Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

गर्मी में आगर मालवा में मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ी

KYKaniram yadav
Mar 16, 2026 08:58:21
Agar, Madhya Pradesh
गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान पैंतीस डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में लोगों राहत के लिए ठंडे पानी की जरूरत होती है। प्यास बुझाने के लिए गर्मी में देसी फ्रीज यानी मिट्टी के बने मटकों की मांग बढ़ जाती है। आगर मालवा में देसी फ्रीज का बाजार सज गया है। परंपरागत मिट्टी के देशी मटकों से साथ साथ गुजरात की खास मिट्टी से बने मटके और बर्तन भी बाजार में आ गए है। देखने में सुंदर और आकर्षित करने वाले इन गुजराती मटकों की कीमत भी लगभग देशी मटकों के जैसी है। लोग इन्हें पसंद कर रहे है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 10:18:09
Payikapuram, Andhra Pradesh:ऊधम सिंह नगर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका नजारा सीसीटीवी में कैद हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ पहले एक घर की दीवार पर चढ़ा और बाद में घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर देता है; हालांकि कुत्ता बच गया. यह नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया. वन विभाग को सूचना दी गई है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है. ऊधम सिंह नगर के बन्नाखेड़ा स्थित मंड फार्म क्षेत्र में खूंखार वन्यजीव तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है. तेंदुए के फार्म हाउस परिसर तक पहुंचने और पालतू कुत्ते पर हमला करने की घटनाओं के बाद क्षेत्र के लोग भय और चिंता से ग्रस्त हैं. तेंदुए के डर से खेतों में काम करने वाले मजदूर और किसान भी अब खेतों में जाने से कतराने लगे हैं.
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 16, 2026 10:17:50
Chikri Ban, :फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने आज जिला मुख्यालय के बाजारों में अचानक छापेमारी कर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकानों में साफ-सफाई, मीट की गुणवत्ता और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की जाँच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सप्लाई विभाग तारिक महमूद ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी नियमों का पालन करें, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। जिला मुख्यालय के बाजारों में आज फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने ओचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सप्लाई विभाग तारिक महमूद ने किया। टीम ने शहर की विभिन्न मीट की दुकानों पर पहुंचकर मीट की गुणवत्ता, साफ-सफाई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर विभाग की ओर से संबंधित दुकानदारों के चालान काटे गए और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तारिक महमूद ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखें और विभाग द्वारा तय किए गए सभी नियमों का पालन करें।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 16, 2026 10:17:37
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - मिठाई कि दुकान पर दबंगो कि दबँगई सीसीटीवी कैमरे में कैद - आरोपी दबंग सुनील गुप्ता ने अपने बेटे और एक अन्य के साथ मिठाई कि दुकान पर जाकर दी धमकी - मिठाई दुकान के मालिक सुनीता निगम उनके बेटों के साथ की गाली गलौज, दी मारने पीटने की धमकी - पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - मुगलसराय भाजपा विधायक का अपने को करीबी बता आये दिन दबंगई करता है सुनील गुप्ता - पीडब्ल्यूडी की जमीन कब्जा कर पहले से कर चुका है अतिक्रमण - सुनीता निगम द्वारा दुकान किराए पर न दिए जाने से चल रहा था सुनील गुप्ता नाराज - पीड़िता का आरोप पहले भी कई बार कर चुका है दुकान पर आकर गाली गलौज - रविवार की रात 8:00 बजे पीड़िता की दुकान पर जाकर दी धमकी - पीड़िता ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार - मुगलसराय कोतवाल ने मामले में उचित कार्रवाई कर दिया भरोसा - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढ़कला चकिया रोड का मामला. बाइट : सुनीता देवी, पीड़िता..
