465441
आगर मालवा में गणेश उत्सव के दौरान गरबा की धूम, युवाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में 10 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग गणेश पंडालों में रोजाना कई आयोजन हो रहे हैं। गुरुवार को आगर के विजय स्तम्भ चौराहे पर स्थित गणेश पंडाल में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। रुद्राक्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अलग-अलग वेशभूषा में शानदार गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के दौरान कुछ युवा गणेशजी, तो कुछ क्रिकेटर जैसी वेशभूषा में नजर आए जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश ने एक बार फिर बदला मौसम; बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी बढ़ी
New Delhi, Delhi:आज एक बार फिर से मौसम में अचानक करवट बदली और सुबह से ही बारिश हो रही है बारिश की वजह से हालांकि तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन सुबह-सुबह हो रही बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है अचानक मौसम के इस बदलाव से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन कई जगह पर पानी भर गया है मौसम में इस बदलाव के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों के लिए है क्योंकि अचानक जिस तरह से बारिश हो रही है उसके बाद मौसम में इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है हालांकि बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आई है0
0
Report
मेरठ के सरधना में तेज ट्रक ने टेंपो को टक्कर मारकर तीन की मौत
मेरठ के सरधना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत मेरठ के सरधना क्षेत्र के दबथुआ गांव के पास करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने शटरिंग का सामान लेकर जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश (55 वर्ष), अमर (26 वर्ष) और सुशील (36 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मेहनत-मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं। मेरठ के सरधना से इस दर्दनाक हादसे की खबर ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। बाइट-अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ0
0
Report
रांची में अगले पांच दिन सुबह कोहरे से बादल छाए रहेंगे
Ranchi, Jharkhand:रांची- झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा, इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे रांची में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री रहने का अनुमान अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलवा की संभावना नहीं0
0
Report
Advertisement
गोबरवाही पुलिस ने खेतों से चोरी की टोली पकड़ी, 2 लाख कीमत का माल जप्त
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिल्ह्यातील गोबरवाही पोलिसांनी शेती उपयोगी साहित्य आणि ट्रॅक्टरच्या बॅटऱ्या चोरणाऱ्या सक्रिय टोळीचा पर्दाफाश केला आहे. या प्रकरणात पाच आरोपींना अटक करण्यात आली असून, तपासादरम्यान चोरीच्या गुन्ह्यांमध्ये वापरण्यात आलेल्या दोन मोटारसायकलींसह सहा मोटार पम्प आणि सहा बॅटऱ्या असा एकूण 2 लाख 5 हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. गोबरवाही आणि तुमसर पोलीस ठाण्याच्या हद्दीसह इतर ठिकाणी झालेल्या चोरीच्या घटनांचा तपास करत पोलिसांनी ही कारवाई केली. पोलीस अधीक्षक नुरुल हसन यांच्या मार्गदर्शनाखाली गोबरवाही पोलिसांनी ही धडक कारवाई केली असून, या प्रकरणाचा पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
भंडारा पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई, 3.49 करोड़ मूल्य माल जप्त
Bhandara, Maharashtra:भंडारा पोलिसांची अवैध रेतीचोरीविरोधात मोठी कारवाई; ३ कोटी ४९ लाखांचा मुद्देमाल जप्त भंडारा जिल्ह्यातील लाखांदूर येथे अवैध रेती उत्खनन आणि चोरीविरोधात भंडारा पोलिसांनी मोठी कारवाई केली आहे. लाखांदूर-चिचोली रोडवरील आतली घाट परिसरात चुलबंद नदीपात्रात रात्रीच्या वेळी करण्यात आलेल्या या कारवाईत पोलिसांनी तब्बल ३ कोटी ४९ लाख ३८ हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. यामध्ये २ टिप्पर, २ जेसीबी मशीन, २ ट्रॅक्टर लोडर, २१ ट्रॅक्टर आणि २३ ब्रास रेतीचा समावेश आहे. या कारवाईदरम्यान तीन आरोपींना घटनास्थळावरून ताब्यात घेण्यात आले असून, अंधाराचा फायदा घेत पसार झालेल्या इतर आरोपींचा पोलीस शोध घेत आहेत. या प्रकरणी लाखांदूर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, पुढील तपास सुरू आहे. पोलीस अधीक्षक नूरुल हसन यांच्या मार्गदर्शनाखाली ही धडक कारवाई करण्यात आली.0
