आगर मालवा में खराब चिकन पर विवाद, दुकानदार ने ग्राहक पर किया हमला
आगर मालवा के गंगापुर में बीती रात खराब चिकन को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार ने ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समीर की दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने समीर, सत्तार, और शबनम बी को गिरफ्तार कर लिया है और भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। सुबह से ग्रामीण आरोपियों के मकान को तोड़ने की मांग कर रहे थे जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से समीर का मकान तोड़ दिया। घायल गोपाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ,जिलाधिकारी, औरैया की ओर से समस्त प्रदेशवासियों , जनपद औरैया वासियों को रंग के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं , होली के त्यौहार को प्रेम और सौहार्दता के साथ मनाएं।
