473331
ग्वालियर में महिला बाल विकास का बाबू अनिल पाठक 7000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ashoknagar, Madhya Pradesh:ग्वालियर लोकायुक्त ने महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को 7000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पाठक ने जानकी स्व सहायता समूह, ग्राम बरखेड़ा जमाल के अध्यक्ष के पति से भुगतान के बदले 25% रिश्वत मांगी थी। पहले ही 3000 रुपये ले चुके थे। समूह संचालक की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बादली हल्का तिरंगा यात्रा: वीरों को नमन, देशभक्ति की लहर गूंज उठी
Jhajjar, Haryana:बादली में शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा। आज़ादी के दीवानों और युद्ध नायकों को किया नमन। धनखड़ बोले-गांव-गांव वीर भूमि है, अगणित है विजय गाथा। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, बिस्मिल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित महानायकों को किया याद। 1962, 1965, 1971 के युद्ध और कारगिल के वीर शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि। धनखड़ बोले- जिस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए वीरों ने बलिदान दिया, आज उसी तिरंगे के सम्मान का दिन है। धनखड़ ने कहा कि गांव-गांव वीर भूमि है, यहाँ शौर्य और बलिदान की विजय गाथाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह जोश और साहस का दिन है। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, राजेंद्र लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर और खुदीराम बोस जैसे महानायकों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिए भारतीय सैनिकों ने प्राण न्योछावर किए। 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा कारगिल युद्ध में वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा की। आज उन सभी वीर सपूतों को नमन और सम्मान करने का दिन है। धनखड़ ने कहा- जिस तिरंगे की आन-बान और शान के लिए देश के वीरों ने बलिदान दिया, उसी तिरंगे के सम्मान का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देशभक्ति की भावना के साथ आजादी के पर्व में भाग लेने का आह्वान किया。0
0
Report
मंदसौर में बारिश से सड़कों पर गड्ढे और जलभराव, नदी उफान से स्थिति गंभीर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद अब बारिश का साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है। शिवना नदी में आए उफान की वजह से जलकुंभी पशुपतिनाथ मंदिर के पास पुलिया के समीप इकट्ठा हो गई है, वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं। स्टेडियम मार्केट इलाके में सड़क किनारे नाली ना होने से सड़क पर बारिश का पानी गड्ढों में भरा रहता है; उधर कई स्थानों पर सड़क से बारिश के पानी की वजह से डामर भी उखड़ गया है।0
0
Report
स्कूली साइकिल घोटाला: सरकारी कीमत 6957, विधायक 4200 में खरीदी, बाजार में Bonfire जैसी
Delhi, Delhi:वाक्थ्रू अब आप को दोनों साइकिल दिखा देते हैं सरकार ने जो स्कूली छात्राओं को दी हैं जिसकी कीमत 6957 रुपए है, तबकी आप के विधायक द्वारा खरीदी गई साइकिल जॉकी 4200 में खरीदी गई है. बाइट करोल बाग में साइकिल का शोरूम चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि अब यह साइकिल मार्किट में आना बंद हो गई है, उसकी जगह बोनफायर साइकिल है, उसके जैसी ही है, जो 4200 रुपये की है. स्काईलर साइकिल जैसा ही मॉडल है.0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी के माता-पिता को न्याय—राहुल गांधी ने आश्वासन दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, "यह पूरा उत्तराखंड जानता है कि अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं... आज वे लोग राहुल गांधी से मिले हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता जिस सीमा तक चाहेंगे वे उस सीमा तक मैदान में आने के लिए तैयार हैं..." दिल्ली: कांग्रेस विधायक यशपाल आर्या ने कहा, "आज अंकिता भंडारी के माता-पिता ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उनकी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमें आज तक न्याय नहीं मिल पाया है... आज भी वे लोग न्याय की भीख मांग रहे हैं। राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हम दोषियों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाएंगे..."0
0
Report
देहरादून: सीएम धामी की उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी कार्यालय विजिट
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): CM PUSHKAR SINGH DHAMI VISIT UTTARAKHAND STATE DISASTER MANAGEMENT AUTHORITY OFFICE /VISUALS0
0
Report
नागेंद्र राय को बंग विभूषण वापस, चंद्र कुमार बोस ने देशद्रोही कहा