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 16, 2026 10:17:23
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 16, 2026 10:16:21
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी के थाना पटेलनगर अंतर्गत 'चूना भट्टा' इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (एसएसपी) परमेंद्र डोभाल के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक महिला के संबंध में जानकारी मिली है कि वह पिछले कुछ समय से एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थी और लगभग 10 दिन पहले ही वहां से वापस अपने घर आई थी। आज अचानक उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर बुलाई गई फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने कमरे और आसपास के इलाके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनाास्थल का ज्यादा लिया जी मीडिया की टीम ने
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 16, 2026 10:15:30
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट AIIMS सुसाइड मिस्ट्री: 17 पन्नों का सुसाइड नोट और 5 छात्र गिरफ्तार गुजरात के राजकोट स्थित AIIMS अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। MBBS अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जैसलमेर के रहने वाले रतन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, लेकिन मरने से पहले वह अपने पीछे 17 पन्नों का एक ऐसा ''डाइंग डिक्लेरेशन'' छोड़ गया, जिसने संस्थान के भीतर चल रहे प्रताड़ना की पोल खोल दी है। घटना 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। जामनगर रोड स्थित घन्टेश्वर क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर 23 वर्षीय रतन कुमार मेघवाल का शव मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस को रतन के बैग से एक मोबाइल, टैबलेट और एक नोटबुक बरामद हुई। इसी नोटबुक में दर्ज थे वो 17 पन्ने, जिनमें रतन ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ही 5 सहपाठियों को ठहराया है। सुसाइड नोट के मुताबिक, जनवरी 2026 से ही रतन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। नोट में 27 जनवरी को हुई मारपीट का भी जिक्र है। प्रताड़ना की वजह एक महिला मित्र से बातचीत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताई जा रही है। रतन ने साफ तौर पर पांच छात्रों के नाम लिखे हैं: प्राणव पालीवाल अस्मित शर्मा युवराज चौधरी (राजस्थान) निर्विघ्नम यादव (हरियाणा) आयुष यादव (गुजरात) राजकोट एससी-एसटी सेल के पुलीस ने पुष्टि की है कि इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक, दोनों ही एक महिला सहपाठी के संपर्क में थे, जिसे लेकर विवाद बढ़ता गया। हैरानी की बात यह है कि रतन इससे पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। 28 जनवरी को उसे रेलवे ट्रैक से बचाकर काउंसलिंग के लिए भेजा गया था। होली की छुट्टियों में जब वह अपने घर जैसलमेर गया, वहां भी उसने जान देने की कोशिश की। रतन के पिता मोहनलाल, जो एक छोटी सी घड़ियों की दुकान चलाते हैं, उनका आरोप है कि अगर जनवरी में पहली शिकायत पर ही पुलिस सख्त कार्रवाई करती, तो आज उनका बेटा जिंदा होता।
0
comment0
Report
PPPRAFULLA PAWAR
Mar 16, 2026 10:15:20
Varasoli, Maharashtra:गॅस सिलिंडरच्या तुटवड्यामुळे कंपन्यांच्या कॅन्टीन अडचणीत जास्त इंधन लागणारे पदार्थ कॅन्टीन मधून गायब गॅस सिलिंडरच्या वापरात कपात अन्न शिजवण्यासाठी पर्यायी व्यवस्थेची तयारी. व्यावसायिक गॅस सिलिंडरच्या तुटवड्यामुळे औद्योगिक कंपन्यांमधील कॅन्टीन अडचणीत सापडल्या आहेत. त्यामुळे कंपन्यांनी गॅस बचतीवर भर दिलाय. गॅस सिलिंडरच्या वापरात कपात करून कामगारांना चांगले जेवण देण्याबरोबरच गॅसचा कमीतकमी वापर होईल असे पर्यायी पदार्थ पुरविण्यास सुरुवात केली आहे. जास्त इंधन लागणारे पदार्थ कॅन्टीनमधून गायब झालेत. कंपन्यांमध्ये मेन्यूकार्ड बदलले आहेत. माणगावच्या पॉस्को या बहुराष्ट्रीय कंपनीने भविष्यात गॅस टंचाई गंभीर होण्याची शक्यता लक्षात घेऊन पर्यायी इंधन वापरण्याची तयारी सुरू केली आहे. यासंदर्भात कंपनीच्या अधिकाऱ्यांशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी प्रफुल्ल पवार यांनी.
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 10:13:34
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र में जाजमऊ पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कानपुर के कुली बाजार, थाना अनवरगंज निवासी नईमा बेगम (पत्नी वकील अहमद) अपने परिजन अदनान के साथ जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार डंपर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 16, 2026 10:11:12
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जमतरा स्थित नर्मदा नदी में दो युवक नहाने के दौरान डूब गए जिनमें से एक की लाश जलहरी घाट पर मिली है वहीं दूसरी की तलाश में जबलपुर SDRF की टीम जुटी हुई है बताया जाता है कि सेंट्र एलायसिस कॉलेज में पढ़ने वाले 5 दोस्त हॉस्टल से निकलने के बाद जमतरा घाट नर्मदा तट पहुंचे थे यहां नहाने के दौरान अंबिकापुर निवासी जॉनी इक्का और अनूपपुर निवासी एडमिन जार्ज डूब गए। जॉनी इक्का की लाश को जलहरी घाट से बरामद कर लिया गया है बताया जाता की नहाते समय जॉनी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर नितिन और आकाश उसे बचाने न के लिए आगे बढ़े लेकिन तेज जल प्रवाह के कारण वे भी बहने लगे।तीनों को संकट में एडविन ने भी छलांग देखते ही देखते दोनों दोस्तों की नजरों से उज्जवल हो गए लगा दी उसने दो दोस्तों को तो बचा लिया लेकिन इसके बाद वह खुद पानी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ लगातार उनकी तलाश कर रही थी सोमवार को जॉनी इक्का की लाश मिल गई है वही एडमिन की तलाश एसडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 16, 2026 10:10:58
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top