0
Report
जाह्नवी कपूर ने नैनीताल में दर्शन के बाद फैंस में मची हलचल
Haldwani, Uttarakhand:अपनी आगामी फिल्म पीएन 36 की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मां नयना देवी के दर्शन के बाद जाह्नवी कपूर नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। उन्होंने यहां के सुहावने मौसम और विश्व प्रसिद्ध नैनीझील की खूबसूरती की तारीफ की। वहीं, मंदिर में अभिनेत्री की मौजूदगी की खबर मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहने के दौरान जाह्नवी कपूर ने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर से रवाना हो गईं।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी: पटना साइबर पुलिस ने जांच शुरू की
Patna, Bihar:सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का मामला इंस्टाग्राम पर संचालित मीडिया अकाउंट पर की गई थी टिप्पणी वीडियो और संबंधित अकाउंट के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला पटना साइबर थाने की पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति और अकाउंट संचालक की पहचान में जुटी पुलिस पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बेतिया में पर्व पर मुफ्त रात‑9 से सुबह‑6 बजे बस सेवा शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से अच्छी खबर है जहां बेतिया पुलिस ने पर्व त्यौहार पर निःशुल्क बस सेवा की शुरुवात की है जो रात्रि 9 बजे से صبح 6 बजे तक चलेगी। पर्व त्यौहार में आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। बेतिया एसपी कुमार गौतम ने हरि झंडी दिखा निःशुल्क बस सेवा की शुरुवात की है। बस रेलवे स्टेशन से रात्रि 9 बजे से खुलेगी जो समाहरणालय चौक आईटीआई चौक मनुआपुल सोआ बाबू चौक सहित शहर के अन्य चौक चौराहों पर जाएगी। पर्व त्यौहार को लेकर महिलाओं और यात्रियों का सुरक्षा के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यात्रियों सहित आमलोगों का कहना है कि पुलिस का यह कदम सुरक्षा के लिए सराहनीय है।0
0
Report
कर्नाटक पुलिस की समस्तीपुर यात्रा: कैश लूट केस में नई गिरफ्तारी के बाद जुड़ा कनेक्शन
Samastipur, Bihar:कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में जांच के लिए कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर पहुंची. वैशाली के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर का कनेक्शन सामने आया. समस्तीपुर में कर्नाटक पुलिस बीदर जिले के घटना से जुड़े संभावित संपर्कों और सुरागों की तलाश कर रही है. गिरफ्तार आरोपित अमन कुमार और आलोक कुमार उर्फ अंबानी के रूप में पहचाने गए. घटना 16 जनवरी 2025 को बीदर जिले के शिवाजी चौक के पास बदमाशों ने एसबीआई के कैश वाहन पर गोलीबारी कर नगदी लूट ली और सुरक्षा गार्ड गिरी वेंकटेश की मौत हो गई थी. दूसरा कर्मी घायल हुआ था. पुलिस ने लूट के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की थी. समस्तीपुर में चल रही जांच के दौरान किन लोगों से पूछताछ हुई और क्या जानकारी मिली, इसकी पुष्टि नहीं है. नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर पहुँची थी और स्थानीय पुलिस ने सहयोग किया.0
0
Report
Advertisement
रांची में नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी मां की आराधना से भक्तों में उत्साह
Ranchi, Jharkhand:शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरमू स्थित देवी मंडप में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हाथों में पूजा की थाली, मन में आस्था और मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। नवरात्र को लेकर राजधानी रांची में चारों ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। हर कोई मां दुर्गा की आराधना में जुटा है और मां से परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना कर रहा है।0
0
Report
डोंगरगढ़ के छिरपानी तालाब में डूब रहे नागपुर के युवक को SDRF दुर्ग ने बचाया, CPR देकर दी नई जिंदगी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:SDRF Durg Rescues Drowning Youth from Dongargarh's Chhirpani Pond; Revived with Timely CPR डोंगरगढ़ स्थित मंदिर परिसर के छिरपानी तालाब में स्नान के दौरान नागपुर निवासी शशांक गहरे पानी में डूबने लगा। ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ (SDRF) दुर्ग के जवानों ने तुरंत मोटर बोट और डीप डाइविंग की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जवानों ने मौके पर ही तत्काल सीपीआर (CPR) देकर उसकी सांसें लौटाईं और त्वरित गति से अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच गई।0