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल सरकार ने 21 फरवरी, 2026 को नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को दिए गए 'बंगा विभूषण' सम्मान को वापस ले लिया है और रद्द कर दिया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने कहा, मैं नागेंद्र राय को देशद्रोही मानता हूं। उनके पास क्या सबूत है? इतिहास की समझ है? वह अनपढ़ व्यक्ति हैं। उन्हें राज्यसभा के लिए कैसे नामांकित किया गया? मैं भाजपा से सवाल करना चाहता हूं कि उन्होंने एक देशद्रोही को राज्यसभा क्यों भेजा। राज्यसभा के सभापति को उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए, और गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए। मुझे लगता है बंग विभूषण वापस लेना कुछ मायने नहीं रखता; यह 24 घंटे की सजा देने जैसा है। उसने हत्या की है। वह देशद्रोही हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में इंडिया गेट पर तिरंगे रंगों से रोशन—स्वतंत्रता दिवस 2026
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2026 | स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिया गेट राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।0
0
Report
झामुमो के विरोध के बीच खनन बिल से झारखंड को खतरे की आशंका
Ranchi, Jharkhand:झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेस अक्र कहा लोकसभा और राज्यसभा का सत्र चल रहा था, सत्र में कई विधायक केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया और उसे पास भी कराया गया। हल्ला हंगामे के बीच कई विधेयक पारित कराए गए। 12 अगस्त को लोकसभा में एक विधेयक लाया गया जिससे सीधे तौर पर वैसे राज्य जहां खनिज संपदा है सीधे प्रभावित होगें। झारखंड ऐसा राज्य है जो खनिज से भरा है और यहां के लोग , सरकार उस विधेयक से प्रभावित होंगे। एमएमडीआर विधेयक को पारित कराया गया और बिना चर्चा के ,सदन को विश्वास में लिये, बिना प्रभावित होने वाले राज्यों को विश्वास में लिये लाया गया। केंद्र सरकार ने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों को लेकर अध्ययन कराया गया, प्रवाहित होने वाले राज्यों से बात किया गया। जो राजस्व का नुकसान होगा उसकी भरपाई कौन करेगा। आदिवासी , गरीब क्षेत्र के विकास की जिम्मेवारी कौन उठाएगा। खनन हमारे यहां होगा, धूल हमारे लोग फेंकेंगे और हमसे हमारा अधिकार छीना जाएगा ये कहां का न्याय है。 हमारी लड़ाई, खनन और निवेश के खिलाफ नहीं ,हमारी लड़ाई संविधान में दिए अधिकार की रक्षा का है। हमारा जो अधिकार छीना गया उसकी भरपाई कैसे होगा केंद्र को बताना होगा। झारखंड को सलाना 15 हजार करोड़ का नुकसान होगा, हमारा बकाया जो एक लाख 36 हजार करोड़ है बढ़ कर एक लाख 60 हजार करोड़ हो गया उससे भी वंचित करने का प्रयास है हमारा फैसला दिल्ली के लोग करेगें ये झारखंड को मान्य नहीं। इस फैसले से सीधे तौर पर झारखंड के लोगों के अधिकार काटने जैसा फैसला है। झारखण्ड में मैया सम्मान सहित कई योजनाएं इससे चलाई जाती है सीधे प्रभावित होगा। केंद्र बताए उसकी भरपाई कैसे होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा को जो जनादेश मिला बीजेपी के नेताओं को पच नहीं रहा उस लिए इस तरह के काले विधायक लाया गया है। इस विधेयक की कड़े शब्दों में विरोध करेगी और इस विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए तैयार है। झामुमो के कार्यकर्ता को किसी हद से गुजरने के लिए तैयार हैं । आंदोलन का स्वरुप जनजागरण से शुरु होगा, धरना प्रदर्शन बंदी से लेकर आर्थिक नाकेबंदी भी होगी। झामुमो को 80 के दशक में जाने की लिए मजबूर न करे। नाकेबंदी के माध्यम से केंद्र को मिलने वाला खनिज ठप्प करने का काम करेगें और हम अधिकार अपना वक्त रहेगें। यहां से हम किसी तरह का खनिज संपदा बाहर जाने नहीं देंगे। झारखंड के अधिकारों पर प्रहार स्वीकार नहीं होगा तो नहीं होगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सभी लोगों के साथ संवाद किया है और उन्हें तैयार रहने के लिए निर्देश दिया है। पार्टी पूरी तरह तैयार है। हम लोग राष्ट्रपति और पीएम से भी मिलेंगे ताकि यहां के लोगों का अधिकार नहीं छीना जा सके। केंद्र को मजबूर करेंगे हमको हमारा हम और अधिकार मिले। झारखंड के हक और अधिकार को छीनने के लिए विधेयक लाया गया। केंद्र की सरकार मजबूर होगी ,हम अपने अधिकार के लिए किसी हद तक जायेगें, कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार हैं। केंद्र और बीजेपी की मंशा साफ है , लगातार हम लोगों ने केंद्र पर दबाव बनाया था कि हमारा बकाया राशि वापस दिया जाए। उससे भी वंचित किया जा रहा छात्रों का आंदोलन है झामुमो उसके साथ है। सरकार के द्वारा जो कमेटी बनाई गई, लगातार छात्रों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता हुई। फलाफल नहीं निकला पर संवाद का रास्ता आज भी खुला है। छात्रों से अपील है संवाद से समाधान निकालें। छात्र संवाद को तैयार हों,सीएम के द्वारा ही कमेटी बनाई गई है। तीन दौर की बात हुई है, अगर छात्रों को कुछ बताना है तो कमेटी को बताएं फिर सीएम से भी संवाद होगा। छात्रों के आंदोलन को कई दल ने अपना समर्थन दिया है। सरकार अपनी सूचना के आधार पर पहले की करवाई शुरु कर दी है। 