए काम किया, लेकिन टिकट वितरण में बाहरी और अन्य लोगों को प्राथमिकता दी गई। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा और नाराजगी है। बाइट्स ,मंडल अध्यक्ष सफेद कुर्ते में... , दाढ़ी में संजू यादव , महिला मधु आर्य विरोध केवल मंडल अध्यक्षों तक सीमित नहीं रहा। भाजपा के वरिष्ठ महामंत्री संजू यादव ने भी टिकट वितरण को लेकर असंतोष जताया है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारी मधु आर्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए टिकट वितरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के दम पर जीते जाते हैं, ऐसे में टिकट वितरण में जमीनी कार्यकर्ताओं की राय और दावेदारी को नजरअंदाज किए जाने से पार्टी को नुकसान हो सकता है。
0
0
Report
Advertisement

बागपत: जंगल में मुठभेड़, शहजाद घायल, तार चोरी के मामले में गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत खेकड़ा कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से तार चोरी के मामलों में वांछित बदमाश शहजाद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तार, एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। दरअसल, खेकड़ा कोतवाली पुलिस इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बदमाश नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शहजाद नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। सीओ के मुताबिक पकड़ा गया शहजाद तार चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से चोरी किए गए तार, एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, 23 घायल श्रद्धालु

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज ब्रेकिंग कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 23 घायल,, श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत,, हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला समेत 3 की मौत,मैक्स पिकअप में सवार थे कुल 26 श्रद्धालु,, घायल 23 लोगों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल, सभी घायल लोग जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती, उपचार जारी,, सभी श्रद्धालु राजस्थान के करौली जनपद के बताए जा रहे,, सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु,, मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज कांतोर के नजदीक हुआ हादसा,, सूचना मिलते ही डीएम-एसपी समेत पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा,,, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी, हादसे की वजह की पुलिस कर रही जांच,, बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह
0
0
Report

चित्रकूट में बाढ़ खतरे के बीच रामघाट पुल टूटने के बावजूद पुलिस बल तैनात

JPJai Pal5m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• चित्रकूट में बाढ़ का अलर्ट मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के पार, तटवर्ती इलाकों में बढ़ा खतरा। • रामघाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम UP-MP को जोड़ने वाले पुल टूटने वाली जगह पर भारी पुलिस बल तैनात। • 500 से अधिक जवान तैनात संवेदनशील इलाकाओं और घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे निगरानी जारी। • आने वाले 1-2 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जलस्तर और बढ़ने की आशंका। • प्रशासन हाई अलर्ट पर नदी तट के आसपास आवाजाही पर रोक, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील। • आपातकालीन टीम अलर्ट मोड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर, कंट्रोल रूम एक्टिवेट।
0
0
Report

मऊरानीपुर CHC में इलाज की लापरवाही से मौत, परिजनों ने शिकायत की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा निवासी एक महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में इलाज कराने लाये थे, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला सगुना बाई की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के बेटे भुपेंद्र का आरोप है कि उसकी मां की हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर चिकित्सक ने उपचार नहीं किया । जिसकी वजह से उनकी माँ की मौत हुई है। उन्होंने चिकित्सक को अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1- सीएचसी में मरीज की मौत के बाद चल रहे हंगामे की जानकारी मिलते ही मऊरानीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजनों को नियमानुसार कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। चिकित्सक डॉ रामपाल ने बताया परिजन हार्ट पेशेंट महिला को लेकर आये थे प्राथमिक उपचार के बाद महिला को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन मरीज को लेकर नहीं गए इस वजह से उनकी यहीं मौत हो गई है। बाइट- भूपेंद्र .....मृतक का बेटा बाइट-  डॉ रामपाल......चिकित्सक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top