Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Anuppur484224

सीएम मोहन यादव ने परासी में विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिवार को श्रद्धांजलि

APAbhay Pathak
Oct 26, 2025 12:17:11
Anuppur, Madhya Pradesh
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के ग्राम परासी पहुंचकर उनके पुत्र स्व अमृतलाल सिंह के असामायिक निधन पर श्रद्धांजलि व शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक-संवेदना परिवार को इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनूपपुर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह व परिवारजन सहित मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधिकारी आदि जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSanjay Prakash
Oct 26, 2025 15:46:54
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक नेतृत्व का चयन अब पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संगठन में योग्य व सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की पहल की है। उन्होंने बताया कि अब जिला अध्यक्षों का चयन नजदीकी संबंधों या सिफारिशों से नहीं, बल्कि क्षमता, लोकप्रियता और संगठनात्मक योगदान के आधार पर होगा। यह प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है और राजस्थान दसवां राज्य है, जहां यह नई व्यवस्था लागू की गई है। जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो अलवर और न ही किसी अन्य जिले के लिए किसी नाम की अध्यक्ष पद की सिफारिश की है। आईएनसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय लेकर पैनल तैयार कर चुके हैं, जिसे एआईसीसी को भेजा गया है। अंतिम निर्णय इन्हीं सुझावों के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें सिस्टम पर भरोसा है, और जिसकी दावेदारी मजबूत होगी, कार्यकर्ता उसे स्वीकार करेंगे।” भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भू-माफियाओं के साथ मिली हुई है और गरीबों की जमीनों पर कब्जे कराए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 26, 2025 15:46:43
Puri, Odisha:ସମ୍ଭାଵ୍ୟ ବାତ୍ୟା ମୋନ୍ଥାକୁ ନେଇ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରସ୍ତୁର୍ତ୍ତି ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବାବେଳେ ଆସନ୍ତା କାଲି ଠାରୁ ୨୯ତାರିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପର୍ਯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର ସ୍ନାନ ବାରଣ କରାଯାଇଛি l ସେହିପରି ମସ୍ଚ୍ଚଜୀବୀ ମାନକୁ ସମୁଦ୍ର ଭିତରକୁ ଆସନ୍ତା ୩୦ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ନଯିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦ୍ଧେଶ ଦିଆଯାଇଥିବାବେଳେ ଜିଲ୍ଲାର ଉପକୂଳଵର୍ତ୍ତି ଅଞ୍ଚଳ ଗୁଡିକରେ ସତର୍କ ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଅଛି l ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ପ୍ରଭାବରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା କୁ ନଜରରେ ରଖି ତଳିଆ ଅଞ୍ଚଳ ଓ ସୁମଦ୍ର ଉପକୂଳବର୍ତ୍ତୀ ଅଞ୍ଚଳ ଗୁଡିକରେ ରହୁଥିବା ଜନସାଧାରାଣ ମାନଙ୍କୁ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ନିଆଯିବା ପାଇଁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ତା କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳି ଗୁଡିକ ସୁରକ୍ଷିତ ରଖାଯିବା ପାଇଁ ଲକ୍ଷ ରଖାଯାଇଥିବାବେଳେ ପ୍ରଯ୍ୟାପ୍ତ ମାତ୍ରାରେ ମେଡ଼ିସିନ ଓ ଖାଦ୍ୟ ସାମଗ୍ରୀ ମହଜୁଦ ଥିବା ଜିଲ୍ଲପାଳ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି l (ଭିଓ୧) ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ମୋନ୍ଥା କୁ ନେଇ ରାଜ୍ୟରେ ସତର୍କ ସୂଚନା ଜାରି କରାଯାଇଥିବାବେଳେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାରେ ଏ ନେଇ ପ୍ରସ୍ତୁର୍ତ୍ତି ଦେଖାଦେଇଛି l ଜିଲ୍ଲାପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ସତର୍କତା ମୂଳକ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯିବା ସହ ଆସନ୍ତା କାଲି ଠାରୁ ୨୯ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୁଦ୍ର ସ୍ନାନକୁ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି l ଏ ନେଇ ପୁରୀ ବେଳାଭୂମିରେ ନାଲି ପତାକା ଲଗାଯାଇଛି ଓ ଡାକବାଜି ଯନ୍ତ୍ର ଦ୍ୱାରା ପର୍ୟଟକ ମାନଙ୍କୁ ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ ସମୁଦ୍ର ନ ଆସିଵା ପାଇଁ ସଚେତନତା କରାଯାଇଛି l ସେହିପରି ମସ୍ଚ୍ଚୟଜୀବୀ ମାନକୁ ମଧ୍ୟ ସମୁଦ୍ର ଭିତରକୁ ମାଛ ନ ମାରିବା ପାଇଁ ଯିବାକୁ ନିର୍ଦ୍ଧେଶ ଦିଆଯାଇଛି l ଜିଲ୍ଲାପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଏ ନେଇ ନିର୍ଦ୍ଧେଶ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିବାବେଳେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି l ବାଇଟ୍- ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡା, ଜିଲ୍ଲାପାଳ ପୁରୀ ବାଇଟ୍- ପର୍ଯ୍ଯଟକ (ଭିଓ୨) ଅନ୍ୟପକ୍ଷରେ ପୁରୀକୁ ଆସୁଥିବା ପର୍ୟ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କ ସୂରକ୍ଷାକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ସମସ୍ତ ହୋଟେଳିୟର ମାନଙ୍କୁ ଆବଶକୀୟ ସୂଚନା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି l ଆସନ୍ତା କାଲି ଠାରୁ ୨୯ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୁଦ୍ର ସ୍ନାନ ବାରଣ କରାଯିଥିବା ହେତୁ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କ ସତର୍କ କରାଇବା ଲକ୍ଷ ନେଇ ବ୍ୟାପକ ଲାଇଫ ଗାର୍ଡ ମାନଙ୍କୁ ମୁତୟନ କରାଯାଇଛି l ଏ ନେଇ ଲାଇଫଗାର୍ଡ ମାନଙ୍କୁ ଆବଶକୀୟ ଡାକବାଜିଯନ୍ତ୍ର,ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ସରଞ୍ଜାମ ସବୁ ଜିଲ୍ଲାପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଆଦି ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି l ତେବେ ଏ ନେଇ ଆଜି ସମୁଦ୍ର କୂଳରେ ଅଭ୍ୟାସ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା l ବିଶେଷକରି ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କୁ ସତର୍କତା କରାଇବା ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନର ଏହି ପଦକ୍ଷେପ ଲାଇଫଗାର୍ଡ ମାନଙ୍କୁ ସ୍ୱାଗତ କରାଯାଇଥିଲା l ସେପଟେ ସମ୍ଭାଵ୍ୟ ବାତ୍ୟାରେ ଯଦି ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାରେ ଯେଉଁ ଅଞ୍ଚଳ ଜଳମଗ୍ନ ହୁଏ ତେତବେ ତୁରନ୍ତ ପୋଟର ପମ୍ପ ମାଧ୍ୟମରେ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପୌରସଂସ୍ଥା ଅଧିକାରୀ l ବାଇଟ୍- ଅଭିମନ୍ୟୁ ବେହେରା, ପୌରସଂସ୍ଥା ଅଧିକାରୀ ବାଇଟ୍- ହାରୀ ରାଓ, ଲାଇଫ ଗାର୍ଡ (ଫାବିଓ) ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ମୁକାବିଲା ନେଇ ପ୍ରଶାସନିକ ସ୍ତରରେ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଜାରି ରହିଥିବାବେଳେ ସାଧାରଣ ଲୋକଙ୍କ ମନରେ ଭୟଭୀତ ନହେବା ନେଇ ସଚେତନ କରାଯାଉଛି l,,
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 26, 2025 15:46:00
Puri, Odisha:ପୁରୀରେ ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ତୟାରି। 27 ରେ ପୁରୀରେ ୟେଲୋ ୱାର୍ଣିଂରହିଛି । 28 ରେ ଅରେଞ୍ଜ ୱାର୍ଣ୍ଣି ରହିଛି। ପୁରୀ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ 179 ଟି ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟ ସ୍ଥଳୀ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ।ଅର୍ବାନ ଫ୍ଲଡିଂ ପାଇଁ ପୌରପାଳିକା ପମ୍ପ ସେଟ୍ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ।ସମସ୍ତ ଲାଇନ୍ ଡିପାର୍ଟମେଣ୍ଟ ର ଅଧିକାରୀ ଯଥା ଫିସରି ଅଫିସର୍ , ବି ଡି ଓ ,ତହସିଲଦାର ଆଦି ଙ୍କୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି। ସି ডି ଏମ ଓ ଙ୍କୁ ଔଷଧ ସହ ସମସ୍ତ psc ରେ ସାପ କାମୁଡ଼ା ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିବାକୁ ଦିଆଯାଇଛି ନିର୍ଦେଶ ।