Back
राजकोट AIIMS सुसाइड मिस्ट्री: 5 छात्रों पर आरोप, 17 पन्नों का नोट सामने
PCPranay Chakraborty
Mar 16, 2026 10:15:30
Noida, Uttar Pradesh
राजकोट AIIMS सुसाइड मिस्ट्री: 17 पन्नों का सुसाइड नोट और 5 छात्र गिरफ्तार
गुजरात के राजकोट स्थित AIIMS अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। MBBS अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जैसलमेर के रहने वाले रतन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, लेकिन मरने से पहले वह अपने पीछे 17 पन्नों का एक ऐसा ''डाइंग डिक्लेरेशन'' छोड़ गया, जिसने संस्थान के भीतर चल रहे प्रताड़ना की पोल खोल दी है।
घटना 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। जामनगर रोड स्थित घन्टेश्वर क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर 23 वर्षीय रतन कुमार मेघवाल का शव मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस को रतन के बैग से एक मोबाइल, टैबलेट और एक नोटबुक बरामद हुई। इसी नोटबुक में दर्ज थे वो 17 पन्ने, जिनमें रतन ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ही 5 सहपाठियों को ठहराया है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, जनवरी 2026 से ही रतन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। नोट में 27 जनवरी को हुई मारपीट का भी जिक्र है। प्रताड़ना की वजह एक महिला मित्र से बातचीत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताई जा रही है। रतन ने साफ तौर पर पांच छात्रों के नाम लिखे हैं:
प्राणव पालीवाल
अस्मित शर्मा
युवराज चौधरी (राजस्थान)
निर्विघ्नम यादव (हरियाणा)
आयुष यादव (गुजरात)
राजकोट एससी-एसटी सेल के पुलीस ने पुष्टि की है कि इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक, दोनों ही एक महिला सहपाठी के संपर्क में थे, जिसे लेकर विवाद बढ़ता गया।
हैरानी की बात यह है कि रतन इससे पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। 28 जनवरी को उसे रेलवे ट्रैक से बचाकर काउंसलिंग के लिए भेजा गया था। होली की छुट्टियों में जब वह अपने घर जैसलमेर गया, वहां भी उसने जान देने की कोशिश की। रतन के पिता मोहनलाल, जो एक छोटी सी घड़ियों की दुकान चलाते हैं, उनका आरोप है कि अगर जनवरी में पहली शिकायत पर ही पुलिस सख्त कार्रवाई करती, तो आज उनका बेटा जिंदा होता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 16, 2026 11:33:410
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 16, 2026 11:33:260
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 16, 2026 11:33:070
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 11:32:550
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 16, 2026 11:32:540
Report
KSKamal Solanki
FollowMar 16, 2026 11:32:370
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 16, 2026 11:31:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 16, 2026 11:31:130
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 16, 2026 11:30:410
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 16, 2026 11:30:250
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:30:15Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood On us religious panel report on ban rss
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 11:23:0580
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 16, 2026 11:22:52Noida, Uttar Pradesh:Rakesh Sinha RSS On US religious panel report on ban RSS
72
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 11:22:2566
Report