20 से ज्यादा लोग हिरासत में हैं, जेपीएससी के अध्यक्ष गिरफ्त में है, सदस्यों से पूछ ताछ हो रही है। सीआईडी जांच कर रही, कार्रवाई से छात्र संतुष्ट हैं नहीं नहीं संवाद से ही होगा । छात्र अपनी बात कमेटी से सीएम तक पहुंचाने का काम करें। छात्रों से अपील है छात्र राजनीति का हिस्सा न बनें, पर कुछ दल के लोग आंदोलन में शामिल होकर छात्रों को दिग्भ्रमित करने का काम के रहे हैं। संवाद के लिए सरकार के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं。 प्रशासन अपना काम कर रही ,छात्रों को छोड़ कर बाकी कैसे निपटना है जिला प्रशासन का काम है। छात्र को डरने की आवश्यकता नहीं ,जो लोग डराने का काम करते हैं वही लोग उकसाने का काम भी करते हैं। छात्रों पर किसी भी तरह के दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ झामुमो है।0
0
Report
अभ्यर्थी बोले—CM से वार्ता नहीं तो आंदोलन तेज, 16 अगस्त घेराव नहीं
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कांफ्रेंस... सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का कहना है कि यहां कोई भी विद्यार्थी नहीं है अभ्यर्थियों ने मंत्री के इस बयान को गलत बताया... अभ्यर्थियों ने कहा हम सभी छात्र हैं और हम लोग डेलिगेशन के रूप में मोहराबादी गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए गए थे... 16 अगस्त को CM आवास घेराव किए जाने की बात कही जा रही है, अभ्यर्थियों ने इसे गलत और भ्रामक खबर बताया... अभ्यर्थियों ने कहा 16 अगस्त को CM आवास घेराव का कोई कार्यक्रम नहीं है... 15 अगस्त को सभी अभ्यर्थी तिरंगा यात्रा निकालेंगे... अभ्यर्थियों ने CM से आग्रह किया हमारे पास आएं और छात्रों से वार्ता करें... अभ्यर्थकों ने कहा यह मंच किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है, CM खुद आएं, विद्यार्थियों से मुलाकात करें और समस्या का जल्द समाधान करें... अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी 2 प्रतिशत मांगें मानी गई हैं, जबकि प्रमुख मांगों पर सरकार ने अभी तक विचार नहीं किया है.... सरकार से मांग जो FIR दर्ज की गई है, जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि FIR में किसी विद्यार्थी का नाम नहीं है.... अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी से भी आग्रह किया मुख्यमंत्री से बात करें और हमारी मांगों को पूरा करवाएं... मांगें पूरी नहीं होने पर राहुल गांधी से समर्थन वापस लेने की अपील की..0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर हादसे में जलभराव के बीच खंभे से करंट: 16 वर्षीय की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर इलाके में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। फलमंडी क्षेत्र में सड़क पर हुए जलभराव के बीच बिजली के खंभे के पास से गुजर रहा 16 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी की मदद से घायल किशोर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर चौकी अंतर्गत फलमंडी इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पुरुषोत्तम दुसाद पुत्र पप्पू दुसाद, मूल रूप से भैंसा बाजार थाना बांसगांव का रहने वाला था और वर्तमान में मिर्जापुर, थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में रहता था। बताया जा रहा है कि आज 13 अगस्त को पुरुषोत्तम फलमंडी क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर अधिक जलभराव के बीच बिजली के खम्भे के पास से गुजरते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर PRV-327 मौके पर पहुंची। बताया गया कि तत्काल कोई अन्य वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण पीआरवी की मदद से किशोर को गोरखपुर के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नवीन फलमंडी में मजदूरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। हालांकि करंट लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद जलभराव वाले क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किशोर की मौत के लिए आखिर जिम्मेदारी किसकी थी।0
0
Report
विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर संस्कृति मंत्रालय का खास नाट्य-प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI MINISTRY OF CULTURE ORGANISES SPECIAL PROGRAMME TO COMMEMORATE PARTITION HORRORS REMEMBRANCE DAY 2026 / KAPIL MISHRA (DELHI MINISTER) ,GAJENDRA SINGH SHEKHAWAT (UNION MINISTER) S/B दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं, "विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर आज एक भावुक कर देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सोनम कालरा ने एक बहुत ही मार्मिक मल्टीमीडिया प्रस्तुति दी। थिएटर, संगीत और रोशनी के मेल से उन्होंने न केवल दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया, बल्कि उन्हें उस समय की परिस्थितियों को महसूस करने और उनमें डूब जाने का मौका भी दिया।" मंत्री कपिल मिश्रा कहते हैं, "यहाँ विभाजन की विभीषिका की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने विभाजन से हुए दर्द और पीड़ा को दिखाने के लिए संगीत और नाटक का मिला-जुला एक नाट्य प्रदर्शन पेश किया। सभी को यह प्रदर्शन देखना चाहिए।"0
0
Report
इंडिया गेट स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोशनी से जगमगा उठा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI INDIA GATE DECKED UP AHEAD OF INDEPENDENCE DAY CELEBRATIONS / VISUALS दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्पणी की, कांग्रेस ने विरोध जताया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI GIRIRAJ SINGH (UNION MINISTER) ON RAHUL GANDHI दिल्ली: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, \"राहुल गांधी उस श्रेणी में आते हैं जिन्हें मानसिक रूप से दिवालिया कहा जा सकता है...आज राहुल गांधी के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है और ऐसा लगता है कि वे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं। अगर सोनिया गांधी ने उनका इलाज नहीं कराया, तो एक दिन वे खुद के लिए ही खतरा बन सकते हैं।\"0
0
Report
हाईवे-4 पर खड़े ज्वाला टावर से यातायात प्रभावित; शटडाउन के बाद मार्ग शुरू करने की तैयारी
Surat, Gujarat:દિલ્હીથી મુંબઈને જોડતા નેશનલ એક્સપ્રેસ હાઈવે-4 પર વીજ ટાવર હજુ અડચણરૂપ બન્યો છે. અંકલેશ્વરના પીળુદ્રા ગામની સીમમાંથી પસાર થતા હાઈવે પર એસ્સાર કંપનીનો મોટો હાઇટેન્શન વીજ ટાવર આવેલો છે. જેના કારણે અંદાજે 5 કિલોમીટર સુધી એક લેનમાં વાહનવ્યવહાર ચલાવવામાં આવી રહ્યો છે. રોડ પર ટોલ ટેક્સ ચૂકવ્યા બાદ પણ વાહનચાલકોને હાલાકી ભોગવવી પડી રહી નથી. હાઈવે ઓથોરિટીના જણાવ્યા મુજબ એસ્સાર કંપની દ્વારા શટડાઉન લેવામાં આવે અને વીજ ટાવર ખસેડી દેવામાં આવે તો બાકી રહેલા રોડનું કામ પૂર્ણ કરી શકાય તેમ છે. આ કામગીરી પૂર્ણ થયા બાદ આગામી અંદાજે બે મહિનાની અંદર આ માર્ગને સંપૂર્ણપણે વાહનવ્યવહાર માટે શરૂ કરવાની તૈયારી હાઈવે ઓથોરિટી દ્વારા કરવામાં આવી રહી છે. ચોમાસાના સમય હોવાથી તમામ માલ મટીરીયલ તૈયાર હોવા થી તમામ કામ 2 મહિનામાં પૂર્ણ કરવાની યોજના છે.0
0
Report
सरपतही खुर्द में खुली बैठक में निर्विरोध चुने गए नए कोटेदार ब्यास गौतम
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा ब्लाक के सरपतही खुर्द गांव में सरकारी राशन की दुकान के नए कोटेदार का चयन गुरुवार को खुली बैठक में किया गया।पुलिस की मौजूदगी में करीब तीन घंटे चली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ब्यास गौतम को निर्विरोध कोटेदार चुन लिया। चयन के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित कोटेदार को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सरपतही खुर्द गांव में नौ सितंबर 2025 को तत्कालीन कोटेदार तारा देवी की राशन की दुकान की शिकायत हुई थी। आपूर्ति विभाग की जांच में अनियमितता मिलने के बाद दुकान को निलंबित कर बगल के गांव ढोरही की राशन दुकान से संबद्ध कर दिया गया था।संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बाद में दुकान बर्खास्त कर दी गई। इसके बाद ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से गांव में नई राशन की दुकान का चयन कराने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को गांव के सरकारी पाठशाला में खुली बैठक आयोजित की गई। ग्राम विकास अधिकारी शंभू यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू की। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी ने कई बार ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति कोटेदार पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है तो वह अपना आधार कार्ड लेकर सामने आए। हालांकि किसी अन्य व्यक्ति ने दावेदारी नहीं की। ग्रामीणों ने ब्यास गौतम के समर्थन में सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध कोटेदार घोषित किया गया।बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सारिका दूबे, चिंटू दूबे, राकेशधर, अजयधर, सोनू, अशोक, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