ଶୁଖିଲା ଖାଦ୍ୟ ଯଥା ଚୂଡା,ଗୁଡ,ଚାଉଳ ଇତ୍ୟାଦି ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ।ସେପଟେ 26 ରୁ 29 ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବି ଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯିବାକୁ ମନା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟା ସୁଦ୍ଧା ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଫେରି ଆସିବାକୁ ରହିଛି ନିର୍ଦ୍ଦେଶ। ସେପଟେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ାଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ।ସହରାଞ୍ଚଳ ଜଳମଗ୍ନ ହେଲେ ତାହା ଉପରେ ରହିଛି ଫୋକସ୍।ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି 10 ଉଚ୍ଚ କ୍ଷମତା ସମ୍ପନ୍ନ ପମ୍ପ ସେଟ। କଣାସ,ଡେଲାଙ୍ଗ ଭଳି ଅଞ୍ଚଳ ଜଳମג୍ନ ଅଧିକା ହେବାର ଆକଳନ କରାଯାଇ ବୋଟ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ।ସେହିପରି ରୋଡ କ୍ଲିଆରନସ ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ପାୱାର କଟର ଓ ପ୍ଲାଜମା କଟର ।ସବୁ ବ୍ଲକ ରେ -Fiୟାର ଟିମ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିବା ସହ ଦୁଇଟି ଲେଖାଏଁ ସବ ଟିମ କରାଯାଇ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପ୍ରଶମନ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯିବ।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 26, 2025 15:45:42
Noida, Uttar Pradesh:सातवें दिन भी लापता एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी, परिवार से मिले भंवर जितेंद्र सिंह — विदेश मंत्रालय से संपर्क का दिलाया भरोसा\n\nअलवर / लक्ष्मणगढ़\n\nलक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कफनवाड़ा गांव निवासी एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी रूस में पिछले सात दिनों से लापता हैं। दीपावली के दिन नदी किनारे उनका जैकेट और मोबाइल मिलने के बाद से ही कोई सुराग नहीं लग पाया। लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक न तो रूस से और न ही भारत सरकार से परिवार को कोई जानकारी मिल सकी है।\n\nपरेशान परिवार ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से अलवर के फूलबाग में मुलाकात की और पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई से फोन पर बात कर मामले की गंभीरता बताई। उन्होंने कहा, “अजीत एक होशियार और उज्ज्वल भविष्य वाला छात्र है। परिवार सात दिन से चिंता में है, सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए.”\n\nगौरव गोगोई ने आश्वासन दिया कि वे भारत के विदेश मंत्रालय और रूस में भारतीय एंबेसी से संपर्क कर जल्द से जल्द अजीत का पता लगाने के प्रयास करेंगे। इसके बाद भंवर जितेंद्र सिंह ने अजीत के परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर लिया और कहा कि वे रूस में मौजूद अपने व्यक्तिगत संपर्कों और एंबेसी के जरिए भी मदद का प्रयास करेंगे।\n\nबताया गया कि अजीत चौधरी को अक्टूबर 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस भेजा गया था। 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली के दिन नदी किनारे उनका जैकेट, मोबाइल और कुछ देर बाद जूते व अन्य सामान मिला। तब से उनका कोई अता-पता नहीं है।\n\nपरिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधि अजीत को सुरक्षित ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं तथा प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर निरंतर प्रयास जारी हैं।\n\n(बाइट - भंवर जितेंद्र सिंह, फोन पर बात करते हुए)\n\n“अजीत एक प्रतिभाशाली छात्र है, परिवार बहुत परेशान है। हम विदेश मंत्रालय और रूस में भारतीय दूतावास के जरिए जल्द से जल्द उसे खोजने के प्रयास कर रहे हैं.”