0
Report
चतरा शहीद विनय भारती टूर्नामेंट फाइनल: बाय त Tilayya ने भारत क्लब को पेनाल्टी से हराया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत क्लब चतरा बनाम डीसी चंदन क्लब बाय तिलैया के बीच खेला गया। एक घंटे तक चले इस खेल में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। इसके बाद पेनाल्टी शूट के माध्यम से मुकाबला का निर्णय हुआ। पेनाल्टी शूट में बाय तिलैया की टीम ने भारत क्लब को 3-2 से पराजित किया। टूर्नामेंट के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को शिल्ड व पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को पुरुस्कार राशि के रूप में एक लाख रुपए तथा उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए का पुरुस्कार राशि दिया गया। विधायक जनार्दन पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चतरा में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चतरा जिले के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंदन यादव, उपाध्यक्ष विवेक रंजन, सचिव मनोज कुमार, उप सचिव मो जमाल, कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, उप कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार व संरक्षक संदीप उर्फ बबलू गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। बाइट : जनार्दन पासवान,विधायक, चतरा।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद तंवर का तीखा हमला, नहीं होगा इस्तीफा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सांसद कंवर सिंह तंवर का हमला,बोले नहीं होगा कोई स्तीफा, कांग्रेस और केजरीवाल पर साधा निशाना अमरोहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन पर अमरोहा के भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं हो रही है। सांसद ने कहा कि 2014 से जहां भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस हार का सामना करती है और अब बच्चों को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होगा। तंवर ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति फैलाना चाहता है और सवाल किया कि क्या आग लगाने से सत्ता मिल जाएगी? उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और वोट मिलने पर ही कोई नेता बनता है। अपने 2019 के चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें वोट नहीं मिले तो उन्होंने इसे स्वीकार किया। सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि बच्चों को दिल्ली बुलाने से क्या हासिल हुआ? बाइट चौधरी कंवर सिंह तंवर सांसद अमरोहा0
0
Report
आज़मगढ़ के गरीबों पर ओवैसी बनाम सरकार: 99% बनाम 1% की लड़ाई
Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "... राज्य का अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग यह मानता है कि उत्तर प्रदेश के ज़िलों में सबसे ज़्यादा गरीब लोगों की संख्या के मामले में आज़मगढ़ चौथे स्थान पर है। UP सरकार के 2024–25 के डेटा से यही पता चलता है, फिर भी मुख्यमंत्री 80% बनाम 20% के बंटवारे की बात करते हैं। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि आगे होने वाली लड़ाई 80% बनाम 20% की नहीं होगी। यह 99% बनाम 1% की लड़ाई होगी। आपकी पार्टी—आप, PM मोदी और अमित शाह—उस 1% के साथ खड़े हैं, जबकि ओवैसी 99% के साथ खड़े हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह एक प्रतिशत किसका प्रतिनिधित्व करता है..."0
0
Report
चित्रकूट में प्रेम प्रसंग के कारण गोलीकांड, महिला की मौत, दो घायल
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, महिला की मौत, दो घायल चित्रकूट चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर एक युवक ने कथित तौर पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका की चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चाचा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले प्रेमी और प्रेमिका को परिजनों ने मुलाकात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर युवक ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, यह सनसनीखेज घटना चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