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 26, 2025 15:45:29
Noida, Uttar Pradesh:अलवर में कोली समाज द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें छात्रावास निर्माण के संबंध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि अलवर शहर में कोली समाज का छात्रावास बनाया जाए, ताकि दूर-दराज़ से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को ठहरने में सुविधा मिल सके और वे बेहतर माहौल में अपनी शिक्षा जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि यूआईटी में छात्रावास आवंटन संबंधी फाइल को जल्द पास करवा कर स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कोली समाज के सदस्यों ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि छात्रावास बनने से समाज के युवाओं के लिए शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने मंत्री संजय शर्मा का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कदम समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा。
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 26, 2025 15:45:22
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले की पवित्र धरती पर रविवार को छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना धार्मिक उत्साह और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। औगांरी धाम और बड़गांव सूर्य नगरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। व्रतधारियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और शाम होते-होते रसिया खीर, अरवा चावल और दाल का प्रसाद बनाकर भगवान भास्कर को अर्पित किया। पूजा-अर्चना के बाद व्रतधारियों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिवार व इष्ट-मित्रों को भी प्रसाद वितरित किया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को निभाने के लिए श्रद्धालु औगांरी धाम और बड़गांव सूर्य नगरी में तंबू लगाकर प्रवास करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पवित्र स्थलों पर रहकर छठ व्रत करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र राजा साम्ब ने औगांरी धाम और बड़गांव सूर्यपीठ में कठोर तपस्या कर सूर्यदेव की आराधना की थी। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान भास्कर ने उन्हें कुष्ठ रोग से मुक्ति प्रदान की थी। तभी से यह स्थान सूर्य उपासना के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों में सजकर पूजा कर सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 15:41:46
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के मलकापुर मार्ग पर मरहूम जनाब डॉक्टर हिकमतुल्ला खां मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे फीता काटकर शुभारंभ किया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आसपास के जनपदों की 16 टीमें भाग ले रही हैं एकदिवसीय मैच का शाम तक समापन कर दिया जाएगा। टूर्नामेंट शुभारंभ के मौके पर पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने कहा खेलों से आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ-साथ खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 15:41:10
0
comment0
Report
Oct 26, 2025 15:38:55
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी उरई डकोर कोतवाली के डकोर कस्बा की बेवा महिला की दस एकड़ जमीन की भू माफिया जबरन काट लेता है खड़ी फसल का आरोप बेवा महिला की शिकायत पर प्रशासन ने डकोर कोतवाली में पुलिस ने माफिया के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कराया हैं आपको बताते चले कि यह भूमाफिया ऐसी कई गरीबों की जमीनों पर कब्जा किए हुए है। अगर इसके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसको फर्जी मुकदमों में फंसा देता है। हालांकि प्रशासन ने अब कमर के ली हैं कि सभी जमीनों को भूमाफिया से मुक्त करा देंगे। बीते दिनों पहले ग्राम समाज की जमीन को मुक्त करा करके उसमें अन्ना गौ माताओं के लिए है चारा की बुवाई करवा दी गई है।अब देखना यह होगा कि और कितनी गरीबों की कब्जा जमीनों को भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। बाइट = पीड़ित बेवा महिला
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 26, 2025 15:33:59
Noida, Uttar Pradesh:अलवर से ईडब्ल्यूएस अधिकारों की नई मुहिम की शुरुआत, पोस्टर विमोचन अलवर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अधिकारों को लेकर प्रदेश में नई आवाज़ बुलंद होने जा रही है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ईडब्ल्यूएस जन जागरूकता और संपर्क यात्रा का पोस्टर विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के हर उस व्यक्ति तक इस मुहिम की बात पहुंचनी चाहिए, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को शिक्षा, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से जुड़ सकें। यात्रा संयोजक विक्रम सिंह धोलरिया ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ईडब्ल्यूएस वर्ग को उनके हक़ और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह बाइक रैली आज जयपुर से रवाना हुई, जो दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और भरतपुर होते हुए पुनः जयपुर पहुंचेगी। यात्रा का नारा रखा गया है — “हर घर की यही पुकार, ईडब्ल्यूएस को मिले अधिकार!” इस पहल के माध्यम से समाज में एकता, सम्मान और अधिकार की पहचान को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इस जनजागरूकता अभियान का समर्थन किया। बाइट: विक्रम सिंह धोलरिया, यात्रा संयोजक —
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top